streetbuzzmanish

Jul 30 2024, 13:38

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई नहीं होने के विरोध में सड़क पर उतरे आप नेता और कार्यकर्ता, पटना में किया जमकर प्रदर्शन

* पटना : शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में बंद हैं। इधर उनकी गिरफ्तारी को आप नेता और कार्यकर्ता अवैध बता रहे है। साथ ही निचली कोर्ट के फैसले आने के बाद भी केजरीवाल की जेल से रिहाई नहीं होने को लेकर आक्रोशित है और इसके विरोध में आज प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी में आज पटना में भी आप कार्यकर्ताओं ने आयकर गोलंबर पर जमकर प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के कारण और केंद्र सरकार के तानाशाही प्रक्रिया के कारण अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा गया है। जबकि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। निचली अदालत के द्वारा वह बरी हो चुके हैं लेकिन फिर भी उनको जेल में रखा गया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आज पूरे देश भर में इसके विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Jul 29 2024, 17:52

अभिनंदन समारोह में बोले नव नियुक्त भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल : पद नहीं जिम्मेदारी मिली है, कार्यकर्ता पार्टी की जड़ उनको नहीं भूलूंगा*
पटना : बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की जड़ है और जब जड़ है तभी पूरा पेड़ हरा भरा है। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि मैं जड़ नहीं भूलूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए अगले साल होने वाले चुनाव में जीत एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और मार्गदर्शक मंडल के मार्गदर्शन से दो तिहाई से ज्यादा से अगला चुनाव जीतेंगे। जायसवाल आज दिल्ली से पटना पहुंचे। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। महिला मोर्चा के सदस्यों ने शंख ध्वनि से उनका स्वागत किया। इस मौके पर आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा कि आज मैं पदभार ग्रहण कर रहा हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को इतना बड़ा दायित्व देने के लिए धन्यवाद देते हुए आभार जताया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि यह पद नहीं मुझे जिम्मेदारी मिली है और मैं भरोसा देता हूँ मैं रात दिन मेहनत कर इस जिम्मेदारी को निभाने की कोशिश करूंगा।। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि बिहार के वरिष्ठ नेताओं की टीम का सहयोग मिलता रहेगा और राष्ट्रीय नेतृत्व का भी मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने साफ लहजे में कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि कोई भी कार्यकर्ता उपेक्षित नहीं रहेगा, सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आपके सुझाव को सुनने के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। बिहार के मंत्री श्री जायसवाल ने आगे कहा कि आगे चुनौतियां भी हैं लेकिन इन्हीं चुनैतियों को अवसर में बदलने का काम भाजपा का है। विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने नव नियुक्त अध्यक्ष का अभिनन्दन करते हुए उन्हें सलाह दी। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ता जोड़े जाएं लेकिन पुराने का भी सम्मान हो। उन्होंने कहा कि भाजपा का अध्यक्ष कोई पावर नहीं होता है बल्कि एक दायित्व बढ़ोतरी का कारण होता है। उन्होंने कहा कि आज जो भी कार्यकर्ता हैं वे सभी चाहते हैं कि कोई अध्यक्ष उन्हें प्यार करे। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमें न हटने का अफसोस होता है न आने की कोई खुशी होती है। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को दायित्व देती है। यहाँ कार्यकर्ता अध्यक्ष की बात सुनते हैं और किसी भी कार्य को करने को तैयार रहते हैं। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष सम्राट चौधरी की भी तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अध्यक्ष का पद बखूबी निभाया। इस समारोह को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री मंगल पांडेय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन महामन्त्री नागेंद्र जी, मंत्री प्रेम कुमार, हरि सहनी, नीरज सिंह बबलू, नितिन नवीन, जनक चमार, सन्तोष सिंह, सुरेंद्र मेहता, तारकिशोर प्रसाद, राजेन्द्र गुप्ता सहित प्रदेश के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अभिनंदन समारोह का संचालन भाजपा के प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ललन मंडल ने किया। इससे पहले निवर्तमान अध्यक्ष सम्राट चौधरी सहित कई अन्य प्रदेश अध्यक्षों ने नव नियुक्त अध्यक्ष श्री जायसवाल को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया । बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचे। पटना पहुंचने के बाद उनका भव्य स्वागत किया जाता। पटना हवाई अड्डे से जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता उन्हे पार्टी कार्यालय लेकर पहुंचे जहां अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों मोटर साइकिल पर कार्यकर्ता आगवानी कर रहे थे जबकि इस जुलूस में हाथी और घोड़ा भी शामिल थे। पटना हवाई अड्डा पहुंचने पर नव नियुक्त अध्यक्ष का कई वरिष्ठ नेताओं ने आगवानी की और स्वागत किया। इसके बाद एक खुले वाहन में नव नियुक्त अध्यक्ष सवार हुए। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान अध्यक्ष सम्राट चौधरी और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा साथ थे। श्री जायसवाल को बाद में जुलूस की शक्ल में प्रदेश कार्यालय लाया गया। इस दौरान पटना के विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न मंचों के अधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा के सांसद विधायक विधान पार्षद समस्त प्रदेश पदाधिकारी तथा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

streetbuzzmanish

Jul 29 2024, 16:05

सुनील सिंह के लिए पार्टी ने सम्मान समारोह का किया आयोजन, जदयू को यह संदेश देने की कोशिश
* पटना : सीएम नीतीश कुमार की मिमिक्री करने के कारण राजद नेता व पूर्व सीएम राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह को विधान परिषद की सदस्यता गवांनी पड़ी। वहीं आज पार्टी की ओर से उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में सुनील सिंह का पार्टी ने सम्मान समारोह आयोजित किया। सम्मान समारोह में अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ-साथ कई नेता मौजूद थे। इस दौरान सुनील सिंह का सम्मान किया गया और उन पर फूल बरसाए गए। इस सम्मान समारोह के जरिए यह मैसेज देने की कोशिश की गई है कि सुनील सिंह गरीबों के आरक्षण और कई मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहे और उसी का नतीजा है कि नीतीश कुमार ने उन्हें टारगेट कर लिया और उनकी सदस्यता ले ली। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Jul 29 2024, 13:39

नवनियुक्त बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज पटना पहुंचेंगे, स्वागत की भव्य तैयारी*
पटना - नवनियुक्त बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद दिलीप जायसवाल आज पटना पहुंचेंगे। बिहार भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता नए बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर काफी उत्साहित है। उनके स्वागत को लेकर पटना एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है। एक तरफ भाजपा ब्रिगेड जहां पटना एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों और फूल माला के साथ नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हुए हैं। वही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय को भी काफी खूबसूरत सजाया गया है। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की खुशी भाजपा प्रदेश कार्यालय में देखते बन रही है। वही बिहार भाजपा कार्यालय में भाजपा के तमाम बड़े नेता नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की स्वागत की तैयारी में जुटे हुए हैं। महिला भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि हम सभी बहुत ही ज्यादा ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं क्योंकि नए प्रदेश अध्यक्ष मिले हैं। डॉ दिलीप जायसवाल जी और हम अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बेहतर करेंगे। दिलीप जायसवाल के स्वागत को लेकर भाजपा महिला प्रकोष्ठ में उत्साह की लहर है। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Jul 29 2024, 09:58

सावन की दूसरी सोमवारी पर पटना के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव के नारे से गूंज रहा शहर

* पटना -: आज सावन की दूसरी सोमवारी है। सावन के इस दूसरी सोमवार को लेकर शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। राजधानी पटना के शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पटना के मछुआ टोली शिवालयों में भी भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही है। जहां हर हर महादेव की गूंज से भक्तिमय वातावरण है।दूसरी सोमवारी होने के कारण शिवभक्तों में उत्साह है। सभी अपने आराध्य के पूजन-अर्चन के लिए शिवालयों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। दूसरी सोमवारी के अवसर पर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं बोलबम और हर-हर महादेव के नारे से पूरा शहर गुंजायमान हो रहा है। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Jul 28 2024, 20:53

केन्द्रीय बजट में बिहार को मिली बड़ी राशि पर बोले केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश में विकास को मिलेगी गति*


पटना : इस बार केन्द्रीय बजट में बिहार को सबसे ज्यादा धन राशि दी गई है। बिहार को 2600 करोड़ की राशि दी गई है। इसपर आज पटना पहुंचे केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार को जो केंद्रीय बजट मिला है जो यहां डबल इंजन की सरकार है उसे बिहार के विकास को काफी गति मिलेगी। हम पूरे बिहार वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को और वित्त मंत्री बिहार वासियों की ओर से बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं। कहा कि जब से बिहार में एनडीए की सरकार बनी है तब से ही बिहार विकास के रास्ते पर आया है। लेकिन बिहार को पहले इतना बदनाम और कर दिया गया था। विकास से दूर रखा गया था उसमें बिहार के विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री चिंतित थे और उनकी चिंता स्वाभाविक थी। बिहार वासियों के मन में प्रधानमंत्री बसते हैं बिहार को जरूरत थी इस प्रकार के सहयोग की जो प्रधानमंत्री के द्वारा बिहार को प्राप्त हुआ है। बिहार में एनडीए सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो केंद्रीय बजट में बिहार के लिए जो राशि का प्रावधान किया गया है बिहार में तेजी से बिहार का विकास होगा युवाओं को रोजगार मिलेगा और बिहार विकास की ऊंचाई तक जाएगा। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Jul 28 2024, 20:51

भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के भव्य स्वागत की तैयारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह*
पटना, 28 जुलाई। बिहार भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कल यानी सोमवार को दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। पटना पहुंचने पर उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। पटना हवाई अड्डा से वे प्रदेश कार्यालय जाएंगे। आज प्रदेश कार्यालय में पार्टी के स्वागत समिति की बैठक हुई जिसमें उनके स्वागत और अभिनन्दन समारोह को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल के पटना हवाई अड्डा पर उतरने के बाद प्रदेश के पदाधिकारी, विधायक उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता ढोल नगाड़े के साथ उनका स्वागत करेंगे। यहां से वे शेखपुरा मोड़, पटेल भवन, राजवंशी नगर, पुनाईचौक, न्यू म्यूजियम, माउंट कार्मेल स्कूल, श्रम नियोजन भवन , आयकर गोलंबर होते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान इन स्थानों पर नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत के लिए स्वागत प्वाइंट बनाये गए हैं , जहां विभिन्न प्रकोष्ठों, मोर्चा और मंच के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत करेंगे। उनके स्वागत को लेकर कार्यालय को दुल्हन की तरह सजाया गया है तथा मिठाइयां बन रही हैं। उन्होंने कहा कि इस स्वागत और अभिनंदन समारोह में बिहार के सभी जिलो से भाजपा के नेतागण भाग लेंगे। इस समारोह में बिहार के सभी सांसद, विधायक, विधानपार्षद व मेयर, उपमेयर भी शामिल होंगे। नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत के लिए झंडे बैनर से पटना शहर को पाट दिया गया है। पार्टी कार्यालय पहुंचने के बाद निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पार्टी कार्यालय में नव नियुक्त अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराएंगे। स्वागत समिति की बैठक मे प्रदेश महामंत्री जगन्नाथ ठाकुर, मिथिलेश तिवारी,नराजेश कुमार वर्मा, शिवेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, ललिता कुशवाहा, संतोष पाठक, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, संतोष रंजन राय, रीता शर्मा, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, दिलीप मिश्रा, सह कोषाध्यक्ष नीतीन अभिषेक, आशुतोष शंकर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, सजल झा, सह कार्यालय मंत्री डाॅ सुग्रीव, ज्ञानप्रकाश ओझा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह सहित दर्जनो लोग मौजूद रहें।

streetbuzzmanish

Jul 28 2024, 14:26

आखिरकार पॉलिटिक्स मे आ गए पीके ! पटना में दस हजार लोगों के साथ शुरू किया जनसुराज को दल बनाने का अभियान
* पटना : पिछले साल अपनी कंपनी का काम छोड़कर बिहार वापस लौटे प्रशांत किशोर ने बिहार में पदयात्रा करने की घोषणा शुरू करके सबको चौंका दिया था। तब से लेकर अब तक प्रशांत किशोर ने बिहार के लगभग 60% इलाकों में पदयात्रा करके पूरे बिहार में माहौल बनाया। बिहार में हो रहे पलायन और शिक्षा बेरोजगारी और भुखमरी से परेशान लोगों को राजनीतिक रूप से एक नया विकल्प देने के लिए जनसुरज नामक व्यवस्था की संकल्पना की और आज पटना के बापू सभागार में 10000 लोगों के साथ जन सुराज को दल बनाने का अभियान शुरू कर दिया है। प्रशांत किशोर अपने दल में लोकतांत्रिक व्यवस्था के माध्यम से सारी व्यवस्था बनाना चाहते हैं और इसके लिए बापू सभागार में बैठे हुए कार्यकर्ताओं से हाथ उठा उठा कर तमाम मुद्दों पर सहमति और असहमति प्रदान करवा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश ने बिहार को अशिक्षित बना दिया है। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Jul 28 2024, 14:18

बीजेपी प्रदेश कार्यालय मे नेताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात..


पटना : आज बिहार बीजेपी कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार संगठन प्रभारी भिखु भाई दलसनिया, पूर्व विधायक का मिथिलेश तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वहीं मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मन् की बात में प्रधानमंत्री ने जो बातें कही है उसे लोगों का उत्साह बढ़ाता है। विधायक ने कहा कि खादी के प्रचलन पर जिस तरह से लोगों का रुझान बढ़ा है इससे महात्मा गांधी के आत्मा भी नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देगी । प्रधानमंत्री ने परीक्षा की चर्चा की। बच्चों से बातें की जिससे कि बच्चों का भी उत्साह बढ़ा है। मन की बात का कार्यक्रम प्रेरणादाई होता है ज्ञानवर्धक होता है और पूरे देश के लोगों को का ज्ञानबर्धन होता है। कहा कि जो भाजपा को वोट नहीं देते होंगे वह भी प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनते होंगे और आभार व्यक्त करते होंगे। पटना से मनीष प्रसाद

streetbuzzmanish

Jul 28 2024, 13:14

ममता बनर्जी के आरोप को केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सिरे से किया खारिज, कहा-किसी भी बैठक मे नहीं होता यह काम

* पटना : ममता बनर्जी नीति आयोग की बैठक से नाराज होकर निकल गई थी और फिर बैठक के दौरान उनके माइक बंद किये जाने का आरोप लगाई थी। इधर उनके आरोप को केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सिरे से खारिज किया है। आज पटना पहुंचे चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान इस सवाल पर कहा कि सरासर गलत आरोप है। किसी भी बैठकों में इस तरह के काम नहीं होते हैं। माइक सामने लगा होता है और किसी के हाथ में उसकी कमान नहीं होता है। वह सरासर झूठ बोल रही है।जब कोई यह बोलता है कि मेरा माइक बंद कर दिया गया। समय की बाध्यता थी इसलिए जब उनका समय खत्म हुआ तो उनको रिमाइंडर किया गया। उसके बाद जिस तरह से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एकदम से उत्तेजित हो गई उसे बैठक को बीच में छोड़कर चली गई। मुझे लगता है यह आचरण गलत है। नीति आयोग में चार मुख्यमंत्री और कांग्रेस ने बैठक का विरोध किया गया था। इस पर चिराग पासवान ने कहा कि अगर आपको ऐसा लगता है किसी भी राज्य को अगर लगता है कि उनके साथ नाइंसाफी हुई है तो यही वह उचित फॉर्म है। नीति आयोग की बैठक ही वह मंच है जहां पर जाकर आप प्रधानमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतों को रख सकते हैं। इस मंच पर जाकर एतराज आप दर्ज कर सकते हैं अपनी आपत्ति को दर्ज कर सकते हैं। और जो लोग यह वह लोग बोलते हैं कि हम लोगों के साथ भेदभाव हुआ है। चिराग ने कहा कि पहली बार देश में एक ऐसा बजट है एक लंबे समय के बाद देखने को मिला है जिसमें पिछले 10 सालों में देश की मजबूत होती अर्थव्यवस्था का लाभ जनता को पहुंचाने का काम किया है। इसमे देश के गरीबों का जिक्र किया गया है अन्नदाताओं का जिक्र किया गया है। नारी शक्ति का जिक्र किया गया है। युवा शक्ति का इसमें जिक्र किया गया। यह ऐसे सेक्टर है जिसमें प्रमुखता से उनका लाभ पहुंचाने की योजनाओं का की राशि की घोषणा की गई। जो राज्य कहते हैं कि उनके साथ अनदेखी हुई है क्या उनके राज्य में गरीब नहीं के उनके राज्य में महिलाएं नहीं है। क्या उनके राज्य में किसान् नहीं है। सिर्फ राजनीतिक हंगामा करने के लिए यह पिछला बजट निकाल कर दिखाएं की किस-किस राज्य को कितना कितना आवंटन किया गया है। कहा कि जब सरकार कांग्रेस की थी या यूपीए के नेतृत्व में थी कितने राज्यों का जिक्र किया गया और मुझे ताजुब कब होता है। क्या राजद को खुशी नहीं होनी चाहिए कि बिहार को एक बड़ी राशि आवंटित की गई है। चाहे बाढ़ के मामले में हो चाहे विकास के मामले में हो जब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलता है। तब तक विशेष बिहार को पैकेज मिलना चाहिए। आज में धन्यवाद करता हूं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का की उन्होंने बिहार के लिए इतना दिया जो बिहार और बिहारी की मांग उसे मांग को सुना गया है उसे मांग को पूरा किया गया है। यह वही लोग हैं कांग्रेस को ऐतराज है तो वह लोग बिहार का विकास नहीं चाहते। तेजस्वी यादव द्वारा मानसून सत्र में शामिल नहीं होने पर कहा कि अपनी जिम्मेदारियां का सबको एहसास होना चाहिए। महत्वपूर्ण सत्र है और हर् सत्र महत्वपूर्ण होता है ऐसे में विपक्ष के नेता की भूमिका और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाती है। आपको कोई साधारण विधायक नहीं है। आप एक संवैधानिक पद पर है और आपके पद की गंभीरता बढ़ती है। जब आप विपक्ष के नेता के भूमिका में होते हैं ऐसे में उसकी गंभीरता से लेना जरूरी है। मुझे नहीं पता कि वह क्यों विधानसभा से गए थे पर कारण जो भी इसको भी उतना ही महत्व देना चाहिए। पटना से मनीष प्रसाद