SanatanDharm

Jul 17 2024, 09:03

आज का पंचांग 17 जुलाई 202:जानिये पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त और ग्रह योग

विक्रम संवत - 2081, पिंगल

शक सम्वत - 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत - आषाढ़

अमांत - आषाढ़

तिथि

शुक्ल पक्ष एकादशी- जुलाई 16 08:34 PM- जुलाई 17 09:03 PM

शुक्ल पक्ष द्वादशी- जुलाई 17 09:03 PM- जुलाई 18 08:44 PM

नक्षत्र

अनुराधा - जुलाई 17 02:14 AM- जुलाई 18 03:12 AM

ज्येष्ठा - जुलाई 18 03:12 AM- जुलाई 19 03:25 AM

योग

शुभ - जुलाई 16 07:18 AM- जुलाई 17 07:04 AM

शुक्ल - जुलाई 17 07:04 AM- जुलाई 18 06:12 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 5:55 AM

सूर्यास्त - 7:10 PM

चन्द्रोदय - जुलाई 17 3:38 PM

चन्द्रास्त - जुलाई 18 2:25 AM

अशुभ काल

राहू - 12:33 PM- 2:12 PM

यम गण्ड - 7:34 AM- 9:14 AM

कुलिक - 10:53 AM- 12:33 PM

दुर्मुहूर्त - 12:06 PM- 12:59 PM

वर्ज्यम् - 06:24 AM- 08:04 AM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त - Nil

अमृत काल - 04:22 PM- 06:01 PM

ब्रह्म मुहूर्त - 04:19 AM- 05:07 AM

शुभ योग

अमृतसिद्धि योग - जुलाई 17 05:55 AM - जुलाई 18 03:12 AM (अनुराधा और बुधवार)

सर्वार्थसिद्धि योग - जुलाई 17 05:55 AM - जुलाई 18 03:12 AM (अनुराधा और बुधवार)

SanatanDharm

Jul 16 2024, 07:42

आज का पंचांग,16 जुलाई 2024: जानिए पंचांग के अनुसार आज का मुहूर्त ग्रहयोग..?

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 25 शक सम्वत् 1946, आषाढ़, शुक्ल, दशमी तिथि, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। 

सौर श्रवण मास प्रविष्टे 01, मुहर्रम 09, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 जुलाई सन 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

दशमी तिथि रात्रि 08 बजकर 34 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। 

विशाखा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 14 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग प्रातः 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ।

 तैतिल करण प्रातः 07 बजकर 57 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 07 बजकर 52 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 16 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 16 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 16 जुलाई 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। 

गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 जुलाई 2024 :

राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 19 मिनट से अगले दिन सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक।

आज के उपाय : हनुमानजी को गुलाब के फूलों की माला चढ़ाएं।

SanatanDharm

Jul 16 2024, 07:40

आज का राशिफल 16 जुलाई 2024 : जानिए रशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा

मेष राशि के जातकों को सुख की प्राप्ति होगी

आज मंगलवार को मेष राशि के सितारे बताते हैं कि सूर्य और चंद्रमा के गोचर से आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में तरक्की और उन्नति का मौका मिलेगा लेकिन सेहत के प्रति आपको आज अधिक सजग और सतर्क रहना होगा। बाहर के खाने से परहेज करें, नहीं तो आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। नौकरी में आज आपके विरोधी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं,लेकिन आपकी चतुराई और समझदारी से वह परास्त होंगे। आज आप घर के छोटे सदस्यों के साथ मनोरंजक पल बिताएगे। माता पिता की सेवा का भी आप सौभाग्य प्राप्त करेगे। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। सुख साधनों की प्राप्ति से भी आज आपका मन आनंदित होगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

​वृषभ राशि वालों को जोखिम से बचना चाहिए

वृषभ राशि में आज मंगल और गुरु की युति होने से वृषभ राशि के जातक अत्यधिक उत्साहित रहेंगे। ऐसे में जोखिम भरा काम करना इनके लिए नुकसानदायक रहेगा। वैसे आज आपको प्रबंधन कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी। आपके हाथों आज कोई शुभ कार्य भी हो सकता है। आज आपकी अपने प्रेमी से मुलाकात होगी जिससे पूरे दिन आपके मन में उत्साह का माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी आज सुखद स्थिति बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने का भी योग है। व्यापार में आज संयम से काम लें क्रोध और उतावलेपन से नुकसान हो सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आज आपके काम आएगी।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। संकट मोचन हनुमान चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा।

​मिथुन राशि वालों को सरकारी काम में सफलता मिलेगी

मिथुन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपकी राशि में दिन रात शुक्र का संचार होगा जबकि सूर्य आपकी राशि से आज विदा हो रहे हैं। ऐसे में आपको आज धैर्य और संयम के साथ चलना होगा। आपको विरोधी आज आपको नुकसान पहुंचाने की ताक में रहेंगे। वैसे आज सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। आज आपको किसी मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। आज सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भी शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल रहने से मानसिक बल मिलेगा।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा चालीसा अथवा दुर्गा मंत्र का पाठ करें।

​कर्क राशि वालों को सटीक निर्णय से लाभ मिलेगा

कर्क राशि में आज के दिन सूर्य और बुध की युति होने जा रही है। ऐसे में आज कर्क राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। समय पर सटीक निर्णय लेकर आज आप कारोबार में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपके सितारे कहते हैं कि आज आप आज आप अपने व्यवसाय में उम्मीद से बढ़कर लाभ और सफलता अर्जित कर पाएंगे। भाग्य के सहयोग से आज आपका रुका हुआ काम बनेगा साथ ही आज सरकारी क्षेत्र के काम में आपको सफलता मिलेगी। पिता और पैतृक संपत्ति से भी आज आपको लाभ मिलने का योग है। परिवार में आपको भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा लेकिन संतान की शिक्षा और सेहत से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सूर्यदेव को कुमकुम मिश्रित जल अर्पित करें और सूर्य पुराण का पाठ करें।

​सिंह राशि वालों को सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा

आज सिंह राशि के सितारे बताते हैं आपकी राशि के स्वामी सूर्य आज राशि से बारहवें घर में आगमन कर रहे हैं तो आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। अधिकारी वर्ग से आपको आज तालमेल बनाकर रखना होगी क्योंकि किसी बात को लेकर अधिकारी नाराज भी हो सकते हैं। व्यापार और कारोबार के संदर्भ में की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज किसी से वाद-विवाद में न पड़ें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। वैसे आज आपको पिता की सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे जो आपको पारिवारिक जीवन की कठिनाइयों से निकलने में सहायक रहेगा। शाम के समय माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनकी सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। 'संकटनाशन गणेश स्तोत्र' का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

​कन्या राशि वालों का आर्थिक प्रयास सफल होगा

आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। आपकी सेहत में भी आज सुधार दिखेगा। आपके सितारे बताते हैं कि अगर जमीन जायदाद संबंधी कोई समस्या है तो इसको भी आज समाधान निकल सकता है। लेकिन आपको आज उतावलेपन में कोई भी काम करने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में किया

गया आपका प्रयास आज सफल होगा। जिन लोगों के काम का संबंध बैंकिंग, इंश्योरेंस और अकाउंट से जुड़ा हुआ है उनके काम में आज तेजी रहेगी और इनको आज लाभ भी मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज के दिन आपकी लव लाइफ सुखद रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज कुछ घरेलू विषयों पर गहन चर्चा होगी, प्रेम भाव बना रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीदुर्गा चालीसा के ग्यारहवें अध्याय का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

​तुला राशि के जातक जोखिम वाले निवेश से बचे

तुला राशि के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे लेकिन आपको आज काम के बीच जीवनसाथी के लिए भी समय निकालना होगा। कारोबार में आज आपको लाभ मिलेगा। लेकिन सरकारी क्षेत्र में आपका कोई काम फंसा है तो आज आपको इसके लिए काफी संघर्ष करना होगा। किसी तकनीकी समस्या की वजह से आपका काम आज अटक सकता है। आपके लिए आज बेहतर होगा कि जोखिम वाले क्षेत्र में निवेश करने से बचें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

​वृश्चिक राशि वालों का दिन अच्छा बीतेगा

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का संचार आज दिन के दूसरे भाग में आपकी राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज आपको नौकरी में बदलाव के प्रयास में सफलता मिलेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लेना होगा इससे आप सभी उलझन और कठिनाई से आसानी से निकल पाएंगे। जिन जातकों के काम का संबंध विदेश से है उनके काम में आज तेजी दिखेगी। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन सुखद रहेगा। शाम के समय आप जीवनसाथी के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं। आप आपको ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलने के उम्मीद है। आज के दिन आपके लिए सलाह है कि एक समय में एक ही काम करें नहीं तो आपके दूसरे काम फंस सकते हैं।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं बड़े भाई से आशीर्वाद लें।

​धनु राशि वालों को अनुभवी व्यक्ति से लाभ मिलेगा

आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। आज चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें उपरांत बारहवें घर में आकर नीचभंग राजयोग बनाएंगे। ऐसे में आज राजनीतिक दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आज आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ होगा, लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर थोड़े परेशान सकते हैं। बीपी और शुगर की समस्या है तो उपचार और परहेज संबंधी लापरवाही से बचें। खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत हैा। आपके पिताजी को आँखों से संबंधित कोई समस्या है तो उनका उपचार करना होगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और घी का दीपक दिखाएं।

​मकर राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा

मकर राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए उतार चढाव भरा रहेगा। किसी के साथ आपकी कहासुनी भी हो सकती है इसलिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार को भी संयमित रखना होगा। वैसे आज आपको घर के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा, खास तौर पर घर के बड़ों का मार्गदर्शन भी आपको प्राप्त होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। आज आप माता के लिए कोई गिफ्ट ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिम लेने से बचना होगा। दिन खर्चीला रह सकता है। सेहत और यात्रा संबंधी विषयों पर भी आज आपको धन खर्च करना होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानाष्टक का पाठ आपके लिए आज लाभकारी रहेगा।

​कुंभ राशि वालों को साझेदारी के काम में सतर्क रहना होगा

आज मंगलवार का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए फायदेमंद दिख रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। वैसे आज आपके लिए सलाह है कि पार्टनरशिप के काम में आज बड़ा निवेश करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा इससे घरेलू समस्याओं को मिलकर निपटा पाएंगे। बच्चो की सेहत को लेकर आज आपको चिंता हो सकती है। आज की अच्छी बात यह है कि आपको प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में आप सफलता पाएंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को बूंदी का प्रसाद अर्पित करके बच्चों में बांट दें।

​मीन राशि वालों को कूटनीति से काम लेना होगा

आज मंगलवार का दिन मीन राशि के लिए मौज-मस्ती भरा रहेगा। सूर्य का गोचर आज आपकी राशि से पंचम भाव में होने जा रहा है। ऐसे में आपको आज विदेशी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। कारोबार के संदर्भ में चली आ रही कोई परेशानी आज दूर होगी। परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ आज आप यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज आपके सहकर्मी आपके काम में आपकी मदद करेंगे लेकिन आपको आज कूटनीति से काम लेना होगा। किसी पर भी काम के लिए दबाव बनाने से आपको बचना चाहिए। आज शाम को आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे खुशी का माहौल बनेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें और उगते सूर्य को जल दें।

SanatanDharm

Jul 15 2024, 10:18

शिव ज्योतिर्लिंग- 9: पुणे के पास सह्याद्रि पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र हैं भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

भारत के सिद्ध 12 ज्योतिर्लिंग में एक भीमाशंकर भी हैं जो महाराष्ट्र में हैं.महाराष्ट्र में पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित सह्याद्रि नामक पर्वत पर स्थित 

प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र भीमाशंकर मंदिर नासिक से लगभग 120 मील दूर है। 

 3,250 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर का शिवलिंग काफी मोटा है। इसलिए इसे मोटेश्वर महादेव के नाम से भी जाना जाता है। इसी मंदिर के पास से भीमा नामक एक नदी भी बहती है जो कृष्णा नदी में जाकर मिलती है। पुराणों में ऐसी मान्यता है कि जो भक्त श्रद्वा से इस मंदिर के प्रतिदिन सुबह सूर्य निकलने के बाद 12 ज्योतिर्लिगों का नाम जापते हुए इस मंदिर के दर्शन करता है, उसके सात जन्मों के पाप दूर होते हैं तथा उसके लिए स्वर्ग के मार्ग खुल जाते हैं।

भीमाशंकर मंदिर को लेकर पौराणिक मान्यता 

भीमशंकर ज्योतिर्लिंग का वर्णन शिवपुराण में मिलता है। शिवपुराण में कहा गया है कि पुराने समय में कुंभकर्ण का पुत्र भीम नाम का एक राक्षस था। उसका जन्म ठीक उसके पिता की मृ्त्यु के बाद हुआ था। अपनी पिता की मृ्त्यु भगवान राम के हाथों होने की घटना की उसे जानकारी नहीं थी। बाद में अपनी माता से इस घटना की जानकारी हुई तो वह श्री भगवान राम का वध करने के लिए आतुर हो गया। अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए उसने अनेक वर्ष तक कठोर तपस्या की जिससे प्रसन्न होकर उसे ब्रह्मा जी ने विजयी होने का वरदान दिया।

 वरदान पाने के बाद राक्षस निरंकुश हो गया। उससे मनुष्यों के साथ साथ देवी-देवता भी भयभीत रहने लगे। धीरे-धीरे सभी जगह उसके आंतक की चर्चा होने लगी। युद्ध में उसने देवताओं को भी परास्त करना प्रारंभ कर दिया। उसने सभी तरह के पूजा पाठ बंद करवा दिए। अत्यंत परेशान होने के बाद सभी देव भगवान शिव की शरण में गए। भगवान शिव ने सभी को आश्वासन दिलाया कि वे इस का उपाय निकालेंगे। भगवान शिव ने राक्षस तानाशाह भीम से युद्ध करने की ठानी। लड़ाई में भगवान शिव ने दुष्ट राक्षस को राख कर दिया और इस तरह अत्याचार की कहानी का अंत हुआ। 

भगवान शिव से सभी देवों ने आग्रह किया कि वे इसी स्थान पर शिवलिंग रूप में विराजित हो़। उनकी इस प्रार्थना को भगवान शिव ने स्वीकार किया और वे भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के रूप में आज भी यहां विराजित हैं।

ऐतिहासिक तथ्य 

मध्यकालीन युग के एक संत नामदेव के अनुसार , संत ज्ञानेश्वर त्र्यंबकेश्वर और फिर भीमाशंकर गए थे। नामदेव स्वयं भी इस स्थान पर आए हैं। 

भीमाशंकरम तीर्थस्थल और भीमरथी नदी के बारे में 13वीं शताब्दी के लेखन में बात की गई है. हालाँकि, मंदिर का वर्तमान निर्माण काफी नया प्रतीत होता है।

मंदिर नागर शैली में बनाया गया है, जिसमें पारंपरिक और आधुनिक डिजाइनों का मिश्रण है। मंदिर हॉल का निर्माण 18वीं शताब्दी में पेशवा के नाना फड़नवीस ने करवाया था। राजा शिवाजी ने मंदिर को खरोसी गांव दिया था । दैनिक धार्मिक अनुष्ठान को क्षेत्र के लोगों से प्राप्त वित्तीय संसाधनों के माध्यम से वित्त पोषित किया गया था।

चिमाजी अप्पा ( बाजीराव प्रथम के भाई ) ने मंदिर को एक बड़ी घंटी दान की थी, जो मंदिर के सामने दिखाई देती है। यह कई पुर्तगाली उपनिवेशवादियों के चर्च की घंटियों में से एक है , जिसे चिमाजी और उनकी सेना ने फरवरी 1739 को बाकाइम की लड़ाई में पुर्तगालियों को हराने के बाद स्मृति चिन्ह के रूप में वसई से लाया था। इस प्रकार की घंटी नासिक के खंडोबा मंदिर और नारो शंकर मंदिर में भी मौजूद है.

मंदिर की संरचना

भीमाशंकर मंदिर नागर शैली की वास्तुकला से बनी एक प्राचीन और नई संरचनाओं का समिश्रण है। इस मंदिर से प्राचीन विश्वकर्मा वास्तुशिल्पियों की कौशल श्रेष्ठता का पता चलता है। इस सुंदर मंदिर का शिखर नाना फड़नवीस द्वारा 18वीं सदी में बनाया गया था। कहा जाता है कि महान मराठा शासक शिवाजी ने इस मंदिर की पूजा के लिए कई तरह की सुविधाएं प्रदान की।

नाना फड़नवीस द्वारा निर्मित हेमादपंथि की संरचना में बनाया गया एक बड़ा घंटा भीमशंकर की एक विशेषता है। अगर आप यहां जाएं तो आपको हनुमान झील, गुप्त भीमशंकर, भीमा नदी की उत्पत्ति, नागफनी, बॉम्बे प्वाइंट, साक्षी विनायक जैसे स्थानों का दौरा करने का मौका मिल सकता है। भीमशंकर लाल वन क्षेत्र और वन्यजीव अभयारण्य द्वारा संरक्षित है जहां पक्षियों, जानवरों, फूलों, पौधों की भरमार है। यह जगह श्रद्धालुओं के साथ-साथ ट्रैकर्स प्रेमियों के लिए भी उपयोगी है। यह मंदिर पुणे में बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां दुनिया भर से लोग इस मंदिर को देखने और पूजा करने के लिए आते हैं। 

भीमाशंकर मंदिर के पास कमलजा मंदिर है। कमलजा पार्वती जी का अवतार हैं। इस मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।

भीमशंकर मंदिर जाने का समय

यहां आने वाले श्रद्धालु कम से कम तीन दिन जरूर रुकते हैं। यहां श्रद्धालुओं के लिए रुकने के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है। भीमशंकर से कुछ ही दूरी पर शिनोली और घोड़गांव है जहां आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी। यदि आपको भीमशंकर मंदिर की यात्रा करनी है तो अगस्त और फरवरी महीने की बीच जाएं। वैसे आप ग्रीष्म ऋतु को छोड़कर किसी भी समय यहां आ-जा सकते हैं। वैसे जिन्हें ट्रैकिंग पसंद है उन्हें मानसून के दौरान बचने की सलाह दी जाती है।

कैसे पहुंचें

आप यहां सड़क और रेल मार्ग के जरिए आसानी से पहुंच सकते हैं। आप शिवाजीनगर, पुणे से राज्य परिवहन की बसें प्राप्त कर सकते हैं। किराया रु। 155 है और पुणे से वहाँ पहुँचने में लगभग 4-5 घंटे लगते हैं। महाशिवरात्रि या प्रत्येक माह में आने वाली शिवरात्रि को यहां पहुंचने के लिए विशेष बसों का प्रबन्ध भी किया जाता है।

SanatanDharm

Jul 15 2024, 08:17

प्रेरक कहानी: परोपकार हीं सबसे बड़ा पुण्य है

एक राजा था! वह प्रजापालक था, हमेशा प्रजा के हित में प्रयत्नशील रहता था. वह इतना कर्मठ था कि अपना सुख, ऐशो-आराम सब छोड़कर सारा समय जन-कल्याण में ही लगा देता था . यहाँ तक कि जो मोक्ष का साधन है अर्थात भगवत-भजन, उसके लिए भी वह समय नहीं निकाल पाता था.

एक सुबह राजा वन की तरफ भ्रमण करने के लिए जा रहा था कि उसे एक देव के दर्शन हुए. राजा ने देव को प्रणाम करते हुए उनका अभिनन्दन किया और देव के हाथों में एक लम्बी-चौड़ी पुस्तक देखकर उनसे पूछा- “ महाराज, आपके हाथ में यह क्या है?”

देव बोले- “राजन! यह हमारा बहीखाता है, जिसमे सभी भजन करने वालों के नाम हैं.”

राजा ने निराशायुक्त भाव से कहा- “कृपया देखिये तो इस किताब में कहीं मेरा नाम भी है या नहीं?”

देव महाराज किताब का एक-एक पृष्ठ उलटने लगे, परन्तु राजा का नाम कहीं भी नजर नहीं आया.

राजा ने देव को चिंतित देखकर कहा- “महाराज ! आप चिंतित ना हों , आपके ढूंढने में कोई भी कमी नहीं है. वास्तव में ये मेरा दुर्भाग्य है कि मैं भजन-कीर्तन के लिए समय नहीं निकाल पाता, और इसीलिए मेरा नाम यहाँ नहीं है.”

उस दिन राजा के मन में आत्म-ग्लानि-सी उत्पन्न हुई लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इसे नजर-अंदाज कर दिया और पुनः परोपकार की भावना लिए दूसरों की सेवा करने में लग गए.

कुछ दिन बाद राजा फिर सुबह वन की तरफ टहलने के लिए निकले तो उन्हें वही देव महाराज के दर्शन हुए, इस बार भी उनके हाथ में एक पुस्तक थी. इस पुस्तक के रंग और आकार में बहुत भेद था, और यह पहली वाली से काफी छोटी भी थी.

राजा ने फिर उन्हें प्रणाम करते हुए पूछा- “महाराज ! आज कौन सा बहीखाता आपने हाथों में लिया हुआ है?”

देव ने कहा- “राजन! आज के बहीखाते में उन लोगों का नाम लिखा है जो ईश्वर को सबसे अधिक प्रिय हैं !”

राजा ने कहा- “कितने भाग्यशाली होंगे वे लोग ? निश्चित ही वे दिन रात भगवत-भजन में लीन रहते होंगे !! क्या इस पुस्तक में कोई मेरे राज्य का भी नागरिक है ? ”

देव महाराज ने बहीखाता खोला , और ये क्या , पहले पन्ने पर पहला नाम राजा का ही था।

राजा ने आश्चर्यचकित होकर पूछा- “महाराज, मेरा नाम इसमें कैसे लिखा हुआ है, मैं तो मंदिर भी कभी-कभार ही जाता हूँ ?

देव ने कहा- “राजन! इसमें आश्चर्य की क्या बात है? जो लोग निष्काम होकर संसार की सेवा करते हैं, जो लोग संसार के उपकार में अपना जीवन अर्पण करते हैं. जो लोग मुक्ति का लोभ भी त्यागकर प्रभु के निर्बल संतानो की सेवा-सहायता में अपना योगदान देते हैं उन त्यागी महापुरुषों का भजन स्वयं ईश्वर करता है. 

ऐ राजन! तू मत पछता कि तू पूजा-पाठ नहीं करता, लोगों की सेवा कर तू असल में भगवान की ही पूजा करता है. परोपकार और निःस्वार्थ लोकसेवा किसी भी उपासना से बढ़कर हैं.

देव ने वेदों का उदाहरण देते हुए कहा- 

“कुर्वन्नेवेह कर्माणि जिजीविषेच्छनं समाः एवान्त्वाप नान्यतोअस्ति व कर्म लिप्यते नरे..”

अर्थात ‘कर्म करते हुए सौ वर्ष जीने की ईच्छा करो तो कर्मबंधन में लिप्त हो जाओगे.’ राजन! भगवान दीनदयालु हैं. उन्हें खुशामद नहीं भाती बल्कि आचरण भाता है.. सच्ची भक्ति तो यही है कि परोपकार करो. दीन-दुखियों का हित-साधन करो. अनाथ, विधवा, किसान व निर्धन आज अत्याचारियों से सताए जाते हैं इनकी यथाशक्ति सहायता और सेवा करो और यही परम भक्ति है..”

राजा को आज देव के माध्यम से बहुत बड़ा ज्ञान मिल चुका था और अब राजा भी समझ गया कि परोपकार से बड़ा कुछ भी नहीं और जो परोपकार करते हैं वही भगवान के सबसे प्रिय होते हैं।मित्रों, जो व्यक्ति निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करने के लिए आगे आते हैं, परमात्मा हर समय उनके कल्याण के लिए यत्न करता है. हमारे पूर्वजों ने कहा भी है- “परोपकाराय पुण्याय भवति” अर्थात दूसरों के लिए जीना, दूसरों की सेवा को ही पूजा समझकर कर्म करना, परोपकार के लिए अपने जीवन को सार्थक बनाना ही सबसे बड़ा पुण्य है. और जब आप भी ऐसा करेंगे तो स्वतः ही आप वह ईश्वर के प्रिय भक्तों में शामिल हो जाएंगे .

SanatanDharm

Jul 15 2024, 07:46

आज का राशिफल,15 जुलाई2024: जानिए रशिफल के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा..?

मेष राशिफल : अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे

मेष राशिफल : अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे

मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है। आज आपको सामाजिक सम्मान मिलेगा और दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का साथ मिलने से करियर में उन्नति होगी। अगर आप व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं। शाम का समय आप बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल व जौ अर्पित करें, साथ ही शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशिफल : कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति हासिल करेंगे

वृषभ राशिफल : कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति हासिल करेंगे

वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए कुछ नई योजनाएं बना रहे हैं तो भविष्य में वे आपको अच्छा मुनाफा देंगी। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति हासिल करेंगे और प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में अगर कोई अनबन चल रही है तो वह आज खत्म हो जाएगी। घर में विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात आज चल सकती है और किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। सायंकाल का समय माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

मिथुन राशिफल : पुराने निवेश अच्छा रिटर्न मिलेगा

मिथुन राशि वालों को सोमवार के दिन किसी पुराने निवेश अच्छा रिटर्न मिलेगा और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज आपको अपने कारोबार में तरक्की के लिए किसी बड़े के अनुभव की जरूरत पड़ेगी, जिससे आपको लाभ होगा। नौकरी और व्यापार से जुड़े कुछ मसले चल रहे हैं तो वो आज सुलझते नजर आ रहे हैं। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और सभी की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। शाम को दोस्तों और परिवार के साथ किसी पार्टी में जा सकते हैं।

आज भाग्य 98% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कर्क राशिफल : भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी

कर्क राशि वालों की खुशियों में आज वृद्धि होगी और मानसिक शांति का अनुभव भी करेंगे। आप सामाजिक दायरा चारों ओर फैलाने में सफल रहेंगे, जिनसे निकट भविष्य में लाभ होगा। दोस्तों से मुलाकात करने पर आपका तनाव कम होगा। साथ ही विरोधियों की किसी भी आलोचना पर ध्यान नहीं देंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी। धन वृद्धि के लिए जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज बच्चे को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार को प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

सिंह राशिफल : उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होंगी

सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज किसी अनजान व्यक्ति से लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा ना करें क्योंकि इससे आपको नुकसान हो सकता है। व्यापार के लिए की गई यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। आज शत्रु प्रबल होंगे, लेकिन वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। व्यापार में नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होंगी, इसलिए अपनी मेहनत में कोई कमी ना रखें। संतान की रुचि सामाजिक कार्यों में बढ़ती हुई नजर आएगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है।

आज भाग्य 67% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

कन्या राशिफल : भविष्य के लिए प्लानिंग करेंगे

कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की वजह से परेशानी हो सकती है लेकिन अधिकारियों का साथ मिलेगा। व्यापारियों को आज मध्यम लाभ से काम चलाना पड़ेगा और अगर कोई योजना लागू करने वाले हैं तो आज के लिए टाल दें। परिवार में कुछ शुभ व मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ बच्चों के भविष्य के लिए प्लानिंग करते नजर आएंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

तुला राशिफल : व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी

तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन पद, प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे और सफल भी होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपकी खुशियां और धन में अच्छी वृद्धि होगी। कारोबार व व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी और अच्छा मुनाफा कमाएंगे, जिनसे आपको संतुष्टि मिलेगी। परिवार के सदस्यों की अच्छी तरक्की होगी और समाज में आपका मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत रहेंगे और किसी अच्छी जगह निवेश भी कर सकते हैं। सायंकाल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत होगा।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशिफल : विद्यार्थी पढ़ाई में मग्न नजर आएंगे

वृश्चिक राशि वाले सोमवार के दिन पैसों की कमी के कारण थोड़े चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में मग्न नजर आएंगे और नई नई को जानने की रुचि भी बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है और वे आपकी मदद के लिए तैयार भी रहेंगे। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज कुछ शुभ अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन होने की आशंका बन रही है, जिसकी वजह से पारिवारिक माहौल खराब हो सकता है। शाम का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें और मंदिर में त्रिशूल दान करें।

धनु राशिफल : वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें

धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आज आपको वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी, किसी वाहन के खराब होने पर कुछ धन खर्च हो सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज परेशानियों और दबाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज ना ही प्रॉफिट होगा ना ही लॉस लेकिन खर्चे आसानी से निकल आएंगे। भाई-बहनों के साथ किसी बात पर गलतफहमी बढ़ सकती है, जिसकी वजह रिश्तों में दरार आ सकती है। आज आप लव पार्टनर के लिए कोई उपहार ला सकते हैं। शाम का समय आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी में बिताएंगे।

आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

मकर राशिफल : दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी

मकर राशि वालों को सोमवार का दिन अचानक से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आप अटके कार्यों को पूरा कर पाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी भी आपको पूरा सहयोग देंगे। नौकरी में व्यापार में वरिष्ठों से लाभ होगा और अपने अपने क्षेत्र में अच्छा नाम कमाने का मौका मिलेगा। छात्रों को अपने सीनियर्स से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। अगर आज आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उत्तम है। सायंकाल के समय माताजी के साथ किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और शिवलिंग की प्रदोष काल में पूजा करें।

कुंभ राशिफल : बने बनाए कार्यों में आ सकती है अड़चन

कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपके बने बनाए कार्यों में अड़चन आ सकती है, जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मियों के साथ रिश्ते में कुछ परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से आपके काम समय पर पूरे नहीं होंगे। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह आज फिर सिर उठा सकता है, जो आपकी परेशानी बन सकता है। भाई-बहन की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए चिंतित नजर आएंगे। शाम को किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद चंदन का तिलक लगाएं और भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

मीन राशिफल : आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा

मीन राशि वालों को सोमवार के दिन माता-पिता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। रूठे हुए जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं और बच्चों से संबंधित कार्यों पर ध्यान भी देंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा, अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। आज किसी विशेष उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरी पेशा और व्यापारी कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से आप सफलता हासिल करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

SanatanDharm

Jul 15 2024, 07:44

आज का पंचांग ,15 जुलाई, 2024 : आइए जानते हैं आज शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि सायं 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। आज गुप्त नवरात्रि समाप्त हो रहे हैं। आइए जानते हैं आज शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहेगा।

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 24 शक सम्वत् 1946, आषाढ़, शुक्ल, नवमी, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 32, मुहर्रम 08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

नवमी तिथि सायं 07 बजकर 20 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 30 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग प्रातः 07 बजे तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार भढली नवमी, गुप्त नवरात्र समाप्त, मेला शरीक भवानी (कश्मीर)।

सूर्योदय का समय 15 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 15 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 20 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 15 जुलाई 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 4 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 33 मिनट से 7 बजकर 16 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 जुलाई 2024 :

राहुकाल सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। इसके बाद दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 50 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 40 मिनट से 4 बजकर 35 मिनट तक।

उपाय : सोमवार के दिन श्वेत वस्त्र धारण कर भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

SanatanDharm

Jul 14 2024, 11:30

भारत के अजीबो- गरीब हैं ये मंदिर, जहां चढ़ाया जाता है डोसा और वाइन!

नयी दिल्ली :हमारे देश बहुत सी अजीबो-गरीब परम्पराऐं हैं जो हमारे देश को अजीबों - गरीब बनाता है। हमारे देश मे बहुत से अजीबो-गरीब मंदिर हैं। 

कुछ मंदिरो के अजीब होने से भी ज्यादा आश्चर्यजनक बात है कि कहीं-कहीं अजीब सी परंपराए निभाई जाती हैं। इस बात से तो सभी परिचित होंगे की भांग और भक्त भोले नाथ पर चढ़ाया जाता है, लेकिन क्या जानते हैं कि कुछ मंदिरों में कुछ ऐसी चीजें चढ़ाई जाती हैं जिनको सुन कर आप भी हैरान हो जायेंगें।

SanatanDharm

Jul 14 2024, 07:56

आज का राशिफल, 14 जुलाई 2024:जानिए राशि के अनुसार आज आप का दिन कैसा रहेगा...?

मेष राशि- स्वास्थ्य की स्थिति ठीक-ठाक, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार अच्छा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है शुभ समय।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर नीचे बना रहेगा। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी होगी। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है थोड़ा। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोज-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश करने से बचें अभी। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम संतान का साथ बना रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा होगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। बाकी प्रेम संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करना शुभ होगा।

धनु राशि- आय में बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम संतान का साथ, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ होगी। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान, व्यापार सब बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- चोर चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितिययां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान मध्यम, व्यापार मध्यम। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

SanatanDharm

Jul 14 2024, 07:55

आज का पंचांग, 14 जुलाई 2024:जानिये आज का शुभ मुहूर्त, तिथि और ग्रहयोग

दैनिक हिंदू पंचांग या आज का पंचांग में तिथि, नक्षत्र, राहु काल और हिंदू महीने जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इन विवरणों की मदद से आप किसी विशेष आयोजन या कुछ नया करने के लिए शुभ मुहूर्त या शुभ समय के बारे में जान सकते हैं।

इस पंचांग में ज्योतिषी आपको शादी, सगाई, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की योजना बनाने, कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अशुभ मुहूर्त या अशुभ समय से बचने की सलाह देते हैं।

 14 जुलाई, 2024 के लिए आज का पंचांग देखें। 

दैनिक पंचांग : 14 जुलाई 2024

तिथि: अष्टमी 17:28:19 तक

नक्षत्र: चित्रा 22:07:18 तक

करण: भाव 17:28:19 तक

पक्ष: शुक्ल

योग: शिव 06:15:07 तक

दिन: रविवार

सूर्य और चंद्रमा की गणना

सूर्योदय: 05:32:47

सूर्य अस्त: 19:20:55

चन्द्र राशि: कन्या 08:44:12 तक

चन्द्र उदय: 12:50:59

चन्द्र अस्त: 24:12:59

ऋतु: वर्षा

हिंदू माह और वर्ष

शक संवत: 1946 क्रोधी

विक्रम संवत: 2081

कलि संवत: 5125

प्रवेश / द्वार: 30

माह पूर्णिमांत: आषाढ़

मास अमान्त: आषाढ़

दिन अवधि: 13:48:08

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्ट मुहूर्त: 17:30:30 से 18:25:43 तक

कुलिका: 17:30:30 से 18:25:43 तक

कंटका / मृत्यु: 10:08:49 से 11:04:02 तक

राहु काल: 17:37:24 से 19:20:55 तक

कलावेला / अर्धयाम: 11:59:15 से 12:54:27 तक

यमघण्टा: 13:49:40 से 14:44:53 तक

यमगंडा: 12:26:51 से 14:10:22 तक

गुलिक काल: 15:53:53 से 17:37:24 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत 11:59:15 से 12:54:27 तक