"सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Image 2Image 3

सरायकेला : आद्रा मंडल के रेलवे स्टेशनों और कॉलोनियों में स्वच्छता पखवाड़ा "स्वच्छता ही सेवा- 2024" के अंतर्गत आज सफाई मित्र सुरक्षा शिविर और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ज्ञात हो की 17 सितंबर 2024 से 02 अक्टूबर 2024 यह स्वच्छता पखवाड़ा चलेगा। 

Image 1Image 2

इस अवसर पर सफाई मित्रों को सुरक्षा से संबंधित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) और अन्य आवश्यक उपकरण प्रदान किए गए। इसके अलावा, उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।जिसका उद्देश्य सफाई मित्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना है।

Image 1Image 2

रेलवे प्रशासन का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से सफाई मित्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना है, ताकि वे अपने कार्य को सुरक्षित और स्वस्थ माहौल में कर सकें। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान रेलवे के विभिन्न विभागों में सफाई एवं स्वच्छता के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कई अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

Image 1Image 2

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों की भागीदारी भी रही।

 इस पखवाड़े में माध्यम से आद्रा रेलवे प्रशासन ने सभी से अपील की कि स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें और इसे जन आंदोलन बनाएं, जिससे हमारे रेलवे परिसर और कॉलोनियों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाया जा सके।

विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का लिया जायजा


Image 2Image 3

Image 1Image 2

पीड़ित परिवारो के बीच किया सूखा राहत सामग्री का वितरण 

Image 1Image 2

Image 1Image 2

सरायकेला : चांडिल डैम का जलस्तर में वृद्धि होने पर ईचागढ़ के कोई विस्थापित गांवो में डैम का पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गांव में बाढ़ के पानी घुसने की सूचना पर विधायक सविता महतो मंगलवार को ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो के साथ पातकुम, ईचागढ़, बांदु, बाबू चमदा, कालि चामदा, मौसाड़ा आदि कई गांव का निरीक्षण किया।

इस दौरान विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिले और उनका हाल जाना। साथ ही विधायक ने पीड़ित परिजनों के बीच सूखा राहत सामग्री का भी वितरण किया। इस दौरान विधायक ने लोगों को कहा कि राज्य के जल संसाधन मंत्री राम दास सोरेन से बात कर डैम के 12 रेडियल गेट को 2.5 मीटर करके खोलवाया गया।

साथ ही मंत्री ने विभाग के अधिकारी को जलस्तर घटने तक सभी रेडियल गेट को खुला रखने का निर्देश दिया। उन्होंने लोगों से रात के समय पास के किसी सरकारी स्कूल भवन या ऊंचे व सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा। इसी क्रम में विधायक ने चांडिल डैम पहुंच कर अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी संग डैम के जलस्तर का भी जायजा लिया।

इस दौरान विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश भी दीए। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड सचिव अभय यादव, किसुन किसकु, सपन आदित्यदेव, सुदामा हेंब्रम, राहुल वर्मा, चांडिल प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, आदि काफी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित थे।

21 सितंबर को ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा को लेकर हुई बैठक


Image 2Image 3

Image 1Image 2

सरायकेला : चौका थाना के समीप फूलों-झानो चौक सिंह डाहार टुईडंगरी में 21 सितंबर को ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा अबकी बार बदलाव की बयार को लेकर चांडिल के होटल राहुल प्लेस में समाजसेवी सह स्वच्छ चांडिल स्वच्छ चांडिल के संस्थापक सुखराम हेम्ब्रम ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. 

Image 1Image 2

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए सुखराम हेंब्रम ने कहा कि अब इचागढ़ की बदलाव को लेकर जनता काफी उत्तेजित है विकास 30 40 सालों से ईचागढ़ का नेतृत्व भारी लोगों के द्वारा करते आया है जिसका रन ईचागढ़ का सर्वांगीण विकास नहीं हो पाया है श्री हेमंत ने कहा कि इसी से मुद्दे को लेकर चौका टूईडूंगरी चौक में 21 सितंबर को अबकी बार बदलाव की बयार को लेकर ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा का आयोजन किया गया है।

Image 1Image 2

21 सितंबर 2024 को ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा अबकी बार बदलाव की बयार ,जुटेगी सैकडो लोग स्थान फूलो-झानों चौक, सिंह डाहार, दुईडूंगरी चौका ।

ईचागढ़ को समस्याओं की चंगुल से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है। 35 सालों से ईचागढ़ का न तो कोई विकास हुआ और ना ही बेरोजगारी ही दूर हुड़ी रोजगार की तलास में लोग पलायन करने को मजबूर रहे । जनता के सपने वर्षों बाद भी अधूरे रह गए। जनप्रतिनिधियों ने अब तक लोगों से सिर्फ झूठे वायदे ही किए। ईचागढ़ की भोली-भाली जनता को बार-बार ढंगा और छला गया है। क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। अब पार्टी की नहीं ईचागढ़ की माटी की बात होगी। बदलाव के लिए स्थानीय को अपना आशीर्वाद चाहिए ।

 ईचागढ़ मुक्ति संकल्प सभा में ज्यादा से ज्यादा उपस्तिथ होकर इस संकल्प सभा को सफल तथा ऐतिहासिक बनाएं जिससे देखते हुए समाजसेवी सह संस्थापक स्वच्छ चांडिल - स्वस्थ चांडिल ईचागढ़ विधानसभा के सुखराम हेंब्रम द्वारा आज राहुल पैलेस में बैठक करके निर्णय लिया । उस दिन लाखो की संख्या में आदिवासी मूलवासी का जनशेलाब देखने को मिलेगा । 

इस मुद्दे को लेकर ईचागढ़ जनता के सामने आगामी विधान सभा चुनाव लडने की तैयारी में जुटे ।

 1 चांडिल डैम के विस्थापितों का बकाया मुआवजा / अनुदान का जल्द भुगतान हो तथा पुनर्वास की सुविधा मिले ।

इको सेंसेटिव जोन के नाम पर वन विभाग भयादोहन बंद करें ।

मजदूरों के पलायन पर रोक लगे ।

 अतकी चार ईचागढ़ का स्थानीय उम्मीदवार हो • 

हर खेत को पानी, हर हाथ को काम मिले महिला व डिग्री कॉलेज की स्थापना हो ।

जंगली हाथियों के आतंक से लोगो को सुरक्षा मिले ।

ईचागढ़ विधानसभा में पर्यटन का विकास हो ।

 घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचे तथा सड़कें दुरुस्त हो सभी चारों प्रखंडों में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर हो कृषि प्रधान ईचागढ़ में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा हो बच्चों के गुणवत्ता शिक्षा के लिए शिक्षकों को शिक्षण कार्य में ही लगाया जाय शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त रखा जाय। चांडिल डैम से लिपट इरिगेशन के माध्यम से खेतों को सिंचाई की सुविधा मिले। सभी प्राथमिक स्तर के विधालय में ओलचिकी शिक्षकों की नियुक्ति हो। 

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मांझी बाबाओं को सम्मान राशि मिले।

जिसको देखते हुए चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में कार्यकर्ता द्वारा विभिन्न चौक चोहराई में पोस्टर चिपकाने लगे ।लोगो से अर्पिल किया गया भारी संख्या में पहुंच कर संकल्प सभा को ऐतिहासिक बनाये ।

सरायकेला : आजसू नेता हरेलाल महतो ने चांडिल डैम के बाढ़ पीड़ित विस्थापितों में बांटी राशन सामग्री


Image 2Image 3

Image 1Image 2

साजिश के तहत विस्थापितों को किया गया बेघर, होनी चाहिए उच्चस्तरीय जांच : हरेलाल महतो 

Image 1Image 2

सरायकेला : एक सोची समझी साजिश के तहत विस्थापित गांवों में चांडिल डैम का पानी घुसाकर ग्रामीणों को बेघर किया गया है। मौसम विभाग के पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। जल संसाधन विभाग को अच्छी तरह से इस बात की जानकारी है कि डैम का जलस्तर बढ़ने से विस्थापित गांव जलमग्न हो जाते हैं। ऐसे में बारिश से पहले ही यदि डैम का जलस्तर कम कर दिया गया होता तो आज विस्थापितों के घर बाड़ी डूबने से बच जाते। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा की साजिश के तहत विस्थापितों को बेघर किया गया है, इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। 

Image 1Image 2

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की बैठक में भी यह निर्णय लिया गया था कि चांडिल डैम का जलस्तर 179 मीटर से अधिक भंडारण नहीं किया जाएगा, फिर किन परिस्थितियों में 183.5 मीटर तक जल भंडारण किया गया। हरेलाल महतो ने कहा कि हेमंत सरकार और उसके विधायक विस्थापन आयोग गठन करने का झूठा वादा करके हमारे चांडिल डैम के विस्थापितों को छलने का काम किया है, इसका खामियाजा हेमंत सरकार को भुगतना पड़ेगा। 

बुधवार को आजसू महासचिव हरेलाल महतो ने बाढ़ प्रभावित विस्थापित ग्राम काली चामदा तथा मैसड़ा का दौरा किया तथा पीड़ित विस्थापितों की जानकारी ली। इस दौरान हरेलाल महतो ने निजी स्तर से काली चामदा में 44 परिवार तथा मैसड़ा के तीन परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराया।

 उन्होंने प्रत्येक परिवार को एक पैकेट चावल, दाल व आलू उपलब्ध कराया। इस दौरान हरेलाल महतो ने पीड़ित विस्थापित परिवारों को भरोसा दिलाया है कि आगे भी जिस तरह के सहयोग की जरूरत होगी, उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।

माननीय मंत्री द्वारा 19 सितम्बर को कौशल जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा रवाना

Image 2Image 3

सरायकेला : संजय सेठ माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री , रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की अध्यक्षता में कल 19 सितम्बर 2024 को पूर्वांहन 10:00 बजे "DISHA" की बैठक आहूत की गई है।

Image 1Image 2

माननीय मंत्री महोदय के द्वारा बैठक से पूर्व (समय पूर्वांहन 09:30-09:45 बजे) समाहरणालय परिसर से कौशल जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।

झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठक


Image 2Image 3

Image 1Image 2

सरायकेला : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आगामी 21 सितंबर व 22 सितंबर 2024 को आयोजित होनेवाली परीक्षा झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के सफल क्रियान्वयन को लेकर समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। 

Image 1Image 2

बैठक में ऑब्जर्वर, सभी पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, इनविजीलेटर, सेंटर सुपरिटेंडेंट आदि को अपने-अपने कार्यों के दायित्वों से अवगत कराया गया। संबंधित पदाधिकारियों को विभिन्न चरणों में वीडियोग्राफी कराने का निदेश दिया गया। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

Image 1Image 2

इस दौरान उपायुक्त के द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय अच्छी तरह जांच कर लिये जाने का निदेश दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पूरी तत्परता एवं कर्तव्य निष्ठा से अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन सुनिश्चित करेंगे।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे-मोबाईल, स्मार्टफोन, स्मार्टवाच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, पेजर तथा लॉन्ग बुक, पुस्तक, नोटबुक, बैग परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने की सख्त मनाही होगी। परीक्षा कक्ष/हाल में परीक्षा कार्य से संबंधित कर्मियों को छोड़ किसी भी अन्य व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णत वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा परीक्षा प्रारंभ होने के पश्चात किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष/हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि जेएसएससी की परीक्षा के लिए सरायकेला-खरसावां जिला में कुल 30 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गये हैं। इन परीक्षा केंद्रों में दो दिन मिला कर कुल लगभग 12864 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक, दूसरी पाली 11.30 बजे से 1.30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। 

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदियार, प्रशिक्षु आईएएस श्री कुमार रजत, निदेशक डीआरडीए श्री अजय कुमार तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री सुनील कुमार प्रजापति, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार एवं अन्य सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

सरायकेला: इवीएम-वीवीपैट मोबाइल डेमोंसट्रेशन जागरूकता वाहन को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने किया रवाना


Image 2Image 3

Image 1Image 2

सरायकेला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के द्वारा आज समाहरणालय परिसर से ईवीएम/वीवीपैड मोबाईल डेमोस्ट्रेशन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Image 1Image 2

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किए गए अलग-अलग जागरुकता रथ मतदाताओं को जागरूक करने के साथ वोट की पूरी प्रक्रिया से रूबरू करने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर आज दिनांक 18 सितम्बर से चुनाव की घोषणा तक चलंत प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने एवं ईवीएम वीवीपैट से रूबरू कराने के लिए चलन्त प्रदर्शन वैन चलाया जा रहा है। यह जागरूकता वाहन सेक्टरवार प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर इवीएम/वीवीपैट प्रदर्शन करेगी,जहां मतदाता वोट डालने की पूरी प्रक्रिया से अवगत हो सकेंगे। प्रदर्शन के लिए प्रयोग करने वालें इवीएम में डमी वैलेट पेपर का प्रयोग किया जाएगा। इस जागरूकता रथ के साथ पुलिस बल, मजिस्ट्रेट प्रत्येक मतदान केंद्र में चलन्त वाहन के साथ जिला से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को इवीएम प्रदर्शन के दौरान वाहन के साथ मतदान केंद्र में उपस्थित रहेंगे।

Image 1Image 2

इस दौरान आज समाहरणालय परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा ईवीएम -वीवीपैड (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) प्रदर्शन केंद्र आरम्भ किया गया। यहां जिले के नागरिक ईवीएम, वीवीपैड के सबंध में जानकारी ले सकते हैं। इसमें हैंड्स ऑन भी कर सकते हैं।

मौक़े पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री गौतम प्रसाद साहू एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024" के तहत उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारियों ने समाहरणालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया


Image 2Image 3

Image 1Image 2

सरायकेला : "स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024" के तहत समाहरणालय परिसर सरायकेला में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता तथा अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री सुनील कुमार प्रजापति के उपस्थिति में स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न कार्यालयों, प्रखंड कार्यालय, सार्वजनिक स्थलों एवं पार्क समेत विभिन्न स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।

Image 1Image 2

कार्यक्रम के तहत उप विकास आयुक्त समेत जिले के पदाधिकारियों एवं समाहरणालाय के कर्मियों ने श्रमदान देकर समाहरणालय भवन परिसर की सफाई किया। मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा अपने घर एवं आस-पड़ोस की साफ-सफाई करना हम सभी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। अपने घर एवं आसपड़ोस को साफ - स्वच्छ रख कर हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की टीम ठोस कचरा प्रबंधन के लिए अभियान चला रही है। परंतु यह अभियान तभी सफल हो सकता है जब हम अपने घर में जैविक कचरा एवं प्लास्टिक को अलग-अलग डस्टबिन में रखें। ऐसा कर हम जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरे को मिक्स होने से रोक सकते हैं। जैविक कचरा एवं प्लास्टिक कचरा को अलग-अलग जमा करने से जैविक कचरा से कम्पोस्ट बनाने और प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त नें मौक़े पर उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को "स्वच्छता ही सेवा अभियान" के तहत अपने आस-पास साफ-सफाई रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगो को भी प्रेरित करने का शपथ ग्रहण कराया।

सरायकेला:समाज सेवी सुखराम हेंब्रम ने चांडिल डैम से हुए विस्थापित परिवारों की मदद की


Image 2Image 3

सरायकेला :- चांडिल सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना से डैम से विस्तापीत हुए उन गरीब परिवार का दुःख दर्द कोई नहीं समझे राज्य सरकार द्वारा अबतक उन परिवार को शुद्धि लेने नही पहुंचे सोमवार की रात्रि से स्कूल में लिया शरण।

Image 1Image 2

Image 1Image 2

घरों की सामग्री के साथ परिवार की जान माल की सुरक्षा खुद उठाने की पीड़ा लिया ।भोजन पानी के लिए तरसते लगे परिजन ।

Image 1Image 2

आप को बता दू लगातार तीनो से चार दिनों भारी बारिश के कारण जन जीवन रहे अस्तबस्त ।घरों में घुसे पानी तो परिवार के साथ जो कुछ घरेलू सामग्री को बचा पाया उसे लेकर पहुंचे स्कूल भवन में लिया शरण ।

रविवार ओर सोमवार की रात्रि भूखे रहे परिवार चारो तरफ 15 से 20 फिट पानी हुए जलमंग हुए गांव , बाढ़ पीड़ित 50 परिवारों के बीच समाज सेवी सुखराम हेम्ब्रम ने सुखा खाद्य चावल दाल ,तेल ,आदि सामग्री एब तिरपाल विस्तापितो लोगो के बीच वितरण किया गया।

चांडिल डैम के विस्थापित गांव ईचागढ़ समित कालीचामदा के साथ दयापुर, लोपसोडिह, कुरुकतुपा गांव के कई घरों में मंगलवार को डैम का पानी 183.50 मीटर जलस्तर बड़ने से गांव में घुस में पानी घुसा जिसका  सूचना सूचना स्वच्छ चांडिल स्वस्थ्य चांडिल के संस्थापक सह झारखंड आंदोलनकारी सह समाजसेवी सुखराम हेम्ब्रम को मिलने पर वे अपने समर्थकों के साथ कालीचामदा गांव पहुंचे ओर बाढ़ पीड़ित परिवारो के बीच सुखा राशन सामग्री ओर तिरपाल का वितरण किया। 

ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के लोगो के लिए चांडिल डैम एक अभिशाप बना हुआ हे दो जून रोटी के लिए विस्तापित परिवार के लोग हक अधिकार को लेकर टूटे मकान में रहने पर मजबूर हैं। झारखंड सरकार द्वारा पांच बर्ष वित जाने के बाबजूद कोई विस्तापन नीति या विस्तपित आयोग नही बनाया गया जिसे विस्तापित हुए लोगो को 42 बर्ष वित जाने के बाद अबतक मुआवजा का राशि सरकार द्वारा नही दिए जाने कारण आज तक लंबी लड़ाई जारी हैं।सरकार उन लोगो उचित जमीन का राशि मिले उसके आश पर आपने पूर्वजों का जमीन में बने गांव रहने लगा । 

उन परिवार की समस्या दूसरी ओर हाथी की झुंड ने आतंक मचा रखा हे। जिस मैदान में लोगो ने तिरपाल लगाकर आश्रय लिए हैं। पानी भरने के बाद सांप बिच्छू की डर लगा हुआ हैं जिसके कारण विस्थापित परिवार के लोगो झारखंड सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर किया।

"स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन"

Image 2Image 3

सरायकेला : आद्रा मंडल कार्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री सुमित नरूला ने किया। इस दौरान, मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुमित नरूला ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को सावच्छता के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई। 

Image 1Image 2

उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। इस अवसर पर आद्रा मंडल के विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए शपथ ग्रहण की।

Image 1Image 2

ज्ञात हो स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान मंडल के कार्यालयों, रेलवे आवास, रेलवे परिसर व स्टेशनो और अन्य क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई की जा रही है । इस अवसर पर मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं कार्यालयों में भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए।