itsmemithleshkr123

Sep 27 2024, 17:11

दुष्कर्म के आरोपी को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने दुष्कर्म के आरोपी धनबाद जिला के तोपचांची थाना अंतर्गत कूड़ामु निवासी को सिद्ध दोषी पाने के बाद दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मालूम हो कि पीड़िता ने थाना प्रभारी के समक्ष बयान दर्ज कराया कि अकेला पाकर अभियुक्त मुकेश कुमार महतो ने उसके साथ बाजबरन बलात्कार किया और उससे शादी करने का आश्वासन दिया। इस प्रकार कई बार बलात्कार किया और जब शादी करने के लिए बोली तो वह इंकार कर दिया। तब वह मामला दर्ज कराई। आरोप पत्र समर्पित होने के बाद मामला स्थानांतरण होकर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी के न्यायालय में आया। न्यायालय में उपलब्ध गवाह एवं दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के बहस सुनने के बाद श्री सूर्य मणि त्रिपाठी ने मुकेश कुमार महतो को दुष्कर्म के आरोप में सिद्ध दोषी पाते हुए दस साल की सश्रम कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद अभियुक्त मुकेश कुमार महतो को तेनुघाट जेल भेज दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साहू के साथ सूचिका के अधिवक्ता अरुण कुमार सिन्हा ने बहस किया।

itsmemithleshkr123

Sep 25 2024, 18:56

एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने पति पत्नी को समझौता के बाद दिया पौधा लगाने को
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने पति पत्नी को समझौता के बाद पौधा लगाने को दिया। इस बारे श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि तेनुघाट व्यवहार न्यायलय के मध्यस्थता केन्द्र में पति पत्नी के बीच समझौता कराया गया। वहीं आपसी विवाद के समाप्त होने के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला का निष्पादन होने के बाद दोनो पक्ष को पौधा दिया गया। बताया कि दोनों पक्ष के बीच आपस में विवाद होने के बाद तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में तलाक का मामला दाखिल किया गया था। जिसे न्यायालय के द्वारा समझौता करने के लिए मध्यस्थता केन्द्र भेजा गया था। जहां पर मध्यस्थता के अधिवक्ता विश्वनाथ के द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला निष्पादन कराया। जिसके बाद अधिवक्ता विश्वनाथ और दोनों पक्ष के अधिवक्ता विनय कुमार सिन्हा और रीतेश कुमार जायसवाल के साथ जीवन सागर, दीपक कुमार गुप्ता, कृष्णा रजक आदि की मौजूदगी में एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल के द्वारा पति पत्नी को पौधा लगाने को दिया गया।

itsmemithleshkr123

Sep 25 2024, 18:40

भाजपा प्रायोजित परिवर्तन यात्रा का कारंवा पहुंचा पेटरवार से तेनुघाट,
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार भाजपा प्रायोजित "परिवर्तन यात्रा" का कारंवा बोकारो जिले के पेटरवार से होते हुए तेनुघाट पहुंचा है। जिसका नेतृत्व पेटरवार मण्डल अध्यक्ष रवि जयसवाल के साथ पप्पू यादव के द्वारा गया। इस कार्यक्रम में शिरकत रविन्द्र राय पूर्व सांसद कोडरमा, बिरंची नारायण विधायक बोकारो, संजय सिंह गोमिया विधानसभा प्रभारी,जयदेव राय बोकारो जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष भरत यादव, प्रहलाद महतो, लक्ष्मण नायक, देवनारायण प्रजापति, रोहित लाल, संजय सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, सुधीर सिन्हा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ शामिल रहे। वहीं सबसे पहले लोगो ने तेनुघाट बिरसा चौक में बिरसा भगवान के आदम कद प्रतिमा पर फूल-माल चढ़ा कर अर्शीवाद लिया। उसके बाद भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता दीनानाथ चौबे के द्वारा बुके देकर रविन्द्र राय का स्वागत किया गया। पप्पू यादव, सतीश कुमार सहित कई लोगो ने रविन्द्र राय को फूल माला और पुष्प गुच्छा देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात रविन्द्र राय के द्वारा नुकड़ कर जनसभा को सम्बोधित किया। इधर कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरजस्त उत्साह है। वहीं सरकार के प्रति खूब बरसा।

itsmemithleshkr123

Sep 24 2024, 18:37

गिरिडीह सांसद सह अध्यक्ष शासी निकाय तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा किया गया निलंबन रद्द
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार गिरिडीह सांसद सह अध्यक्ष शासी निकाय तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट चंद्र प्रकाश चौधरी के द्वारा बि. बि. म.को. वि धनबाद के कुलसचिव, अनुमंडल पदाधिकारी तेनुघाट सह सदस्य शासी निकाय तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट, बि. बि म. को. वी. धनबाद सह विश्व विद्यालय प्रतिनिधि तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट डा मुकुंद रविदास स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग, सचिव शासी निकाय तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट माधव लाल सिंह, भारतीय स्टेट बैंक शाखा तेनुघाट के शाखा प्रबंधक को सूचना एक पत्र प्रेषित कर दिया कि माधव लाल सिंह सचिव शासी निकाय तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट के द्वारा पत्रांक TGC/50/24 दिनांक 18/9/2024 को प्रो सुदामा तिवारी प्रभारी प्राचार्य तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट के नाम से जारी किया गया निलंबन पत्र को जारी करने के पुर्व न तो मेरा कोई आदेेश लिया गया और न ही इस संबंध में शासी निकाय का कोई निर्णय है। अतः नियम विरुद्ध जारी किया गया उक्त निलंबन को निरस्त किया जाता है। इसके साथ ही प्रो सुदामा तिवारी प्रभारी प्राचार्य को यह निर्देश दिया जाता है कि पूरे मामले को शासी निकाय की बैठक में रखा जाए।

itsmemithleshkr123

Sep 24 2024, 18:10

अधिवक्ता संघ के सदस्य विकाश चंद्र झा के निधन पर शोक सभा का आयोजन
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर तथा अधिवक्ता संघ भवन में संघ के सदस्य विकाश चंद्र झा के निधन पर मंगलवार 24 सितंबर को शोक सभा का आयोजन किया गया। व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित शोक सभा में जिला जज प्रथम अनिल कुमार, न्यायायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महासचिव सहित अधिवक्तागण शामिल थे। व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला जज प्रथम अनिल कुमार ने शोक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत विकाश चंद्र झा वर्ष 1999 से तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में वकालत शुरू की। वे लगभग 55 वर्ष की आयु के थे। उनके निधन से सभी मर्माहत है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इससे पूर्व अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि दिवंगत सिंह बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के थे। वे सभी से सुख दु:ख में मिलते रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। वे अपने पीछे अपनी पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अवसर पर संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि संघ के सदस्य विकाश चंद्र झा के निधन पर मंगलवार को संघ के सदस्य ने अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा है। पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। जिनका इलाज दिल्ली में चल रहा था । इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। श्री महतो ने बताया कि दिवंगत विकाश चंद्र झा के परिवार को संघ द्वारा मिलने वाली आर्थिक मदद की जाएगी। शोक सभा में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनिल कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, सब जज द्वितीय राजीव रंजन कुमार, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, अधिवक्ता सुरेश प्रसाद बरनवाल, इरफान अंसारी, वकील महतो, डी. एन. तिवारी, बीरेंद्र प्रसाद, अर्जुन सिंह, तपन कुमार डे, मो मोबिन, कल्याणी, वकील महतो, रीतेश कुमार जायसवाल, प्रमोद कुमार सिंह, अनील कुमार प्रजापति, पुनीत लाल प्रजापति, अव्यय, छत्रु महतो, गजाधर महतो, बिरेंद्र प्रसाद, रविंद्र नाथ बोस, पी. सी. दास, मनबोध कुमार दे, तेजू करमाली, मोजीबुल हक, महेश ठाकुर, चेतन आनंद प्रसाद, पुनीत लाल प्रजापति, दिनेश करमाली, संतोष कुमार, योगेश नंदन प्रसाद, अभिषेक मिश्र, जगदीश मिस्त्री, विनोद कुमार गुप्ता, सुजीत कुमार जयसवाल, प्रताप कुमार, पंकज कुमार झा, टी. एन. महतो, अमरेन्द्र कुमार सिंह, चंद्र शेखर प्रसाद सिंह, शिव कुमार प्रसाद वर्मा, बिरेंद्र सहगल, निरंजन महतो, नरेश चंद्र ठाकुर सहित संघ के तमाम अधिवक्तागण मौजूद थे। शोक सभा में शामिल सभी गणमान्य जनों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

itsmemithleshkr123

Sep 24 2024, 18:00

बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर मुकेश कुमार मछुआ ने दिया योगदान
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार तेनुघाट स्थित कार्यालय में 24 सितम्बर को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी प्रवीन कुमार ने नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार मछुआ को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया । वहीं मुकेश कुमार मछुआ ने भी अशोक कुमार को पुष्प गुच्छ दे कर सम्मान किया। विदाई सह सम्मान समारोह के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय के प्रधान सहायक , नाजिर नियाज़ अहमद सहित सभी कर्मचारियों ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी को पुष्प माला पहनकर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर पदभार ग्रहण करते नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार मछुआ ने सर्व प्रथम अनुमंडल के सभी जनता को शुभकामनाएं दी। साथ हीं उन्होंने कहा कि विधि बायवस्थ कायम रखना पहली प्राथमिकता है तथा आगामी विधानसभा सभा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण उपायुक्त बोकारो के दिशा निर्देश में पहली प्राथमिकता है। इसके साथ ही क्षेत्र में प्रबुद्ध नागरिक, बुद्धिजीवी तथा गणमान्य जनों के साथ समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे तथा हमारे तक पहुंचने वाला हर नागरिक की समस्याओं का समाधान करने का यथा संभव प्रयास करूंगा, ताकि बेरमो वासियों में विश्वास बना रहे। उन्होंने बताया कि वे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार का मार्गदर्शन समय-समय पर लेते रहेंगे। कहा कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी ने पर्यटन के क्षेत्र में तेनुघाट में लकीर खींचा है, उसे मैं पूरा करने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बेरमो क्षेत्र काफी बड़ा है। यह अपने आप में एक जिला के समान है। यहां काम करने और सीखने के लिए बहुत कुछ है। कहा कि बेरमो के लोग काफी सहयोगी है। मेरा लगभग सात माह का कार्यकाल शांति प्रिय रहा। कार्यालय के कर्मचारी भी मिलनसार और सहयोगी है। इस अवसर पर तेनुघाट पंचायत मुखिया प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव,जिला परिषद प्रतिनिधि नारायण प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

itsmemithleshkr123

Sep 23 2024, 18:40

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज बोकारो के निर्देश पर 23 सितंबर को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक किया गया। बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम अनील कुमार की अगुवाई में अनुमंडल के पुलिस प्रशासन के साथ उक्त बैठक की गई। इस अवसर पर जिला जज प्रथम ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि आगामी लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जो भी नोटिस भेजा जाए, उस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक मामले का राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन संभव हो सके। आगे बताया कि पुराने मामलों के निष्पादन के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय एव उच्च न्यायालय के निर्देश पर पूराने मामलों के निष्पादन के लिए कई दिशा निर्देश दिए हैं। उस पर कार्य करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस, वारंट जारी किया गया है। इसलिए आप भी उस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को नोटिस का तामीला और वारंट पर कार्रवाई करें ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके। कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि लोक अदालत की सफलता के लिए आप सभी का सहयोग बहुत जरूरी है। वहीं नए कानून के अनुसार काम करने के बारे मे भी उन्होंने बताया। जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बिजली विभाग के अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन होने के लिए सभी को नोटिस भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी नोटिस थाना में पहुंचे, उसे संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, ताकि वह अपना मामला न्यायालय में आकर निष्पादन करा सके। जिला जज तृतीय फहीम किरमानी ने भी उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर कई तरह के दिशा निर्देश दिए। एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने भी नोटिस तामील कराने को लेकर कई तरह के निर्देश दिए। बताया कि चेक बाउंस के मामले में जो भी नोटिस जारी किया जाता है उसे तमिला करते हुए संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाया जाए ताकि मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। बैठक में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों ने न्यायिक पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि जितने भी नोटिस थाना में पहुंचेंगे, सभी का तमिल होगा। सभी ने यह भी कहा कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवाने में वे भी न्यायालय का पूरी तरह सहयोग करेंगे। मंच संचालन, स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन कर रहे एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव रश्मि अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा है। जिससे कई मामलों का निष्पादन किया जा सका। उम्मीद है इस बार भी हमें पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे हम अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवा सकेंगे। बैठक में उपरोक्त के अलावा सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, वरीय अधिवक्ता सुभाष कटरियार, जीवन सागर आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जबकि पुलिस प्रशासन की ओर से अजीत कुमार, शैलेंद्र कुमार सिंह, शशि शेखर कुमार, प्रफुल्ल कुमार महतो, लक्ष्मण चौधरी, राजेश प्रजापति, प्रियांशु मुंडा, अजीत कुमार मुंडा, राजू मुंडा सहित अनुमंडल के कई पुलिस पदाधिकारी तथा दीपक कुमार गुप्ता, सुजय आनंद, कृष्णा रजक, उपासी देवी आदि मौजूद थे।

itsmemithleshkr123

Sep 17 2024, 14:42

पेटरवार में मनाया गया धूम-धाम से अनंत चतुदर्शी पर्व
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार

अनंत चतुदर्शी का त्योहार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के दिन मनाया जाता है। शास्त्रों में अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है। वहीं पंचांग के अनुसार हर साल अनंत चतुर्दशी का त्योहार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। वहीं आपको बता दें कि इसे अनंत चौदस भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता पार्वती की आराधना की जाती है। वहीं इस दिन अनंत सूत्र बांधने की परंपरा है। वहीं पंडित हरी वंश दास गुरु ने अनंत चतुर्दशी व्रत कथा के बारे में कथा श्रद्धालुओं को बताई। वहीं सुमंत नाम का एक नेक तपस्वी ब्राह्मण का कथा सुनाया। उन्होंने कथा में बताया की सुमंत नाम का एक ब्राह्मण था, उसकी पत्नी का नाम दीक्षा था। उसकी एक परम सुंदरी धर्मपरायण कन्या थी। जिसका नाम सुशीला था। सुशीला जब बड़ी हुई तो उसकी माता दीक्षा की मृत्यु हो गई। पत्नी के मरने के बाद सुमंत ने कर्कशा नामक स्त्री से दूसरा विवाह कर लिया। सुशीला का विवाह ब्राह्मण सुमंत ने कौंडिन्य ऋषि के साथ कर दिया। विदाई में कुछ देने की बात पर कर्कशा ने दामाद को कुछ ईंटें और पत्थरों के टुकड़े बांध कर दे दिए। कौंडिन्य ऋषि दुखी हो अपनी पत्नी को लेकर अपने आश्रम की ओर चल दिए। परंतु रास्ते में ही रात हो गई। वे नदी तट पर संध्या करने लगे। सुशीला ने देखा- वहां पर बहुत-सी स्त्रियां सुंदर वस्त्र धारण कर किसी देवता की पूजा पर रही थीं। सुशीला के पूछने पर उन्होंने विधिपूर्वक अनंत व्रत की महत्ता बताई। सुशीला ने वहीं उस व्रत का अनुष्ठान किया और चौदह गांठों वाला डोरा हाथ में बांध कर ऋषि कौंडिन्य के पास आ गई। कौंडिन्य ने सुशीला से डोरे के बारे में पूछा तो उसने सारी बात बता दी। उन्होंने डोरे को तोड़ कर अग्नि में डाल दिया, इससे भगवान अनंत जी का अपमान हुआ। परिणामत: ऋषि कौंडिन्य दुखी रहने लगे। उनकी सारी सम्पत्ति नष्ट हो गई। इस दरिद्रता का उन्होंने अपनी पत्नी से कारण पूछा तो सुशीला ने अनंत भगवान का डोरा जलाने की बात कहीं। पश्चाताप करते हुए ऋषि कौंडिन्य अनंत डोरे की प्राप्ति के लिए वन में चले गए। वन में कई दिनों तक भटकते-भटकते निराश होकर एक दिन भूमि पर गिर पड़े। तब अनंत भगवान प्रकट होकर बोले- ‘हे कौंडिन्य! तुमने मेरा तिरस्कार किया था, उसी से तुम्हें इतना कष्ट भोगना पड़ा। तुम दुखी हुए। अब तुमने पश्चाताप किया है। मैं तुमसे प्रसन्न हूं। अब तुम घर जाकर विधिपूर्वक अनंत व्रत करो। चौदह वर्षपर्यंत व्रत करने से तुम्हारा दुख दूर हो जाएगा। तुम धन-धान्य से संपन्न हो जाओगे। कौंडिन्य ने वैसा ही किया और उन्हें सारे क्लेशों से मुक्ति मिल गई।’ श्रीकृष्ण की आज्ञा से युधिष्ठिर ने भी अनंत भगवान का व्रत किया जिसके प्रभाव से पांडव महाभारत के युद्ध में विजयी हुए तथा चिरकाल तक राज्य करते रहे। ये अनंत चतुदर्शी व्रत की कथा है।

itsmemithleshkr123

Sep 16 2024, 16:44

तेनुघाट डैम के खोले गए आठ फाटक
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार


लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जल स्तर में हो रही वृद्धि की वजह से डैम का आठ रेडियल फाटक खोला गया। सी डब्लू सी पूर्वानुमान के कारण पूर्व से ही छः रेडियल फाटक खुला हुआ था लेकिन तीन दिन में भारी बारिश होने के कारण विभाग ने दो रेडियल गेट और खोलने का निर्णय लिया और आज दो बजे दो रेडियल गेट खोल दिया गया। जिससे दामोदर नदी में उन्नीस हजार सात सौ क्यूसेक प्रति सेकंड पानी तेनुघाट डैम से छोड़ा जा रहा है। दामोदर नदी में पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण लोगो को नदी किनारे जाने से अलर्ट जारी किया गया है। सहायक अभियंता बांध प्रमंडल तेनुघाट के अभिषेक कुमार पाल ने बताया कि लगातार इसी तरह बारिश होता रहा तो डैम का और भी रेडियल गेट खोला जा सकता है वहीं बताया की वर्तमान 848.10 फीट पानी डैम में स्टोरेज कर रखा जाना है जबकि 855 फीट से अधिक स्टोरेज करने की छमता डैम के पास है। वहीं पाल ने बताया की सी डब्लू सी के द्वारा पूर्वनुमान बताया गया है की आज सुबह से लेकर कल सुबह तक छियालिस हजार हेक्टेर प्रति मीटर के हिसाब से पानी डैम में आने की संभावना है। वहीं बताया की 2 अगस्त 2024 को तेनुघाट डैम का नौ फाटक खोला गया था उस समय डैम में पानी 862 फीट एका एक बढ़ गया था। वहीं पिछले साल सितम्बर माह 2023 में भी इतना ही पानी था।

itsmemithleshkr123

Sep 15 2024, 18:15

कर्मा पूजा का हुआ विसर्जन
पेटरवार (बोकारो)
मिथलेश कुमार
नौ दिवसीय करमा पर्व का आज रविवार को करमा डाला और काशी पूजन के बाद विसर्जन के साथ समाप्त हो गया। तेनुघाट एफ टाइप चौक तथा आस पास के गाँव घरवाटांड़, उलागड़ा,चांपी सहित पूरे झारखंड में धूम धाम से मनाया गया करमा पर्व। यह पर्व झारखंड के प्रकृति और संस्कृति को दर्शाता है इस पर्व पर समस्त झारखंड वासियों को नाज है। इस पर्व में सभी बहने अपने भाई की लंबी आयु दीर्घायु के लिए करम बाबा से पुजा अर्चना और प्रार्थना करती है।
इस लगातार बारिश होने के बाद भी करमा पर्व में हर्षों उल्लास में कमी नहीं दिखाई दी, सभी माताएं बहनें मंदर के थाप और डीजे में झूम कर पर्व का लुत्फ उठाई।
नौ दिन से जावा को सुबह,दोपहर और शाम को गीत गा गा कर जगा कर रखी और पूजा अर्चना की। इस पर्व में सभी करमवर्ती बहने कोई नौ दिन तो कोई सात दिन की जावा उठाती है।