जिला मुख्यालयो़ से जुड़ेंगें गांव कस्बे, बिहार के हर मार्ग पर बस चलाने की तैयारी, परिवसन विभाग कर रहा पहचान
![]()
बिहार: बिहार का कोई मार्ग अब बगैर संपर्कता के नहीं रहेगा. वहां भी बसें दौड़ेंगी. सुदुर इलाकों को भी भी बेहतर संपर्कता देने और उन्हें शहरों, जिला मुख्यालय के साथ-साथ निकटवर्ती स्थानों से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया हैं. राज्य में जरूरत के ऐसे सभी परिवहन मार्गों की पहचान होगी जहां बसों का परिचालन किया जा सकता हैं. परिवहन विभाग ने इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की हैं.
परिवहन रूट चार्ट में शामिल करने की भी योजना हैं. भविष्य में इस परिवहन रूट चार्ट का और विस्तार किया जाएगा.इन्हीं को ध्यान में रखकर सभी 38 जिलों के लिए परिवहन विभाग कार्ययोजना बना रहा हैं. इस समय कई रूट ऐसे हैं, जहां मांग के अनुरुप यात्री वाहनों का परिचालन नहीं हो रहा हैं. जहां हो रहा है, वहां निजी वाहन ही केवल चल रहे हैं. ऐसे में वे मनमानी भी करते हैं, जिससे आम लोग परेशान रहते हैं
राज्य सरकार पहले से गांवों और प्रखंडों में परिवहन योजना को मजबूत करने की योजना पर काम कर रही हैं. इसके तहत गांवों को पंचायतों, कस्बों और जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए भी बसें चलाई जा रही हैं. मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन योजना के साथ-साथ मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना चल रही हैं. इसके तहत स्थानीय लोगों को बसों की खरीद पर अनुदान भी दिया जा रहा हैं. तय मांगों पर वहां की जरूरत का ध्यान रखा जाएगा. तय मार्ग पर आबादी कितनी हैं, कितने लोग पहले से सफर करते रहे हैं, क्या आवश्यकता है, भविष्य में ट्रैफिक ग्रोथ हो सकता हैं आदि बिन्दुओं पर वाहनों की आवश्यकता का आकलन होगा. इस समय कई रूट ऐसे हैं. जहां अधिक वाहनों की जरूरत हैं, लेकिन वहां इस समय कम वाहन हैं.
इसके पहले राज्य में 120 मार्गों पर नई बसें चलाने की योजना पर अमल शुरू हो गया है. 376 बसों का परिचालन किया जाना है. पथ परिवहन विभाग ने बसों के परिचालन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाई हैं. ये सारे मार्ग राज्य के अंदर के हैं और कई जिलों को जोड़ते हैं. यही नहीं लगभग सभी प्रमुख शहरों को अन्य शहरों या जिलामुख्यालय से जोड़ने की योजना हैं. इसके अलावा कई महत्वपूर्ण छोटे शहर भी हैं, जहां बसों के परिचालन की जरूरत हैं.


बिहार: बिहार का कोई मार्ग अब बगैर संपर्कता के नहीं रहेगा. वहां भी बसें दौड़ेंगी. सुदुर इलाकों को भी भी बेहतर संपर्कता देने और उन्हें शहरों, जिला मुख्यालय के साथ-साथ निकटवर्ती स्थानों से जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया हैं. राज्य में जरूरत के ऐसे सभी परिवहन मार्गों की पहचान होगी जहां बसों का परिचालन किया जा सकता हैं. परिवहन विभाग ने इस संबंध में विस्तृत कार्ययोजना तैयार की हैं.




बिहार: बिना रैयत का पक्ष जाने दाखिल खारिज के मामले को अस्वीकृत करने की शिकायतों के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने पोर्टल के सॉफ्टवेयर में सुधार किया हैं. अब रैयत के पक्ष को शामिल किए बिना किसी आवेदन को रद्द करना संभव नहीं होगा. सॉफ्टवेयर स्वयं इसे रोक देगा.
वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार तबाह कर दिया हैं. मुजफ्फरपुर के साढ़ाडंबर गांव में रहने वाले परिवार के मुखिया 80 साल के बुज़ुर्ग पुण्य देव राय की दुनिया ही उजड़ गई हैं. इन हादसों में बेटे, बेटी और बहु को खो दिया हैं. मुजफ्फरपुर साढ़ाडंबर बेटा जितेन्द्र राय अॉटो चलाता हैं. जिसका एक्सीडेंट ट्रक से हुआ. जिसके चालक जितेन्द्र उसकी पत्नी और बहन की भी मौत हो गई.
हाजीपुर: प्रदेश के ग्रामीण कार्य विकास मंत्री अशोक चौधरी शनिवार की देर शाम सोनपुर पहुंचे. उन्होंने यहां के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंच कर सपरिवार बाबा हरिहरनाथ का दर्शन एवं पूजा-अर्चना की. उन्होंने साथ जदयू नेता छोटू सिंह भी थे.
बिहार: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को कहा कि आने वाले समय में बिहार में उद्योगों का जाल बिछेगा. बिहार पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष ध्यान हैं. देश भर के राज्यों में सबसे बड़ा बजट बिहार के हिस्से में आया हैं. इससे यहां उद्योग, उर्जा, सड़क निर्माण, पर्यटन जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगें. सेठ भाजपा की ओर से छपरा नगर निगम के सभागार में आयोजित बजट संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बुद्धजीवियों, व्यापारियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बजट के विभिन्न पहलुओं एवं बिहार को मिले विशेष पैकेज पर संवाद भी किया.
हाजीपुर: नगर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने का अभियान हटाने का अभियान शुरू किया हैं. पहले दिन शुक्रवार को नगर के गांधी चौक से त्रिमूर्ति चौक से हेडिंग जाने वाले मार्ग पर छापेमारी की गई. इस दौरान सड़क पर अवैध ढंग से अस्थाई दुकान और ठेला लगाने वालों पर कार्रवाई की गई. छापामार दल ने सड़क पर सामान बेच रहे 04 ठेला को जब्त कर लिया.
वैशाली: आम बजट में 24 हजार करोड़ रूपये के तीन एक्सप्रेस-वे का उपहार बिहार को मिला हैं. इसमें से एक बुद्ध सर्किट को जोड़ेगा. बोधगया से इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से बौद्ध मतावलंबी शीध्र और सुगमता से वैशाली पहुंच सकते हैं.
बिहार: हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेल के जोनल मुख्यालय में बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे बोर्ड से वीडियो काउंसिलिंग के माध्यम से बजट 2024-25 के रेल पर आधारित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया. इस दौरान उन्होंनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय रेलवे का रिकॉर्ड धनराशि 2 लाख 62 हजार 200 करोड़ आवंटित की गई हैं उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न राज्यों के लिए रेलवे हेतु आवंटित धनराशि से अवगत कराया. रेल मंत्री ने कहा कि जहां 2009-14 के मध्य औसतन प्रतिवर्ष 60 से 65 किमी नई लाइन का निर्माण होना था. वहीं 2014 से 2024 के बीच औसतन प्रतिवर्ष 160 किमी नई लाइन का निर्माण हुआ हैं. उन्होंनें कहा कि यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर इस समर सीजन में 12 हजार स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया. पिछले वर्ष लगभग 700 करोड़ यात्रियों ने रेलवे से यात्रा की.
हाजीपुर: सावन मास के पहले दिन और पहली सोमवारी को लेकर नगर के बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक और पूजा-पाठ की तैयारी की गई हैं. मंदिर परिसर को फूल माला से आकर्षक तरीके से सजाया गया हैं. अहले सुबह से परम्परानुसार जलाभिषेक और पूजन की व्यवस्था की गई. शाम में श्रृंगार पूजन का आयोजन किया गया.
Aug 01 2024, 08:24
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k