श्रावणी मेला 22 जुलाई से , 5 करोड़ खर्च करेगा राजस्व विभाग , 14 स्थानों पर आयोजन , टेंट सिटी में भक्तों की सेवा
![]()
बिहार: सावन की शुरूआत 22 जुलाई से हो रही हैं. इसके साथ ही राज्य में 14 स्थानों पर श्रावणी मेले की शुरूआत हो जाएगी. एक महीने तक चलने वाले इस मेले की समुचित तैयारी का आदेश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को दिए हैं. इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से फिलहाल 5 करोड़ 46 लाख 86 हजार रूपये जारी किए गए हैं. विभाग ने यह भी कहा हैं कि अगर आयोजन में किसी जिले से अतिरिक्त राशि की मांग की जाएगी, तो वह भी उसे मुहैया कराई जाएगी. कहा गया हैं कि राज्य के सभी मेला क्षेत्रों में आने वाले भगवान भोलेनाथ के भक्तों को सभी सुविधाएं सुलभ कराया जाएगा.
बिहार सरकार की ओर से सभी स्थानों पर आयोजित मेले में आने वाले सभी वर्ग के श्रद्धालुओं के लिए तमाम मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का आदेश दिया गया हैं. जिन स्थानों पर मेले का आयोजन होने जा रहा हैं, उसमें बांका, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, मुजफ्फरपुर में दो स्थानों पर बाबा गरीबनाथ और बाबा दूधनाथ मंदिर परिसर, हाजीपुर सोनपुर के पहलेजाघाट ( बाबा हरिहरनाथ शिव मंदिर) पूर्णिया का धीमेश्वर स्थान मंदिर, बेगुसराय का बाबा हरिगिरिधाम स्थान मधुबनी में भैरवा श्रावणी मेला शामिल हैं. इस सभी स्थानों पर राजस्व विभाग ने संबंधित जिला प्रशासन को खासतौर से निर्देश दिया हैं. इनमें श्रद्धालुओं के लिए पीने का पानी, ठहरने की व्यवस्था, समुचित लाईटिंग खासकर रात के समय, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एनाउसमेंट प्रणाली, कंट्रोल रूम, पूरे स्थान की सही तरीके से साफ- सफाई, खाने पीने के स्टाल का सही तरीके से प्रबंधन समेत अन्य सभी जरूरी चीजों को मुहैया कराने के लिए कहा गया हैं किसी स्थान पर व्यवस्था में कोई लापरवाही न हो इसका खासतौर से ध्यान रखने के लिए कहा गया हैं. राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि श्रावणी मेले में किसी स्थान पर कोई कमी नहीं होगी. जहां जितनी आवश्यकता होगी, उतनी राशि दी जाएगी. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का खासतौर से ध्यान रखने के लिए कहा गया हैं.
सभी संबंधित जिलों और इसके आसपास के जिलों के साथ भी श्रावणी मेले को लेकर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा की अध्यक्षता में प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी. 5 जुलाई को मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक होने की संभावना हैं. इसमें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहेंगें. इस दौरान सुविधा और सुरक्षा को लेकर खासतौर से निर्देश दिए जाएंगे.


बिहार: सावन की शुरूआत 22 जुलाई से हो रही हैं. इसके साथ ही राज्य में 14 स्थानों पर श्रावणी मेले की शुरूआत हो जाएगी. एक महीने तक चलने वाले इस मेले की समुचित तैयारी का आदेश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को दिए हैं. इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से फिलहाल 5 करोड़ 46 लाख 86 हजार रूपये जारी किए गए हैं. विभाग ने यह भी कहा हैं कि अगर आयोजन में किसी जिले से अतिरिक्त राशि की मांग की जाएगी, तो वह भी उसे मुहैया कराई जाएगी. कहा गया हैं कि राज्य के सभी मेला क्षेत्रों में आने वाले भगवान भोलेनाथ के भक्तों को सभी सुविधाएं सुलभ कराया जाएगा.




विद्यालय में छुट्टी हो गयी थी. कुछ बच्चे कंधे पर किताब- कॉपियों के बैग लटकाए घर लौट रहे थे. ये बच्चे राजधानी पटना स्थित सचिवालय के विकास भवन के सामने से गुजर रहे थे कि अचानक उनके सामने एक कार रूकी.
बिहार: पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार को बड़ा झटका देते हुए आरक्षण कानून में किए गए हालिया संशोधन की संवैधानिक वैधता को खारिज कर दिया हैं. वहीं सरकार के कानून को चुनौती देने वाली रिट याचिकाओं को स्वीकृति दे दी हैं.
बिहार: केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचने पर जीतन राम मांझी का हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) के कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल, नगाड़े और फूल-माला से स्वागत किया. मांझी ने सरकारी आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान पत्रकारों से उन्होंने ने कहा कि केन्द्र में मंत्री बनाया जाना उनके लिए भी परीक्षा की घड़ी है. मुझे प्रधानमंत्री के विजन का विभाग मिला हैं. इसमें अच्छा करने का प्रयास करूंगा.
रेलवे :पश्चिम बंगाल में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में अभी तक 15 लोगों की जान जा चुकी हैं. वही 60 लोग घायल हैं. अगरतला से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को एक मालगाड़ी ने न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से करीब 30 किमी दूर टक्कर मारी दी. मालगाड़ी ने यात्री ट्रेन को पीछे से टक्कर मारी. हादसे में ट्रेन के दो चालक और गार्ड की भी जान गई हैं. आखिर यह हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी रेलवे ने प्रेस वार्ता में दी.
बिहार: बीजेपी के गिरिराज सिंह ने मंगलवार को केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय का पदभार संभालते हुए उन्होंने कहा कि देश-विदेश के लोगों को रोजगार मुहैया कराना उनका पहला प्राथमिकता हैं. कपड़ा उद्योग केवल कपड़ा और फैशन तक ही सीमित नहीं हैं, यह इन सबसे कहीं अधिक बढ़कर हैं.
बिहार: नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली हैं. उनके साथ कई सांसदों ने भी कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री व स्वतंत्र प्रभार मंत्री पद के लिए भी शपथ लिया हैं. नरेन्द्र मोदी के साथ अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और मनोहर लाल खट्टर भी शपथ ले चुके हैं.
बिहार: केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने संजय गांधी जैविक उद्यान में टॉय ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी हैं. उद्यान प्रशासन दानापुर रेलमंडल से पटरी बिछाने और टॉय ट्रेन लाने का समझौता कर लिया हैं. अब कार्य जल्द शुरू होगा. टॉय ट्रेन के परिचालन पर 9.88 करोड़ रूपये खर्च होंगे. ट्रेन की पटरी की लंबाई 3.4 किमी लंबी होगी.
बिहार: बिहार सरकार ने उद्योग विभाग के मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024 की घोषणा कर दी हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जुलाई तक होगी. विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरीक ने इस संबंध में जानकारी दी हैं.उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 के लिए अॉनलाइन आवेदन 1 जुलाई 2024 से लिए जाएंगें. आवेदन पोर्टल 1 से 31 जुलाई 2024 तक खुला रहेगा. इच्छुक व्यक्ति इस बीच आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले जरूरी कागजात तैयार कर लें.
Jul 07 2024, 21:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.3k