streetbuzzmanish

Aug 15 2024, 09:28

राजद प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने किया झंडोत्तोलन, राज्य और देशवासियों को दी हार्दिक बधाई*

पटना : आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसे लेकर पूरे देश के साथ बिहार में भी जश्न का माहौल है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार सुबह 9 बजे झंडा फहराएंगे। इधर बिहार विधानसभा में विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव अध्यक्ष ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। वहीं राजधानी पटना के वीरचंद पटेल स्थित राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया और झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता राम चन्द्र पूर्वे समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि हम लोगों के आजादी के लड़ाई का मंत्र था कि हम सभी लोग मिलकर भारत को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और सांप्रदायिक शक्तियों से लगातार लड़ते रहने का काम करेंगे। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Aug 15 2024, 09:08

पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम : विस में अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और विप में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने किया झंडोत्तोलन
*
* पटना : आज देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसे लेकर पूरे देश के साथ बिहार में भी जश्न का माहौल है। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सीएम नीतीश कुमार सुबह 9 बजे झंडा फहराएंगे। इधर बिहार विधानसभा में विधान सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव अध्यक्ष ने झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। वहीं बिहार विधान परिषद में सभापति अवधेश नारायण सिंह ने झंडा फहराया। इस अवसर पर दोनो नेताओ ने देश के अमर शहीदो को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान के बदौलत ही हमें यह आजादी मिली है। कहा कि देश काफी आगे बढ़ा है और हम लोग भी लगातार आगे बढ़े हैं और उम्मीद है कि हम लोग हर साल इसी तरह गौरवान्वित महसूस करेंगे। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Aug 14 2024, 17:40

भाजपा प्रदेश कार्यालय से निकाली गई भव्य तिरंगा पदयात्रा, राष्ट्रभक्ति का दिया सन्देश
* पटना : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले आज नगर निकाय प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यालय से एक भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में शामिल भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हाथ मे तिरंगा लिए जोशोजुनून के साथ शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय से प्रारंभ इस विशाल तिरंगा पद यात्रा में सैकड़ों युवा और कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा पकड़े देशभक्ति के गीतों पर झूमते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए अम्बेडकर भवन तक पहुंचे जहाँ इस यात्रा का विधिवत समापन हुआ। यहां भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि घर-घर तिरंगा लहराकर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भवना को सुनिश्चित करना चाहिए। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है, इसलिए हमारा फर्ज है कि हम तिरंगे की आन बान शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें। वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रति समर्पण और तिरंगे का सम्मान सभी देशवासियों की भावना है। यात्रा का उद्देश्य युवाओं के भीतर देशभक्ति की भावना का संचार करना है ताकि भ्रामक और मिथ्या की राजनीति से दूरी बनाकर राष्ट्रवाद की मूल भावना का सृजन किया जा सके। इस तिरंगा पदयात्रा में पूर्व विधायक सतीश कुमार ,प्रेम रंजन पटेल, प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह , विनोद शर्मा, नगर निकाय प्रकोष्ठ के संयोजक संजय कुमार, कोमल, गौतम एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Aug 14 2024, 16:47

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन*

हाजीपुर : देश के विभाजन की विभीषिका की याद में पूर्व मध्य रेल द्वारा आज 14 अगस्त को मुख्यालय, हाजीपुर सहित सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, धनबाद तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों पर देश विभाजन की विभीषिका को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी लगायी गयी। मुख्यालय, हाजीपुर में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘‘ के अवसर पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय के साथ स्वतंत्रता सेनानी नन्ददेव प्रसाद द्वारा भी फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया । इस दौरान राष्ट्रगान भी हुआ । इस अवसर पर उच्चाधिकारी, कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट्स व गाइड्स, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। प्रदर्शनी में विभाजन की विभीषिका का दंश झेलने वाले लोगों के चित्र, तत्कालीन समाचार पत्रों का कतरन आदि प्रदर्शित किए गए हैं । इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि भावी पीढ़ियों, जिसने देश के विभाजन की त्रासदी को नहीं देखा है, इससे अवगत कराना इस दिवस का प्रमुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के लिए अति आवश्यक है कि भूतकाल में राष्ट्र ने जो त्रासदी देखी है, उसे स्मरण करके पुनः संकल्प लें कि इस तरह की परिस्थितियां दुबारा न आए । पूर्व मध्य रेल के अन्य कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनी लगायी गयी है । स्टेशनों पर लगायी गयी फोटो प्रदर्शनी को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं और विभाजन की विभीषिका को गहराई से महसूस कर रहे हैं । फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है कि देश का विभाजन किसी भी विभीषिका से कम नही था जिसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है। देश के लोगों ने लाखों कुर्बानियां देकर ब्रिटिश हुकूमत से आजादी प्राप्त की थी, लेकिन देश की आजादी के साथ देश का विभाजन भी हुआ। देश विभाजन की विभीषिका में नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा और बहुतों को अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान के दर्द को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Aug 14 2024, 16:26

15 अगस्त को देखते हुए पटना जंक्शन पर चलाया गया सधन जांच अभियान

* पटना : आईबी के द्वारा 15 अगस्त को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसको लेकर पटना जक्शन पर भी जाँच अभियान चलाया गया। जहां सभी प्लेटफॉर्म,वेटिंग रूम और ट्रेनों मे जाँच किया गया। वही जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को लेकर सभी ट्रेनों और वेटिंग रूम मे जाँच किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को पुरी तरह से दुरुस्त किया जा रहाहै। वहीं उन्होंने बताया कि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। लेकिन अगर किसी पर शक होता है तो उनकी जांच की जा रही है। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया की जांच में यात्री भी हमारी पूरी मदद कर रहे हैं। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Aug 14 2024, 16:18

कोलकाता महिला डॉक्टर कांड को लेकर विरोध जारी, IGIMS में रेजीडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर ओपीडी सेवा को पूरी तरह से किया बाधित

* पटना : कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और उसकी हत्या के बाद देशभर में चिकित्सकों में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार देश के बड़े-बड़े अस्पतालों में डॉक्टर के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। आज भी राजधानी के igims में रेजीडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया ओपीडी सेवा को पूरी तरह से बाधित किया। डॉक्टरों की मांग है कि जिस तरह से घटना हुई है और अस्पताल के कैंपस में घटना हुई है इससे सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह लगता है। सरकार को अविलंब चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए निर्णय लेने होगे। वहीं डॉक्टरों ने कहा कि हमारी जो डिमांड है वह पूरी नहीं हो रही है। हमारा डिमांड था कि सीबीआई जांच हो। जांच तो हो रहा है लेकिन उसके पहले ही साक्ष्य को मिटाया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रोटेक्शन एक्ट जो पार्लियामेंट में आया था। उसे अभी तक लागू नहीं किया गया है। वही प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक के प्रदर्शन चलता रहेगा। वहीं उन्होंने सरकार से मांग की कि हमारे सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए हम लोग दूसरे की जान बचाते हैं और हम जहां काम करते हैं वही हम सुरक्षित नहीं रहेंगे तो फिर कैसे काम चलेगा। कहा कि पूरे भारत वर्ष में डॉक्टर कुछ जो डिमांड है उसे जब तक पूरा नहीं किया जाएगा यह प्रोटेस्ट जारी रहेगा। यह विरोध इसलिए भी हो रहा है की इस तरह की घटनाएं बार-बार होती है और सरकार इस पर पूरा डिसीजन नहीं ले पा रही है। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Aug 14 2024, 14:02

भाजपा कीड़ा प्रकोष्ठ ने हर घर तिरंगा यात्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत बीजेपी के कई नेता हुए शामिल
* पटना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा का आयोजन 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में चलाने का आवाहन किया है।उसके लेकर आज भाजपा कीड़ा प्रकोष्ठ की तरफ से की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान निकाला गया। जो मीठापुर से होते हुए शहीद स्मारक तक पहुंचा। इस तिरंगा यात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, दीघा विधायक संजीव चौरसिया के अलावा भाजपा के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को हर घर में तिरंगा लगाने का आवाह्न किया है। आज क्रिया प्रकोष्ठ के आवाह्न पर हम लोग मीठापुर से शहीद स्मारक पहुंचे और हमारे देश की आजादी को दिलाने में जिन लोगों ने अपना बलिदान दिया उन्हें हम लोग पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और आगे भी अगर हमें देश के आजादी के लिए कुर्बानी देने पड़ी तो हम लोग इसके लिए संकल्पित है और अपने तिरंगे के शान को कभी झुकने नहीं देंगे। वही दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने कहा कि हमें संकल्प लेना है कि देश के लिए हमें जीना सीखना है। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Aug 13 2024, 17:19

डीआरआई पटना आरयू-एलजेडयू ने हाथी दांत की तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा, 5.5 किलोग्राम से अधिक एशियाई हाथी दांत जब्त*

पटना :- विश्व हाथी दिवस के अवसर पर, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) पटना क्षेत्रीय इकाई (आरयू) ने एक महत्वपूर्ण अभियान चलाकर एशियाई हाथी दांत के अवैध व्यापार में शामिल चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इस ऑपरेशन के परिणामस्वरूप 5,586.50 ग्राम हाथी दांत जब्त किया गया, जो कि वन्यजीव अपराध के खिलाफ जारी लड़ाई में एक बड़ी सफलता है। सूचना के आधार पर, डीआरआई पटना आरयू के अधिकारियों ने बिहार के सिवान के बाहरी इलाके में यह ऑपरेशन शुरू किया। यह ऑपरेशन एक कुख्यात शिकारी गिरोह को निशाना बनाने के लिए किया गया था और इसके लिए अत्यधिक साहस और संसाधनशीलता की आवश्यकता थी। डीआरआई के अधिकारी नकली खरीदारों के रूप में गिरोह के भारी सुरक्षा वाले क्षेत्र में घुसपैठ करने में सफल रहे। बावजूद इसके कि वहां पर बहुत सुरक्षा थी और पकड़े जाने का जोखिम था, अधिकारियों ने संदिग्धों का विश्वास जीता और हाथी दांत के अवैध व्यापार के सबूत जुटाए। ऑपरेशन के दौरान, जब गिरोह के सदस्यों को अधिकारियों की असली पहचान का पता चला, तो स्थिति में अचानक मोड़ आया। संदिग्धों और उनके साथियों ने अधिकारियों का विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में झड़प हुई। हालांकि डीआरआई के अधिकारियों को मामूली चोटें आईं, लेकिन उन्होंने अपनी दृढ़ता और पेशेवर रवैये को बनाए रखा और चारों व्यक्तियों को, जिनमें ऑपरेशन का सरगना भी शामिल था, गिरफ्तार करने में सफल रहे। इस दौरान डीआरआई अधिकारियों ने खतरों का सामना करते हुए जिस साहस का प्रदर्शन किया, वह भारतीय वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जब्त किए गए हाथी दांत के दो टुकड़े थे, जिनका कुल वजन 5,586.50 ग्राम था। यह हाथी दांत लुप्तप्राय एशियाई हाथी (एलिफस मैक्सिमस) से प्राप्त किया गया था, जिसका काला बाज़ार में बहुत अधिक मूल्य होता है। इस अवैध मांग के कारण, भले ही वैश्विक और घरेलू प्रतिबंध कड़े हैं, हाथी दांत का व्यापार अभी भी जारी है। जैसे ही डीआरआई अधिकारियों ने वन विभाग, पटना और सिवान को सूचित किया, वन विभाग ने इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए डीआरआई के साथ समन्वय करना शुरू किया। भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972, जो हाथी को अनुसूची I के तहत संरक्षित प्रजाति के रूप में वर्गीकृत करता है, हाथी दांत के व्यापार को सख्ती से प्रतिबंधित करता है। वैश्विक समुदाय ने भी इस संरक्षण को मजबूत किया है, जिसमें एशियाई हाथी को CITES के परिशिष्ट I में शामिल किया गया है, जिससे 1989 से हाथी दांत के सभी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिबंध लग गया है। इस ऑपरेशन से यह स्पष्ट होता है कि अवैध वन्यजीव तस्करी, विशेष रूप से हाथी दांत का व्यापार, लुप्तप्राय प्रजातियों जैसे कि एशियाई हाथी के अस्तित्व के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। जोखिम के बावजूद, डीआरआई के अधिकारियों ने एक बार फिर वन्यजीव अपराधों पर अंकुश लगाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। उनका सक्रिय दृष्टिकोण और खतरनाक अपराधियों का सामना करने की तत्परता भारत के वन्यजीव संरक्षण कानूनों को लागू करने और वैश्विक संरक्षण प्रयासों में योगदान देने की उनकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जैसे ही जब्त हाथी दांत और गिरफ्तार व्यक्तियों को वन विभाग को सौंपा जाता है, यह ऑपरेशन भारतीय अधिकारियों द्वारा वन्यजीव अपराधों से निपटने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की एक शक्तिशाली याद दिलाता है। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर डीआरआई पटना आरयू का सफल ऑपरेशन एक स्पष्ट संदेश देता है: हमारे देश के वन्यजीवों को खतरे में डालने वाली अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाएगा। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Aug 13 2024, 17:17

बीजेपी प्रदेश कार्यालय से निकाला गया हर घर तिरंगा यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष ने झंडा दिखा किया रवाना*

पटना : भाजपा प्रदेश कार्यालय से हर घर तिरंगा यात्रा निकाला गया। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने झंडा दिखा के तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद थे। इस कार्यक्रम में बीजेपी महिला प्रकोष्ठ की महिलाएं ने भी हर घर तिरंगा में पूरे उत्साह के साथ अपना योगदान दिया। हर घर तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर में तिरंगा फहरने का कार्य किया जाएगा और देश के स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनका धन्यवाद किया जाएगा। वही तेजस्वी यादव के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव का पढ़ाई लिखाई कमजोर है। उनको इतिहास और भूगोल पढ़ना चाहिए। तेजस्वी यादव को क्राइम ब्यूरो से पूरा देश का डाटा निकालना चाहिए। नीतीश कुमार के शासनकाल में जीरो टोलरेंस अपराध नीति पर काम हो रहा है। अपराधियों को छोड़ने का काम सरकार नहीं करती है जो दोषी है उन पर कार्रवाई होती है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बांग्लादेश में जो अत्याचार हो रहा है उसपर क्यों नहीं बोल रहे हैं। यहां उनका दोहरा चरित्र सामने आता है। राहुल गांधी और तेजस्वी का जवाब देना चाहिए कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है क्या वह सही हो रहा हैं। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Aug 13 2024, 11:32

कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए कांड को लेकर डॉक्टरों का विरोध जारी, आज पटना एम्स और पीएमसीएच के डॉक्टरो ने किया कार्य वहिष्कार
*

* पटना : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप और जधन्य हत्या को लेकर देश भर में चिकित्सकों में काफी आक्रोश है। देश के कई राज्यों में चिकित्सकों के द्वारा काम का बहिष्कार किया जा रहा है। ओपीडी सेवा को बाधित किया जा रहा है और जमकर प्रदर्शन भी किया जा रहा है। इधर राजधानी पटना सोमवार को आईजीआईएमएस और एनएमसीएच के डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया देर शाम कैंडल मार्च भी निकाला। वहीं आज राजधानी पटना में पीएमसीएच और एम्स के रेजीडेंट डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। एम्स में सुबह से ही सैकड़ो डॉक्टर ने काम का बहिष्कार किया है और जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। एम्स मे आज ओपीडी सेवा को बंद रखा गया है। हालांकि एमरजेंसी सेवा को बाधित नही किया गया है। डॉक्टरों की मांग है कि जिस तरह से कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है इससे चिकित्सकों में काफी आक्रोश है और कहीं ना कहीं चिकित्सकों में सुरक्षा की भावना को लेकर चिंता पैदा हुई है। कोलकाता की घटना को विरोध में डॉक्टर सुरक्षा पर उठा रहे हैं। डॉक्टरों की मांग है कि पूरे घटना की जांच सीबीआई से कराई जाए और सुरक्षा को लेकर नियम बनाए जाए। पटना से मनीष प्रसाद