sultanpur

Jul 08 2024, 15:27

*बीती रात करंट लगने से दो किशोरों की मौत*
सुल्तानपुर में बीती रात करंट लगने से दो किशोरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बांस में करंट उतरने से ये हादसा हुआ है। बहरहाल दोनो बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, साथ ही पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल ये मामला है धनपतगंज थानाक्षेत्र के पियरापार गांव का। इसी गांव में बीती रात बारात आई हुई थी। बारिश के चलते बारात में थोड़ा लेट हो गया। सब कुछ अच्छे से चल रहा था। वैवाहिक कार्यक्रम में लाइटिंग के लिए बांस इत्यादि लगाकर जनरेटर चलाया गया था। बगल में ही पशुओं से बचाने खेत में इलेक्ट्रिक तार लगाए गए थे। जिसमें बारिश के चलते करंट उतर रहा था। इसी दौरान ही गांव के केसराम और सुजीत इसी बांस में उतरे करंट की चपेट में आ गए। आनन फानन में इन दोनों को गांव वाले अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। मृत होने की जानकारी लगते हो पूरे परिवार में कोहराम मच गया वहीं वैवाहिक कार्यक्रम मातम में बदल गया। बहरहाल दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।

sultanpur

Jul 08 2024, 10:47

*एक तो बारिश वह भी मूसलाधार,गोमती मित्रों ने फिर भी न मानी हार*
जनपद में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश रविवार को प्रातः से ही फिर शुरू हो गयी थी,गोमती मित्रों को चिंता थी सीता कुंड धाम पर साप्ताहिक श्रमदान की कारण पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से पूरे धाम पर गंदगी व कीचड़ हो गया था जिसे साफ करना बहुत जरूरी था ताकि शाम की आरती बिना किसी असुविधा के आराम से हो सके,इसलिए मूसलाधार बारिश में भी गोमती मित्रों ने सीता कुंड धाम पहुंचकर अपने साप्ताहिक श्रमदान की शुरुआत की और बारिश रुकने पर पूरे तट परिसर में झाड़ू लगाकर इधर-उधर फैले कूड़े करकट को साफ कर एक जगह एकत्रित किया। प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने सभी गोमती मित्रों से "एक पेड़ मां के नाम" जरूर रोपित करने का निर्देश दिया,वरिष्ठ पदाधिकारी संत कुमार प्रधान ने गोमती मित्रों को पौधा लगाने के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलवाया, श्रमदान में मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन, मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी,संत कुमार प्रधान,मुन्ना सिंह,राजेश पाठक,राकेश सिंह दद्दू,आलोक तिवारी,प्रांजल,अभय, आयुष,अमन, राजन आदि।

sultanpur

Jul 08 2024, 08:03

यूपी की सड़कें बदहाल,डबल इंजन सरकार ज़िम्मेदार:संतोष पांडेय
सुल्तानपुर,लंभुआ विधानसभा के अंतर्गत शफीपुर सम्पर्क मार्ग बेकारी अड्डा से शफीपुर सड़क खंडहर में तब्दील हो गयी हैं।जिला पंचायत से विगत वर्ष ही निर्मित सड़क 1 साल में ही प्रकृति में तब्दील हो गयी।सड़क का धंसना योगी सरकार के सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को सत्यापित करता हैं। संपर्क मार्ग बाधित होने से चार-चार स्कूलों के बच्चे और जन-सामान्य का आवागमन अवरुद्ध होने से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। मेरी शासन और प्रशासन से अपील हैं कि शीघ्र से शीघ्र सड़क निर्माण कराकर,आवागमन व्यवस्था पुनः सुचारू रूप से सुनिश्चित करने की मांग करता हूं व सड़क निर्माण करने वाली संस्था को ब्लैकलिस्ट करके जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करता हूं।।

sultanpur

Jul 07 2024, 15:59

*माँ की तरह ही पौधे की देखभाल करें- प्रो डी के त्रिपाठी*
(राणा प्रताप कॉलेज में वन विभाग एवं नमस्ते एनवायरमेंट द्वारा प्रतियोगिता और पौधा वितरण)

सुलतानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज में वन विभाग सुल्तानपुर द्वारा क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता का कार्यक्रम कराया गया। यह कार्यक्रम सुल्तानपुर की नमस्ते एनवायरमेंट समिति के मदद से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सुल्तानपुर जिले के डीएफओ अमित सिंह जिला परियोजना अधिकारी अभिनंदन सिंह प्राचार्य प्रोफेसर डी के त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रो डी के त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिवर्ष तापमान बढ़ रहा है। एक पेड़ माँ के नाम बड़ा संदेश दे रही है। माँ जैसे आपकी देखभाल निस्वार्थ भाव से करती है वैसे ही आप भी पौधे की देखभाल करें। दुःखद है कि आज जंगल कट जाना , सीमेंटेड होना विकास माना जाता है। डीएफओ ने कहा कि पौशे लगाने से ज्यादा उसे जीवित रखना जरुरी है। अगर पौधे बचे रहे तो कुछ साल में पर्यावरण ठीक करने की तरफ हम बढेंगे। विज्ञान संकाय अध्यक्ष डॉ शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि हरेक पौधा लगाने वाले विद्यार्थी का हम रिकार्ड रख रहे है। समय समय पर पौधे के प्रगति की जानकारी ली जाएगी। किवज कंपटीशन में आशुतोष पाण्डेय प्रथम, खुशी त्रिपाठी द्वितीय, शिवम तृतीय स्थान हेतु पुरस्कृत हुए। पेंटिंग प्रतियोगिता में ख़ुशी सिंह प्रथम, आकांक्षा यादव द्वितीय, आंशिका मौर्या तृतीय स्थान हेतु पुरस्कृत हुई। इस कार्यक्रम में नमस्ते एनवायरमेंट सोसाइटी की तरफ से डॉ शिशिर श्रीवास्तव डॉ प्रीति प्रकाश एवं रेनू सिंह, तथा डॉ विवेक सिंह, डॉ संतोष अंश, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह शिवानी पाण्डेय, डॉ पुष्कर प्रताप तिवारी के साथ वन विभाग के कई कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में बच्चों और उपस्थित शिक्षकों को पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीति प्रकाश ने किया।

sultanpur

Jul 07 2024, 05:09

*लायंस क्लब सुलतानपुर मिड टाऊन ने रोपे आम अमरूद और बेल के पौधे*
लायंस क्लब सुल्तानपुर मिटाउन ने कुड़वार ब्लाक के अगई गांव में एक वृहद पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आम अमरूद और बेल के पौधे लगाए गए। लायंस क्लब की अध्यक्ष ला भारती,पुरी सचिव अंजली श्रीवास्तव,ला मधु कपूर,ला सरिता मिश्रा,मालती पाण्डेय, ला अनिल पाण्डेय,प्रमोद पुरी,बलदेव सिंह, डॉ राजेंद्र कपूर,डॉ शांतनु मिश्रा,डॉ शाश्वत मिश्रा,डॉक्टर अजय विक्रम मिश्रा,डॉक्टर संजय मिश्रा,राज नारायण मिश्र,कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ बीपी सिंह आदि लोगो ने बृक्षारोपण में सहभागिता किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान एक पेड़ मां के नाम के अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों से सफल बनाने को कहा है। उसी अभियान को मूर्तरूप देने के लिए के एक पेड़ मां के नाम को लायंस क्लब ने अपने अभियान में शामिल किया है। प्रकृति को हरा भरा करने के लिए लायंस क्लब सुल्तानपुर मिड टाउन ने बृक्षा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला जज राकेश पाण्डेय जी थे। कार्यक्रम में मराठवाडा कृषि विद्यापीठ के प्रधान वैज्ञानिक,प्रोफेसर डॉक्टर हरिश अवारी तथा प्रोफेसर डॉक्टर ऋषिकेश की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अपर जिला जज ने कहा समाज के सभी लोगो को अपने जन्मदिन शादी की सालगिरह पर कमसे कम एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए। प्रधान वैज्ञानिक डॉ हरिश आवारी ने अंधाधुंध पेड़ो की कटाई से भविष्य में होने वाले खतरों से आगाह किया। कार्यक्रम के संयोजक ला डॉ डीएस मिश्रा ने पेड़ लगाने से ज्यादा उसके रखरखाव पर ध्यान देने की बात कही। लोगो के द्वारा लाखो में वृक्षारोपण तो किया जाता है, लेकिन रखरखाव के अभाव में सब नष्ट हो जाते है। लायंस क्लब की अध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद दिया और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प दोहराया।

sultanpur

Jul 07 2024, 04:55

*निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दिया बड़ा ब्यान*
एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,श्री राय ने हाथरस में हुई घटना व अयोध्या में राम मंदिर से पानी रिसाब और सड़कों के धसने को लेकर तथा प्रदेश की कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार पर जमकर हल्ला बोला है। उन्होंने कहा हाथरस हादसा बहुत ही दुखद है मृतक परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी की पूरी संवेदना है,इस घटना का जिम्मेदार जहां कथित बाबा व उसके आयोजक है वहीं जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश की व्यवस्था भी कम जिम्मेदार नहीं है। बसपा सुप्रीमो को मृतकों के परिवारों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करना चाहिए। हमारे नेता राहुल गांधी ने पीड़ितों के पास पहुंचकर उनका दुख दर्द बाँटा है और हम उनके न्याय की लड़ाई लड़ने को तैयार है। गुजरात की कंपनियों द्वारा उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार किया गया है। स्वयं राम मंदिर भी इससे अछूता नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सुल्तानपुर जिले मे कांग्रेस के काद्यावर नेता हरीश त्रिपाठी की माता कृष्णा त्रिपाठी के निधन के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हुए थे। अजय राय का जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा,शकील अंसारी,संदीप तिवारी पिंटू, राहुल त्रिपाठी,लाल पद्माकर सिंह,मो अनीस खां,योगेश प्रताप सिंह,फिरोज अहमद, विजय श्रीवास्तव,योगेश पांडे,अशोक उपाध्याय समेत सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। श्री राय ने स्व.कृष्णा त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पांजलि भेंट करते हुए हरीश त्रिपाठी से शोक सवेदना व्यक्त की। यहां उन्होंने कहा हाथरस हादसा प्रदेश सरकार की नाकामी है हम पीड़ितों के साथ खड़े है उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों में गुजरात की कंपनियों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है। सड़क धस गई है नीट पेपर की काउंसलिंग सरकार को रोकनी पड़ी है, राम मंदिर से पानी चु रहा है। रेलवे स्टेशन की दीवाल ध्वस्त हो चुकी है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और सरकार कर्मचारियों पर कार्यवाही कर ठेकेदारों के भ्रष्टाचार को छिपाने में जुटी हुई है। इस अवसर पर जनार्दन शुक्ला,अमित शुक्ला,अशोक मिश्रा सभासद रमेश सिंह टीनू गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन सिंह डा के सी त्रिपाठी,सेवादल के प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा अशोक उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

sultanpur

Jul 06 2024, 17:45

*हर बारहवां व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से है ग्रस्त*
सुल्तानपुर,मधुमेह इतना तेजी से पांव पसार रहा है की अब हर घर में एक न एक मरीज डायबटीज का मिल जायेगा। इसी कारण से आज कल लोग ज्यादा हार्ट अटैक के शिकार हो रहे।लोगो को चाहिए की संतुलित आहार करें और मोटापा ,मधुमेह जैसी बीमारी से बच सके।बीच बीच में हेल्थ चेक अप करवाते रहे और डिस्प्रिन दवा का सेवन जरूर करें। वर्तमान में भारत मधुमेह रोग की राजधानी हो गई है। यह बाते डिवाइन हार्ट फाउंडेशन हॉस्पिटल लखनऊ के चेयरमैन डॉक्टर ए के श्रीवास्तव ने एक होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। दरअसल आपको बता दें कि शनिवार को पत्रकारों से रूबरू होते हुए डॉक्टर ए के श्रीवास्तव ने कहा कि हर बारहवां व्यक्ति किसी न किसी बीमारी से पीड़ित है।उसका मुख्य कारण है की मानसिक तनाव,मोटापा, असंतुलित भोजन। भारत में करीब 5 करोड़ लोग डायबटीज रोग से पीड़ित है। उन्होंने कहा की यदि मां बाप को मधुमेह है तो बच्चे को भी हो सकती है।उन्हे चाहिए की 25 वर्ष के बाद उन्हें हर छः माह में चेक अप करवा लेना चाहिए। डायबटीज के एक तिहाई मरीजों को हृदय रोग जरूर होता है।जो लोग डायबटीज कंट्रोल रखते है वो कई बीमारी से बच सकते है।
नियमित व्यायाम,योग मेडिटेशन,वजन कम करना,संतुलित भोजन से मधुमेह पर कंट्रोल किया जा सकता है।पत्रकार वार्ता के दौरान डीवाइन हार्ट फाउंडेशन लखनऊ हॉस्पिटल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आभा श्रीवास्तव, पी आर ओ सचिन वर्मा,पी आर ओ सचिन पाण्डे मौजूद रहे।

sultanpur

Jul 06 2024, 16:51

*आरक्षण कार्यालय सुल्तानपुर जंक्शन के ऊपर गिरा पीपल का पेड़*
सुल्तानपुर‌,आरक्षण कार्यालय सुल्तानपुर जंक्शन के ऊपर गिरा पीपल का पेड़। घटना‌ में एटीएम शेल्टर हुआ ध्वस्त, पीआरएस सुलतानपुर की बिल्डिंग को भी नुक्सान। पार्किंग में खड़े वाहन भी आंशिक रूप से हुई क्षतिग्रस्त। सतर्कता के चलते बचे रेल कर्मचारी, रेलवे इंजीनियरों की नाकामी हुई उजागर। सुल्तानपुर जंक्शन पर स्थित रेल आरक्षण केंद्र से जुड़ा मामला।

sultanpur

Jul 06 2024, 16:38

*जर्जर मकान तोड़ते समय हुआ बड़ा हादसा,युवक के शरीर में घुसी सरिया,जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा युवक*
सुल्तानपुर में आज जर्जर मकान तोड़ते समय उसकी छत भरभरा कर गिर पड़ी। इस दौरान छत के पास नीचे खड़ा युवक उसकी चपेट में गया जिसके चलते छत में पड़ी सरिया उसके आर पार हो गई। वहीं हालत गंभीर देख उसे अस्पताल लाया गया जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। दरअसल ये मामला है कूरेभार थानाक्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार का। इसी बाजार में अजीज अंसारी का मकान जर्जर हो चुका था। लिहाजा पुनर्निर्माण के लिए आज मकान की छत तोड़ी जा रही थी। इसी दरम्यान अचानक छत भरभरा कर गिर पड़ी। इसी दरम्यान अजीज का पुत्र शेरू इसकी चपेट में आ गया। वहीं छत में पड़ी सरिया शेरू के घुसी और दूसरी तरफ पार हो गई। शेरू की ये हालत देख घर वालों के होश उड़ गए। आनन फानन में उसे प्राथमिक उपचार के लिए पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर और उच्च इलाज के लिए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। वहीं जानकारी मिलते ही जब मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो परिवार वालों वीडियो बनवाने से मना कर दिया और बवाल करने लगे।

sultanpur

Jul 06 2024, 16:12

*समाज सेवा एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए डॉक्टर एन सिंह को इनर व्हील ने किया सम्मानित*
सुलतानपुर चिकित्सा जगत एव समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए इनर व्हील क्लब इनर व्हील के पदाधिकारी द्वारा समझ में जनपद के सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ए एन सिंह को सम्मानित किया गया संघ की अध्यक्ष अलका वर्मा ने बताया कि डॉ ए एन सिंह , बाल रोग विशेषज्ञ को डाक्टर्स -डे के उपलक्ष में उनके विशिष्ट कार्यों हेतु इनर व्हील क्लब सुल्तानपुर द्वारा बीती रात सम्मानित किया गया समाज सेवा के क्षेत्र मे आपकी भूमिका जनपद में बहुत ही सराहनीय है क्लब के द्वारा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किया गया अध्यक्ष अलका वर्मा,सचिव इंदु शर्मा,कोषाध्यक्ष दीप्ति मेहरोत्रा, इनर व्हील क्लब सुल्तानपुर के पूर्व अध्यक्षा रंजना श्रीवास्तव, बबिता केसरवानी, नीनू भाभी, शशि भाभी , सत्ती भाभी , नूपुर भाभी आदि सदस्य मौजूद रहे*