Hazaribagh

Sep 05 2024, 19:03

लोकनायक हाई स्कूल में बड़े ही धूमधाम के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।

बतौर अतिथि के रूप में भाजपा नेता हर्ष अजमेरा हुए शामिल।

शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही देश का भविष्य उज्जवल बनता है :– हर्ष अजमेरा।

सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड के बेस पंचायत स्थित लोकनायक हाई स्कूल में शिक्षक दिवस को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता हर्ष अजमेरा मुख्य रूप से शामिल हुए। स्कूल के नन्हे बच्चों के द्वारा  नृत्य के बीच श्री अजमेरा का स्वागत व अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई, इसके बाद विद्यालय के संस्थापक विनोद कुमार के द्वारा मुख्य अतिथि श्री अजमेरा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया,जिसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों ने सामूहिक तस्वीर लेते हुए फूलों का गुलदस्ता भेंट कर हर्ष अजमेरा के साथ तस्वीर लिया, इसके बाद श्री अजमेरा ने विद्यालय का भ्रमण कर भविष्य के विषय में विद्यालय के संस्थापक से कई विषयों पर वार्तालाप किया, बताया गया कि विद्यालय वर्ष 2004 में स्थापित हुआ था बेस पंचायत में प्राइवेट स्कूल के रूप में बच्चों को अपनी सेवा प्रदान कर रहा है। बच्चे यहां से शिक्षा प्राप्त कर देश के विभिन्न हिस्सों में बेहतर कार्य कर रहे हैं।


मुख्य अतिथि हर्ष अजमेरा ने अपने संबोधन में कहा, शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही देश का भविष्य उज्जवल बनता है। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर हम सभी को अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की, साथ ही उन्होंने कहा की आज के दिन हमें अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। शिक्षा के बिना कोई भी देश प्रगति नहीं कर सकता और शिक्षक इस यात्रा के केंद्र में होते हैं। मुझे गर्व है कि हमारे देश में ऐसे समर्पित शिक्षक हैं जो न केवल ज्ञान प्रदान करते हैं बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।उन्होंने यह भी कहा, मैं इस स्कूल के छात्रों और शिक्षकों की मेहनत और समर्पण को देखकर बेहद प्रभावित हूं।

आप सभी का भविष्य उज्जवल है,और मुझे यकीन है कि इस विद्यालय से निकलने वाले विद्यार्थी समाज में बड़ा बदलाव लाएंगे।
विद्यालय के संस्थापक सदस्य ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है, और यह आयोजन हर वर्ष इसी उत्साह और भावना के साथ मनाया जाता रहेगा।

Hazaribagh

Sep 05 2024, 19:02

कुसुम्भा पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया ट्रान्सफार्मर का उद्धघाटन

विष्णुगढ़  प्रखण्ड अंतर्गत कुसुंभा पंचायत  शिव मंदिर के समीप लगे 100 केवीए का ट्रान्सफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी सूचना पाकर हज़ारीबाग साँसद मनीष जायसवाल ने तत्काल ट्रान्सफार्मर उपलब्ध कराया। कुसुम्भा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रान्सफार्मर का विधिवत पूजा अर्चना कर ट्रान्सफार्मर का उद्धघाटन किया।

बल्ब जलने के साथ ग्रामीणों के चेहरों में चमक आ गई। कुसुम्भा के ग्रामीणों ने साँसद मनीष जायसवाल का धन्यवाद कहा। इस मौके पर मुख्य रूप से भीम राम,विकास कुमार पांडेय,रंजीत कुमार पासवान,धानेश्वर पासवान,पवन कुमार पासवान, कालेश्वर सिंह,बिरसाही सिंह,अर्जुन राम,दिनेश सिंह,राजू महतो,डोलो राम समेत सैकड़ो की सँख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Hazaribagh

Sep 04 2024, 19:59

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स की हड़ताल की चेतावनी:10 सितंबर से दुकानों में ताला बंद करने की तैयारी।

रिपोर्टर पिंटू कुमार 

फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसियेशन, हजारीबाग का एक महत्वपूर्ण बैठक दीपुगढा मुकवधीर स्कूल के सामने आयोजित किया गया। 

इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नंदु प्रसाद ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सुनिल कु सिहां ने किया। बैठक में जिला एसोसियेशन के सभी पदाधिकारियों सहित16 प्रखंडों के अध्यक्ष और सचिवों ने भाग लिया।सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने एकजुटता से कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, तो 10 सितंबर2024 के बाद प्रदेश समिति के निर्देशानुसार वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर सकते हैं। 

30 जुलाई2024 को विभागीय सचिव अमिताभ कौशल और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के दौरान उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें शामिल थे:- अनुकंपा के तहत मृतक डीलरों के आश्रितों को नया लाइसेंस प्रदान करना।- अप्रैल2024 से50 पैसे बढ़ाकर कमिशन को150 रुपये की दर से लागू करना।- कोरोना काल से लेकर मार्च2024 तक के बकाए कमिशन का भुगतान।- ई-पॉस मशीन को2जी से4जी में अपडेट करना।- दुकानों को ऑनलाइन और पेपरलेस बनाना।- सरकार द्वारा दिए गए भारमापक यंत्र के नवीकरण शुल्क का भुगतान विभाग द्वारा किया जाना।हालांकि, इन सभी बातों पर वार्ता के बाद15 अगस्त2024 तक के लिए आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

डीलरों को अप्रैल और मई का कमिशन आधा-अधूरा दिया गया है, जिसमें राज्य का हिस्सा94.50 रुपये दिया गया है जबकि केंद्र का55.50 रुपये नहीं दिया गया है।इन सभी मुद्दों के खिलाफ झारखंड के25,000 डीलर10 सितंबर के बाद अपने दुकानों में ताला लगाने की योजना बना रहे हैं, जिसकी सूचना राज्य सरकार को पत्र द्वारा दे दी गई है।इस बैठक में टेकौचंद महतो, सुकुल राजक, अर्चना सिंहा, चंदन कुमार, श्याम सुंदर पांडे, सत्येंद्र गुप्ता, कुवर साव, शंभु नाथ पांडे, नंदलाल तिवारी, मो एकराम, केदार यादव, सुखदेव साव, खुर्शिद, कुमोद कु दास, सुनिल आनंद, सुरेन पासवान, रामेश्वर राम, राहुल गुप्ता सहित अन्य डीलर उपस्थित थे।

Hazaribagh

Sep 03 2024, 20:09

सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सम्बन्धित जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त नें किया रवाना


सरायकेला:- समाहरणालय परिसर से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अंतर्गत जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बारदियार ने हरि झड़ी दिखाकर रवाना किया। मौक़े पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि बाल विवाह, दहेज प्रथा को समाप्त करने व किशोरियों, बालिकाओं के उच्च शिक्षा के बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लागू की गई है। इसमें प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने एवं सभी योग्य किशोरियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के हाट बाजार में घूम घूम कर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेगी।

ड्रॉपआउट किशोरियों को स्कूल, कॉलेज से जोड़ने की होगी विशेष पहल- उप विकास आयुक्त

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य किशोरियों की अपने जीवन के सम्मान में स्वतंत्र निर्णय लेने हेतु सक्षम बनाना है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत विद्यालयों में पढ़ने वाली किशोरियों को लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत ड्रॉपआउट किशोरियों को स्कूल, कॉलेज से जोड़ने की होगी विशेष पहल। योजना अंतर्गत मिलने वाली राशि छात्रवृत्ति के अतिरिक्त होगी।

Hazaribagh

Sep 03 2024, 18:54

भाजपा हजारीबाग जिला कार्यसमिति की बैठक: विधानसभा चुनाव में जीत का लिया संकल्प।


रिपोर्टर पिंटू कुमार 

भारतीय जनता पार्टी की हजारीबाग जिला कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह की अध्यक्षता में शहर के प्रोवेश रिजॉर्ट के सभागार में आयोजित की गई।बैठक में जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकसभा की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के परचम लहराने की विश्वास व्यक्त किया।

सांसद मनीष जायसवाल ने झारखंड की वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के लोग इस सरकार से त्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के लिए75 दिन का समय बताते हुए कमर कसने का आह्वान किया।भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष दर्शन सिंह ने पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पार्टी के भूत स्तर तक काम करने के मूल मंत्र "भूत जीतो और चुनाव जीतो" का उल्लेख किया।बैठक में पहले किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और आम लोगों को केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने पर भी चर्चा की गई।बैठक में प्रमुख व्यक्तियों में ओपी चौधरी, दर्शन सिंह, मनीष जायसवाल, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, और कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

Hazaribagh

Sep 03 2024, 18:45

हजारीबाग: पुलिस ने कंटेनर से40 क्रेट अवैध शराब जब्त की, एक व्यक्ति गिरफ्तार।


रिपोर्टर पिंटू कुमार 

हजारीबाग जिले के पदमा ब्लॉक में पुलिस ने एक कंटेनर से40 क्रेट अवैध शराब जब्त की है।सोमवार रात अली नगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई।पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब की एक खेप क्षेत्र से ले जाई जा रही है।इस सूचना के आधार पर, सब-इंस्पेक्टर नितेश कुमार और भुवनेश्वर नायक के नेतृत्व में आबकारी अधिकारियों की एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने अली नगर पहुंचकर उस स्थान पर छापा मारा, जहां अवैध शराब को एक कंटेनर में लोड किया जा रहा था।पुलिस ने पदमा निवासी विनोद मेहता को गिरफ्तार कर लिया और अवैध शराब को जब्त कर लिया।जब्त की गई शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 40 लाख रुपये है, जो कि स्थानीय कानून के खिलाफ है।

पुलिस ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।अधिकारियों ने आबकारी कानूनों के उल्लंघन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का भी आश्वासन दिया है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने आगे की जांच के लिए मामले की विभिन्न पहलुओं पर ध्यान देने का आश्वासन दिया है।

Hazaribagh

Sep 03 2024, 18:42

हजारीबाग की वीमेंस कॉलेज के छात्रों ने शिक्षकों की कमी के खिलाफ आवाज उठाई।

रिपोर्टर पिंटू कुमार 

हजारीबाग के वीमेंस कॉलेज के छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। छात्रों ने बताया कि कॉलेज में सिर्फ तीन शिक्षक हैं, जो स्थायी नहीं हैं और उनकी कक्षाओं की संख्या भी सीमित है।

छात्रों का दावा है कि वर्तमान में केवल दो कक्षाएं हो पा रही हैं, जबकि उनके पास तीन सेमेस्टर का अध्ययन करना है। विशेष रूप से मल्टीमीडिया और ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण विषयों के लिए कोई शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं। 

इसके अलावा, मैथ्स और इंग्लिश के लिए भी शिक्षकों की कमी है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

छात्र प्रतिनिधि चंदन सिंह ने बताया कि बीसीए विभाग एक सेल्फ फाइनेंसिंग डिपार्टमेंट है, जिसमें छात्रों द्वारा दी गई फीस से ही ऑपरेशन चलता है। 

हालांकि, पिछले दो वर्षों से शिक्षक नहीं मिलने के कारण अध्ययन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा, “अगर यह स्थिति बनी रही, तो हमें नौकरी पाने में कठिनाई होगी।”छात्रों ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से भी इस मुद्दे पर बातचीत की थी, जिन्होंने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।वीमेंस कॉलेज के छात्रों ने विश्वविद्यालय से मांग की है कि शिक्षकों की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए, ताकि उनके अध्ययन में सुचारूता आ सके और उनकी भविष्य की संभावनाएं सुरक्षितc रहें।

Hazaribagh

Sep 02 2024, 17:40

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का आयोजन: जागरूकता फैलाने के लिए पोषण रथ रवाना।

रिपोर्टर पिंटू कुमार 

हजारीबाग:- इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन विशेष महत्व रखता है। उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने पोषण रथों को रवाना कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 

ये पोषण रथ विभिन्न ग्राम पंचायतों और प्रखंडों का दौरा करेंगे, जिससे अधिकतम लोगों को इस योजना के लाभों के बारे में जानकारी मिल सके।इस वर्ष का पोषण माह01 सितंबर से30 सितंबर2024 तक मनाया जाएगा, जिसमें निम्नलिखित थीम शामिल हैं:- एनीमिया नियंत्रण- वृद्धि निगरानी- ऊपरी आहार- पोषण भी पढ़ाई भी- बेहतर शासन के लिए तकनीक का वृहत उपयोगउपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय ने इस योजना के माध्यम से लोगों को स्वस्थ और पोषक भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया है। 

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा ने कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी साझा की:-1 से4 सितंबर: समग्र पोषण और पोषण भी पढ़ाई भी-5 से7 सितंबर: एनीमिया से मुक्ति-9 से10 और21 से23 सितंबर: बेहतर शासन के लिए तकनीक-11 से14 सितंबर: ऊपरी आहार-15 से21 सितंबर: वृद्धि निगरानी सप्ताह-18 सितंबर: पोषण भी पढ़ाई भी-23 से24 सितंबर: पर्यावरण संरक्षण-29-30 सितंबर: समापन समारोहये सभी कार्यक्रम विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित किए जाएंगे, और कार्यक्रमों की फोटोग्राफ पोषण डैशबोर्ड पर अपलोड की जाएगी।

इस अवसर पर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की महत्ता को और बढ़ा दिया है।

Hazaribagh

Sep 02 2024, 16:23

झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 'संकल्प पत्र' के लिए जनता से सुझाव मांगे

रिपोर्टर पिंटू कुमार 

भारतीय जनता पार्टी झारखंड के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक आदर्श घोषणा पत्र तैयार करने की तैयारी कर रही है। इस घोषणा पत्र को संकल्प पत्र के नाम से जाना जाएगा, जिसमें पार्टी राज्य की जनता से सुझाव लेकर इसे तैयार करेगी।

झारखंड के हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ शहर के सैनी होटल में आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि घोषणा पत्र में शामिल सभी वादे पूरे किए जा सकें और राज्य का समुचित विकास हो सके।सांसद ने बताया कि विधानसभा चुनाव निकट हैं, और किसी भी समय चुनाव की घोषणा हो सकती है। भाजपा और एनडीए झारखंड के विकास को लेकर गंभीरता से चिंतित हैं और इस दिशा में एक आदर्श घोषणा पत्र जारी करना चाहती है।

 इसके लिए29 अगस्त को झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता के बाद पहल शुरू की गई।जनता से सुझाव मांगने के लिए सांसद ने बताया कि पार्टी ने विभिन्न माध्यमों से सुझाव प्राप्त करने की व्यवस्था की है। एक क्यूआर कोड सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, और लोग मोबाइल नंबर6202750671 पर कॉल करके भी सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा, भाजपा की टीम विभिन्न समुदायों, जैसे अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान, महिलाएं, युवा, व्यापारी और स्वयंसेवी संस्थाओं तक जाएगी।मनीष जायसवाल ने इस अवसर पर बताया कि3 से5 सितंबर तक शहर के विभिन्न स्थानों पर सुझाव पेटी स्थापित की जाएगी, ताकि जनता अपनी राय इस पेटी में डाल सके।सांसद ने यह भी कहा कि भाजपा जनता की राय के आधार पर अपने घोषणा पत्र को तैयार करेगी, क्योंकि हम मोदी की गारंटी के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने वर्तमान झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार ने पिछले चुनाव में किए गए वादों को पूरा नहीं किया है।

उन्होंने कहा, "झारखंड की जनता को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे फिर से झांसे में न आएं, और चुनाव से पहले किए गए वादों को अवश्य याद रखें।"इस प्रेस वार्ता में भाजपा रामगढ़ के जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, जिला महामंत्री, युवा नेता और अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Hazaribagh

Sep 02 2024, 16:15

राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों की द्वितीय अर्धवार्षिक विभागीय परीक्षा का हज़ारीबाग में शांतिपूर्वक आयोजन


रिपोर्टर पिंटू कुमार 

केंद्रीय परीक्षा समिति, राजस्व पर्षद झारखंड, रांची के तत्वावधान में राजपत्रित पदाधिकारियों की द्वितीय अर्धवार्षिक विभागीय परीक्षा2023, राजपत्रित एवं अराजपत्रित कर्मचारियों की द्वितीय अर्धवार्षिक जनजातीय भाषा की परीक्षा2023, तथा राजपत्रित पदाधिकारियों की प्रथम अर्धवार्षिक परीक्षा2024 का आयोजन किया जा रहा है।उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती सुमन कैथरिन किस्पोट्टा ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। 

उन्होंने परीक्षा के दौरान सभी कमरों का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि केंद्रीय परीक्षा समिति, राजस्व पर्षद झारखंड, रांची द्वारा दिए गए निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया जाए। आयुक्त ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

उक्त परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, हजारीबाग (प्लस टू जिला स्कूल, हजारीबाग) में02 सितंबर से शुरू होकर06 सितंबर2024 तक चलने वाला है। परीक्षा02 सितंबर से06 सितंबर तक प्रतिदिन प्रथम पाली में अराजपत्रित एवं राजपत्रित कर्मचारियों की लिखित परीक्षा और द्वितीय पाली में राजपत्रित कर्मचारियों की मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र में सहायक केंद्राधीक्षक-सह-आयुक्त के सचिव श्री बासुदेव प्रसाद, आयुक्त कार्यालय के अवर सचिव श्री राकेश कुमार चौधरी, श्री रास बिहारी प्रसाद, अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।