चेक से लेता हूं, चेक से देता हूं, जन सुराज के चंदे का हिसाब देंगें प्रशांत किशोर, बोले- सारा पैसा व्हाइट
![]()
बिहार: दिग्गज चुनाव राजनीति कार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया हैं कि जन सुराज के दो साल से चल रहे अभियान पर खर्च हुआ सारा पैसा सफ़ेद धन हैं क्योंकि वे सिर्फ चेक से चंदा लेते हैं और चेक से ही बिल और सैलरी का भुगतान करते हैं उन्होंने एलान किया कि अभियान के बाद के बाद सारे चंदे का हिसाब जारी करेंगें जिससे पता चल जाएगा कि किसने कितना दिया और कहां खर्च हुआ. प्रशांत ने कहा कि पिछले 10 साल में उन्होंने जिन लोगों के साथ काम किया, और जिन लोगों ने उनके साथ काम किया, देश भर में फैले उन सारे लोगों से वे चंदा मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि जन सुराज के उम्मीदवारों को दूसरे दलों से प्रचार, संगठन और पैसा में कमजोर नहीं पड़ने देंगें.
प्रशांत किशोर ने लाइव सिटीज के साथ एक इंटरव्यू में जन सुराज की फंडिंग के सवाल पर कहा, प्रशांत किशोर के पास सरस्वती की कृपा है. लक्ष्मी सरस्वती से आती हैं. प्रशांत किशोर के पास सरस्वती का वरदान हैं. बाप-दादा उद्योगपति नहीं हैं, जमींदार नहीं हैं,हम कोई धंधा, बिजनेस या ठेकेदारी भी नहीं करते. बिहार में कोई नहीं कह सकता कि मैंने एक रूपया लिया हो." प्रशांत ने कहा- पैसा आता हैं उन लोगों से, पूरे देश से, जिन्होंने मुझे पिछले 10 साल से काम करते हुए देखा है. जो मेरे अनुभव को, मेरी समझ को, मेरी विद्वता को, मेरे पराक्रम को, मेरे प्रयास को माना हैं कि ये आदमी कुछ कर सकता हैं. उसी अनुभव, उसी प्रयास, उसी विद्वता से मैनें एक-दो नहीं, सदियों राज्यों में लोगों की मदद की, उनको सरकार बनाने में मदद की.
प्रशांत किशोर ने कहा कि जितने लोगों ने उन्हें काम करते देखा, जिनके साथ उन्होंने काम किया हैं या जिन्होंने उनके साथ काम किया वो एक बहुत बड़ा समूह है. उन्होंने बताया कि वो उन सबके सामने हाथ फैला रहे हैं कि सबसे गरीब से गरीब का लड़का भी अगर काबिल हैं तो उसको चुनाव लड़ाया जाय.पीके ने कहा कि- ' उसके सामने बालू माफिया हैं, शराब माफिया हैं, विधायक का बेटा हैं, सांसद का बेटा हैं, लेकिन उसे लड़ाने के लिए प्रशांत किशोर हैं. तुम पैसा दो ताकि वो पैसे के कारण न हारें. पूरे हिन्दुस्तान से पैसा मांग के ला रहा हूं.
जन सुराज के चंदे में काला धन होने की संभावना को खारिज करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिल्कुल व्हाइट में जा रहा हैं. उन्होंने कहा-' किसी को एक रूपया कैश में नहीं दिया हैं. किसी को सैलरी का बिल का भुगतान कैश में नहीं किया. कोई खड़ा होकर कह दें तो कैमरे पर माफी मांग लूंगा. चेक से ही पैसा लेता हूं और चेक से ही पैसा खर्च करता हूं. हर महीने को किसने दिया, और कहां खर्च हुआ, हिसाब दूंगा. अभियान खत्म होने के बाद.
राष्ट्रीय पार्टियों और उनके संसाधन के मुकाबले जन सुराज की तैयारियों पर प्रशांत किशोर ने कहा कि सब बिल्कुल व्हाइट में आ रहा हैं. किसी को सैलरी या बिल का भुगतान कैश में वो सोच-समझकर और कितना पैसा बहाना पड़ेगा, कितनी मेहनत करनी पड़ेगी, कैसी व्यवस्था बनानी पड़ेगी, कितना चंदा जमा करना होगा. उन्होंने न कहा कि जन सुराज के कैंडिडेट को पैसे की कमी नहीं होने देंगें. प्रशांत ने कहा- प- गरीब घर के लोग पैसा और जाति की चिंता न करें. इन सभी चीजों में तुमको बाकी दलों से आगे कर दूंगा. तुम बस समाज का वोट जीतकर लाओ.


बिहार: दिग्गज चुनाव राजनीति कार और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया हैं कि जन सुराज के दो साल से चल रहे अभियान पर खर्च हुआ सारा पैसा सफ़ेद धन हैं क्योंकि वे सिर्फ चेक से चंदा लेते हैं और चेक से ही बिल और सैलरी का भुगतान करते हैं उन्होंने एलान किया कि अभियान के बाद के बाद सारे चंदे का हिसाब जारी करेंगें जिससे पता चल जाएगा कि किसने कितना दिया और कहां खर्च हुआ. प्रशांत ने कहा कि पिछले 10 साल में उन्होंने जिन लोगों के साथ काम किया, और जिन लोगों ने उनके साथ काम किया, देश भर में फैले उन सारे लोगों से वे चंदा मांग रहे हैं. उन्होंने कहा कि जन सुराज के उम्मीदवारों को दूसरे दलों से प्रचार, संगठन और पैसा में कमजोर नहीं पड़ने देंगें.




बिहार: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में रविवार की रात दर्दनाक हादसा हुआ. पहलेजा स्थित गंगा नदी से जल लेकर जा रहे 8 कांवरियों की झुलसकर मौत हो गई. पटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में ( नाईपर के सामने) रविवार की रात करीब 11:40 बजे की हैं. हाई- वोल्टेज तार की चपेट में आने से 8 कांवरियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए.
बिहार: बिहार में उद्योगों के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर चलाएं जा रहे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में लाभार्थी सहयोग नहीं कर रहे हैं. 84 फीसदी लाभार्थियों ने पिछले चार वर्षों( 2018-22) में लोन की एक भी किस्त अदा नहीं की हैं. इनपर सरकार का 112 करोड़ 46 लाख बकाया हैं. सूबे के सभी 38 जिलों में कुल 19977 उद्यमियों को कर्ज दिया गया था. जिनमें 9329 ने कर्ज चुका दिया हैं. लेकिन 10648 उद्यमियों ने लोन की एक भी किस्त अदा नहीं की हैं.
बिहार: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 पर बड़ा अपडेट आया हैं. राज्य सरकार ने योजना आवेदन देने के लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी गई हैं. इच्छुक आवेदक अब 16 अगस्त शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले 31 जुलाई अंतिम तिथि रखी गयी थी.लेकिन सर्वर स्लो रहने के कारण कई दिक्कतें आई थी. जिसके चलते आवेदन की तिथि बढ़ाई गयी हैं. जिसके चलते आवेदन की तिथि बढ़ाई गयी हैं. आपको बता दूं नीतीश कुमार राज्य के युवाओं को उद्योग लगाने के लिए 10 लाख रूपए दे रही हैं. उद्योग विभाग की वेबसाइट
बिहार: बिहार का कोई मार्ग अब बगैर संपर्कता के नहीं रहेगा. वहां भी बसें दौड़ेंगी. सुदुर इलाकों को भी भी बेहतर संपर्कता देने और उन्हें शहरों, जिला मुख्यालय के साथ-साथ निकटवर्ती स्थानों से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया हैं. राज्य में जरूरत के ऐसे सभी परिवहन मार्गों की पहचान होगी जहां बसों का परिचालन किया जा सकता हैं. परिवहन विभाग ने इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की हैं.
बिहार: बिना रैयत का पक्ष जाने दाखिल खारिज के मामले को अस्वीकृत करने की शिकायतों के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने पोर्टल के सॉफ्टवेयर में सुधार किया हैं. अब रैयत के पक्ष को शामिल किए बिना किसी आवेदन को रद्द करना संभव नहीं होगा. सॉफ्टवेयर स्वयं इसे रोक देगा.
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार तबाह कर दिया हैं. मुजफ्फरपुर के साढ़ाडंबर गांव में रहने वाले परिवार के मुखिया 80 साल के बुज़ुर्ग पुण्य देव राय की दुनिया ही उजड़ गई हैं. इन हादसों में बेटे, बेटी और बहु को खो दिया हैं. मुजफ्फरपुर साढ़ाडंबर बेटा जितेन्द्र राय अॉटो चलाता हैं. जिसका एक्सीडेंट ट्रक से हुआ. जिसके चालक जितेन्द्र उसकी पत्नी और बहन की भी मौत हो गई.
हाजीपुर: प्रदेश के ग्रामीण कार्य विकास मंत्री अशोक चौधरी शनिवार की देर शाम सोनपुर पहुंचे. उन्होंने यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंच कर सपरिवार बाबा हरिहरनाथ का दर्शन एवं पूजा-अर्चना की. उन्होंने साथ जदयू नेता छोटू सिंह भी थे.
बिहार: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि आने वाले समय में बिहार में उद्योगों का जाल बिछेगा. बिहार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष ध्यान हैं. देश भर के राज्यों में सबसे बड़ा बजट बिहार के हिस्से में आया हैं. इससे यहां उद्योग, उर्जा, सड़क निर्माण, पर्यटन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगें. सेठ भाजपा की ओर से छपरा नगर निगम के सभागार में आयोजित बजट संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बुद्धजीवियों, व्यापारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बजट के विभिन्न पहलुओं एवं बिहार को मिले विशेष पैकेज पर संवाद भी किया.
Aug 18 2024, 12:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k