Patna

Jun 27 2024, 11:45

अब पदाधिकारी या उनकी पत्नी नहीं करेगी किसी भी योजना का शिलान्यास और उद्घाटन, सरकार ने जारी किया यह निर्देश

पटना – बिहार में किसी भी योजना का शिलान्यास और उद्घाटन कोई भी पदाधिकारी या उसकी पत्नी नहीं करेगी। राज्य सरकार ने इस पर रोक लगा दिया है।

इस बावत नगर विकास आवास विभाग द्वारा पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि कोई भी पदाधिकारी किसी भी योजना का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। और अब उनका नाम भी शीला पट पर अंकित नही होगा।

 

किसी भी योजना का उद्घाटन व शिलान्यास सिर्फ जनप्रतिनिधि करेंगे चाहे वह वार्ड पार्षद ही क्यों ना हो। अगर बड़ी योजना है तो मुख्यमंत्री से आदेश और सहमति लेना होगा।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jun 27 2024, 10:36

ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए राज्य सरकार के शिक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

डेस्क : बिहार के शिक्षा विभाग ने 25 जून से शिक्षकों की हाजिरी ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप के माध्यम से करने का निर्देश दिया है पर एप के ठीक से कार्य नहीं करने से शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी बनाने में दिक्कत हो रही है। स्थिति यह रही कि सर्वर डाउन होने के कारण बीते बुधवार 25 जून को पहले दिन महज 16 फिसद शिक्षक ही इस एप से अपनी हाजिरी बना पाए। 

वहीं शिक्षकों की ऑनलाइन अटेंडेंस में हो रहे परेशानी के बाद आखिरकार राज्य सरकार ने शिक्षकों को प्रशिक्षण करने का निर्णय लिया है। 

राज्य सरकार की शिक्षा विभाग आज 27 जून से 29 जून तक शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित सभी पदाधिकारी को प्रशिक्षित करेगी। पदाधिकारी के प्रशिक्षण लेने के बाद पदाधिकारी और मास्टर ट्रेनर स्कूल में जाकर शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे कि किस तरीके से डिजिटल अटेंडेंस बनाना है। शिक्षा विभाग में इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में डिजिटल अटेंडेंस में हो रही दिक्कतों को लेकर शिक्षकों की काफी परेशानी सामने आ रही थी।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jun 26 2024, 19:49

1 जून से नए समयानुसार चलेंगे बिहार के सरकारी स्कूल, जानिए पूरा डेटेल

पटना – बिहार में सरकारी स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। बिहार के सरकारी स्कूल 1 जून से नये समय से चलेंगे। इसे लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी निर्देश के अनुसार बिहार के सभी सरकारी स्कूल 1 जून से सुबह 9:30 बजे से 4:30 बजे तक चलेगे। विद्यालय में शिक्षक10 मिनट पहले पहुंचेंगे और 4:30 बजे तक शिक्षक विद्यालय में रहेंगे।

बताते चले कि बिहार में भीषण गर्मी को लेकर सभी स्कूलों को कई बार बंद कर दिया गया था। वहीं 24 जून से सभी स्कूल खुल गए है। जो अभी सुबह की पाली में चल रहे है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jun 26 2024, 19:48

पटना के नए डीएम के तौर पर डॉ चंद्रशेखर सिंह ने संभाला कार्यभार, कहा-जनहित के मामलों को दिया जायेगा प्रथम प्राथमिकता

पटना : जिलाधिकारी, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि जनहित के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का तत्परतापूर्वक सफल क्रियान्वयन कराया जाएगा। वे आज समाहरणालय में निवर्तमान जिला पदाधिकारी, पटना शीर्षत कपिल अशोक से प्रभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। 

प्रभार ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी डॉ. सिंह द्वारा जिला प्रशासन के नवदस्थापित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। 

जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारियों तथा जिला-स्तरीय पदाधिकारियों के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सभी प्रखंडों की गतिविधियों का नियमित अनुश्रवण किया जाएगा। राजस्व, आपदा प्रबंधन, अस्पताल, आपूर्ति, विकास सहित सभी विषयों पर समुचित ध्यान देने का निदेश दिया गया है। 

जिलाधिकारी डॉ. सिंह ने कहा कि सरकार के निदेशों के अनुरूप तत्परता से कार्य किया जाएगा। कार्यालय संस्कृति को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बायोमेट्रिक एटेंडेंस प्रणाली के माध्यम से कर्मियों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। आम लोगों के प्रति कार्यालयों में अच्छा व्यवहार हो इसके लिए सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निदेशित किया गया है। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुँचे इसके लिए सभी पदाधिकारियों को तत्पर तथा प्रतिबद्ध रहने का निदेश दिया गया है। गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए योजनाओं का ससमय क्रियान्वयन करने के लिए सभी पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है। सात निश्चय, लोक शिकायत निवारण, आपदा प्रबंधन सहित जनहित के सभी विषयों पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया। मेट्रो, सड़क, पुल आदि के निर्माण में भू-अर्जन के लंबित मामलों को त्वरित गति से निष्पादित किया जाएगा। 

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के विकास में सभी स्टेकहोल्डर्स का सहयोग एवं योगदान अपेक्षित है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त फीडबैक पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। 

डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन में पारदर्शिता एवं उतरदायित्व सुनिश्चित की जाएगी। सभी पदाधिकारी आपस में सुदृढ़ समन्वय तथा सार्थक संवाद स्थापित कर जनता के कार्यों का संवेदनशीलता के साथ निष्पादन करेंगे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jun 26 2024, 16:39

जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम हैं तैयार

बिहार की राजधानी पटना में जल जमाव सबसे बड़ी समस्या है और मानसून के दौरान पटना के अधिकांश इलाके पानी में डूब जाते हैं 

और इससे नागरिकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।इस साल जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए पटना नगर निगम तैयार है और उसने क्विक रिस्पांस टीम बनायी है 

जो जलजमाव की समस्या का समाधान करेगी।त्वरित प्रतिक्रिया टीम को आज नितिन नबीन, मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।

इस अवसर पर मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जलजमाव से जलमग्न होने वाले इलाकों में त्वरित प्रतिक्रिया दल मौजूद रहेगा, उन्होंने अपने अधिकारियों को समस्याओं को समझने के लिए जमीन पर रहने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने अपने अधिकारियों को रात के समय भी निष्क्रिय रहने का निर्देश दियामंत्री ने कहा कि हमें नहीं पता कि कितनी मात्रा में बारिश होगी, इसलिए हमें हर समय सक्रिय रहना होगा।

Patna

Jun 26 2024, 14:01

लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार जदयू कार्यालय में जनसुनवाई का कार्यक्रम किया गया आयोजन, मंत्री श्रवण कुमार लोगों की समस्या सुनी

पटना : लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद पहली बार जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने लोगों की समस्या सुनी। 

श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का निर्देश है कि जनता की परेशानी के निदान के लिए जनसुनवाई का कार्यक्रम करें।

वही तेजस्वी यादव द्वारा लगाए आरोप पर की लगातार बिहार में अपराधी घटनाएं बढ़ रही है इस पर उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता जनता के मूल मुद्दों को भटकाने के लिए इस तरह का बयान देते हैं। 

बिहार में डबल इंजन की सरकार है और काफी बेहतर काम कर रही हैं और आगे भी करेगी। जो भी अपराध करेंगे उनको छोड़ा नहीं जाएगा। 

नीट पेपर लीक मामले पर राजद के द्वारा संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी का जदयू नेता के साथ कनेक्शन और तस्वीर साझा किए जाने पर कहा कि मेरे साथ भी संजीव मुखिया की पत्नी का फोटो है जो राजद ने डाला है। अगर कोई जनता का समस्या सुनता है और उस समय कोई फोटो खिंचवा लेता है इसका मतलब यह नहीं है कि उनके साथ कनेक्शन में है। इस मामले में जांच हो रही है और जांच अच्छे तरीके से हो रही है। जो लोग भी इसमें शामिल होंगे चाहे वह कितने भी बड़ा नेता क्यों ना हो उसे पर सख्त कार्रवाई होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे सजा जरूर होगी।

जांच होने के बाद दूध का दूध पानी का पानी हो जाएग। नीट मामले में सभी को पता है कि विपक्ष के नेताओं को किसका संरक्षण मिल रहा है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jun 26 2024, 12:57

ओम बिरला को एक बार फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर मंत्री नितिन नवीन ने जताई खुशी, विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

पटना : ओम बिरला एकबार फिर लोकसभा अध्यक्ष चुन लिए गए है। इधर उनके एकबार फिर से लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने बधाई दी है। वहीं विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।  

उन्होंने कहा कि ओम विरला स्पीकर नहीं चुने जाए इसकी विपक्ष ने बहुत कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिल पाई। वहीं उन्होंने कहा कि एनडीए के साथ-साथ जिन सभी लोगों ने समर्थन किया उन सभी लोग को मैं धन्यवाद देता हूं। 

वही फिलीपीन के समर्थन में ओवैशी द्वारा जो नारे लगाए गए थे उसका विरोध जताते हुए कहा कि उनपर मुकदमा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की मिट्टी में रहकर, भारत का खाकर फिलीपीन का गाने वाले को फिलीपीन भेजना चाहिएष वह खाएंगे भारत का और गाएंगे फिलीपीन का। ऐसे लोगों को पर देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jun 25 2024, 20:04

आपातकाल की वर्षगांठ पर भाजयुमो की ओर से संगोष्ठी का किया गया आयोजन, बिहार के दोनो डिप्टी सीएम ने कही यह बात


पटना : बिहार भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो ) ने आज आपातकाल की वर्षगांठ पर 'आपातकाल लोकतंत्र के साथ विश्वासघात' पर संगोष्ठी का आयोजन किया । इस मौके पर आपातकाल को लेकर आगन्तुकों ने अपने - अपने विचार व्यक्त किये।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हम सभी लोकतंत्र की हत्या आपातकाल की बरसी पर इकट्ठा हुए हैं। कांग्रेस ने संविधान को कई बार बदलने का काम किया। यहां तक की संविधान धर्मनिरपेक्ष को जोड़ दिया गया, लेकिन जम्मू कश्मीर में 370 धारा को नहीं हटा सकी। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान में धर्मनिरपेक्ष जोड़ दिया लेकिन जम्मू कश्मीर के लोग इसका इंतजार करते रहे। सरकार अपने आदेश को भी पूरे देश मे लागू नहीं कर सकी। जब नरेंद्र मोदी की सरकार आयी तो धारा 370 हटाया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इशारों ही इशारों में राजद नेता लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक बिहार के एक नेता कहते थे कि अब राजा के घर राजा नहीं पैदा होगा , लेकिन आज वे राजकुमार और राजकुमारी ही पैदा करने में लगे है। उन्होंने कहा कि आज आप जितने भी नेता देख रहे हैं वह जेपी आंदोलन की उपज हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में चारा घोटाला में मुख्यमंत्री जेल गए, लोकतंत्र शर्मसार हुआ। जिस विधेयक को राष्ट्रपति को भेजा गया उसकी प्रति एक राजकुमार ने फाड़ दिया, क्या यही लोकतंत्र है। 'युवराज' जब राजनीति में आएंगे तो लोकतंत्र को नहीं समझ पाएंगे ।

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा जब भी सत्ता में आई आरक्षण का समर्थन किया लेकिन काँग्रेस ने आजादी के बाद से ही आरक्षण का विरोध किया। उन्होंने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से 2025 के विधानसभा चुनाव में 2010 का परिणाम दोहराने की अपील करते हुए कहा कि लालू परिवार को एक भी सीट नहीं जीतने देना है।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आपातकाल आज इतिहास के पन्नों में दर्ज है और इसी अतीत से हमे वर्तमान को सुधारना है और भविष्य में याद रखना है। उन्होंने आपातकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उस दौरान लोगों के अधिकारों का दमन नहीं किया गया बल्कि दहशत बनाया गया। लोगों की नसबंदी तक कर दी गयी। संविधान बदल दिया गया । कांग्रेस ने संविधान में बदलाव परिवार की जमींदारी को स्थापित करने के लिए किया था।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने आपातकाल को सिलसिलेवार तरीके से बताया। उन्होंने कहा कि आपातकाल को आज आने वाली पीढ़ी को बताना चाहिए।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने किया। इस गोष्ठी में बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन, भाजयुमो के महामंत्री सीमांत शेखर, शशि रंजन, नीरज नवीन, भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jun 25 2024, 19:11

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल, पटना के जिलाधिकारी भी बदले

पटना : बिहार में आज बड़ा प्रशासनिक फेर-बदल हुआ है। राज्य सरकार ने पटना जिलाधिकारी समेत कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है।

पटना के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक को बदल दिया गया है। उनके बदले एकबार फिर पटना के जिलाधिकारी रहे डॉ. चंद्रशेखर सिंह को जिलाधिकारी बनाया गया है। वही पटना के वर्तमान जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक का तबादला प्रबंध निदेशक बिहार राज्य पथ विकास निगम पटना के पद पर किया गया है

निलेश रामचंद्र बेवड़े जो केंद्रीय प्रतिनिधि से लौटे हैं उन्हें अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के पद पर भेजा गया है।

आदित्य प्रकाश को अगले आदेश तक अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग के पद पर तैनात किया गया है। जबकि लक्ष्मण तिवारी को अगले आदेश तक विशेष कार्ड पदाधिकारी राजस्व भूमि सुधार विभाग के पद पर भेजा गया है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Jun 25 2024, 18:07

नगर विकास एवं आवास मंत्री द्वारा नालों एवं संप हाउस का किया गया निरीक्षण,मॉनसून में अलर्ट मोड में रहने का दिया निर्देश

पटना : नगर विकास एवं आवास विभाग के मंतत्री द्वारा पटना नगर निगम द्वारा की गई मॉनसून की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शहर के नालों एवं संप हाउस का भ्रमण मंत्री एवं पदाधिकारिगण द्वारा किया गया।

नालों की सफाई एवं संप के वाटर लेवल की हुई जांच

मंत्री, उप महापौर, नगर आयुक्त एवं अपर नगर आयुक्त के साथ सफाई व्यवस्था, संप के इनलेट एवं आउटलेट की जांच की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को अलर्ट रहने और वाटर लेवल पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही मंत्री ने सफाई व्यस्था की तारीफ की और लगातार इसे बनाये रखने का निर्देश दिया।

निरीक्षण कुर्जी नाले एवं संप से शुरूआत की गई। जहां इसके साथ ही आनंदपुरी नाला, राजापुर संप हाउस, बाकरगंज नाला, दो पुलिया एवं तिनपुलिया तक का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी पाटलिपुत्र अंचल, कार्यपालक अभियंता पाटलिपुत्र अंचल, कार्यपालक पदाधिकारी नूतन राजधानी अंचल एवं नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

पटना से मनीष प्रसाद