आजमगढ़:प्रधानाचार्य सर्वेशर पांडेय बने शिक्षक संघ के मंडल मंत्री
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के जनसेवक इंटर कालेज सलारपुर के प्रधानाचार्य सर्वेश्वर पांडेय को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संग आजमगढ़ मंडल का मंत्री बनाया गया है।
प्रदेश मंत्री नरेंद्र कुमार वर्मा द्वारा इस संबंध में सोमवार को पत्र जारी किया। जारी पत्र के अनुसार आजमगढ़ मंडल के मंडलीय अध्यक्ष कमलेश राय द्वारा व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों से अपने दायित्वों का निर्वहन करने में असमर्थता जाहिर की गई थी। संगठन की गतिविधियों को पूर्व की तरह सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रदेशीय अध्यक्ष ने संघ के संविधान में प्रदत्त अपने अधिकारी का प्रयोग करते हुए आजमगढ़ मंडल के वर्तमान मंत्री जी नारायण द्विवेदी को आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष एवं उनकी जगह पर अंबारी के पांडेय का पूरा गांव निवासी जनसेवक इंटर कालेज सलारपुर के प्रधानाचार्य सर्वेश्वर पांडेय को मंडलीय मंत्री मनोनीत किया गया है।
मंडल मंत्री बनाये जाने पर शिक्षकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

























Sep 23 2024, 20:53
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
19.0k