आजमगढ़:-पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षक जयराम यादव, क्षेत्रीय लोगों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन
वी कुमार यदुवंशी, फूलपुर(आजमगढ़)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अंबारी पांडेय का पूरा गांव निवासी शिक्षक रहे जयराम यादव की 14 वीं पुण्यतिथि सादगी के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर गरीबों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
![]()
पुण्यतिथि का कार्यक्रम देर शाम को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ जनपद के अटेवा जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव रहे। कार्यक्रम की शुरूआत उनकी पत्नी इंद्रावती देवी, बेटे राजेश यादव, चन्द्रेज यादव, चंचल यादव और अटेवा के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने संयुक्त रूप से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। श्रधांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्व जयराम यादव ने बेसिक शिक्षा में अपना योगदान दिया। उनके कर्मों का फल है कि आज उनके तीनों पुत्र भी बेसिक शिक्षा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
मृत्यु भोज करने से दिखावा के चक्कर में गरीबों को आर्थिक रूप से झेलना पड़ता है। जिसे परिवार में किसी की दुखद मौत हो जाती है उस परिवार पर मृत्यु भोज करने का दबाव नहीं होना चाहिए। संचालन दिनेश यादव ने किया। इस अवसर पर अटेवा फूलपुर अध्यक्ष महेंद्र यादव, सुरेंद्र कुमार यादव, अशोक यादव, अखिलेश प्रजापति, अनिल सोनकर, सौरभ यादव सहित काफी संख्या में लोग रहे।
![]()




















सिद्धेश्वर पाण्डेय,आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत पांती व मौलनापुर भेदौरा में अनुसूचित बस्ती के बगल लगा रोड के किनारे दो अंबेडकर प्रतिमाओं को अराजक तत्वों ने रात के समय में क्षतिग्रस्त कर दिया इसके बाद आज दिन सोमवार की सुबह जैसे ही गांव के लोगों को जानकारी हुई इसको लेकर के जबरदस्त विरोध होना शुरू हो गया।
Aug 27 2024, 19:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k