बलात्कारियों को सजा देने के लिए निकाला जुलूस
![]()
लालगंज : संयुक्त किसान मार्चा प्रखंड कमेटी लालगंज द्वारा बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर जुलूस निकाला गया. जुलूस घाघरा चौक से तीनपुलवा चौक पर पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गया.
अॉल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के बिहार राज्य कमेटी सदस्य डॉक्टर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आज देश के अंदर मणिपुर, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों में छात्राएं, महिला, और आम लोगों के अंदर भय का माहौल बनता जा रहा हैं.
कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ट्रेनी डॉक्टर मोमिता देवदान, मणिपुर में महिलाओं को नंगा घुमाया गया, बिहार के मुजफ्फरपुर के पारु में रूपा कुमारी के साथ रेप और हत्या, महाराष्ट्र में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप की घटना ने देश के लोगों को झकझोर दिया हैं.
देश में रेप और हत्या करनेवाले वाले रेपिस्ट और हत्यारों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर 3 महीने के अंदर फांसी की सजा देनी चाहिए. स्थानीय स्तर पर चोरी, छिंतई, रेप व हत्या जैसी संगीन घटनाएं, प्रतिबंधित नशीली उत्पादों की ब्रिक्री, लालगंज के होटलों में फल फूल रहे अवैध कारोबार, सरकारी कार्यालय में बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए बीडीओ, सीओ, स्पेशल अॉफिसर, रजिस्टार, थानाध्यक्ष, एसडीपीओ-2 आवश्यक कार्रवाई करें. मांगों का आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया.


लालगंज : संयुक्त किसान मार्चा प्रखंड कमेटी लालगंज द्वारा बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर जुलूस निकाला गया. जुलूस घाघरा चौक से तीनपुलवा चौक पर पहुंचकर सभा मे तब्दील हो गया.




बिहार: राज्य के सभी नगर और पंचायतों में खेल क्लब का गठन सितंबर से किया जाएगा. एक ओर जहां खेल क्लब का गठन होगा तो दूसरी ओर पुराने क्लब को पंजीकरण कराने की सुविधा सरकार देगी. इसके लिए पोर्टल लाया जाएगा.
हाजीपुर: ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी 2024 के 17 वें ओलंपियाड में रजत पदक जीतकर हाजीपुर का नाम विदेशों में रोशन करने वाले पाणिनी के पिता बेटे की इस उपलब्धि पर उत्साहित हैं. उन्होंने कहां कि टाईम मैंनजमेंट के जरिए बड़े से बड़ा लक्ष्य भेदा जा सकता हैं.
बिजनेस: आरबीआई ने यूपीआई की तर्ज पर यूएलआई ( यूनिफाइड लोडिंग इंटरफेस) लाने का ऐलान किया हैं. इसके जरिए लोगों को बेहद कम समय में लोगों को कर्ज दिया जा सकेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा छोटे रकम के कर्ज लेने वालों को होगा, खासकर छोटे कारोबारियों और उद्यमों को. आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने सोमवार को इसकी जानकारी दी.
बिहार: स्टार्टअप के लिए सरकार हर संभव मदद देंगी. बिहार के प्रति दूसरे राज्य में रहने वालों की नजरिया बदलने की जरूरत हैं. बिहार में नौकरी पाने की ललक की जगह नौकरी पाने की ललक की जगह नौकरी पाने की ललक की जगह नौकरी देने का ललक पैदा करने की जरूरत हैं.
बिहार: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगले चुनाव में वे अपनी पार्टी से वे कम-से-कम 40 महिलाओं की जिताकर विधानसभा भेजेंगे.
बिहार: आधार कार्ड बनवाना और उसमें सुधार करवाना अब और आसान हो जायगा. डाक विभाग ने राज्य भर के हर ब्लॉक में आधार सेंटर खोलने का निर्णय लिया हैं. इसके तहत राज्यभर में पांच सौ आधार प्वाइंट को बढ़ाया गया हैं. जबकि पहले से 403 आधार कार्ड प्वाइंट चल रहा है. इससे कुछ दिनों में राज्यभर में 903 आधार कार्ड सेंटर हो जायगा. यह काम डाक विभाग 30 सितंबर तक पूरा कर लेगी. इससे राज्य के हर कोने में आधार कार्ड बनाना और उसमें सुधार काफी आसान हो जायगा.
बिहार: भूमि राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने राज्य में शुरू हुए भूमि सर्वेक्षण कार्य में बांधा डालने वाले अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस महती कार्य में पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अपना शत प्रतिशत योगदान करना होगा.जो सर्वे में अड़ंगा डालेंगे, भ्रष्टाचार की कोशिश करेंगे, वैसे अफसर और अधिकारी पर विभागीय कार्रवाई होगी. मंत्री ने लोगों से अपील की हैं कि सर्वे में कहीं भ्रष्टाचार की बात दिखें तो सीधे उन्हें फ़ोन या मेल कर सूचना दे.
बिहार: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 9247 लाभार्थियों का चयन शुक्रवार को होगा. उद्योग विभाग के सभागार में कंप्यूटर लॉटरी( रैंडेमाइजेशन) के जरिए लाभुकों का चयन होगा. उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा की मौजूदगी में शुक्रवार शाम 5 बजे कंप्यूटर लॉटरी निकाली जाएगी. नीतीश कुमार ने बिहार में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की शुरूआत की.अब तक हजारों युवाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका हैं और वे अपना काम शुरू कर चुके हैं. राज्य में रोजगार और निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसर बढ़ाने के लिए योजना चलाई गई हैं.
Aug 30 2024, 09:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k