*हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, राधा कृष्ण का नृत्य देखकर निहाल हुए लोग*
![]()
गोंडा- बालपुर -परसपुर रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका कावेरी सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया। संचालन आरुषि मिश्रा ने किया।
कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चो ने जमकर धूम मचाया। छोटे छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण के परिधान में जमकर डांस किया। जिसमे राधा तेरी चुनरी, गो गो गो गोबिंदा, राधा कैसे न जले पर स्कूल के छात्र छात्रा आन्या सोनी, पीहू मिश्रा, लवी गुप्ता, रजनीश चौबे, आराध्या शुक्ला, हिमांशी, खुशी तथा आरोही की प्रस्तुति को लोगो ने खूब सराहा गया। वही 25 फुट ऊपर बांधी गई दही हांडी को कक्षा 10 के छात्रों पिरामिड बनाकर हांडी को तोड़ दिया। जिन्हें कालेज के प्रबंधक विजय कुमार उपाध्याय ने सम्मानित करके सराहना की। इस दौरान खुशबू मिश्रा, सरिता गुप्ता, दर्शिका सिंह, सचिन मिश्र,रोहित, आकांक्षा शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


गोण्डा- अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 268/24 धारा 80(1),85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तों-01. अजय (पति) पुत्र बिहारी, 02. लाल बिहारी (ससुर) पुत्र अलगू, 03. शिवपता (सास) पत्नी लाल बिहारी निवासीगण नसीरपुर मौजा खेमपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा को सेमरा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।


Aug 24 2024, 19:39
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k