मुहर्रम को लेकर तैयारी तेज,एसडीएम आशीष सिंह ने लिया जायजा
![]()
अमेठी।मुहर्रम पर्व को मनाने के लिए तैयारी जोरो पर है। ताजिया को दफाने के लिए राह साफ होनी चाहिए। इसके लिए प्रशासन ने निर्देश दिए कि कर्बला तक कोई दिक्कत नही आनी चाहिए।
उप जिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह ने शहर से कर्बला का निरीक्षण किया। सडक की साफ-सफाई देखकर लोग भौचक रहे। इन्टरलाकिग सडक पर जल जीवन मिशन के कार्य के चलते ईट उखड गयी।
जगह-जगह गडढे उभर आए थे। उप जिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। और अनन फानन मे ईन्टरलाकिग सडक के ऊभरे गडढो मिटटी की भराई करा दिए। और शहर से कर्बला तक सडक की साफ-सफाई देखते ही देखते हो गई। इलाके के शब्बीर अहमद,मोहम्मद नसीम,मोहम्मद आसिफ,मोहम्मद जाकिर,मोहम्मद अजमेर,मोहम्मद जमील अहमद आदि ने उप जिलाधिकारी अमेठी आशीष सिंह के कार्यो की सराहना किया। और पहली बार सड़क मार्ग की मुहर्रम पर्व पर इतनी साफ-सफाई हुई।
जगह-जगह चूना डाला गया। कार्यक्रम मुहर्रम पर्व इस दफा बेहतर होगा। क्योकि प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला। क्योकि पुलिस उपाधीक्षक अमेठी,अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी भी निरीक्षण करने आए थे। शान्ति का पैग़ाम प्रशासन चाहता है।


अमेठी । कीचड़ युक्त रास्ते पर इंटरलॉकिंग निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को बक्शी पांडे का पुरवा मजरे भावलपुर निवासी दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, सचिव व उच्च अधिकारियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले कई सालों से कीचड़ युक्त रास्ते पर खड़ंजा व इंटरलॉकिंग निर्माण कराए जाने की मांग समाधान दिवस से लेकर ग्रामप्रधान, सचिव व ब्लॉक के अधिकारियों से की जा रही थी। लेकिन अभी तक कीचड़ युक्त रास्ते से निदान नहीं मिल पाया है।




Jul 16 2024, 20:03
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.1k