itsmemithleshkr123

Sep 27 2024, 20:24

28 सितम्बर को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार
माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार शनिवार 28 सितम्बर को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है। इसकी पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एव अधिवक्ता चेतना नंद प्रसाद, दूसरे बेंच पर  एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता मो सबीर तथा तीसरे बेंच पर मुंसिफ शिवराज मिश्रा एवं अधिवक्ता सुशील कुमार सिंह रहेंगे। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा पदाधिकारी समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने देते हुए बताया कि अब तक कई मामलों का निष्पादन किया गया है। जिस भी मुवक्किल को अपने मामलों का समझौता के आधार पर मामले का निष्पादन कराना हो वह खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित हो कर मामले का निष्पादन करवा सकते हैं।

itsmemithleshkr123

Sep 27 2024, 18:58

कोर्ट का अनोखा पहल चेक बाउंस के निष्पादन के बाद दोनों पक्ष को दिया एक-एक पौधा लगाने को
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार
तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने चेक बाउंस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता के बाद पौधा लगाने को दिया। इस बारे श्री प्रजापति ने बताया कि तेनुघाट व्यवहार न्यायलय में चल रहे वीणा देवी और रामेश्वर महतो के बीच चल रहे चेक बाउंस मामले में दोनों पक्षों को समझा कर उनके बीच में सुलह करवाकर मामले का निष्पादन कराया। वहीं आपसी विवाद के समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला का निष्पादन होने के बाद दोनो पक्ष को पौधा दिया गया, ताकि उन्हें अपने द्वारा उस पौधे को लगाने के उन्हें हमेशा याद रहेगा। आगे वे फिर केस मुकदमा के बारे में नहीं सोचे। इस अवसर पर दोनों पक्ष के अधिवक्ता मुरली मनोहर वर्धन और प्रमोद कुमार के साथ पूर्णेन्दु कुमार, भगीरथ आदि की मौजूदगी में एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने दोनों पक्षों को पौधा लगाने को दिया गया। वहीं मध्यस्थता केन्द्र में भी पति पत्नी को समझौता के बाद पौधा लगाने को दिया। इस बारे बताया गया पत्नी कविता देवी ने अपने पति संजय करमाली के विरुद्ध तेनुघाट कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय के न्यायालय में भरण पोषण का मामला दर्ज कराया था। तेनुघाट व्यवहार न्यायलय के मध्यस्थता केन्द्र में पति पत्नी के बीच समझौता कराया गया। जिसे न्यायालय के द्वारा समझौता करने के लिए मध्यस्थता केन्द्र भेजा गया था। जहां पर मध्यस्थता के अधिवक्ता तपन कुमार दे के द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला निष्पादन कराया। समझौता होने के बाद अब दोनों पति और पत्नी अपने बच्चों के साथ मिलकर अपना जीवन यापन करेंगे। समझौता होने के बाद मध्यस्थता अधिवक्ता तपन कुमार दे और दोनों पक्ष के अधिवक्ता शंकर कुमार ठाकुर और विश्वनाथ के साथ जीवन सागर, दीपक कुमार गुप्ता, कृष्णा रजक आदि की मौजूदगी दोनों पति पत्नी को पौधा लगाने को दिया गया।

itsmemithleshkr123

Sep 27 2024, 17:37

हत्या के आरोप में इस्लाम अंसारी, समसुद मियां और शकूर मियां सिद्ध दोषी पाया, सजा के बिंदु पर 30 सितंबर को सुनवाई
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने हत्या के आरोप में इस्लाम अंसारी, समसुद मियां और शकूर मियां को सिद्ध दोषी पाया। मालूम हो कि गोमिया थाना अंतर्गत लोधी निवासी मो ऐनुल अंसारी ने 20/5/14 को सामुदायिक अस्पताल गोमिया में थाना प्रभारी के समक्ष बयान दर्ज कराया कि वह लोधी पंचायत का पंचायत समिति सदस्य है। आज सुबह जब सूचक का भतीजा शम्मीउलाह को गांव का ही वाहिद अंसारी ने अपने घर के पास पकड़ कर मारपीट कर दिया। इस बारे में जानकारी उसने घर पर आकर बताया। तब सूचक उसे साथ लेकर मो इस्लाम अंसारी को कहने गया कि तुम्हारे साला वाहिद अंसारी ने मेरे भतीजा शम्मीमुलाह को मार पीट किया। इस पर इस्लाम अंसारी ने गाली गलौज करते हुए घर से रॉड निकाल कर सूचक के साथ आए भतीजा शमशेर अंसारी को मार दिया इस पर झगड़ा हुआ और समसुद मियां, शकूर मियां और उनके साथ अन्य लोग भी शामिल हो और सभी के पास लाठी, फरसा, लोहे का रॉड और चाकू लेकर आए और वाहिद अंसारी ने अपने हाथ में लिए फरसा से शमशेर अंसारी के सिर पर मारा जिससे वह गिर गया और उसके माथा से खून बहने लगा। जब उसे सूचक और उसके भतीजा हबीबुल्लाह बचाने गए तो सभी मिल सूचक एवं अन्य के साथ भी मारपीट किए। मारपीट में शमशेर अंसारी की मृत्यु हो गई और हबीबुल्लाह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उक्त बयान के आधार पर थाना में मामला दर्ज किया गया। आरोप पत्र समर्पित होने के बाद मामला स्थानांतरण होकर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी के न्यायालय में आया। न्यायालय में उपलब्ध गवाह एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बहस सुनने के बाद श्री सूर्य मणि त्रिपाठी ने हत्या के मामले मे इस्लाम अंसारी, समसुद मियां और शकूर मियां को दोषी पाया। सजा के बिंदु पर 30 सितंबर को सुनवाई होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साहू के साथ सूचक के अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा ने बहस किया।

itsmemithleshkr123

Sep 27 2024, 17:11

दुष्कर्म के आरोपी को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने दुष्कर्म के आरोपी धनबाद जिला के तोपचांची थाना अंतर्गत कूड़ामु निवासी को सिद्ध दोषी पाने के बाद दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मालूम हो कि पीड़िता ने थाना प्रभारी के समक्ष बयान दर्ज कराया कि अकेला पाकर अभियुक्त मुकेश कुमार महतो ने उसके साथ बाजबरन बलात्कार किया और उससे शादी करने का आश्वासन दिया। इस प्रकार कई बार बलात्कार किया और जब शादी करने के लिए बोली तो वह इंकार कर दिया। तब वह मामला दर्ज कराई। आरोप पत्र समर्पित होने के बाद मामला स्थानांतरण होकर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी के न्यायालय में आया। न्यायालय में उपलब्ध गवाह एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बहस सुनने के बाद श्री सूर्य मणि त्रिपाठी ने मुकेश कुमार महतो को दुष्कर्म के आरोप में सिद्ध दोषी पाते हुए दस साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद अभियुक्त मुकेश कुमार महतो को तेनुघाट जेल भेज दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साहू के साथ सूचिका के अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा ने बहस किया।

itsmemithleshkr123

Sep 25 2024, 18:56

एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने पति पत्नी को समझौता के बाद दिया पौधा लगाने को
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने पति पत्नी को समझौता के बाद पौधा लगाने को दिया। इस बारे श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि तेनुघाट व्यवहार न्यायलय के मध्यस्थता केन्द्र में पति पत्नी के बीच समझौता कराया गया। वहीं आपसी विवाद के समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला का निष्पादन होने के बाद दोनो पक्ष को पौधा दिया गया। बताया कि दोनों पक्ष के बीच आपस में विवाद होने के बाद तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में तलाक का मामला दाखिल किया गया था। जिसे न्यायालय के द्वारा समझौता करने के लिए मध्यस्थता केन्द्र भेजा गया था। जहां पर मध्यस्थता के अधिवक्ता विश्वनाथ के द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला निष्पादन कराया। जिसके बाद अधिवक्ता विश्वनाथ और दोनों पक्ष के अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा और रीतेश कुमार जायसवाल के साथ जीवन सागर, दीपक कुमार गुप्ता, कृष्णा रजक आदि की मौजूदगी में एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल के द्वारा पति पत्नी को पौधा लगाने को दिया गया।

itsmemithleshkr123

Sep 25 2024, 18:40

भाजपा प्रायोजित परिवर्तन यात्रा का कारंवा पहुंचा पेटरवार से तेनुघाट,
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार भाजपा प्रायोजित "परिवर्तन यात्रा" का कारंवा बोकारो जिले के पेटरवार से होते हुए तेनुघाट पहुंचा है। जिसका नेतृत्व पेटरवार मण्डल अध्यक्ष रवि जयसवाल के साथ पप्पू यादव के द्वारा गया। इस कार्यक्रम में शिरकत रविन्द्र राय पूर्व सांसद कोडरमा, बिरंची नारायण विधायक बोकारो, संजय सिंह गोमिया विधानसभा प्रभारी,जयदेव राय बोकारो जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, प्रहलाद महतो, लक्ष्मण नायक, देवनारायण प्रजापति, रोहित लाल, संजय सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, सुधीर सिन्हा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ शामिल रहे। वहीं सबसे पहले लोगो ने तेनुघाट बिरसा चौक में बिरसा भगवान के आदम कद प्रतिमा पर फूल-माल चढ़ा कर अर्शीवाद लिया। उसके बाद भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता दीनानाथ चौबे के द्वारा बुके देकर रविन्द्र राय का स्वागत किया गया। पप्पू यादव, सतीश कुमार सहित कई लोगो ने रविन्द्र राय को फूल माला और पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात रविन्द्र राय के द्वारा नुकड़ कर जनसभा को सम्बोधित किया। इधर कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरजस्त उत्साह है। वहीं सरकार के प्रति खूब बरसा।

itsmemithleshkr123

Sep 24 2024, 18:37

गिरिडीह सांसद सह अध्यक्ष शासी निकाय तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा किया गया निलंबन रद्द
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार गिरिडीह सांसद सह अध्यक्ष शासी निकाय तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा बि. बि. म.को. वि धनबाद के कुलसचिव, अनुमंडल पदाधिकारी तेनुघाट सह सदस्य शासी निकाय तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट, बि. बि म. को. वी. धनबाद सह विश्व विद्यालय प्रतिनिधि तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट डा मुकुंद रविदास स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग, सचिव शासी निकाय तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट माधव लाल सिंह, भारतीय स्टेट बैंक शाखा तेनुघाट के शाखा प्रबंधक को सूचना एक पत्र प्रेषित कर दिया कि माधव लाल सिंह सचिव शासी निकाय तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट के द्वारा पत्रांक TGC/50/24 दिनांक 18/9/2024 को प्रो सुदामा तिवारी प्रभारी प्राचार्य तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट के नाम से जारी किया गया निलंबन पत्र को जारी करने के पुर्व न तो मेरा कोई आदेेश लिया गया और न ही इस संबंध में शासी निकाय का कोई निर्णय है। अतः नियम विरुद्ध जारी किया गया उक्त निलंबन को निरस्त किया जाता है। इसके साथ ही प्रो सुदामा तिवारी प्रभारी प्राचार्य को यह निर्देश दिया जाता है कि पूरे मामले को शासी निकाय की बैठक में रखा जाए।

itsmemithleshkr123

Sep 24 2024, 18:10

अधिवक्ता संघ के सदस्य विकाश चंद्र झा के निधन पर शोक सभा का आयोजन
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर तथा अधिवक्ता संघ भवन में संघ के सदस्य विकाश चंद्र झा के निधन पर मंगलवार 24 सितंबर को शोक सभा का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित शोक सभा में जिला जज प्रथम अनिल कुमार, न्यायायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महासचिव सहित अधिवक्तागण शामिल थे। व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत विकाश चंद्र झा वर्ष 1999 से तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में वकालत शुरू की। वे लगभग 55 वर्ष की आयु के थे। उनके निधन से सभी मर्माहत है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इससे पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि दिवंगत सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के थे। वे सभी से सुख दु:ख में मिलते रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अवसर पर संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि संघ के सदस्य विकाश चंद्र झा के निधन पर मंगलवार को संघ के सदस्य ने अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा है। पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। जिनका इलाज दिल्ली में चल रहा था । इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। श्री महतो ने बताया कि दिवंगत विकाश चंद्र झा के परिवार को संघ द्वारा मिलने वाली आर्थिक मदद की जाएगी। शोक सभा में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजीव रंजन कुमार, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, अधिवक्ता सुरेश प्रसाद बरनवाल, इरफान अंसारी, वकील महतो, डी. एन. तिवारी, बीरेंद्र प्रसाद, अर्जुन सिंह, तपन कुमार डे, मो मोबिन, कल्याणी, वकील महतो, रीतेश कुमार जायसवाल, प्रमोद कुमार सिंह, अनील कुमार प्रजापति, पुनीत लाल प्रजापति, अव्यय, छत्रु महतो, गजाधर महतो, बिरेंद्र प्रसाद, रविंद्र नाथ बोस, पी. सी. दास, मनबोध कुमार दे, तेजू करमाली, मोजीबुल हक, महेश ठाकुर, चेतन आनंद प्रसाद, पुनीत लाल प्रजापति, दिनेश करमाली, संतोष कुमार, योगेश नंदन प्रसाद, अभिषेक मिश्र, जगदीश मिस्त्री, विनोद कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार जयसवाल, प्रताप कुमार, पंकज कुमार झा, टी. एन. महतो, अमरेन्द्र कुमार सिंह, चंद्र शेखर प्रसाद सिंह, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, बिरेंद्र सहगल, निरंजन महतो, नरेश चंद्र ठाकुर सहित संघ के तमाम अधिवक्तागण मौजूद थे। शोक सभा में शामिल सभी गणमान्य जनों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

itsmemithleshkr123

Sep 24 2024, 18:00

बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर मुकेश कुमार मछुआ ने दिया योगदान
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार तेनुघाट स्थित कार्यालय में 24 सितम्बर को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीन कुमार ने नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार मछुआ को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । वहीं मुकेश कुमार मछुआ ने भी अशोक कुमार को पुष्प गुच्छ दे कर सम्मान किया। विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक , नाजिर नियाज़ अहमद सहित सभी कर्मचारियों ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी को पुष्प माला पहनकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर पदभार ग्रहण करते नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार मछुआ ने सर्व प्रथम अनुमंडल के सभी जनता को शुभकामनाएं दी। साथ हीं उन्होंने कहा कि विधि बायवस्थ कायम रखना पहली प्राथमिकता है तथा आगामी विधानसभा सभा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण उपायुक्त बोकारो के दिशा निर्देश में पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही क्षेत्र में प्रबुद्ध नागरिक, बुद्धिजीवी तथा गणमान्य जनों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे तथा हमारे तक पहुंचने वाला हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करने का यथा संभव प्रयास करूंगा, ताकि बेरमो वासियों में विश्वास बना रहे। उन्होंने बताया कि वे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार का मार्गदर्शन समय-समय पर लेते रहेंगे। कहा कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी ने पर्यटन के क्षेत्र में तेनुघाट में लकीर खींचा है, उसे मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बेरमो क्षेत्र काफी बड़ा है। यह अपने आप में एक जिला के समान है। यहां काम करने और सीखने के लिए बहुत कुछ है। कहा कि बेरमो के लोग काफी सहयोगी है। मेरा लगभग सात माह का कार्यकाल शांति प्रिय रहा। कार्यालय के कर्मचारी भी मिलनसार और सहयोगी है। इस अवसर पर तेनुघाट पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव,जिला परिषद प्रतिनिधि नारायण प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

itsmemithleshkr123

Sep 23 2024, 18:40

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देश पर 23 सितंबर को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनील कुमार की अगुवाई में अनुमंडल के पुलिस प्रशासन के साथ उक्त बैठक की गई। इस अवसर पर जिला जज प्रथम ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि आगामी लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जो भी नोटिस भेजा जाए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक मामले का राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन संभव हो सके। आगे बताया कि पुराने मामलों के निष्पादन के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एव उच्च न्यायालय के निर्देश पर पूराने मामलों के निष्पादन के लिए कई दिशा निर्देश दिए हैं। उस पर कार्य करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस, वारंट जारी किया गया है। इसलिए आप भी उस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस का तामीला और वारंट पर कार्रवाई करें ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके। कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि लोक अदालत की सफलता के लिए आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। वहीं नए कानून के अनुसार काम करने के बारे मे भी उन्होंने बताया। जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बिजली विभाग के अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन होने के लिए सभी को नोटिस भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी नोटिस थाना में पहुंचे, उसे संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, ताकि वह अपना मामला न्यायालय में आकर निष्पादन करा सके। जिला जज तृतीय फहीम किरमानी ने भी उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश दिए। एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने भी नोटिस तामील कराने को लेकर कई तरह के निर्देश दिए। बताया कि चेक बाउंस के मामले में जो भी नोटिस जारी किया जाता है उसे तमिला करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने न्यायिक पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि जितने भी नोटिस थाना में पहुंचेंगे, सभी का तमिल होगा। सभी ने यह भी कहा कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवाने में वे भी न्यायालय का पूरी तरह सहयोग करेंगे। मंच संचालन, स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन कर रहे एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव रश्मि अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा है। जिससे कई मामलों का निष्पादन किया जा सका। उम्मीद है इस बार भी हमें पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे हम अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवा सकेंगे। बैठक में उपरोक्त के अलावा सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, वरीय अधिवक्ता सुभाष कटरियार, जीवन सागर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से अजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, शशि शेखर कुमार, प्रफुल्ल कुमार महतो, लक्ष्मण चौधरी, राजेश प्रजापति, प्रियांशु मुंडा, अजीत कुमार मुंडा, राजू मुंडा सहित अनुमंडल के कई पुलिस पदाधिकारी तथा दीपक कुमार गुप्ता, सुजय आनंद, कृष्णा रजक, उपासी देवी आदि मौजूद थे।