dinanath96

Aug 13 2024, 18:29

*एक मुलाकात -अपनों के साथ कार्यक्रम के पश्चात जनता दरबार पहुंचे जिलाध्यक्ष संतोष सिंह: छात्रा को मिला सहयोग*
धनबाद : मैथन रामकुंडा में"*एक मुलाकात अपनो के साथ*" कार्यक्रम के तहत धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह  मैथन पहुँचे । जिलाध्यक्ष संतोष सिंह का जोरदार अभिनंदन किया गया वग्यारकुंड प्रखंड के मैथन आमाकुडा में एक मुलाकात अपनो के साथ कार्यक्रम के दौरान धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाकर लोगों कि समस्याओ से अवगत हुए। एक विकलांग छात्रा सींपा चक्रवर्ती ने अपनी नामांकन फी में आ रही दिक्कतो को बताई तत्पश्चात जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने बीएड कालेज के प्रबंधन को फोन कर छात्रा को सहयोग करने का आग्रह किया। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा

एक मुलाकात अपनो कें साथ कार्यक्रम के तहत  महीलाओ और ग्रामीणो को झारखंड सरकार की अबुआ आवास, मईया सम्मान योजना, सहित अन्य लाभदायक योजनाओ के संबंध विस्तृत रूप से बताया।

धनबाद : जिलाध्यक्ष ने कहा कि "एक मुलाकात अपनो के साथ" कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाने का काम कर रहे हैं वार्ड पंचायत और बुथ स्तर के कार्यकता ही संगठन को मजबूत करता है।जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि हमें चुनाव के लिए तैयार रहना है भाजपा द्वारा घबराहट मे  है चुनाव आयोग पर दवाब बनाए जा रहे हैं समय से पहले चुनाव कराने हेतू। उन्होने कहा कांग्रेस कार्यकताओ को चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वावान किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा धनबाद के सभी विधान सभा क्षेत्र से पार्टी चुनाव की सांगठनिक तैयारी कर रही है कांग्रेस को मजबूत करने का टास्क यही है जनता-जनार्दन की सेवा करे उनके समस्याओ का निराकरण करे। झारखंड सरकार की सभी स्वावलंबी योजनाओ को लाभ लोगो तक पहुंचाई जाए।
कार्यक्रम मे सर्व श्री जियाउल हुसैन डीएन यादव, मनोज कुमार हाड़ी, अजय प्रसाद, मधुसूदन पंडित, मोहम्मद सलाहुद्दीन,लोकनाथ प्रसाद, मो सिराज ,कुंदन यादव, सराफत हुसैन, शंभू शरन वर्मा, मो सलीम, फहीम अहमद,  माला देवी, बंदना बाउरी, बेना देवी, नसीमा खातून, अंबिका बाउरी, पिंकी देवी, वनलता देवी, सोना मती देवी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा  हमलोग विरासत के बल पर नहीं बल्कि हिरासत से  राजनीति में आए हैं और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का काम कर रहा  हूॅ।

dinanath96

Aug 13 2024, 18:07

*पीड़ित महिला ने की बिल्डर की शिकायत*
धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान एक पीड़ित महिला ने उपायुक्त को बताया कि उन्होंने एक बिल्डर को मकान खरीदने के लिए बैंक से लोन लेकर भुगतान किया है। रकम लेने के बाद अब तक बिल्डर ने मकान बनाकर हैंडओवर नहीं किया है। पीड़ित महिला ने बताया कि विगत एक डेढ़ साल से बिल्डर के कार्यालय का चक्कर लगा रही है। परंतु अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

वहीं एक अन्य व्यक्ति ने उपायुक्त को बताया कि टुंडी गिरिडीह सड़क चौड़ीकरण में उनकी जमीन का अधिग्रहण किया गया। भू-अर्जन विभाग ने अब तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया और न ही जमीन वापस की है।

एक बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्ति ने उपायुक्त को बताया कि उन्होंने शेखपुरा में अपने भाई के कहने पर अपनी जमीन बेची और रजिस्ट्री भी कर दी। लेकिन कब तक उन्हें रकम प्राप्त नहीं हुई है।

जनता दरबार में महुदा में एनएच की जर्जर सड़क की मरम्मत कराने, अंचल कार्यालय द्वारा लगान रसीद नहीं काटने, भूमिहीन को जमीन उपलब्ध कराने, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने, घर के बगल में स्थित गेट ग्रिल की दुकान बंद कराने, ऑनलाइन पंजी 2 में सुधार कराने, जमीन दलालों द्वारा पुश्तैनी जमीन में जबरन विवाद उत्पन्न करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त में सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को उसका निष्पादन करने का निर्देश दिया।

dinanath96

Aug 12 2024, 19:38

भोले बाबा के दरबार में हाजरी लगाने शिष्यों संग निकली सुनैना किन्नर
धनबाद: धनबाद जिला निवासी और किन्नर कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष सुनैना सिंह किन्नर ने अपने शिष्यों के साथ बाबा धाम की यात्रा पर निकली। इस मौके पर सुनैना सिंह किन्नर ने बताया कि मैं आज लगभग 20 वर्षों से बाबा धाम की यात्रा कर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाती हूं और बाबा के दरबार में जल चढ़ाती हूं।और मैं अपने जजमानों की खुशियों की प्रार्थना करती हूं साथ ही कहा कि बाबा धाम की यात्रा करने से मुझे बहुत संतुष्टि मिलती है।और वहां जाकर मैं देशवासियों और देश की सीमा पर सीना ताने खड़े तैनात जवानों की सलामती की प्रार्थना करती हूं और बाबा से प्रार्थना करती हूं कि हमारा देश हमेशा पूरी दुनिया में चमकता रहे। सुनैना के साथ बबली किन्नर, संजना किन्नर, पायल किन्नर, मुस्कान किन्नर, किरण व उनके आसपास के कई महिलाएं उनके साथ बाबा धाम की यात्रा पर निकली।

dinanath96

Aug 12 2024, 08:12

विशाल फोर्स संगठन 20 सीटों पर लड़ेगी चुनाव बाकी पार्टियों को देगी चुनौती
धनबाद में विशाल फोर्स संगठन के केन्द्रीय उपाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह द्वारा एक प्रेस पत्र जारी कर यह जानकारी दी गई।  जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव मे विशाल फोर्स झारखंड के 20 विधानसभा  सीटों पर चुनाव लड़ने कि घोषणा की है।

वही इस बीच विशाल फोर्स संगठन उन युवाओ को आवाहन कर रही है जो इस विधानसभा चुनाव मे  राजनीतिक पारी श
शुरू करना चाहते है।

साथ ही उन्होने कहा की  जो युवा इच्छुक है वे विधानसभा क्षेत्र के बुथ कमेटी बनाना होगा और जनता दरबार लगा कर लोगो की समस्याओ को सुनकर उनके समाधान कर सम्पर्क स्थापित करे तभी संगठन उन्हे प्रत्याशी बनाऐगी।

dinanath96

Aug 11 2024, 22:39

सड़क पर जल जमाव से स्थानिय लोग परेशान, समाधान नही तो होगा सत्याग्रह
धनबाद: धैया स्थित रानी बाँध तालाब के सामने से मण्डल बस्ती की ओर जाने वाले रोड पर जल जमाव की बदतर स्थिति से परेशान मण्डल बस्ती के लोगों के साथ प्रभावित स्थल पर पहुँच कर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्थिति का जायजा लिया।

मौके पर नगर आयुक्त रविराज शर्मा जी, उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार जी एवं आर.सी.डी. के कार्यपालक अभियंता को प्रभावित क्षेत्र पर एकत्रित कर समस्या को परमानेंट ख़त्म करने पर कई बिंदुओं पर चर्चा हुई और समस्या को पूर्णतः समाप्त करने पर पक्की योजना बनाने को कहा।

समस्या को जल्द दूर करने के लिए सुबह से लगातार सम्बंधित विभागों से बात-चित का दौर जारी हैं। इसी क्रम में आई.एस.एम. के डिप्टी डायरेक्टर से बात कर सरायढेला स्थित आई.एस.एम. के मुख्य द्वार से मण्डल बस्ती होते हुए रानी बाँध धैया की ओर जाने वाले रास्ते का जीर्णोद्धार, स्ट्रीट लाइट व रास्ते में बढ़ गए झाड-झंखाड को जल्द से जल्द साफ करवाने को कहा। कुछ ही घंटों में आई.एस.एम. द्वारा साफ सफाई का कार्य प्रारम्भ भी कर दिया गया।

नगर निगम के उप नगर आयुक्त से बात कर तत्काल पंप लगाकर जमे हुए बरसात के पानी को बाहर निकलने की लिए कहा, कुछ ही देर बाद नगर निगम के द्वारा भी 2 पम्प लगाकर पानी निकलने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया हैं।
सड़क को जल्द से जल्द सुचारु रूप से आम जनता के लिए चालू करने का प्रयास जारी हैं। 24 घंटे के अंदर अगर समस्या ख़त्म होते नहीं दिखी तो सैकड़ों ग्रामीणों के साथ सड़क पर जमें जल के बिच जल सत्याग्रह करूँगा।

dinanath96

Aug 11 2024, 18:21

प्रेस क्लब के 21 नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
धनबाद:धनबाद प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आइआइटी आइएसएस के गोल्डन जुबली हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर धनबाद के प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन राकेश रोशन, डीएसपी हेडक्वार्टर 1 शंकर कांति ने नई कार्यकारिणी को पत्रकारिता के उच्चतम मानकों और पत्रकारिता की अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान धनबाद के वरिष्ठ पत्रकार बनखंडी मिश्रा, सत्यभूषण सिंह, रंजन झा, अरुण तिवारी, जयदेव गुप्ता, सुबोध बिहारी कर्ण, अशोक वर्मा, सुभाष मिश्रा, संजय मिश्रा, अजय सिन्हा, बिनय शंकर झा, पंकज सिन्हा, अशोक झा, उमेश तिवारी, ब्रह्मा चौधरी तथा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए चुनाव पदाधिकारी बिजय पाठक एवं अभय कुमार भट्ट को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शुभम संदेश के संपादक दीपक अम्बष्ट, खबर मंत्र के ज्ञान वर्धन मिश्रा, प्रभात खबर के जीवेश रंजन सिंह, दैनिक जागरण के डॉक्टर चंदन शर्मा, दैनिक भास्कर के अशोक कुमार, आवाज के अमित सिन्हा, बिहार ऑब्जर्वर के गणेश मिश्रा, 99 न्यूज़ के राकेश पाठक, टीवी 45 के राकेश सिन्हा तथा हिंदुस्तान के प्रभाकर जी को भी सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजीव झा ने पत्रकार कल्याण कोष का गठन करने की घोषणा की। घोषणा होते ही ज्ञान वर्धन मिश्रा ने अपनी एक महिने की पेंशन राशि, गणेश मिश्रा ने एक महीने की सैलरी, राकेश पाठक ने 99 फाउंडेशन की ओर से 51000 रूपए, बिनय शंकर झा ने सिटी लाइफ की ओर से 21000 रूपए तथा मिरर मीडिया की ओर से धीरेंद्र राय ने 25000 रुपए कोष में देने की घोषणा की। समारोह में उपस्थित रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्रा लाल सोरेन ने नई कमेटी को शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि झारखंड के सभी जिलों के पत्रकारों को एकजुट होना होगा। इसके लिए एक बड़ा प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा। कहा कि कोई पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होता। सभी पत्रकारों को समान दृष्टि से देखना चाहिए और उन्हें सम्मान देना चाहिए। उन्होंने नए पत्रकारों को अनुभवी पत्रकारों से कुछ सीखने की सलाह दी। समारोह में रांची प्लेस क्लब के महासचिव अमर कांत, धनबाद प्रेस क्लब के वरीय उपाध्यक्ष शशि भूषण राय, महासचिव अजय प्रसाद, उपाध्यक्ष प्रतीक पोपट, अमर प्रसाद, बलवंत कुमार, सुरेंद्र यादव, शरद चंद्र पांडे, सचिव मोहन कुमार गोप, संजय चौरसिया, नवीन राय, राममूर्ति पाठक, चंदन पाल, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा के अलावा कार्यकारिणी के सदस्य विक्की प्रसाद, शांभवी सिंह, रोशन कुमार सिन्हा, विपिन कुमार रजक, गोपाल प्रसाद, शिल्पा सिंह व कन्हैया कुमार पांडे के अलावा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार मौजूद थे।

dinanath96

Aug 11 2024, 18:01

बच्चा सिंह का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति : पूर्णिमा नीरज सिंह, जनता पर भी पड़ेगा असर लोग हुए भाऊक
धनबाद:रविवार को झरिया के पूर्व विधायक और झारखण्ड सरकार में पूर्व नगर विकास मंत्री बच्चा सिंह  के देहावसन पर श्रद्धांजलि-सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर जननेता व समाजसेवक बच्चा सिंह को याद करते हुए वर्तमान विधायक झरिया ने कहा कि जिन्होंने झरिया ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के मजदूर,किसान,आदिवासी व गरीब बहनों और भाइयों की सेवा में स्वयं को पूरी तरह समर्पित कर दिया था।उन्होंने कहा उनका निधन मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि उन्होंने ही राजनीति में मेरा मार्गदर्शन किया। उनका प्यार,अभिभावकत्व और स्नेह ने ही मेरे लिए प्रेरणा पुंज की तरह काम किया है। उनकी कार्य-शैली ने मुझे जनता की आवाज़ बुलंद करने को प्रेरित किया। उन्होंने मुझे यह सिखाया कि कैसे गरीबों और कमजोरों की आवाज उठाकर उनके अधिकारों के लिए लड़ना है और उन्हें न्याय दिलाना है।झारखंड राज्य की स्थापना और विकास के लिए बच्चा सिंह के समर्पण और उनकी विरासत पर उन्होंने कहा कि बच्चा सिंह का जीवन एक मिसाल था। मैं उनकी परंपरा को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।उनकी अनुपस्थिति को किसी और माध्यम से नहीं बल्कि जनसेवा और जन-अधिकार की बात करके ही की जा सकती है। बच्चा सिंह जनता की समस्या को अपनी समस्या समझकर उसका निवारण करते थे।उन्होंने कहा मैंने हमेशा से बच्चा सिंह  के दिखाए हुए रास्ते पर चलने का प्रयास किया है और आगे भी उन्हीं रास्तों पर चलकर झरिया के लोगों की सेवा करती रहूँगी।मौके पर पूर्व उपमहापौर एकलव्य सिंह और अभिषेक सिंह के साथ समस्त सिंह परिवार मौजूद थे।

dinanath96

Aug 11 2024, 16:31

कल्याणी डायग्नॉस्टिक सेंटर का हुआ उद्घाटन, कोयलांचल वासियों को मिलेगा सुविधा
धनबाद: अत्याधुनिक मशीनों के साथ धनबाद में रविवार को कल्याणी डायग्नॉस्टिक सेंटर धनबाद वासियों की सेवा में आरंभ हो गया।सेंटर का उद्घाटन आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. ए.के. सिंह और मदन लाल गोयल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आईएमए प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सिंह ने सेंटर की सराहना की और इससे कोयलांचल वासियों को लाभ मिलने की बात कही।वहीं सेंटर संचालक रेडियो लाजिस्ट डाॅ. सुमित अग्रवाल ने बताया कि धनबाद में ऐसे कई जांच सेंटर हैं, लेकिन उनके सेंटर में काफी बेहतर व्यवस्था की गई है।यही नहीं गरीब और लाचार मरीजों को शुल्क में भी रियायत मिलेगी।इस अवसर पर गणेश गोयल,अनुप गोयल, डाॅ. मेजर चंदन, केशव हड़ोदिया, रुपेश अग्रवाल पंकज गोयल रमेश गोयल समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

dinanath96

Aug 10 2024, 18:22

जिला परिषद मैदान में राष्ट्रीय व्यापार मेला का उद्घाटन पूर्व सांसद पी एन सिंह ने किया
धनबाद: शनिवार को जिला परिषद मैदान, हीरापुर धनबाद में राष्ट्रीय व्यापार मेला का उद्घाटन धनबाद के पूर्व सांसद  पी एन सिंह के द्वारा किया गया।इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष सुनील उरांव व पूर्व छात्र नेता मुकेश सिंह उपस्थिति रहे।।मेले में केरल हल्वा,पंजाबी जूती,पंजाबी फुलकारी, लखनऊ चिकन,बंगाल का कथा वर्क,भागलपुरी सिल्क खादी के वस्त्र, गाड़ी धोने का यंत्र, भदोही का कालीन, खुर्जा क्रोकरी साथ ही खाने पीने के स्टॉल  एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए जंपिंग, मिक्की माउस आदि की भी व्यवस्था की गई है।धनबाद में पहली बार इस मेले में हेंगर लगाया गया है।

dinanath96

Aug 10 2024, 17:57

भारतीय बांसफोर परिवार महासमिति ने अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया
धनबाद:शनिवार को भारतीय बांसफोर परिवार महासमिति ने अपना 9वां स्थापना दिवस मनाया।समारोह का आयोजन हीरापुर अग्रसेन भवन में भारतीय बांसफोर परिवार महासमिति झारखण्ड इकाई धनबाद जिला द्वारा किया गया। इस आयोजन में समिति से 540 सदस्यों ने हिस्सा लिया।समारोह में सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।इस दौरान समाज के बच्चों को पठन -पाठन की सामग्री वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया।बांसफोर परिवार के तीन मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया समारोह में कुंदन कुमार बांसफोर,सुनिल बांसफोर,लड्डू बांसफोर,रमेश बांसफोर,मदन बांसफोर,कुंवर बांसफोर,बजरंगी बांसफोर,विजय बांसफोर,देवा बांसफोर, कन्हैया बांसफोर,आकाश बांसफोर,रमेश बांस‌फोर,राजेंद्र बांसफोर,विद्यार्थी बांसफोर,राजा बांसफोर,मनोज बांसफोर, प्रताप बांसफोर,रोशन बांसफोर,संतोष बांसफोर,सुनील बांसफोर,मुकुल बांसफोर,सुनील बांसफोर अन्य उपस्थित थे। मंच का संचालन राजेंद्र बांसफोर के द्वारा किया गया।