आधुनिक स्वरूप में दिखेगा हरिहर क्षेत्र का सोनपुर मेला
![]()
सोनपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष लगने वाले एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का सरकारी स्तर पर आगाज 13 नवंबर को होगा। मेला 13 नवंबर से प्रारंभ होकर 14 दिसंबर तक चलेगा। इस बार भी सरकारी स्तर पर मेले की अवधि 32 दिनों की होगी।
अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार की शाम सारण के डीएम अमन समीर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले के आयोजन और संचालन को लेकर चर्चा किया गया। संचालन एडीएम शंभू शरण पांडेय कर रहे थे। बैठक के बाद डीएम अमन समीर और एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि एशिया फेमस हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री से कराने के लिए अनुरोध किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सोनपुर मेले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर गंगा स्नान के लिए होने वाली लाखों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्नान घाटों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों के अलावा पूरे मेला क्षेत्र में जगह-जगह मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 24 घंटे निर्वाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।
बैठक में पेयजल, रौशनी, स्वास्थ्य, सफाई, कानून व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, सड़कों एवं स्नानघाटों की मरम्मत, बैरिकेडिंग, नाव, गोताखोर, शौचालय, मेले का प्रचार- प्रसार आदि से संबंधित तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्य पंडाल के मंच से प्रतिदिन होने वाल कार्यक्रमों की शुरुआत हरिहरनाथ मंदिर की आरती के साथ शुरू करने का अनुरोध किया गया। मंदिर के लाइव प्रसारण कराने का अनुरोध किया गया. एनएच पर भव्य गेट निर्मित कर वहीं से 80 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के लिए प्रयास किया जा रहा हैं.
वहीं, मेला अवधि में आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता, आउटडोर प्रतियोगिता, राष्ट्रीय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, फुटबाल, क्रिकेट, कबड्डी, कुश्ती और वॉलीबाल समेत अन्य नेशनल स्पोर्ट्स की रूपरेखा तय की जा रही है। इसके अलावा प्रसिद्ध हस्तियों का टॉक शो भी आयोजित किया जायगा. पुस्तक मेला के आयोजन के लिए भी प्रयास किया जायगा.
पर्यटकों के विश्राम के लिए टेंट सिटी का निर्माण कराया जाएगा। नजदीकि जिलों में मेला स्पेशल बस सेवा चलाया जाएगा। गजग्राह चौक, पुलघाट, नखास व चिड़ि बाजार में हाईमास्ट लाइट लगाने, मेला क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत, कालीघाट से पुलघाट तक रंग-रोगन कराने का भी निर्णय लिया गया।
जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर सोनपुर मेला के उद्घाटन व समापन समारोह में मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने के लिए अनुरोध किया जाएगा. र्बैठक में विधायक प्रो. रामानुज प्रसाद, पूर्व विधायक विनय सिंह, नगर पंचायत के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विनोद सम्राट, रामविनोद, ज्ञानेन्द्र सिंह टूनटून, राकेश सिंह, अधिवक्ता नवल कुमार सिंह, निर्भय कुमार, अजय, लालबाबू राय, रामबालक, मनोज, शैलेन्द्र राम, अमित कुमार सिंह समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिए। एसडीओ कुमार आशीष, एसडीपीओ नवल किशोर, कार्यपालक दंडाधिकारी रामजी पासवान, डीसीएलआर, बीडीओ, सीओ मौजूद रहे।


सोनपुर। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष लगने वाले एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का सरकारी स्तर पर आगाज 13 नवंबर को होगा। मेला 13 नवंबर से प्रारंभ होकर 14 दिसंबर तक चलेगा। इस बार भी सरकारी स्तर पर मेले की अवधि 32 दिनों की होगी।




हाजीपुर। 28वें जिला स्तरीय युवा उत्सव के आयोजन को लेकर अपर समाहर्ता (राजस्व) की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में 25 व 26 सितंबर को आरएन कॉलेज के सभागार में जिलास्तरीय युवा उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।
हाजीपुर। जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। वहीं विद्यालयों की मरम्मत और रख-रखाव को लेकर भवन निर्माण, पीएचईडी तथा बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
हाजीपुर । जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने वैशालीगढ़ स्थित निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन-सह-बुद्ध स्मृति स्तूप का गुरुवार को निरीक्षण किया। उनके द्वारा प्रत्येक सप्ताह वैशाली में निर्माण के प्रगति की समीक्षा की जाती है। निरीक्षण में भवन निर्माण विभाग के अपर सचिव विनय कुमार भी थे।
हाजीपुर। जिला प्रशासन ने प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण को मिशन मोड में करने का प्लान बनाया है। बुधवार को डीएम यशपाल मीणा ने प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत मिशन 100 डेज के तहत जिला को प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत लाभुकों को आवास की स्वीकृति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। डीएम देर शाम डीआरडीए में डीडीसी के साथ इस योजना की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि वैशाली जिला को प्राप्त लक्ष्य 4004 के विरुद्ध अभी तक 3718 लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी जा चुकी है, जो कि राज्य द्वारा निर्धारित लक्ष्य का 92.86% है।
लालगंज : नगर परिषद बोर्ड की बैठक में जल जीवन हरियाली योजना के कार्यान्वयन, बंदोबस्ती रद्य करने के निर्णय लिए गए. बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभापति कंचन कुमार साह ने कहा कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत सोखता निर्माण, तालाब जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, कुआं उड़ाही जीर्णोद्धार, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण का निर्णय लिया गया. गुदड़ी मार्केट का बंदोबस्ती रद्य करने का निर्णय लिया गया.
डेंगू का डंक
Sep 16 2024, 12:14
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
6- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.6k