MANOJ GARG

Aug 08 2024, 21:22

बीएसएल की मेघाहातुबुरू आयरन ओर माइन्स को सस्टेनेबल प्रैक्टिसेज के लिए 5 स्टार रेटिंग

मनोज गर्ग

बोकारो - इंडियन ब्यूरो ऑफ माइन्स, खान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए सामुदायिक कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल माइनिंग के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सेल-बीएसएल की मेघाहातुबुरू आयरन ओर माइन्स को 5 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार समारोह नई दिल्ली में 7 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया, जहां कोयला और खान मंत्री, जी. किशन रेड्डी और माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री, सतीश चंद्र दुबे ने मेघाहातुबुरू आयरन ओर माइन्स को अवॉर्ड प्रदान किया. मेघाहातुबुरू आयरन ओर माइन्स का प्रतिनिधित्व कर रहे आर.पी. सेल्वम (सीजीएम, माइंस), एस.के. सिंह (महाप्रबंधक, माइंस), और हीना प्रवीण (सहायक महाप्रबंधक, (ई & एल, माइंस) ने माननीय मंत्री से यह अवार्ड प्राप्त किया.उल्लेखनीय है कि सेल बीएसएल के झारखंड खान समूह में निदेशक प्रभारी बीके तिवारी एवं अधिशासी निदेशक (माइंस), जयदीप दासगुप्ता के नेतृत्व में सुरक्षित और सस्टेनेबल खनन प्रथाओं के लिए कई नए पहल किए जा रहे हैं जिन्हें विभिन्न मंचों से मान्यता भी मिल रही है.

MANOJ GARG

Aug 08 2024, 19:48

यातायात डीएसपी आशीष महली के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान
मनोज गर्ग
बोकारो - जिला परिवहन एवं जिला ट्रैफिक विभाग ने इससे संबंधित सभी पेट्रोल पंप संचालकों को नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ की सूचना चस्पा करने के निर्देश दिया है। गुरुवार को यह अभियान नया मोड़ स्थित केबीएल पेट्रोल पंप पर चलाया गया। कुल 113 लोगों का काउंसलिंग किया गया। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी आशीष महली, ट्रैफिक पुलिस निरीक्षक, परिवहन विभाग के संतोष समेत टीम के अन्य सदस्य उपस्थित थे।ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि जन जागरूकता लाने के लिए यह पहल की जा रही है। दो पहिया वाहन संचालकों से अपील किया कि वह अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालकों को इसके लिए निर्देशित किया गया है कि वे अपने यहां नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ का बोर्ड चस्पा करें। बिना हेलमेट के किसी भी दो पहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं दें। उन्होंने कहा कि अगर पेट्रोल पंप संचालक इस आदेश का पालन नहीं करते हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

MANOJ GARG

Aug 08 2024, 17:38

बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने की छापेमारी अवैध शराब जप्त
मनोज गर्ग बोकारो - उपयक्त के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के नेतृत्व में जिला उत्पाद बल एवं स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से राजाटांड अंगवाली ग्राम में खाजो नदी किनारे, पेटरवार थाना अंतर्गत अवैध शराब निर्माण स्थलों पर छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में फ़रार अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम की उचित धाराओं के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। छापामारी दल में अवर निरीक्षक सदर-सह-तेनुघाट, सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो-सह-चंदपुरा रवि रंजन उपस्थित थे। छापमारी अभियान के दौरान जब्त किया गया जावा महुआ- 5000 kgअवैध चुलाई शराब -350 लीटर है। जिसे या तो नष्ट कर दिया गया और वहां रखे अन्य सामग्री को आग के हवाले कर समाप्त कर दिया गया।

MANOJ GARG

Aug 08 2024, 14:47

शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया
मनोज गर्ग बोकारो - झामुमो फुसरो नगर कमिटी द्वारा करगली गेट स्थित शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में गुरुवार को झारखंड के शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जेएमएम जिला सचिव जय नारायण महतो, युवा नेता भोलू खान,नगर अध्यक्ष दीपक महतो सहित कार्यकर्ताओ ने शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर झामुमो बोकारो जिला सचिव जयनाराण महतो, संयुक्त सचिव इकबाल अहमद, युवा नेता भोलु खान, फुसरो नगर अध्यक्ष दिपक महतो, सचिव अनिल कु० रजवार, उपाध्यक्ष महताब खान, दिपक गुप्ता, हर्ष कुमार, रोहित महतो, शंकर बेसरा, राजेश सुपन,जिनेन्द्र नायक, गोविन्द रजक,प्रकाश नायक, रविन्द्र राम, सुरेश राम, जमील अंसारी, शिवशंकर, सुनिल , अजय कुमार, विक्की सिंह मुण्डा, महिलाल टुडु, बिरसा मुण्ड़ा,

MANOJ GARG

Aug 07 2024, 22:31

नक्सलियों का बंकर सहित अन्य सामग्री बरामद,पुलिस का नक्सलियों के विरुद्ध छापेमारी जारी

BY - मनोज गर्ग बोकारो - जिला के ललपनिया और जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के लुगु पहाड़ पर सुरक्षाबलों द्वारा चलाए गए सर्च अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। जानकारी के अनुसार एक करोड़ के ईनामी नक्सली विवेक (CCM) और 25 लाख ईनामी नक्सली रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल उर्फ बिरसेन (SAC) समेत अन्य ईनामी नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना के आधार पर कोबरा-203 बटालियन, झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ, जैप और जिला बल की संयुक्त टीम ने 06 और 07 अगस्त को सर्च अभियान चलाया। सुरक्षा बलों ने इस अभियान के दौरान, लुगु पहाड़ में स्थित नक्सली बंकर को ध्वस्त किया और नक्सलियों द्वारा रोजमर्रा में उपयोग की जाने वाली विभिन्न सामग्री, नक्सली पत्रिका, नक्सल पोस्टर, खाद्य सामग्री, नक्सलियों की वर्दी और अन्य सामग्रियों को बरामद किया।वर्तमान में संयुक्त टीम द्वारा सर्च अभियान जारी है। घटना के संबंध में मुख्यालय डीएसपी आलोक रंजन में बताया कि पुलिस को इन क्षेत्रों में नक्सलियों के होने की सूचना मिल रही थी इसी को लेकर पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया जिसमें नक्सलियों के बनकर की जानकारी मिली जिसे ध्वस्त कर दिया गया है।

MANOJ GARG

Aug 07 2024, 18:29

बोकारो में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
बोकारो - जिला के माराफारी थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में बताया गया कि टुल्लू पंप से पानी भरने के दौरान पानी के पाइप में करंट आने से एक के बाद एक तीन लोगों की मौत हो गई। मामी को पहले बिजली का झटका लगा जिसे बचाने उसकी बेटी गयी वह भी करंट के चपेट में आ गई जिसे बचाने के प्रयास में भांजे की भी मौत हो गई। तीनों को लोगों ने बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस हृदय विधायक घटना के बाद परिवार के अन्य लोगों में कोहराम मच गया।

MANOJ GARG

Aug 07 2024, 00:23

राज्य सरकार ने बोकारो वासियों को दी साइबर थाना की सौगात, जोनल आईजी ने किया उद्घाटन
मनोज गर्ग बोकारो - बोकारो जिले में रहने वाले लोगों को साइबर थाने की सौगात राज्य सरकार ने दी है। साइबर थाने का उद्घाटन बोकारो जोनल के आईजी एस माइकल राज ने फीता काटकर किया। इस दौरान डीआईजी सुरेंद्र झा और बोकारो के एसपी पूज्य प्रकाश समेत तमाम डीएसपी मौजूद रहे। साइबर थाना सेक्टर 4 जी में खुला है। जहां जिले भर के लोग अब जाकर साइबर अपराध से संबंधित मामला दर्ज करा पाएंगे। मीडिया से बात करते हुए आईजी एस माइकल राज ने कहा कि साइबर थाना खुलने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगा। साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को लेकर पीड़ित जल्द मामला दर्ज कर सकेंगे और मामले का अनुसंधान भी त्वरित गति से होगा। उन्होंने माना कि जिस प्रकार से साइबर अपराध की घटना हो रही है और नए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल अपराधी कर रहे हैं। पुलिस को इन गैजेट्स से एक्सेस लेने में काफी समय लग जाता है। जिसका पूरा फायदा साइबर अपराधियों को मिलता है। लेकिन पदाधिकारी की ट्रेनिंग हो रही हैं। और हम लोग जल्द से जल्द त्वरित कार्रवाई कर मामले का उद्वेदन भी करेंगे और अपराधियों को भी गिरफ्तार करेंगे।

MANOJ GARG

Aug 06 2024, 23:44

नेता प्रतिपक्ष ने टेंडर गड़बड़ी में लगाया घोटाले का आरोप
मनोज गर्गबोकारो - झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने टेंडर में गड़बड़ी का मामला उठाया, कहा रांची में हो रहे प्रोग्राम में लोएस्ट वन को टेंडर न देकर टेंडर हाईएस्ट वन को दिया गया इसलिए हो सकता है टेंडर घोटाला। बोकारो में प्रेस वार्ता के जरिए उक्त बाते कही। बताते चले की झारखंड के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने बोकारो में प्रेस वार्ता के जरिए कहा की झारखंड सरकार 9 और 10 तारीख को आदिवासी दिवस के मौके पर रांची में जो कार्यक्रम कर रही है, उसमे टेंडर उस इवेंट कंपनी को दिया गया है जो सबसे ज्यादा रेट निविदा में डाला है, जबकि जो कंपनी ने सबसे कम रेट डाला था और लोएस्ट वन था उसे ये टेंडर नही मिला। उन्होंने कहा की इसमें 2 करोड़ 13 लाख का अंतर हो जाता है जो बहुत बड़ी रकम होती है और मुख्यमंत्री को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा की आगे चलकर ये टेंडर घोटाला हो सकता है। प्रतिपक्ष के नेता ने आगे कहा की सबसे ज्यादा रकम का निविदा डालने वाला को ये टेंडर मिला है जिन्होंने 7 करोड़ 63 लाख रुपए में इस इवेंट को लिया है जबकि इस कार्यक्रम को लोएस्ट रेट पर 5 करोड़ 50 लाख के टेंडर डालने वाले को टेंडर नही मिल पाया। ऐसे में आगे चलकर घोटाला के रूप में ये सामने आ सकता है। उन्होंने कहा की पत्रकार सम्मेलन के जरिए वो इस बात को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराना चाह रहे है। उनको इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए।

MANOJ GARG

Aug 06 2024, 20:40

बोकारो में कुर्मी समाज के लोगों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का फूंका पुतला
बोकारो - जिला के बेरमो में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कुर्मी जाति के विरुद्ध बयान देने के विरोध में मंगलवार को पुराना बीडीओ ऑफिस फुसरो में कुर्मी समाज ने पुतला दहन कर विरोध जताया। पुतला दहन में काफी संख्या में कुर्मी समाज के पुरुष महिलाएं शामिल थे। लोगों ने हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, कुर्मी जाति को आदिवासी की सूची में शामिल करना होगा आदि नारे लगा रहे थे। कुर्मी नेता सूरज महतो और दिगंबर महतो ने कहा कि कुर्मी जाति 1950 तक आदिवासी की सूची में शामिल था लेकिन एक साजिश के तहत सूची से कुर्मी जाति को एसटी की सूची से हटा दिया गया। विधानसभा में पिछले दिनों विधायक डॉ. लंबोदर महतो द्वारा कुर्मी जाति को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा यह कहा जाना कि कुर्मी जाति एसटी की सूची में शामिल होकर क्या करेगा? काफी निंदनीय है। कहा कि जब तक कुर्मी जाति को एसटी की सूची में शामिल नहीं किया जाएगा, तब तक कुर्मी समाज पूरे झारखंड में विरोध करेगा। शंभूनाथ महतो ने कहा कि झारखंड के आंदोलन के जनक स्व. विनोद बिहारी महतो के संरक्षण और सहयोग से श्री शिबू सोरेन नेता बने और उनके पुत्र हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री की कुर्सी में बैठकर कुर्मी जाति का विरोध कर रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में कुर्मी समाज विरोध कर झामुमो (एस) इंडी गठबंधन को सत्ता से बेदखल करेगा। गिरधारी महतो ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत कुर्मी जाति का विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर पूर्व शिक्षक घनश्याम महतो ने भी कहा हेमंत सोरेन कुर्मी की उपेक्षा कर रहे है इसका असर चुनाव पर पड़ेगा। इस मौके पर हेमलाल महतो, धनेश्वर महतो, नेपाल महतो, जगदीश महतो, विनोद महतो, अशोक महतो, हेमंत महतो, चिंतामणि महतो, बद्री महतो, सुरेश महतो, देवनारायण महतो, प्रेमचंद महतो, कैलाश महतो, लालमोहन महतो, राजेंद्र महतो, बबलू महतो, बसंत महतो, विष्णु देवी, गंगोत्री देवी, मेनका देवी, मीना देवी, चंपा देवी, सावित्री देवी, ललिता देवी, शांति देवी, फूलमनी देवी, सीता देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

MANOJ GARG

Aug 06 2024, 19:45

बिहार से गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर एक-47 सहित सैकड़ो राउंड गोली बरामद
बोकारो - शंकर रवानी हत्याकांड में पुलिस एक और सफलता मिली है। बोकारो पुलिस ने बिहार से एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी निशानदेही पर AK-47 समेत भारी मात्रा में हथियार व गोली बरामद किया गया है। ज्ञात हो कि हरला थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया था। वहीं कांड के त्वरित उद्भेदन को लेकर बोकारो एसपी के निर्देश पर छापेमारी चल रही थी। एसपी के निर्देश पर एक एसआईटी गठित की गई और टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक बोकारो सिटी आलोक रंजन ने किया। इतना ही नहीं एसपी बोकारो के द्वारा प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए अभियुक्त वीरेन्द्र प्रसाद उर्फ वीरेन्द्र प्रसाद यादव को पुस्तैनी घर गनौरा छपरा को गिरफ्तार कर लिया। वर्तमान में शंकर कॉलोनी वेकार वॉध इन्फा जेशु किड्स स्कूल धनबाद और भारत एकता कॉलोनी प्लॉट नं-135वी थाना सेक्टर-12 जिला बोकारो के निशानदेही पर बोकारो और धनबाद से कांड में प्रयुक्त वाहन, आग्नेयास्त्र, जिन्दा कारतूस के अलावा अलग-अलग कंपनी के 65 कार्टून विदेशी शराब भी बरामद की गई है. इससे पहले एसआईटी वीरेन्द्र प्रसाद उर्फ वीरेन्द्र प्रसाद यादव को होटल शिमला, भगवान बाजार छपरा को संदेह के आधार पर बिहार से पूछताछ के लिए बोकारो लेकर आई थी। जहां उसने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इस कांड में एसआईटी ने अशोक कुमार सिंह उर्फ अशोक सम्राट, राजेन्द्र दूबे उर्फ राजु दूबे, परिक्षित सिंह उर्फ राजा सिंह, अमित रवानी और श्यामल रवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके पास से बरामद सामान में एके 47-1 राइफल,2 मैगजीन,92 राउंड कारतूस, कार्बाइन 1,2 मैगजीन, सिक्सर 1,पिस्टल 1,4 मैगजीन,0.38, कारतूस 60 राउंड,06.9 एमएम,कारतूस 100 राउंड,गोल्डन कलर की स्विफ्ट डिजायर कार 65 कार्टून विदेश शराब जब्त किया गया।