*पुलिस ने दहेज के लिए हत्या के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
गोण्डा- अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 268/24 धारा 80(1),85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तों-01. अजय (पति) पुत्र बिहारी, 02. लाल बिहारी (ससुर) पुत्र अलगू, 03. शिवपता (सास) पत्नी लाल बिहारी निवासीगण नसीरपुर मौजा खेमपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा को सेमरा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
7 जुलाई को ननकू पुत्र दयाराम नि0 सईया, थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच द्वारा थाना कटराबाजार में लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री को उसके ससुरालजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज द्वारा की जा रही थी। आज शनिवार को थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाये गए 03 आरोपी अभियुक्तों-01. अजय, 02. लाल बिहारी, 03. शिवपता को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

गोण्डा- अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं० 268/24 धारा 80(1),85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 03 आरोपी अभियुक्तों-01. अजय (पति) पुत्र बिहारी, 02. लाल बिहारी (ससुर) पुत्र अलगू, 03. शिवपता (सास) पत्नी लाल बिहारी निवासीगण नसीरपुर मौजा खेमपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा को सेमरा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।




Aug 24 2024, 18:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k