राज्य के एक लाख कंप्यूटर ऑपरेटर होंगे प्रशिक्षित
![]()
![]()
राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में तैनात एक लाख से अधिक प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर और आशु लिपिक को प्रशिक्षित करने की पहल की हैं. राज्य के विभिन्न विभागों, जिलों से लेकर निचले स्तर तक तैनात ये कंप्यूटर ऑपरेटर प्रमुख कामकाज निपटा रहे हैं, मगर अंत-सेवा प्रशिक्षण की अब तक व्यवस्था नहीं हैं. इनकी संविदा के आधार पर बहाली की गयी है और इनकी सेवा 60 वर्ष आयु तक के लिए है। सभी प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर और आशु लिपिक की बहाली बेलट्रॉन से होती है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी विशेषज्ञता (कम्प्यूटर डिग्री) की जांच के बाद ही इनकी बहाली होती है. दूसरी तरफ सरकारी कर्मियों के समय-समय पर प्रशिक्षण का कार्य बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के माध्यम से होता है.
5 बिंदुओं पर होगा प्रशिक्षण
बिहार राज्य डाटा इंट्री/ कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के महासचिव विशाल कुमार के अनुसार पांच प्रमुख बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया जा सकता है। इनमें कंप्यूटर संबंधी नये सॉफ्टवेयर की जानकारी, ई-ऑफिस शुरू होने के बाद हो रही परेशानियों को दूर करने के तरीकों की जानकारी, ई-फाइलिंग करने की अद्यतन जानकारी, एकाउंटस संभालने वाले कर्मियों को एचआरएमएम की विस्तृत जानकारी व वीडियो कांफ्रेसिंग का बड़े स्तर पर इस्तेमाल शुरू होने से संबंधित जानकारी शामिल है।
प्रशिक्षण के लिए बेल्ट्रॉन को भेजा गया है प्रस्ताव
बेलट्रॉन के पदाधिकारियों की मदद लेगा बिपार्ड
बिपार्ड के महानिदेशक के के पाठक ने इन कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं अन्य कर्मियों के प्रशिक्षण की आवश्यकता जतायी है। इसमें श्री पाठक ने कहा कि कई जिलाधिकारियों ने मुझसे अनुरोध कियाथा कि इनका भी प्रशिक्षण आवश्यक है।बिपार्ड से इन सभी को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिपार्ड महानिदेशक केके पाठक के अनुसार, प्रोग्रामर, कंप्यूटर ऑपरेटर और आशु लिपिक को एक सप्ताह का सांस्थिक प्रशिक्षण दिया जा सकता है। यह खर्च बिपार्ड वहन करेगा। ये कई वर्षों से सरकारी विभागों और जिला कार्यालयों में काम कर रहे हैं। ये लोग राज्य सरकार के 'ई-इंसिएटिव' से संबंधित कार्य करते हैं। इसमें इंटरनेट और कंप्यूटर से जुड़े सभी कार्य शामिल हैं। प्रशिक्षण में बिपार्ड बेलट्रॉन के पदाधिकारियों की भी सहायता लेगा।






हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें नजर आ रहा था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान का नाम लिखे एक शिलापट्ट से गटर को ढका गया था। अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद चिराग पासवान ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जिला प्रशासन को इस संबंध में कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
बिहार : बिहार में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत नयी ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा. योजना के अनुसार 3284 किलोमीटर नयी ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाना हैं. ग्रामीण कार्य विभाग ने इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की हैं. इसके अनुसार निर्माण अगले साल मार्च तक पूरा हो जाएगा. पिछले दिनों विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे करने के बाद इन सड़कों का चयन किया हैं. बिहार में ग्रामीण यातायात को सुदृढ करने की योजना पर तेजी से काम हो रहा हैं.
हाजीपुर: वैशाली जिले के सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था और सुदृढ़ व सशक्त होगी. शुक्रवार को जिले के शिक्षा भवन में निरीक्षण करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारी का एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी ने स्कूलों का सकारात्मक निरीक्षण करते हुए स्कूलों का माहौल आनंदमयी बनाने को कहा. जब तक निरीक्षणकर्ता को स्कूल के बच्चें पहचानने नहीं लगे तब तक निरीक्षण को प्रभावी नहीं माना जा सकता हैं.उन्होंने शिक्षकों बच्चों और उनके अभिभावकों से बात कर विद्यालय का माहौल बेहतर बनाने और सप्ताह में कम-से-कम एक बार आवंटित विद्यालयों का निरीक्षण करने का आदेश सभी पदाधिकारियों को दिया.
बिहार: शिक्षक दिवस के मौके पर कृष्ण मेमोरियल हॉल में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों के पदस्थापन-स्थानांतरण को लेकर कहा कि महीने के अंत तक यह नीति आने कि संभावना हैं. उन्होंने कहा कि स्थानांतरण को लेकर उदार नीति बनायी जा रही है. इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के 42 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र, शॉल, पौधा, प्रतीक चिन्ह और पंद्रह-पंद्रह हजार का चेक दिया गया. शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि बच्चें जो देश का भविष्य हैं उन्हें बेहतर बनाएं ताकि भविष्य में एक अच्छे नागरिक बन सके.
हाजीपुर : बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिले की ग्रामीण विकास विभाग के योजनाओं की समीक्षा बैठक की.पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व सुनिश्चित करें.
बिहार: राज्य के शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक स्कूलों के एक करोड़ 19 लाख बच्चों के मध्याह्न भोजन का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा था. पर केन्द्र सरकार ने इसमें कटौती कर दी हैं. पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में मध्याह्न भोजन योजना के तहत एक करोड़ आठ लाख बच्चों के लिए स्वीकृति मिली थी. चालू वित्तीय वित्तीय वर्ष 2024-25 में मध्याह्न भोजन योजना के लिए एक करोड़ नौ लाख बच्चों की स्वीकृति केंद्र सरकार ने दी हैं. पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिन तिमाही में सबसे अधिक बच्चों ने मध्याह्न भोजन खाया हैं, उसी आधार पर केन्द्र ने इस साल के लिए मध्याह्न भोजन खाने वालों की संख्या तय की हैं. वित्तीय वर्ष 2024-25 की राशि की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण ही पहली किस्त केन्द्र से नहीं आ रही थी. राशि की स्वीकृति मिलने के बाद ही अब उम्मीद जगी हैं कि एक सप्ताह में पहली किस्त केन्द्र सरकार की ओर से जारी कर दी जाएगी.
हाजीपुर: हाजीपुर डीएम यशपाल मीणा ने सोमवार को एकल प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला स्तरीय विशेष कार्यबल की समीक्षा बैठक की. इस समीक्षा बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए चलाए गए अभियान में संतोषजनक करने वाले जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से शो कॉज भी पूछा हैं. उन्होंने जिला वन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रतिबंध हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रतिबंध हेतु संबंधित पदाधिकारी का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाएं. पूरे महीने रेड हो ताकि पदाधिकारी फील्ड में दिखना चाहिए तथा प्रतिदिन इसका मॉनिटरिंग भी करें.
Sep 10 2024, 11:32
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4