Aurangabad

Jul 02 2024, 20:42

पिता के कंधे पर उठी पुत्र की अर्थी दो बच्चियों के सिर से उठ गया पिता का साया

औरंगाबाद : जिले के गोह-रफीगंज पथ में गोह थाना क्षेत्र के जाजापुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को हाइवा पलटने से चालक एवं सहचालक घायल हो गए। मदनपुर थाना क्षेत्र के उमगा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के 36 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार सिंह एवं अवधेश सिंह के 25 वर्षीय पुत्र नवलेश कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोह ले जाया गया। चिकित्सक ने चालक अनुज को मृत घोषित कर दिया। घायल नवलेश का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उपचार किया।

बताया जाता है कि अनुज हाइवा पर गिट्टी लेकर गोह जा रहे थे। जाजापुर पेट्रोल पंप के पास चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हाइवा पलट गया। सूचना पर उमगा गांव से स्वजन सदर अस्पताल पहुंचे। शव देख रोने लगे। पत्नी लकी देवी एवं मां रामरती देवी सिर्फ रो रही थी। पत्नी रोते हुए बार-बार बेहोश हो रही थी और जब होश में आता अपने पति को खोज रही थी। पत्नी की स्थिति इतनी खराब हो गई कि सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है। दोनों रोते हुए कह रहे थे कि हमने भगवान का क्या बिगाड़ा था कि इकलौते पुत्र को छीन लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि अनुज के दो छोटे बच्चे हैं। छह वर्षीय अर्पिता कुमारी एवं आठ वर्षीय आरुषि कुमारी पिता के शव से लिपटकर रो रही थी। अनुज घर के इकलौते पुत्र होने के कारण घर की जिम्मेवारी इनके कंधे पर थी। किसी तरह चालक अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jul 02 2024, 18:29

हत्या के प्रयास के 8 अभियुक्त को कोर्ट ने दिया दोषी करार, 5 जुलाई को सजा के बिंदु पर होगी सुनवाई

औरगाबाद : आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे तीन सुनील कुमार सिंह ने टंडवा थाना कांड संख्या -42/15 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए सभी 08 अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। 

स्पेशल पीपी शिवपूजन प्रजापति ने बताया कि अभियुक्त गुप्तेश्वर पासवान, कन्हाई पासवान, उपेन्द्र पासवान, जयराम पासवान, राजकुमार पासवान, रंजीत पासवान, रंजन पासवान, विक्रमा पासवान, विशुनपुर टंडवा को बंधपत्र विखंडित कर जेल भेज दिया गया है। आज इन सभी अभियुक्तों को भादंवि धारा -307/149,504/149 में दोषी ठहराया गया है। सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई के तिथि 05/07/24 निर्धारित किया गया है।

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी सूचक मनोज पासवान विशुनपुर टंडवा ने 21/09/15 को दर्ज कराई थी। जिसमें कहा था कि अभियुक्तगण श्मशान घाट से अवैध रूप से बालू निकासी करते थे। हम ग्रामीणों ने 21/09/15 को विरोध किया तो गंडासा से मारकर बालेश्वर यादव,मधु यादव, दिलीप यादव बुरी तरह से घायल कर दिया था। इस वाद में आई ओ , डाक्टर सहित नौ गवाही हुए थे।  नौ साल बाद पांच जुलाई को सज़ा सुनाई जाएगी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 29 2024, 20:06

औरंगाबाद में आफत की बारिश, शिक्षिका समेत तीन की मौत

औरंगाबाद में शनिवार को आफत की बारिश हुई। बारिश के दौरान हुई वज्रपात की दो अलग-अलग घटना में शिक्षिका समेत किशोर व बालिका की मौत हो गई। कुल तीन लोगों की मौत हुई। 

मृतकों में रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के कुराइच मोहल्ला निवासी शिक्षिका कामिनी कुमारी (40 वर्ष), औरंगाबाद के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरकनी गांव निवासी अहेंद्र साव के पुत्र आदर्श कुमार (13 वर्ष) एवं रवींद्र साव की पुत्री रागिनी कुमारी (10 वर्ष) शामिल हैं। गंभीर रूप से जख्मी रवींद्र साव की पुत्री रिया कुमारी (9 वर्ष) की सदर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि आदर्श, रागिनी एवं रिया तीनों गांव में ही ट्यूशन से पढ़ाई कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान हुई वज्रपात के कारण तीनों घायल हो गए। स्वजन आनन-फानन में उपचार के लिए सदर अस्पताल लाएं जहां चिकित्सक ने आदर्श व रागिनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रिया कुमारी का सदर अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शिक्षिका के पति रश्मि रंजन ने बताया कि मैं पत्नी कामिनी कुमारी को परीक्षा दिलवाने के लिए औरंगाबाद एक परीक्षा केंद्र पर आया हुआ था।

 परीक्षा समाप्त होने के बाद हमदोनों बाइक से घर जा रहे थे। ओवरब्रीज बाइपास के समीप अचानक बिजली गिरी। हमको और पत्नी को काफी तेज झटका लगा। दोनों बाइक से नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों की सहयोग से पत्नी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि कामिनी रोहतास प्रखंड के मध्य विद्यालय भेलाबांध में शिक्षिका के पद पर पदस्थापित थी। मैं भी शिक्षक हूं। मैं प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय रोहतास में शिक्षक के पद पर कार्यरत हूं। पत्नी की मौत के बाद अस्पताल में रश्मि रंजन रो रहे थे। 

बता दें कि वज्रपात से हुई तीन की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया था। सदर अस्पताल पहुंचे तीनों परिवार के स्वजन चित्कार मार रो रहे थे। वे समझ नहीं पा रहे थे कि इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। सदर अस्पताल पहुंचे उपाधीक्षक डा. आशुतोष कुमार ने स्वजनों को ढाढस बंधाया। खबर प्रेषण तक तीनों मृतकों की शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही थी।

Aurangabad

Jun 29 2024, 15:08

नाबालिग छात्रा की हत्या की गुत्थी 17 दिन बाद पुलिस ने सुलझाई, दो लोगों को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद: नबीनगर की नाबालिग छात्रा की हत्या की गुत्थी आज शनिवार को 17 दिन बाद पुलिस ने सुलझा ली है और इसकी जानकारी पुलिस कक्ष में एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने मीडिया के साथ साझा किया है और पूरे मामले की जानकारी दी है।

प्रेसवार्ता में एसपी ने बताया कि छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार युवकों में नबीनगर के कोशडीहरा निवासी दिलीप सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह है। ये दोनो नबीनगर में ही स्थित बबलू चंदा गेस्ट हाउस के संचालक है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि नाबालिग छात्रा को गेस्ट हाउस में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को ऑल्टो कार की डिक्की में रखकर साक्ष्य छुपाने की नियत से इंद्रपुरी बराज में फेंक दिया गया।

एसपी ने बताया कि 12 जून को छात्र के अपहरण किए जाने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी और 13 जून को शव की बरामदगी हुई। तत्पश्चात एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कांड का उद्भेदन किया गया।

Aurangabad

Jun 28 2024, 20:59

सामाजिक कल्याण एवं उत्थान संस्थान के तरफ से 100 बच्चों के बीच कॉपी और पेन का किया वितरण

औरंगाबाद आज सामाजिक कल्याण एवं उत्थान संस्थान के तरफ से जिले के दरियापुर गांव में आज लगभग 100 बच्चों को संस्थान के अध्यक्ष उषासिंह ,एवं औरंगाबाद खैरा बिंद पंचायत के मुखिया सुजीत कुमार सिंह एवं सामाजिक कल्याण एवं महिला उत्थान के सचिव संगीता सिंह,ने कॉपी और पेन बच्चों के बीच में वितरण किया। वहीँ अध्यक्ष उषा सिंह ने कहा कि महिला कल्याण के अंतर्गत वे सब प्रयास आते हैं जो महिलाओं के बेहतरी के प्रयोजन से युक्त होती हैं। महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक उन्नति ही इसका लक्ष्य होता है।

 वहीँ कोषाध्यक्ष ऋतु सिंह ने कहा कि महान विचारक पी एल कैसलमैन कहते हैं. महिलाओं की समस्याओं को दूर करके उनके विकास एवं कल्याण में मदद करने  महिला कल्याण मदद करता है ।

इस मौके पर गुड़िया सिंह,रीना सिंह, कल्पना देव, स्वेता सिंह, सहित सभी संस्थान के लोग उपस्थित थे

Aurangabad

Jun 28 2024, 20:01

औरंगाबाद शहर में पीने के पानी के लिए मचा हाहाकार, लोग बाल्टी, बर्तन लेकर पहुंचे डीएम ऑफिस

औरंगाबाद : जिले में पानी की समस्या को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी को देखते हुए औरंगाबाद शहर में नगर परिषद द्वारा हर वार्ड में टैंकर से पानी की आवश्यकता अनुसार व्यवस्था की जा रही है, इसके वाजूद भी हाहाकार मचा हुआ है।

 

डीएम ऑफिस पहुंच किया धरना प्रदर्शन

पानी की किल्लत की मार झेल रहे लोगों का आज सब्र जवाब दे गया।शहर के वार्ड नंबर 9 और 16 के शहरवासी बाल्टी, बर्तन लेकर सैकड़ो पुरुष एवं महिलाएं, बच्चे डीएम ऑफिस पहुंच कर धरना प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोग जमकर नगर परिषद पर अपनी भडा़स निकाला। आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद मुर्दाबाद के नारे लगाए।

स्थानीय धर्मेंद्र कुमार, रीना देवी,मुनी खातुन,नकमुल हुदा ने बताया कि पिछले चार महिनो से पानी की समस्या बनी हुई है। लेकिन पानी की समस्या के कारण घर से बच्चे स्कूल समय पर न जा पाते हैं ,कोई काम नहीं हो रहा है‌।

नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता ने बताया कि शहर में ट्रेंकर एवं अन्य वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी का व्यवस्था लोगों को किया जा रहा है। भू-जल का स्तर काफी नीचे चल गया है। कई बार बोरिंग 200-500 फीट तक की गई लेकिन पानी नहीं निकला। एक दो दिन में वार्ड 9एवं16 के बॉर्डर पर बड़ी वाहन से बोरिंग कराया जाएगा।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 28 2024, 19:03

50 वर्षीय महिला की बिजली का करेंट लगने से मौत, मिट्टी का घर लिपने के दौरान हुआ हादसा


औरंगाबाद : जिले के रफीगंज प्रखंड के दुगुल गांव निवासी राज बल्लभ किशोर की 50 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी की आज 4 बजे के करेंट लगने से मौत हो गई। मृतिका के पति राजबल्लभ किशोर ने बताया कि मिट्टी का घर लीपने के क्रम में टेबुल फैन के तार से करेंट लग गया। तुरंत आनन फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह ने नश टटोलत ही मृत घोषित कर दियाय़ 

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना मिलते ही दुगुल पंचायत के मुखिया नरेंद्र मिश्रा एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बढ़ाया।

दुगुल मुखिया नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतका के दो पुत्री एवं एक पुत्र हैं। दोनों शादीशुदा पुत्री हैं जो ससुराल में रह रही हैं। 25 वर्षीय सोनू कुमार पढ़ाई करता है। सुबह में घर से खाना खाकर सोनू गांव से बाहर बनी नए मकान में पढ़ने के लिए चला गया. पति किसी काम से घर से बाहर चले गए। जब घटना की जानकारी हुई तो आसपास के लोग ऑटो के माध्यम से रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए.और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतिका गृहणी थी। उनके पति किसान हैं।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 28 2024, 17:25

कर्पूरी स्मारक के बाहर शीतल पेय जल की हुई व्यवस्था जिला जज ने किया उद्घाटन*

औरंगाबाद - आज़ रमेश प्रसाद सिंह मेमोरियल ट्रस्ट औरंगाबाद द्वारा व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के नजदीक कर्पुरी स्मारक के बाहर शीतल पेय जल व्यवस्था शुरू किया गया। जिसका उद्घाटन व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के जिला जज अशोक राज ने फीता काट कर किया। वहीं जिला जज द्वारा दो वृक्ष का वृक्षारोपण किया गया।  

इस अवसर पर जिला जज अशोक राज ने अपने सम्बोधन में कहा कि ट्रस्ट द्वारा प्रशंसनीय कार्य किया गया है। इस भीषण गर्मी में शीतल पेय जल व्यवस्था से आम आदमी को लाभ होगा।इस नेक कार्य के लिए ट्रस्ट को बधाई दी। 

ट्रस्ट के सचिव प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि दिन प्रतिदिन शहर में पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। ऐसे स्थिति में न्यायालय आने वाले और रमेश चौक आने वाले लोगों के लिए हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी शुद्ध पेयजल व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा कराई गई है। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष कन्हैया लाल जैन ने कहा कि जिला जज अशोक राज द्वारा उदघाटन से सदस्यों के उमंग और उत्साह बढ़ा है। संस्था द्वारा जिला जज को बुके, मेमेंटो और माला देकर सम्मानित किया गया। यह संस्था सदैव समाजिक कार्यों में समर्पित रहा है।

इस अवसर पर जिला विधिज्ञ संघ अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय, महासचिव जगनरायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह,वरीय अधिवक्ता बैजनाथ प्रसाद कर्ण, महाबीर जैन, रामप्रवेश ठाकुर, सतीश कुमार स्नेही, अरूण कुमार,अजय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, देवकांत, राधेश्याम प्रसाद, रामनरेश प्रसाद, अमित कुमार, शेखर चन्द्र जैन, विनोद ठाकुर, मंटू ठाकुर, गुप्तेश्वर सिंह, विशाल जैन, उदय ठाकुर,राजू सहित अन्य उपस्थित थे। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 27 2024, 23:44

भैंस चराने गए दो व्यक्ति क़ो वज्रपात से मौत - गांव में छाया मातम

 

 

 औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत खजूरी पांडू पंचायत के ग्राम बुधन बीघा निवासी 

 वज्रपात की चपेट में आने से जीतन यादव पिता स्व जदुनी यादव उम्र लगभग 45 वर्ष एवं लल्लू यादव पिता स्व मुखदेव यादव उम्र लगभग चालीस वर्ष की भैंस चराने के दौरान ब्रजपत से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव से पश्चिम बधार में दोनों व्यक्ति भैंस चराने के लिए गए थे इसी बीच गरजा-मलका के साथ बारिश सुरू हो गया उसी क्रम में आकासीय बिजली गिरने से दोनों व्यक्ति जितन यादव एवं लल्लू यादव क़ो घटना स्थल पर ही मौत हो गई।इस दर्दनाक घटना से परिवार जनों सहित पुरे गांव इलाके में कोहराम मच गया।

दोनों व्यक्ति अत्यंत मिलनसार एवं हंसमुख स्वभाव के थे।जैसे ही घटना की जानकारी गांव वाले क़ो मिला तुरंत नजदीकी टंडवा थाना क़ो सूचना दिये! 

 मृतक को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया तथा घटना की जानकारी ज़ब पूर्व पर्यटन मंत्री सुरेश पासवान को मिला तो उन्होंने टंडवा थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी नवीनगर को सूचना दिये ताकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराते हुए मृतक के आश्रितों को आपदा राहत कोष से पांच -पांच लाख रुपए सहित अन्य राहत सामग्री दिया जा सके।

Aurangabad

Jun 27 2024, 21:42

खनन टास्क फोर्स, परिवहन एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक की गई

आज दिनांक-27 जून 2024 को जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्वप्ना गौतम मेश्राम, औरंगाबाद की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स, परिवहन एवं मद्य निषेध विभाग की समीक्षा बैठक की गई।

 बैठक में खान एवं भू तत्व विभाग के अंतर्गत बालू घाट की बंदोबस्ती, जिला अंतर्गत स्थापित विभिन्न चेक पोस्टों के क्रियान्वयन के साथ अवैध खनन परिवहन पर समुचित रोकथाम हेतु की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।

जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला अंतर्गत अब तक कुल 32 बालू घाटों के सफल ई-नीलामी कराई जा चुकी है, जहां 15 अक्टूबर तक घाटों से बालू उठाने पर पाबंदी रहेगी। 

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा अवैध बालू की निकासी नहीं हो सख्त निर्देश दिए। साथ ही साथ जहां अवैध बालू स्टॉक किया गया हो उसे नीलम करने का भी निर्देश दिए।

समीक्षा में पाया गया कि जिला अंतर्गत कुल-42 संवेदनशील स्थल/बालू घाटों जहां अवैध खनन की संभावना बनी रहती है उक्त घाट क्षेत्रों में विशेष गश्ती, पिकेट का सुदृढ़ीकरण, सतत छापामारी, खनन माफियाओं को चिन्हित कर कड़ी कारवाई, अवैध खनन में लिप्त वाहनों का परमिट रद्द करने हेतु निर्देशित किया गया। 

 इसके अतिरिक्त जिला अंतर्गत बालू, गिट्टी एवं राख के अवैध खनन एवं परिचालन/ ओवरलोडिंग पर समुचित रोकथाम हेतु खनन, परिवहन विभाग एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ संयुक्त गश्ती/धावा दल के माध्यम से निरंतर छापा मारने का निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद द्वारा अवैध खनन परिवहन के मामलों में दर्ज प्राथमिकी में आदतन अपराधी की पहचान हेतु पूर्व में संचालित बालू घाटों से जुड़े कर्मियों/ लाइनर/पासरगैंग की सूची तैयार कर उन पर विशेष निगरानी रखे जाने के साथ ही अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश सभी थाना अध्यक्षों को दिया गया।

 

बैठक में उत्पाद अधीक्षक के द्वारा अबतक जप्त किए गए वाहनों की कुल संख्या एवं जुर्माना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा निर्देश दिया गया कोर्ट ऑर्डर से जो गाड़ियां रिलीज की गई है उसका आंकड़ा संघारीत करने तथा वहां वैसे में जो गाड़ी बच गया है उसे थाना वाइज आंकड़ा उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिये।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अवैध शराब में लिप्त वाहनों को जप्ती मैं बढ़ोतरी करने के लिए सभी थाना प्रभारी को जिम्मेदारी दिया गया।

जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा उत्पादन न्यायालय के कोर्ट अनुसार सभी पीठासीन पदाधिकारी के द्वारा कार्यों की समीक्षा की गई एवं यथाशीघ्र लंबित मामलों को निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ वाहानों की नीलामी प्रक्रिया में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया।

इस बैठक में, जिला परिवहन पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर, जिला खनन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, अन्य पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष उपस्थित हुए।