SanatanDharm

Jul 23 2024, 08:40

आज का पञ्चाङ्ग, 23 जुलाई 2024:जानिये राशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

आज का अंग्रेजी 

दिनांक:---23.07.2024

शुभसंवत् :---2081(पिङ्गल) 

शके:---1946

याम्यायन सौम्यगोल:

ऋतु:---वर्षा

माह:---श्रावण

पक्ष:---कृष्ण पक्ष 

तिथि:---द्वितीया दिन 12:26 तक उपरांत तृतीया तिथि 

दिन:---मंगलवार

नक्षत्र:---धनिष्ठा नक्षत्र

योग:---आयुष्मान

करण:---गर

सूर्योदय:---प्रातः 05:20

सूर्यास्त:---संध्या 06:40

सूर्य:---कर्क राशि में।

चंद्रमा:---मकर राशि में दिन 12:04 तक उपरांत कुम्भ राशि मे।

आज का राहूकाल

 दिन:---03:00 बजे से दिन:---04:30 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त:---दोपहर 11:36 से 12:24 तक

(नोट:---कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त हरिकवती प्रिये है वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए। वहीं बुधवार को अभिजीत मुहूर्त में सभी कार्य वर्जित माना जाता है)

आज का पर्व

 त्योहार,मुहूर्त:---आज शिवलिंग पर 11 बेलपत्र जय श्री राम चन्दन से लिख कर चढ़ाने से सभी कष्ट दूर होगा।

(23 जुलाई 2024 दिन मंगलवार के दोपहर 12:04 से 27 जुलाई 2024 दिन शनिवार के संध्या 05:03 तक पंचक रहेगा।)

 सेवायां व्यवहारके।

नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।

विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।

जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।

SanatanDharm

Jul 23 2024, 08:38

आज का राशिफल, 23 जुलाई 2024:जानिए राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आप का दिन..?

​मेष: - आज आपकी राशि से दशम कर्म केन्द्र भाव शत्रुचिन्ता भाव में चन्द्रमा मनोरथ सिद्धिकारक है। संतान के करियर को लेकर जो परेशानियां बनी हुई थीं, वे दूर हो जाएंगी। आपको अपने प्रियजनों और परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के सहयोग से आप किसी नए कारोबार के बारे में सोच सकते हैं लेकिन नौकरी के मामले में संघर्ष बढ़ेगा।

​वृष:- राशि से दशम भाव का चन्द्रमा आपके प्रियजनों और रिश्तेदारों में किसी को शारीरिक कष्ट होने की सूचना दे रहा है। फिजूल खर्ची और विवाद से दूर रहें। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक पारिवारिक जनों के साथ यात्रा का सुख प्राप्त होगा। शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी के बड़े अवसर मिल सकते हैं। करियर से जुड़े शुभ समाचार से आपका मन प्रसन्न होगा। खर्च करने के बाद भी बजट नहीं बिगड़ेगा।

​मिथुन:- राशि से नवम चन्द्रमा अपने प्रियजनों से अंर्तविरोध की स्थिति उत्पन्न करेगा। आपके समय के अनुसार काम होने में बाधा रहेगी। मौसम भी आज अनुकूल नहीं रहेगा। किन्तु वृष राशि का बृहस्पति सायंकाल में कुछ मन संतोष देगा। बड़ी मात्रा में धन हाथ मिलेगा, जिससे कि आपकी निराशा दूर हो जाएगी। आज आपको थोड़े प्रयास से ही रूका हुआ धन मिल जाएगा।

कर्क :-राशि पर वृष का बृहस्पति और सप्तम भाव में चन्द्रमा आज आपकी राज्य मान, प्रतिष्ठा की वृद्धि करेगा। शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। घरेलू एवं अच्छे गुण वाले लोगों से मेल मिलाप बढ़ेगा। व्यवसाय में भी नौकरों व भागीदारों से अच्छा वातावरण मिलेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक अकस्मात् अतिथियों के आगमन से व्यय और बढ़ सकता है।

​सिंह:- कुंभ राशि का चन्द्रमा और नवम भाव में वृष राशि का गुरू आज शुभ व्यय और कीर्ति में वृद्धि करेगा। भाग्य का उदय धन-धर्म की वृद्धि होने से खुश रहेंगे। शत्रु चिन्ताओं का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी सायंकाल तक हार होगी। आपके धन और कारोबार से जुड़े हुए कार्य पूरे होंगे और आपको धन लाभ होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील मिलेगी।

​कन्या:- मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपको संतान की तरफ से चिन्ता रह सकती है। आज अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो तुंरत इसे टाल दें। आज आपको नौकरी में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को याद रखना होगा कि निवेश करने से आपको उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं होगा।

​तुला:- पंचम भाव में चन्द्रमा होने से अकस्मात् बड़ी मात्रा में आर्थिक लाभ होने का योग बना रहेगा। आपको प्रियजनों का वांछित सुख एवं सहयोग मिलेगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक मंगल कार्यों में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। मंगल कार्यों पर खर्च बढ़ेगा। साथ ही करियर में कुछ बदलाव के आसार दिख रहे हैं। निवेश सोच-समझकर करें।

​वृश्चिक :- आज आपको संतान पक्ष की चिन्ता रहेगी। संतान को शारीरिक कष्ट होने से आप परेशान रहेंगे। नौकरी से जुड़ा स्थान परिवर्तन होने का प्रसंग प्रबल होकर स्थापित होगा। आर्थिक लाभ तो होगा परन्तु लाभ से अधिक खर्चा होने के कारण खिन्नता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे, सावधान रहें।

धनु :- आज षष्ठम शत्रुभाव में गुरू आपको शारीरिक एवं आर्थिक बल प्रदान करेगा। अच्छे गुणवाले लोगों से मेल-मिलाप बढ़ने से अधिकारी वर्ग आपके पक्ष में रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों से पर्याप्त आमदनी होगी परन्तु व्यय आय के अनुपात में अधिक होगा। रात्रि में किसी आध्यात्मिक योजना का हिस्सा बनेंगे, खर्च बढ़ेगा।

​मकर :- भाई-बन्धुओं व व्यापार के सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति होने के कारण पूरा दिन असहज रहेगा। अकारण शत्रु उत्पत्ति, निर्मूल विवाद से आप परेशान रहेंगे। सायंकाल के समय सम्पत्ति से लाभ और पत्नी से उत्तम सहयोग मिलने के कारण संतुष्टि रहेगी। आप अगर सम्पत्ति से जुड़े मामले को लेकर चिंतिंत हैं, तो उसका भी समाधान होगा।

​कुंभ:- आज आपको व्यवसाय में निरन्तर लाभ होने की संभावना बनी रहेगी और व्यवसाय के भागीदारों से परेशानी होने की संभावना भी बनी रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक समीप की यात्रा का योग बना हुआ है। बिजनेस में किसी नए पार्टनर से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको आगे चलकर लाभ होगा।

​मीन :- आज आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए धैर्य एवं नम्रता से काम करें। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपके कार्य और अधिकारों में वृद्धि होगी जिससे आस-पास के अन्य सहयोगियों में कड़वाहट बढ़ने से परेशानी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी।

SanatanDharm

Jul 23 2024, 11:28

आज का राशिफल, 22 जुलाई 2024:जानिये राशि के अनुसार आज कैसा रहेगा आप का दिन...?

♈ मेष : चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – Aries Daily Horoscope : आज आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। व्यापारिक लेन-देन की चिंता रहेगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक लंबी यात्रा की योजना बनेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे।

♉ वृष : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो- Taurus Daily Horoscope: आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। दूसरे लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। आप हर किसी की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पित होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। बच्चों का अच्छा व्यवहार देखकर माता-पिता खुश होंगे। कुल मिलाकरआज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

♊ मिथुन : क, छ व घ Gemini DailyHoroscope: किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है, अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खान—पान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है, लेकिन आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

♋ कर्क : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, वे Cancer Daily Horoscope: आज आप व्यवस्थित अंदाज और एकाग्रता से काम लेंगे, तो ज्यादातर समस्याओं से समाप्त हो जायेंगी। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से बातचीत करने से समाधान जरुर मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। व्यापारियों के व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी पेशावालों की आय में वृद्धि होगी। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। 

♌ सिंह : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo Daily Horoscope : आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।  

♍ कन्या :  ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो Virgo Daily Horoscope : आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे, लेकिन परिवार या जीवन में कुछेक गड़बड़ियां हो सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की बिगड़ती सेहत और संपत्ति के मामलों पर विवाद आपको निरंतर तनाव में रखेंगे। आपको सीधे टकराव से बचने और अधिक समझौतावादी रवैया अपनाने की कोशिश करनी चाहिए। आपके स्वयं के स्वास्थ्य को भी अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है क्योंकि आप अपनी आंखों या कानों को प्रभावित करने वाली कुछ छोटी बीमारियों से पीड़ित होने की संभावना रखते हैं। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है।

♎ तुला : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते Libra Daily Horoscope:आज आपको परिवार के कुछ मामलों पर ध्यान देना चाहिए। विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आपका माता-पिता की सेहत पर ध्यान न देना ख़तरनाक साबित हो सकता है। बकाया मामले भी निपट सकते हैं। घर पर कुछ मेहनत भरा या ज्यादा समय लेने वाला काम होगा। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। 

♏ वृश्चिक : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpio Daily Horoscope: आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम रुक सकता है। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे। 

♐ धनु : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius Daily Horoscope : व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभकारी रहेंगे। व्यवसायियों को साझेदारी या एसोसिएशन के माध्यम से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद संभव है। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं।

♑ मकर : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है Capricorn Daily Horoscope : पहले से बनी योजनाओं को लागू करने के लिये आज का दिन शुभ है। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। काम सरलता से पूरा हो जायेगा। लाभ के नए-नए क्षेत्र का चयन करने का मन होगा। बाहर के खाने से बचिए। जल्दबाज़ी में फैसले न लें। आप अपनी बात साफ ढंग से रखेंगे और इसमें आप सफल हो सकते हैं। 

♒ कुंभ : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius Daily Horoscope : कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपको अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। लवमेटस के रिश्ते में मजबूती आयेगी। 

♓ मीन : दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces Daily Horoscope : दफ़्तर में कुछ चीज़े आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन आपको हिम्मत के साथ उनका सामना करना होगा। आपके वरिष्ठ आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। आपको आपके पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भाई बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस सम्भव है, अत: इससे बचें। आपसी नाराज़गी न बढ़ाएं। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें। सुखद यात्रा के उत्तम योग बने हैं।

SanatanDharm

Jul 22 2024, 08:12

आज का पंचांग- सोमवार, 22 जुलाई 2024:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रह योग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत- श्रावण

अमांत- आषाढ़

तिथि

कृष्ण पक्ष प्रतिपदा- जुलाई 21 03:47 PM- जुलाई 22 01:11 PM

कृष्ण पक्ष द्वितीया- जुलाई 22 01:11 PM- जुलाई 23 10:23 AM

नक्षत्र

श्रवण- जुलाई 22 12:14 AM- जुलाई 22 10:21 PM

धनिष्ठा- जुलाई 22 10:21 PM- जुलाई 23 08:18 PM

योग

प्रीति- जुलाई 21 09:11 PM- जुलाई 22 05:58 PM

आयुष्मान- जुलाई 22 05:58 PM- जुलाई 23 02:35 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 5:57 AM

सूर्यास्त- 7:09 PM

चन्द्रोदय- जुलाई 22 8:19 PM

चन्द्रास्त- जुलाई 23 7:37 AM

अशुभ काल.

राहू- 7:36 AM- 9:15 AM

यम गण्ड- 10:54 AM- 12:33 PM

कुलिक- 2:12 PM- 3:51 PM

दुर्मुहूर्त- 12:59 PM- 01:52 PM, 03:38 PM- 04:30 PM

वर्ज्यम्- 02:01 AM- 03:29 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 12:06 PM- 12:59 PM

अमृत काल- 12:45 PM- 02:13 PM

ब्रह्म मुहूर्त- 04:21 AM- 05:09 AM

शुभ योग

सर्वार्थसिद्धि योग- जुलाई 22 05:57 AM- जुलाई 22 10:21 PM (श्रावण और सोमवार)

द्विपुष्कर योग- जुलाई 23 05:57 AM- जुलाई 23 10:23 AM

SanatanDharm

Jul 21 2024, 08:28

राशिफल: आइए जानते हैं, 21 जुलाई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 21 जुलाई 2024 को रविवार है। हिंदू धर्म में रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार,रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने से सभी कार्यों में अपार सफलता मिलती है। 

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सूर्यदेव की कृपा से जीवन के हर कार्य में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 21 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 21 जुलाई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस भरपूर होगा। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। रिलेशनशिप की प्रॉब्लम को दूर करने में सफल होंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी-सी भी लापरवाही न बरतें।

वृषभ राशि : आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। लव लाइफ की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। बड़े अमाउंट में किसी को धन उधार न दें। करियर ग्रोथ के नए अवसरों पर नजर रखें। कुछ जातकों को आज अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे।

मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वालों की लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। लव लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। हालांकि, आज साथी से पास्ट के इश्यूज को ज्यादा डिस्कस न करें। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। हर कार्य के सुखद परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी कामयाबी मिलेगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। हालांकि, धन का प्रबंधन होशियारी से करें। सोच-समझकर पैसे निवेश करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि : आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। लव, करियर, प्रेम और व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। सिंगल जातकों की ऑफिस इवेंट, फैमिली फंक्शन या ट्रैवलिंग के दौरान किसी दिलचस्प से मुलाकात होगी। अपने करियर गोल्स के प्रति महत्वकांक्षी नजर आएंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आज हर कार्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्ट्रेस मैनेजमेंट एक्टिविटी में शामिल हों।

सिंह राशि : आज सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। साथी से अपनी फीलिंग्स को शेयर करने में संकोच न करें। आज सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी नए व्यक्ति की एंट्री होगी। रिलेशनशिप की गलतफहमी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में क्रिएटिव नजर आएंगे। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे। हालांकि, ऑफिस पॉलिटिक्स के शिकार हो सकते हैं। इसलिए अपने काम पर फोकस करें। सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आज आप प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने में सफल होंगे, लेकिन निवेश से जुड़े फैसले होशियारी से लें। किसी को बड़े अमाउंट में पैसे उधार न दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी।

कन्या राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत में जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। रिश्तों में खटास बढ़ सकती है। इसलिए आज साथी से ऐसी कोई बात न कहें, जिससे उनके मन को ठेस पहुंचे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ाने की कोशिश करें। ऑफिस में अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस दें। नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसरों पर नजर रखें। आज आपको आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करना एक अच्छा विकल्प साबित होगा। अपने सेहत पर ध्यान दें। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें।

तुला राशि : आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला साबित होगा। प्रोफेशनल लाइफ में काफी प्रॉडक्टिव नजर आएंगे। हालांकि, पर्सनल लाइफ पर थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। आज साथी के इमोशन्स को लेकर थोड़ा सेंसिटिव रहें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। आज आप प्रेमी के साथ रोमांटिक डिनर या लॉन्ग ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। बच्चों को खेलते समय चोट-चपेट लग सकती है। एल्कोहल और तंबाकू के सेवन से परहेज करें। हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें।

वृश्चिक राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। लव लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। हालांकि, कुछ लोगों को साथी से धन को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को समझदारी से सुलझाएं। आज सिंगल जातकों को किसी खास व्यक्ति से प्रपोजल मिल सकता है। मैरिड लोगों को ऑफिस रोमांस से कोसों दूर रहना चाहिए। यह वैवाहिक जीवन में दिक्कतें बढ़ा सकता है। ऑफिस में नए कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। आज आपको पुरानी प्रॉपर्टी बेचकर या किराए से धन लाभ होगा। कुछ लोगों को विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। व्यापार में विस्तार होगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

धनु राशि : आज धनु राशि वालों के जीवन में कई सकारात्म बदलाव होंगे। प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा, लेकिन अहंकार रिश्ते की डोर कमजोर कर सकता है। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। टीम मेंबर्स के सपोर्ट से करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। पैसों को लेकर चल रही दिक्कतें दूर होंगी। आज आफ दान-पुण्य के कार्यों के लिए धन खर्च कर सकते हैं। सेहत पर ज्यादा ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

मकर राशि : आज का दिन बेहद खास रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगी। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आज साथी से अपनी फीलिंग्स को खुलकर शेयर करें। रिलेशनशिप के पास्ट इश्यूज के बारे में ज्यादा डिस्कस न करें। इससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। हालांकि, इससे करियर ग्रोथ के चांसेस भी बढ़ेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी डिस्टर्बेंस रहेगी,लेकिन शाम तक कई सोर्स से पैसे आएंगे। ऑयली और जंक फूड के सेवन से परहेज करें। हेल्दी डाइट लें और अपने सेहत पर ध्यान दें।

कुंभ राशि : आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा,लेकिन दिन की शुरुआत में साथी से अनबन हो सकती है। क्रश को प्रपोज करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। हालांकि, आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। सोच-समझकर धन खर्च करें। आय में वृद्धि के नए अवसरों पर नजर रखें। स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। जंक फूड का सेवन न करें। इससे आप हेल्दी और फिट रहेंगे।

मीन राशि : आज मीन राशि वालों को हर कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। कुछ जातक पार्टनर संग वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। रिलेशनशिप में पास्ट इश्यूज को डिस्कस करने से बचें। ऑफिस मैनेजमेंट में अपनी अच्छी छवि बनाए रखें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे रिजल्ट्स मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। आज आपको व्यापार में बढ़ोत्तरी के कई अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रह सकता है। यात्रा के दौरान मेडिकल किट जरूर साथ रखें।

SanatanDharm

Jul 21 2024, 08:26

आज का पंचांग, 21 जुलाई 2024:जानिये पंचांग ले अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रहयोग

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 30, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, शुक्ला, पूर्णिमा, रविवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 06, मुहर्रम 14, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 21 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पूर्णिमा तिथि अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

उत्तराषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 14 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग रात्रि 09 बजकर 11 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 03 बजकर 47 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 27 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार गुरु पूर्णिमा व्यास पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग।

सूर्योदय का समय 21 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 21 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 18 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 21 जुलाई 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 2 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 21 जुलाई 2024 :

राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 24 मिनट तक।

आज का उपाय : आज ब्राह्मणों को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दक्षिणा दें ।

SanatanDharm

Jul 20 2024, 08:50

आज का पंचांग- 20 जुलाई 2024:जानिये पंचांग के अनुसार आज का राशिफल

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत- आषाढ़

अमांत- आषाढ़

तिथि

शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- 05:59 पी एम तक

नक्षत्र

पूर्वाषाढा - 01:49 ए एम, जुलाई 21 तक

योग

12:08 ए एम, जुलाई 21 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 05:36 AM

सूर्यास्त- 07:19 PM

चन्द्रोदय- 6:47 PM

चन्द्रास्त- 05:03 AM

अशुभ काल

राहू- 09:02 ए एम से 10:45 ए एम

यम गण्ड- 02:10 पी एम से 03:53 पी एम

गुलिक काल: 05:36 ए एम से 07:19 ए एम

दुर्मुहूर्त- 05:36 ए एम से 06:31 ए एम

वर्ज्यम्- 12:04 पी एम से 01:36 पी एम

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:55 पी एम

अमृत काल- 09:14 पी एम से 10:45 पी एम

ब्रह्म मुहूर्त- 04:14 ए एम से 04:55 ए एम

शुभ योग

रवि योग 05:36 ए एम से 01:49 ए एम, जुलाई 21

SanatanDharm

Jul 20 2024, 08:49

आज का राशिफल, 20 जुलाई 2024:जानिये राशि के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा..?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 20 जुलाई 2024 को शनिवार है। शनिवार का दिन हनुमान जी और शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी और शनिदेव की पूजा-अर्चना की जाती है।

 हनुमान जी और शनिदेव की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। 

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 20 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 20 जुलाई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग भी मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे, लेक‍िन आय में भी वृद्धि होगी। सन्तान को कष्ट होगा।

वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। परिवार में शान्ति‍ बनाये रखने के प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। लाभ के अवसर म‍िलेंगे। 

मिथुन राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। व‍िवादों से बचकर रहने का प्रयास करें।

कर्क राशि- भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के योग भी बन रहे हैं। आय के नए स्रोत व‍िकस‍ित हो सकते हैं।

सिंह राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। माता का सानिध्य एवं साथ मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार में आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। रुके हुए काम पूरा होने के योग हैं।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्चपद की प्राप्ति‍ हो सकती है। स्थान परिवर्तन के भी हो सकता है। भाइयों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। व‍िवादों से बचें।

धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि- मन में आशा-निराशा के भाव हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। माता-पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु फिर भी आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कार्यक्षेत्र में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

SanatanDharm

Jul 19 2024, 06:28

आज का राशिफल, 19जुलाई 2024:जानिये राशिफल के अनुसार आज का दिन आप का कैसा रहेगा..?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 19 जुलाई 2024 को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। माता लक्ष्मी की पूजा-उपासना करने से जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 19 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

आइए जानते हैं, 19 जुलाई 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज का दिन रिश्तों में प्यार और खुशियां लेकर आएगा। हालांकि, आर्थिक मामलों में थोड़ी होशियारी बरतें। फैमिली मेंबर्स के साथ टाइम स्पेंड करें। ऑफिस के जरूरी टास्क को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। आज भाई-बहन के सपोर्ट से आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

वृषभ राशि- आज वृषभ राशि वालों का आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। आय के कई सोर्स से रुपए-पैसे आएंगे, लेकिन अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय परिजनों से सलाह जरूर लें। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें और बिना सोचे-समझे इनवेस्टमेंट का डिसीजन न लें।

मिथुन राशि- जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। कुछ जातकों का आज प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों के चलते स्ट्रेस बढ़ सकता है। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी से सलाह लें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

कर्क राशि- आज के दिन कर्क राशि वालों के जीवन में खुशियों का माहौल होगा। हालांकि, आज किसी को धन उधार देने से बचें। निवेश से जुड़े फैसले बहुत होशियारी से लें। नौकरी-कारोबार में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। लोगों आपके कार्य और स्वभाव से प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि- आज सिंह राशि वाले जो चाहेंगे,उसकी उपलब्धता होगी। पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। हालांकि, कुछ जातकों का परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। पास्ट की गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़े रहें। होली के दिन लाइप की नए सिरे से शुरुआत करें और जीवन में हर छोटे-छोटे पलों को खूब एंजाय करें।

कन्या राशि- आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। नौकरी-बिजनेस में वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। रंगों का पर्व होली को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाएं। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। पास्ट की गलतियों को दोबारा न दोहराएं। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने सभी कार्यों को बेहतर ढंग से कंपलीट करने की कोशिश करें। 

तुला राशि- आज आपका दिन बेहद शुभ है। प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां बांटते रहें। अपनों के सेहत पर ध्यान दें। जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करें। उनका सपोर्ट करें। इससे रिश्तों में प्यार और मिठास बरकरार रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा, लेकिन पार्टनर के सपोर्ट मिलेगा। जिससे मन को थोड़ी शांति मिलेगी। आज धार्मिक कार्यों में शामिल होने के लिए टाइम निकालें। चैलेंजिंग टास्क को कंपलीट करने के लिए सहकर्मियों की हेल्प मांगे। अपने भावनाओं पर नियंत्रण रखें। क्रोध से बचें। मानसिक शांति के लिए रोजाना योग और मेडिटेशन करें।

धनु राशि- आज पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में धर्म-कर्म के कार्यों का आयोजन हो सकता है। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। आज आपके सभी सपने साकार होंगे। नौकरी-बिजनेस में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। होली का दिन खुशियों की नई उमंग लेकर आएगा।

मकर राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है, लेकिन व्यापार में उतार-चढ़ाव संभव है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। फैमिली के साथ होली के मौज-मस्ती भरे पलों को एंजाय करें। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। इनवेस्टमेंट को लेकर कनफ्यूजन होने पर एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहें।

कुंभ राशि- आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाएंगे। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आज तेज रफ्तार में वाहन न चलाएं। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। आज पार्टनर के साथ मिलकर कुकिंग कर सकते हैं। इससे रिश्तों में प्यार और उत्साह बरकरार रहेगा। कुछ जातकों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।

मीन राशि- मीन राशि वालों के जीवन में कई चमत्कारिक बदलाव आएंगे। धन का आवक बढ़ेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। हालांकि, परिजनों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकका है। आज किसी को बड़े अमांउट में धन उधार न दें। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

SanatanDharm

Jul 19 2024, 06:26

आज का पंचांग, 19 जुलाई 2024:जानिये पंचांग के अनुसार आज का दिन कैसा रहेगा...?

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 28, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, शुक्ल, त्रयोदशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 04, मुहर्रम 12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि सायं 07 बजकर 42 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।

मूल नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 55 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 41 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत।

सूर्योदय का समय 19 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 35 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 19 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 19 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 19 जुलाई 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 13 मिनट से 4 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 39 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 18 मिनट से 9 बजकर 1 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 जुलाई 2024 :

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर में 12 बजे तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 20 मिनट से 9 बजकर 15 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 50 मिनट तक।

आज का उपाय : आज माता लक्ष्मी को लाल गुलाब के 7 फूल अर्पित करें।