अंबेडकरनगर पहुंचे सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र,सियासत से लेकर कानून व्यवस्था तक की उठाई बात,बताया विकास का रोड मैप
अंबेडकर नगर।
कटहरी विधानसभा में स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वृहद ऋण और रोजगार मिले के उद्घाटन में पहुंचकर सीएम योगी ने 2500 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्रों को ऋण और विद्यार्थियों को टैबलेट वितरण भी किया गया।सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो अम्बेडकरनगर आज से 7 वर्ष पहले माफिया और अपराधियों के कारण अपनी पहचान समाप्त कर रहा था, आज वहां नए उद्योग आ रहे हैं।युवाओं के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी।अगर कोई खिलवाड़ करेगा तो उसकी पूरी संपत्ति जब्त करवाकर गरीबों में बांट दी जायेगी। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों और बेटियों को 24 घंटे के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में फ्री सेवा की सुविधा हम लोग उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।अपने साथ परिवार के किसी एक सदस्य को भी लेकर जा सकती हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार से अधिक नौजवानों को भर्ती करने की परीक्षा होने जा रही है। इसमें 20 फीसदी बेटियों को भर्ती करेंगे, ताकि वे सड़कों पर शोहदों का ठीक से उपचार कर सकें। उन्होंने जिले में स्टेडियम बनाने के लिए स्वीकृति दी।
कटहरी विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर सीएम का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।इस दौरान केबिनेट मंत्री संजय निषाद, स्वतंत्र देव सिंह ,राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल,राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव,विधान परिषद सदस्य और पूर्व सांसद डॉ हरिओम पांडे, डीएम अविनाश सिंह, एसपी ,भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष गण,पूर्व विधायक गण समेत मौजूद रहे।

अंबेडकर नगर।
युवाओं के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की छूट नहीं दी जाएगी।अगर कोई खिलवाड़ करेगा तो उसकी पूरी संपत्ति जब्त करवाकर गरीबों में बांट दी जायेगी। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों और बेटियों को 24 घंटे के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में फ्री सेवा की सुविधा हम लोग उपलब्ध करवाने जा रहे हैं।अपने साथ परिवार के किसी एक सदस्य को भी लेकर जा सकती हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस में 60 हजार से अधिक नौजवानों को भर्ती करने की परीक्षा होने जा रही है। इसमें 20 फीसदी बेटियों को भर्ती करेंगे, ताकि वे सड़कों पर शोहदों का ठीक से उपचार कर सकें। उन्होंने जिले में स्टेडियम बनाने के लिए स्वीकृति दी।
कटहरी विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर सीएम का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।इस दौरान केबिनेट मंत्री संजय निषाद, स्वतंत्र देव सिंह ,राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल,राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव,विधान परिषद सदस्य और पूर्व सांसद डॉ हरिओम पांडे, डीएम अविनाश सिंह, एसपी ,भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष गण,पूर्व विधायक गण समेत मौजूद रहे।

अंबेडकर नगर पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के लिए सिरदर्द बने ये बदमाश गैंग बनाकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे।पुलिस मुठभेड़ में कुल तीन बदमाश घायल हुए हैं।वही तीन अन्य भागते समय दबोचे गए। कटका थानाध्यक्ष के साथ पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर मसौड़ा मुंडेहरा मार्ग पर घेराबंदी कर जब संदिग्ध बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर बदमाशों द्वारा फायर झोंक दिया गया। जवाबी फायरिंग में रामनाथ उर्फ नत्था निवासी ग्राम गौरिया थाना ईशानगर जनपद लखीमपुर खीरी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
वही फरार हुए बदमाशों की तलाश में लगी स्वाट और कोतवाल संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में जलालपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने भागते हुए चार संदिग्धों को शेखूपुर गांव के पास नंदापुर मोड पर रोकने का प्रयास किया।
पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अंबेडकर नगर के विभिन्न थाना क्षेत्र में की गई चोरी की वारदात को स्वीकार किया।
हैवानियत की इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता जा रहा है। बंगाल से दिल्ली तक पहुंच पहुंची आक्रोश की आग ने अब अम्बेडकर नगर को भी चपेट में ले लिया है जहां
सभी अस्पतालों में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने,मृतक डॉक्टर के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने, जल्द से जल्द न्याय तथा सेंट्रल हेल्थ केयर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर महामाया मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों ने ओपीडी को बंद करते हुए रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कब्जा जमा लिया।इस प्रदर्शन के चलते ओपीडी सेवाएं ठप हो गई। दूर-दूर से आए हुए मरीजों को जमकर दुश्वारियां झेलनी पड़ी और बिना इलाज कारण ही मरीज वापस लौट गए।
शनिवार को सूबे के सीएम योगी कटेहरी में जनपद स्तरीय रोजगार और वृहद ऋण वितरण मेले में शिरकत करेंगे।
आपको बता दे अंबेडकर नगर जनपद के विकासखंड कटेहरी में संचालित देव इंद्रावती पीजी कॉलेज में आगामी 17 अगस्त को आयोजित हो रहे जनपद स्तरीय रोजगार और वृहद ऋण वितरण मेले में सीएम योगी शिरकत करेंगे। मेले की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन पूरे मनोयोग से लगा हुआ है। डीएम अविनाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी डॉक्टर सदानंद गुप्ता समेत सभी विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजन स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत सभी तैयारियां को अपेक्षित समय में अंतिम रूप दिए जाने को लेकर निर्देशित किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी जिला पंचायती राज अधिकारी जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी बीएसए,डीआईओएस,पीडब्ल्यूडी समेत कई महकमों के अधिकारी मौजूद रहे।
कहीं सैकड़ो मीटर लंबे तिरंगे के साथ मार्च ने लोगों का ध्यान खींचा तो कहीं मंदिर में देवी प्रतिमा का भारत माता के रूप में श्रृंगार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना। यह सभी वीडियो जमकर वायरल हो रहे।
वही जलालपुर के श्री शीतला माता मठिया मंदिर में 15 अगस्त की शाम को होने वाले श्रृंगार में नीरज जलालपुरी और उनके सहयोगियों दिशांत गुप्त अभिषेक आदि के द्वारा देवी प्रतिमा का भारत माता के रूप में भव्य श्रृंगार किया गया जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय पर स्थित आए दिन चर्चा में रहने वाला विद्यालय एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। ताजे मामले में अशोक स्मारक इंटर कॉलेज में शिक्षक पर छात्र को पीटने का आरोप लगा है।पीड़ित छात्र के परिजनों ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, वहीं दूसरी ओर शिक्षक ने भी छात्र पर मारपीट का आरोप लगाया है।
अकबरपुर थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाया है कि तमसा मार्ग स्थित डॉ अशोक स्मारक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले उनके पुत्र से स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से निकलने के दौरान शिक्षक से हुई कहासुनी के बाद शिक्षक द्वारा कमरे में ले जाकर जमकर पिटाई की गई।
वहीं दूसरी तरफ स्कूल प्रशासन का आरोप है की नाबालिग मनबढ़ छात्र ने स्पोर्ट्स टीचर को जमकर मारा पीटा जिसकी वजह से स्पोर्ट्स टीचर की आंख में गंभीर चोट आई है। शिक्षक और छात्र की मारपीट का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
अंबेडकरनगर।
अंबेडकर नगर। पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजनों की धूम मची हुई है, जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के साथ लोगों द्वारा एक दूसरे से स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को साझा करने का क्रम जारी है।
स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को मनाने के क्रम में भाजपा नगर टीम विविध आयोजनों का हिस्सा बनी। भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में जलालपुर नगर कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गयी।
इस दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया ।शिवराम मिश्र, गोपाल कृष्ण गुप्ता,विकास निषाद,आनंद जायसवाल, आशीष सोनी, अमित गुप्ता,बबलू त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जलालपुर स्थित श्री रामलीला मैदान में एसडीएम सुभाष सिंह ने वर्षों पुरानी परंपरा के अनुरूप ध्वजारोहण करते हुए लोगों को बधाइयां दी साथ ही संबोधन में स्वतंत्रता को अनमोल बताते हुए स्वाधीनता संघर्ष में अमर शहीदों के बलिदान को याद किया।
वाजिदपुर, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र,घसियारी टोला में सभासद अजीत निषाद,शीतला मठिया मंदिर में वैश्य समाज नगर अध्यक्ष शीतल सोनी ,दयानंद आर्य कन्या बालिका इंटर कॉलेज वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सोनी ध्वजारोहण के उपरांत विविध मनमोहक प्रस्तुतियों के साक्षी बने।सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों के बैंड की धुनों के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।बच्चों ने वंदे मातरम गाते हुए अन्य अनेक प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।
वही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखंड भारत के संकल्प के साथ आरएसएस विश्व हिंदू परिषद समेत विभिन्न संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर एकता अक्षुण्णता और अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प उठाया।
अंबेडकर नगर।
मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए पर्यावरण समिति सदस्य केशव प्रसाद ने स्वाधीनता संग्राम के दौरान अमर बलिदानियों के अथक प्रयासों को याद करते हुए, संघर्षों के बाद मिली स्वतंत्रता को अमूल्य बताया। साथ ही देश की भौगोलिक विविधता की खूबियों के साथ प्रकृति के संबंधों को मजबूत करने पर बल देते हुए भारत माता की सेवा स्वरूप पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जताया।
वन क्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाने और वृक्षों तथा प्राकृतिक विविधता को संरक्षित करने की आवश्यकता को सच्ची देश सेवा बताया। इस मौके पर वन दरोगा,वनविभाग के कर्मचारियों के साथ अनेक लोग मौजूद रहे।
Aug 17 2024, 14:51
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.1k