प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया शुभारंभ

अयोध्या। प्रख्यात लेखक डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर लिखी पुस्तक पावर विदिनः द लीडरशिप लेगेसी ऑफ नरेंद्र मोदी विषय पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता व जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पुस्तक में लेखक द्वारा एक सामान्य परिवार में जन्मे व्यक्ति के विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने तक की यात्रा की चर्चा की गई है।

पुस्तक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों के बारे में बताया गया है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में लिए गए फैसलों के कारण आज दुनिया के बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक यह कह रहें हैं कि 21वीं सदी भारत की है। आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है।

क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि नोट बंदी, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक का अंत, अयोध्या में रामजन्म भूमि पर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना आदि ऐतिहासिक फैसले है जो मोदी कार्यकाल में लिए गए हैं।

संगोष्ठी का आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा पखवाडा के अर्न्तगत किया गया। संगोष्ठी में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, आलोक सिंह रोहित, शक्ति सिंह, डा. राकेश मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

डीएम ने महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण


अयोध्या। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में आज सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की 155वीं एवं इमानदारी व सादगी के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 120वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं हर्षोल्लास के वातावरण में कलेक्ट्रेट में मनायी गयी। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में एवं उससे पूर्व कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तदुपरान्त जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों एवं छात्र/छात्राओं के साथ राष्ट्रगान गाते हुए देश की एकता, अखण्डता एवं अहिंसा की शपथ दिलायी गई।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने अपर जिलाधिकारीगण सहित सभी अधिकारीगणों, कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त व्यक्तियों नें महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुये पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रट में आयोजित विचार गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों, समाजसेवियों, पत्रकारों को गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर बधाई एवं उनके पधारने का धन्यवाद ज्ञापित करते हुये जिलाधिकारी नें अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सिद्धान्तों एवं आदर्शों के व्यहारिक पक्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धा होगी। उन्होंने गांधी जी के अहिंसात्मक नेतृत्व शैली, विचारधारा, सत्यनिष्ठा, देशभक्ति एवं शास्त्री जी के आत्मबल तथा साहस पर प्रकाश डालते हुये उपस्थित लोगों से इन महापुरुषों की जीवन शैली एवं कार्यशैली से सीख लेकर उसे अपनी कार्यशैली में सुमार करने हेतु प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी इच्छाशक्ति के धनी थे, विपरित परिस्थितियों में भी इन महापुरूषों ने अपने धैर्य, साहस एवं आत्मबल से देश और समाज को नई दिशा देने, देश के नागरिकों में आत्मनिर्भरता का जज्बा भरने का अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि गांधी जी एवं शास्त्री जी एक व्यक्ति न होकर "व्यक्तित्व" थे, उनके कार्य कुशलता अपने आप में अद्वितीय थी, इसीलिए आज हम सब उन्हें महापुरुष के रूप में याद करते हैं। उन्होंने गांधी जी के तीन महत्वपूर्ण आंदोलनों "असहयोग आंदोलन" "सविनय अवज्ञा आंदोलन" एवं "अंग्रेजों भारत छोड़ो" आंदोलन के तरीकों एवं सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि जब भी कोई समस्या हो तब हम सबको इन महापुरुषों के विचारों की ऊर्जा से ऊजार्वान रहकर कार्य करना है तथा समय के अनुसार हमें हर समस्या को अपने उपलब्ध संसाधनों से हल करने की कोशिश करना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा ह्यह्यस्वच्छता  ही सेवाह्णह्ण गॉधी जी की ह्यह्यस्वच्छताह्णह्ण के प्रति सोच का परिणाम है। उन्होंने उपस्थित लोगों से इस अवसर पर गॉधी जी को श्रद्धाजली एवं श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति उनके विचार को साकार किये जाने और उस पर व्यवहारिक रूप से अमल करने की आवश्यकता पर बल देते हुए स्वच्छांजली के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरूआत खुद से एवं अपने घर से शुरू होती है, हमसब जिस प्रकार अपने घर साफ सुथरा रखना चाहते है उसी प्रकार अपने गॉव, शहर एवं सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लेना है।

अपर जिलाधिकारी गणों ने इस अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश, मानवता एवं समाज के हर वर्ग के सच्चे विकास के प्रति गांधीजी एवं शास्त्री जी की सोच को आज के परिवेश में वर्तमान सरकार के निर्देशन और मार्गदर्शन में विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से साकार किया जा रहा है। उन्होंने विभागीय योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कराए जा रहे विकास कार्यों से जोड़ते हुए जनपद में हो रहे कार्यों की विकासगत रूपरेखा से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा किया।

उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुॅचाना और शासन की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब व्यक्ति का उत्थान करना और उसे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजिक विकास की मुख्य धारा से जोड़ना तथा महात्मा गॉधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सपनों का भारत का निर्माण करने में सत्यनिष्ठा के साथ अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजलि होगी।

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के कर्मों, सिद्धान्तों और उनकी सरल जीवन शैली पर विभिन्न तरीकों और उदाहरणों को प्रस्तुत करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के विचारों में अहिंसात्मक दृढ़ता, सादगीपूर्ण परन्तु महत्वाकांक्षी व्यक्तित्व, उनका जीवन दर्शन आदि पर अपने विचार व्यक्त करते हुये वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता की आवश्यकता पर जोर दिया।

महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा नेताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

अयोध्या।महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने शक्ति केन्द्रों, मण्डलों, तथा सिविल लाइन व सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर दोनों महापुरूषों के चित्र पर माल्यापर्ण का श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने पाटेश्वरी देवी मंदिर कैंट में, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने साहबगंज क्षेत्र में मलिन बस्तियों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान में चलाया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने राम की पैड़ी तथा जिला पंचायत कार्यालय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने देवकाली में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया। सिविल लाइन गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण किया।

पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी हमारी जीवनशैली को और बेहतर करने में सहायक है। लाल बहादुर शास्त्री जी द्वारा देश की अखंडता तथा सुरक्षा में किए गए कार्य उनके द्वारा दिया गया जय जवान जय किसान का नारा आज लोगों के जेहन में देश भक्ति का भाव जाग्रत करता है। क्षेत्रीय महामंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज पूरा देश आत्मनिर्भरता की राह पर चल रहा है। स्वदेशी को देश की जनता अपनाने पर जोर दे रही है। कुछ ऐसा ही सपना महात्मा गांधी ने देखा था।

जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के जीवन के विषय का अध्ययन युवाओं के भीतर राष्ट्रप्रेम के भाव को जागृत करता है।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सत्य व अहिंसा के पष्थ पर चलते हुए राष्ट्र के कल्याण के प्रति सदैव समर्पित रहेंगे। एक स्वच्छ, समृद्ध व सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने रामराज्य का सपना देखा था। जिसको आत्मसात करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चल रही है।

महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य व अहिंसा के रास्ते अंग्रेजों को परास्त किया था। उनके विचार आज भी शोध का विषय है। सत्य की राह पर चलते हुए हम समाज को नयी दिशा दे सकते है।

सिविल लाइन गांधी प्रतिमा पर मार्ल्यापर्ण के दौरान आलोक कुमार सिंह रोहित, कांशीराम रावत, तिलकराम मौर्या, विशाल सिंह बाबा, विपिन सिंह बब्लू, डा. राकेश मणि त्रिपाठी, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, अनुराग त्रिपाठी सहित पदाधिकारी अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रणव जैन ने किया शुभारंभ

अयोध्या।2 अक्टूबर महात्मा गांधी एवम् लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर जिला गंगा समिति, वन प्रभाग अयोध्या के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत वन प्रभाग अयोध्या में महात्मा गांधी एवम् लाल बहादुर शास्त्री जयंती का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी प्रणव जैन द्वारा किया गया। अवध विश्वविद्यालय एवम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजकीय इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता प्रतियोगिता का आयोजन के बाद आज पुरस्कार वितरण सहित नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया जिसमे स्वच्छता को लेकर आम जन मानस को जागरूक किया गया और गुप्तारघाट में नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया ।

जिसमें स्वच्छता को लेकर आम जन मानस को जागरूक किया गया। जिला गंगा सिमित वन विभाग अयोध्या की परियोजना अधिकारी स्वेता साहू एवम प्रभागीय वन अधिकारी प्रणव जैन के हाथो से पुरस्कार वितरण किया गया । इस आयोजन में समाज कार्य विभाग अवध विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर दिनेश कुमार और ग्रीन अयोध्या के पदाधिकारी धनंजय पांडे, योगगुरु रामसुफल, देवकाली के पूर्व पार्षद मनोज कुमार श्रीवास्तव, स्केटिंग कोच रविंद्र कुमार, नीरज साहू सहायक समन्वय अधिकारी भारतीय वन्य जीव संस्थान, रतेंद्र कुमार त्रिगुणयक क्षेत्रीय वन अधिकारीसमस्त वन प्रभाग स्टाप आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने स्वच्छता अभियान का किया भव्य शुभारंभ

अयोध्या।अयोध्या जिला के प्रभारी मंत्री/ मंत्री, कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग, उ०प्र० सूर्य प्रताप शाही जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की 155वीं एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 120वीं जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत अमानीगंज विकासखंड/नगर पंचायत बवा मे कुमारगंज चौराहे पर वृहद सफाई अभियान का कार्यक्रम चलाया गया, साथ ही 30 से अधिक स्वच्छता वाहनों एवं 200 से अधिक स्वच्छता दूतों को नगर पंचायत कुमारगंज में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति संदेश प्रसारित करने के हेतु ई रिक्शा, मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अयोध्या वासियों से अपील की कि आज के पावन अवसर पर अपने आस-पास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा बनकर 'स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत' के निर्माण में सहभागी बनें।

तत्पश्चात मंत्री श्री सिंह ने स्वच्छता दिवस के अवसर पर पंचायतीराज विभाग द्वारा अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यकम में सम्मिलित हुए, जहां पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को सुना गया।

मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य, अहिंसा एवं शांति के प्रतीक महात्मा गांधी जी एवं जय जवान जय किसान के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज अपने प्रभार जनपद अयोध्या स्थित अवध विश्वविद्यालय में आयोजित ‘‘जनयोजना अभियान 2024’’ (अपने क्षेत्र के समेकित विकास के लिए जन सहभागी वार्षिक कार्य योजनाएं तैयार किए जाने की प्रक्रिया) के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए तथा सफाई कर्मियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया तथा उपस्थित गणमान्यजनों को देश को स्वच्छ और साफ सुथरा रखने हेतु शपथ ग्रहण करायी।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, उप निदेशक पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, मंडलीय समन्वयक, जिला परियोजना प्रबंधक, जिला समन्वयक, सभी ग्राम पंचायत से आए हुए सम्मानित प्रधान गढ़, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), खंड प्रेरक, सभी स्वच्छता दूत, पंचायत सहायक आदि उपस्थित रहे।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में नवरात्र से सुबह सात बजे से होगा श्रद्धालुओं का दर्शन
अयोध्या। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर की दिनचर्या में शारदीय नवरात्र अश्विन शुक्ल प्रतिपदा, 03 अक्टूबर से परिवर्तन कर दिया गया है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सदस्य डा.अनिल मिश्र ने मंगलवार को बताया श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दिनचर्या में मंगला आरती प्रातः 4.00 बजे के स्थान पर 4.30 बजे, श्रृंगार आरती प्रातः 6.00 बजे के स्थान पर 6.30 बजे, शयन आरती रात्रि 10.00 बजे के स्थान पर 9.30 बजे होगी। प्रातः 6.30 बजे के स्थान पर 7.00 बजे मंदिर का दर्शन प्रारंभ होगा। दोपहर 12.00 बजे भोग आरती के उपरांत 12.30 बजे से 01.30 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। दोपहर डेढ़ बजे से रात्रि नौ बजे तक दर्शन होगा।
नवरात्रि में अयोध्या जिले में बकरा,मुर्गा , मछली सहित सभी मांस की दुकाने रहेंगी बन्द

अयोध्या।आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक अयोध्या जिले में बकरा,मुर्गा , मछली सभी मांस की दुकानेँ बन्द रहेंगी। इस संदर्भ में सहायक आयुक्त (खाद्य) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मंगलवार को आदेश जारी किया हैं।

उन्होने आम जनमानस को यदि तय दिनांक में उक्त दुकानों पर मांस की विक्रय एवं भण्डारण किया जा रहा हो तो विभाग दूरभाष नं0-05278366607 पर सूचित करें। उन्होंने बताया कि आदेश का पालन न करने पर सम्बन्धित खाद्यकारोबारकर्ताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत कठोर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
मंडना में शुरू हुआ भव्य कार्यक्रम

अयोध्या। जिले में पूरा ब्लॉक से शुरू हुई मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने की जोरदार मुहिम।जन समस्याओं के शत प्रतिशत निस्तारण को लेकर पहले दिन मडना ग्राम सभा में ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित हुई पहली "ग्राम पंचायत चौपाल"।इस ग्राम पंचायत चौपाल में क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के अलावा मौजूद रहे समाज कल्याण,खाद रसद, राजस्व व पुलिस विभाग सहित दर्जनों विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि।

पहली ग्राम पंचायत चौपाल में सैकड़ो की तादात में पहुंचे ग्रामीणों की ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सुनी समस्याएं और मौके पर ही कराया निस्तारण।ग्राम पंचायत चौपाल के समाप्त होने पर ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि समाधान दिवस के दौरान ब्लॉक पर न हो पा रही थी शत प्रतिशत शिकायतकतार्ओं की सुनवाई और न शत प्रतिशत समस्याओं का समाधान।मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप "सरकार पहुंचेगी ग्रामीणों के द्वारा" अभियान के अंतर्गत अब गांव गांव आयोजित की जाएगी ग्राम पंचायत चौपाल। इस चौपाल में रहेगी सभी क्षेत्रीय प्रतिनिधियों और विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी तथा सुनी जाएगी जन समस्याएं, कराया जाएगा शत प्रतिशत निराकरण।

ब्लॉक प्रमुख संघ अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के मुताबिक पहली ग्राम पंचायत चौपाल में सुनी गई है करीब चार सौ से अधिक जनसमस्याएं।अधिकांश का मौके पर ही कराया गया है समाधान।लंबी जन शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को दी गई है सप्ताह भर की मोहलत।अगली ग्राम पंचायत चौपाल में की जाएगी लंबित जन समस्याओं के समाधान के प्रगति की समीक्षा।ग्राम पंचायत चौपाल में मुख्य रूप से मौजूद रहे ब्लाक के सेक्रेटरी,सभी ग्राम सभाओं के प्रधान सभी ग्राम सभाओं विभागों के एडीओ व लेखपालों के अलावा गन्ना समिति चेयरमैन दीपेंद्र सिंह,खंड विकास अधिकारी पूरा अनुराग सिंह, एडीओ पंचायत रवींद्र वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी विवेक सिंह,सहकारी अधिकारी शैलेंद्र तिवारी,कृषि अधिकारी आशीष कुमार पांडेय,ग्राम सचिव नीरज सिंह सहित अन्य विभागों अधिकारी व प्रतिनिधि।

डीएम ने विशेष संचारी रोग अभियान का किया शुभारंभ

अयोध्या। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के तृतीय चरण 01 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक शासन की मंशा के अनुरूप  चलाया जाएगा जिसका जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का शुभारंभ किया।

यह अभियान जनपद में संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, और अन्य जल जनित रोगों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में यह अभियान जनपद, तहसील एवं ब्लाक स्तर के साथ साथ जनपद के प्रमुख स्थलों, चौराहा आदि में यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को दो भागों में बांटा गया है जिसमें विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर एवं दस्तक अभियान 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद में चलाया जाएगा जिसमें सभी विभागों ने अपनी कार्य योजना बनाई है वे अपनी  कार्य योजना के आधार पर कार्य किया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जनसहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों को जागरूकता फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जिसमें स्वच्छता और जागरूकता स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, जिसमें जलभराव, कचरा निष्पादन और घरों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। मच्छर नियंत्रण मच्छरजनित बीमारियों के रोकथाम के लिए एंटी-लार्वल छिड़काव और फॉगिंग अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा, पानी के कंटेनरों की नियमित सफाई के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाए।

टीकाकरण अभियान जापानी इंसेफेलाइटिस और अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान  चलाया जाएगा स्वास्थ्य शिविर विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। जनसंपर्क अभियान/सोशल मीडिया, रेडियो, और टेलीविजन के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जाएगा अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता अपनाने और संचारी रोगों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया। यह अभियान लोगों के जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित नहीं हो जाता स्वच्छता साफ सफाई व बीमारी सम्बंधित किसी को कोई समस्या होती है तो वह अपने सम्बंधित नगर निकाय या ग्राम पंचायत में सूचित करें जो समस्या है उसका समाधान हो सकें।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कलेक्ट्रेट प्रांगण से जिलाधिकारी श्री चंद्र विजय सिंह जी के द्वारा संचारी अभियान की शपथ दिलाकर एवं वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर ए0सी0एम0ओ डॉ0 डी0के0 शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डा0 मंजुला आनंद, नोडल अर्बन डॉ0 वी0पी0 त्रिपाठी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी0पी0 सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ0 अरविंद श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीएमसी (यूनिसेफ), समस्त मलेरिया निरीक्षक व स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने फतेहगंज रेलवे सम्पार व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

अयोध्या। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज फतेहगंज का स्थलीय निरीक्षण करते हुये फतेहगंज के पास स्थित सम्पार संख्या 118ए पर निमार्णाधीन सेतु के सर्विस रोड के किनारे बनी नाली पर ढक्कन लगाने, सर्विस रोड को दशहरा त्यौहार के दृष्टिगत यथाशीघ्र पूर्ण कराने, आर0ई0 वाल के कार्यों में हॉनिकाम्बिंग को रिपेयर करने तथा निर्माण कार्य की प्रगति को बढ़ाते हुए ससमय पूर्ण कराने हेतु निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान जिन-जिन स्थानों पर जलभराव एवं पानी निकासी की व्यवस्था नही है वहां पर शीघ्र कार्यवाही करते हुये जल निकासी का प्रबन्ध करते हुये दूषित स्थानों पर एन्टी लार्वा का छिड़काव कराने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रीराम नेत्र चिकित्सालय के पास खराब सड़क व बन रहे नाले के निर्माण की धीमी गति पर रोष व्यक्त करते हुये यथाशीघ्र ठीक करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने इसके साथ ही कारसेवकपुरम के पास चल रहे निर्माण कार्य, रामघाट चैराहे के पास नाले का निर्माण, काशीराम कालोनी के पास खुदाई व निर्माण के कार्य, दशरथ कुण्ड के पास चल रहे निर्माण कार्य को देखा तथा हलकारा का पुरवा के पास बन रहे ओवरब्रिज निर्माण का भी निरीक्षण कर जायजा लिया तथा जियनपुर के पास पानी की टंकी व सड़क निर्माण को देखा और जहां पर कमियां पायी गयी उसको यथाशीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर विकास धर दूबे, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एवं सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।