अभिषेक झा को प्रथम वरीयता का वोट दें : ठाकुर
![]()
हाजीपुर। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी के लिए एनडीए की ओर से वैशाली जिले के चेहराकलां और भगवानपुर में मतदाता मिलन समारोह का अयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीतामढ़ी के सांसद और लगभग 22 वर्षों से इस क्षेत्र से एमएलसी रहे देवेशचंद्र ठाकुर जिनके सांसद चुने जाने से यह सीट रिक्त हुई हैं और बिहार की खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह शामिल हुई।
सांसद ने कहा की तिरहुत क्षेत्र से पार्टी तथा गठबंधन ने इस उप चुनाव में पार्टी का लंबे समय तक पक्ष रखने वाले प्रवक्ता अभिषेक झा को उम्मीदवार बनाया है। उनृहोंनें ने कहा कि वैशाली के मतदाता मालिकों का रूझान लंबे समय से एनडीए के प्रत्याशी के साथ रहा हैं।विधान परिषद के सदस्य के रूप में लंबे समय तक मैंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निदान हेतु बहुत से कार्य किए और लोगों का अपार स्नेह और समर्थन भी मिलता रहा।
खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही एनडीए की सरकार ने हमेशा स्नातकों के हित में फैसले लिए हैं तथा रोजगार जैसे अहम मुद्दे पर बिहार की सरकार ने एक नए मॉडल की स्थापना करते हुए लाखों की संख्या में लोगों को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे हैं। यह एक प्रमुख कारण है जिसकी वजह से स्नातकों की पहली पसंद नीतीश कुमार हैं। इस बार के उपचुनाव में वोटरों की संख्या पहले से अधिक होने की संभावना है। मंत्री ने प्रत्यासी अभिषेक झा के विषय में बताया कि अभिषेक झा एनआईटी पटना से सिविल इंजीनियरिंग के टॉपर रहे हैं तथा युवा और कुशल उम्मीदवार हैं जो निश्चित रूप से तिरहुत क्षेत्र के मतदाताओं की पहली पसंद होंगे।
सांसद देवेश चंद ठाकुर और मंत्री लेसी सिंह ने मौके पर उपस्थित सभी स्नातकों से यह अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अभिषेक झा जी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देकर उन्हें जिताएं।
मौके पर उपस्थित तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू के उम्मीदवार अभिषेक झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गठबंधन के सभी वरिष्ठ नेताओं तथा देवेश चंद्र ठाकुर के प्रति आभार व्यक्त किया कि उन जैसे साधारण कार्यकर्ता को भी पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। साथ ही साथ झा ने मौके पर उपस्थित सभी स्नातकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की ताकि एक मजबूत लोकतंत्र की नींव तिरहुत में रखी जा सके। इस विधानपार्षद के उपचुनाव में जीत के बाद उनका कार्यकाल 2026 तक रहेगा।
इस मौके पर जिला जनता दल (यू), वैशाली अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह, महुआ विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर आसमा परवीन, पूर्व केंद्रीय मंत्री दसई चौधरी, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, लालगंज बिधायक संजय सिंह, रालोमो नेता ब्रजेंद्र पप्पू, अरुण कुमार, अरुण चौरसिया, अजय भूषण दिवाकर, हरिहर सहनी, शहजाद आलम, उमेश कुशवाहा, शिव शंकर कुशवाहा, अकिल देव सिंह, वेद प्रकाश पटेल, रिजवान अंसारी, दीपक सिंह कुशवाहा, इम्तियाज अली, बृजेश पटेल, हरिवंश सिंह, हाफिज तौकीर सैफी, राजू साह, विजय कुमार सिंह एवं महुआ, चेहराकला, भगवानपुर के एनडीए घटक दल के प्रखंड अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सहित दर्जनों लोगों ने समारोह को संबोधित किया एवं प्रत्याशी को चुनाव जिताने का संकल्प लिया।


हाजीपुर। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव की तैयारी के लिए एनडीए की ओर से वैशाली जिले के चेहराकलां और भगवानपुर में मतदाता मिलन समारोह का अयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सीतामढ़ी के सांसद और लगभग 22 वर्षों से इस क्षेत्र से एमएलसी रहे देवेशचंद्र ठाकुर जिनके सांसद चुने जाने से यह सीट रिक्त हुई हैं और बिहार की खाद्य उपभोक्ता मंत्री लेसी सिंह शामिल हुई।




वैशाली। जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर से लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर 23 सितंबर से 25 सितंबर तक हर पंचायत के पीडीएस के दुकान यानी डीलर जो राशन देते हैं उनके दुकान पर निशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।
हाजीपुर। बिहार के ऊर्जा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र गादव सोमवार को समाहरणालय सभा कक्ष में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ने कहा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के लिए परामर्श एवं समन्वय के आधार पर जन उपयोगी योजनाओं के चयन की प्रक्रिया पूरी करें। योजना चयन में जरूरतमंदों और गरीबों का पूरा ख्याल रखें। संचालन समिति की हुई पहली बैठक में योजनाओं की प्राथमिकता निर्धारण हेतु जिला स्तरीय बैठक में अहम निर्णय लिया गया।
हाजीपुर । गंगा नदी का जलस्तर रविवार को तेजी से नीचे उतरा है। पिछले 24 घंटे में 19.16 एमएम की रफ्तार से गंगा नदी का जलस्तर घटा हैं लोग बताते हैं कि जिस रफ्तार से जलस्तर बढ़ा था, कहीं उससे अधिक तेजी से घट रहा है। रविवार को गंगानदी का जलस्तर 1.24 मीटर पर आ गया है। दो दिन पहले तक नदी का जलस्तर उफान पर था। गंगा नदी का जलस्तर घटने से भीषण बाढ़ का खतरा टल गया।
लालगंज। जमीन के पुराने दस्तावेज जुटाने में आम लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। लालगंज अंचल कार्यालय में कागजात के रखरखाव के अभाव में पुराने दस्तावेज नष्ट हो गये हैं।लोगों को अंचल कार्यालय, लालगंज से रिकॉर्ड रूम हाजीपुर, मुजफ्फरपुर तक चक्कर लगाना पड़ रहा हैं। पुराने कागजात के नकल के लिए अप्लाई करने पर कहा जाता हैं कि उपलब्ध नहीं हैं।अभी खतिहान छोड़कर पुराना कोई कागज़ नहीं हैं।
हाजीपुर। जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने शनिवार को वैशाली गढ़ स्थित निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन-सह- बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण किया। उनके द्वारा प्रत्येक सप्ताह वैशाली में निर्माण के प्रगति की समीक्षा की जाती है।
लालगंज। गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण गंडक नदी का जलस्तर लालगंज तक बढ़ गया है। वैशाली डीएम ने गंगा और गंडक नदी का जलस्तर और बढ़ने को लेकर अधिकारियों और लोगों को सचेत किया हैं।
हाजीपुर। हाजीपुर में गंगा और गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा हैं। गुरूवार को गंगा का जलस्तर 1.62 था तो शुक्रवार को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से 1.68 मीटर ऊपर ऊपर चला गया. गंगा नदी में जलस्तर 5.0 एमएम की रफ्तार से बढ़ रहा है। गंडक नदी का जलस्तर 7.5 एमएम की रफ्तार से बढ़ रहा है। हाजीपुर शहरी क्षेत्र की सीमा मीनापुर, हरिवंशपुर, रामचौरा, कोनहारा तक गंगा का पानी पहुंच चुका और अब धीरे-धीरे हाजीपुर शहर में फैलने लगा हैं।गंडक नदी का जलस्तर 7.5 एमएम की रफ्तार से बढ़ रहा है।
Sep 25 2024, 22:17
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
7- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.5k