कला, सस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 28वां जिलास्तरीय युवा उत्सव-2024 का हुआ उदृघाटन
![]()
प्रतियोगिता में अव्वल आने से ज्यादा जरूरी है कि आपका नजरिया व व्यवहार हो सकारात्मक
हाजीपुर। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 28 वां जिलास्तरीय युवा उत्सव-2024 का बुधवार को भव्य आगाज हुआ। आरएन कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर डीएम यशपाल मीणा और एसपी हरकिशोर सिंह ने किया: कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि बिहार सरकार का कला, संस्कृति एवं युवा विभाग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए कई मंच उपलब्ध करा रहा है. इस जिले में वैशाली महोत्सव, महुआ महोत्सव आदि का भी आयोजन होता आया है. ऐसे कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
जिला प्रशासन ने अभी पिछले - दिनों सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न विधाओं में समाहरणालय सभाकक्ष में - प्रतियोगिता आयोजित करवाया था. जिले में जो प्रतिभा है, वह अन्य जिलों से किसी भी दृष्टि में कम नहीं है. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय या तृतीय आने से ज्यादा जरूरी है कि आपका नजरिया और व्यवहार सकारात्मक हो. सोशल मीडिया के जमाने में युवा स्मार्टफोन का उपयोग सावधानीपूर्वक करें. इसे उपयोग करते समय सजग और सतर्क रहना जरूरी है.
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ने आप सब को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका दिया है. जो विद्या प्रायः लुप्त होते जा रही है, उस विद्या में भी आप अपनी सहभागिता निभा कर अपने जिले का नाम रोशन करें, अतिथियों का स्वागत जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने किया. दो दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन समूह गायन, समूह लोक नृत्य, लघु नाटक, शास्त्रीय नृत्य, भारतीय नाट्यम, शास्त्रीय गायन के साथ भारतीय वाद्य वादन (एकल) सितार, गिटार, बांसुरी, तबला, वीणा, मृदंगम, वायलिन, सारंगी, सरोद, शहनाई, दिलरुबा, हारमोनियम वादन सुगम की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कथक नृत्य में खुशबू कुमारी प्रथम, नीतू कुमारी द्वितीय तथा राखी कुमारी के तृतीय पुरस्कार स्थान प्राप्त हुए, वहीं भरत नाट्यम में अंशिका कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया.
प्रथम दिन का कार्यक्रम देर शाम तक जारी था. दूसरे दिन के कार्यक्रम में वक्तृता, चाक्षुष कला में चित्रकला, हस्तशिल्प, छायाचित्र, मूर्ति कला सहित कविता लेखन, कहानी डांस प्रस्तुत करती कलाकार. ऑजिला स्त 25 उद्घाटन करते डीएम व एसपी. लेखन की प्रतियोगिता होगी. सभी सफल प्रतिभागियों को 26 सितंबर, कार्यक्रम समाप्ति पर पुरस्कृत किया जायेगा. इस अवसर पर अपर समाहर्ता, एसडीएम, डीपीआरओ, आरएन कॉलेज के प्राचार्य, कलाप्रेमी आदि मौजूद थे.


प्रतियोगिता में अव्वल आने से ज्यादा जरूरी है कि आपका नजरिया व व्यवहार हो सकारात्मक




अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया हर साल 25 sep का दिन world Pharmacy Day 2024 के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन को मनाने का मकसद हेल्थ केयर की फील्ड में फार्मासिस्ट के अहम योगदान की सराहना और इसे उजागर करना हैं। प्रत्येक वर्ष इसके लिए एक थीम जारी होता हैं। इस वर्ष फार्मासिस्ट दिवस का थीम ' फार्मासिस्ट ' वैश्विक स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करना हैं। फार्मासिस्ट दवा क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने का कार्य करते हैं।
पटना। राज्य में 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक पैक्स चुनाव कराये जाएंगे। यह पांच चरणों में होगा। चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएंगे। विभिन्न पर्व-त्योहारों के अवकाश को देखते हुए बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की ओर से पैक्स चुनाव संबंधी कार्यक्रम तय किया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने राज्य में 6819 पैक्सों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु सारी तैयारियां अभी से सुनिश्चित करने का दिशा-निर्देश सभी जिलाधिकारी (डीएम), उप विकास आयुक्त (डीडीसी) और जिला सहकारिता पदाधिकारी (डीसीओ) को दिया है। 15 नवंबर को पैक्स चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी होगी । सरकार द्वारा पूर्व से लागू आरक्षण व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित होगा।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी गिरिश शंकर ने बताया कि पांच वर्ष पहले 2019 के दिसंबर में राज्य में पैक्स चुनाव कराए गए थे। तब 6819 पैक्सों में निर्वाचन संपन्न कराया गया था। इस वर्ष 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक पैक्सों में चुनाव कराने का कार्यक्रम तय किया गया है। पांच चरणों में होने वाले चुनाव में मतदान के दिन ही मतगणना प्रक्रिया पूरी करायी जाएगी। अगर उस दिन किसी कारणवश जिस पैक्स में मतगणना नहीं हो पाया तो उसकी मतपेटियां वज्रगृह में रखी जाएंगी और दूसरे दिन हर हाल में मतगणना करायी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि अक्टूबर में मुख्य सचिव और गृह सचिव के स्तर पर प्राधिकार की बैठक होगी जिसमें पैक्स चुनाव संबंधी उच्चस्तरीय समीक्षा होगी। उसके बाद पैक्स चुनाव के प्रस्तावित कार्यक्रम पर मुहर लगेगी। तीन साल से अधिक समय से पदस्थापित जिला सहकारिता पदाधिकारी व प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी हटाये जाएंगे।
हाजीपुर। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी के लिए एनडीए की ओर से वैशाली जिले के चेहराकलां और भगवानपुर में मतदाता मिलन समारोह का अयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीतामढ़ी के सांसद और लगभग 22 वर्षों से इस क्षेत्र से एमएलसी रहे देवेशचंद्र ठाकुर जिनके सांसद चुने जाने से यह सीट रिक्त हुई हैं और बिहार की खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह शामिल हुई।
वैशाली। जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर से लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर 23 सितंबर से 25 सितंबर तक हर पंचायत के पीडीएस के दुकान यानी डीलर जो राशन देते हैं उनके दुकान पर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
हाजीपुर। बिहार के ऊर्जा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र गादव सोमवार को समाहरणालय सभा कक्ष में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के लिए परामर्श एवं समन्वय के आधार पर जन उपयोगी योजनाओं के चयन की प्रक्रिया पूरी करें। योजना चयन में जरूरतमंदों और गरीबों का पूरा ख्याल रखें। संचालन समिति की हुई पहली बैठक में योजनाओं की प्राथमिकता निर्धारण हेतु जिला स्तरीय बैठक में अहम निर्णय लिया गया।
हाजीपुर । गंगा नदी का जलस्तर रविवार को तेजी से नीचे उतरा है। पिछले 24 घंटे में 19.16 एमएम की रफ्तार से गंगा नदी का जलस्तर घटा हैं लोग बताते हैं कि जिस रफ्तार से जलस्तर बढ़ा था, कहीं उससे अधिक तेजी से घट रहा है। रविवार को गंगानदी का जलस्तर 1.24 मीटर पर आ गया है। दो दिन पहले तक नदी का जलस्तर उफान पर था। गंगा नदी का जलस्तर घटने से भीषण बाढ़ का खतरा टल गया।
लालगंज। जमीन के पुराने दस्तावेज जुटाने में आम लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। लालगंज अंचल कार्यालय में कागजात के रखरखाव के अभाव में पुराने दस्तावेज नष्ट हो गये हैं।लोगों को अंचल कार्यालय, लालगंज से रिकॉर्ड रूम हाजीपुर, मुजफ्फरपुर तक चक्कर लगाना पड़ रहा हैं। पुराने कागजात के नकल के लिए अप्लाई करने पर कहा जाता हैं कि उपलब्ध नहीं हैं।अभी खतिहान छोड़कर पुराना कोई कागज़ नहीं हैं।
हाजीपुर। जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने शनिवार को वैशाली गढ़ स्थित निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन-सह- बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण किया। उनके द्वारा प्रत्येक सप्ताह वैशाली में निर्माण के प्रगति की समीक्षा की जाती है।
Sep 26 2024, 17:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.0k