Aurangabad

Jun 23 2024, 20:05

गोह प्रखंड बीजेपी कार्यालय में मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

औरंगाबाद : जिले के गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में आज रविवार को जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद, राष्ट्रवादी चिंतक और विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि बलिदान दिवस के रुप में मनाई गई। 

इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शामिल उपहारा मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार विधार्थी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का व्यक्तित्व समर्पण, निष्ठा और राष्ट्रप्रेम से भरा था। उनके विचार आज भी हमलोगों के लिए प्रेरणादायी है। उनके दृढ़ सिद्धांतों और चिंतन ने युवाओं को नई दिशा दिखाई है। 

इस मौके पर पंसस सत्यपाल सिंह उर्फ भोला यादव, दीपक उपाध्याय, उमेश पासवान, बीकू त्रिपाठी, सचिन चंद्रवंशी, धीरज चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।

गौतम कुमार

Aurangabad

Jun 23 2024, 17:51

लोजपा (आर) प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह का बड़ा एलान : विधायक बना तो भ्रष्टाचार मुक्त होगा रफीगंज, किसानों के खेत में पहुंचेगा पानी, मेडिकल कॉलेज

औरंगाबाद : जिले के रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2015 में लोक जनशक्ति पार्टी तथा वर्ष 2020 में इसी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ चुके लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने रफीगंज के एक निजी होटल में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और मिशन 2025 पर वृहद रूप से चर्चा की। 

चर्चा के दौरान उन्होंने यह एलान किया कि यदि वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में रफीगंज की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देती है तो वे रफीगंज प्रखंड को भ्रष्टाचार मुक्त कराएंगे। स्थिति ऐसी बनाई जाएगी कि कोई भी भ्रष्ट अधिकारी यहां आने की हिम्मत नहीं करे और यदि गलती से आ भी जाए तो यहां से बोरिया बिस्तर समेटकर भागने को मजबूर रहे। उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता के घंटों के काम मिनटों में संपादित होंगे चाहे। वह किसी भी विभाग का कार्य क्यों न हो। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता जानती है कि प्रमोद सिंह पिछले 15 वर्षों से अपनी निजी कोष से क्षेत्र में कई विकास का कार्य किया है और आर्थिक रूप से वंचित गरीब परिवार की बेटियों की शादी, शिक्षा या चिकित्सा में सहयोग किया है। यही कारण है कि वर्ष 2020 में निर्दलीय चुनाव लड़कर भी 55000 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहा। जबकि कई पार्टी के उम्मीदवारों के जमानत जब्त हो गए। 

श्री सिंह ने कहा कि यदि उन्हें विधानसभा के प्रतिनिधित्व का मौका मिलता है तो पूरे क्षेत्र में घर घर पर एक नम्बर लिखा जाएगा। जहां क्षेत्र की जनता अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शिकायत दर्ज करा सके और उक्त शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि उनके द्वारा प्रखंड स्तर पर नहीं बल्कि पंचायत स्तर पर जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे। जहां सभी विभाग के अधिकारी मौजूद होंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि यदि उन्हें नेतृत्व का मौका मिला तो रफीगंज में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे और यह मेडिकल कॉलेज राज्य के गिने चुने मेडिकल कॉलेज में एक होगा। इसके अलावे किसानों के खेतों तक लाल पानी पहुंचाएंगे ताकि किसान खुशहाल और समृद्ध हो सके।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 23 2024, 17:12

विस चुनाव 2025 की तैयारी मे जुटा लोजपा (आर), प्रदेश महासचिव ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

औरंगाबाद : लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद लोजपा (रामविलास) मिशन 2025 की सफलता के लिए जुट गई है। 

इसी उद्देश्य के तहत रफीगंज विधानसभा क्षेत्र से दो दो बार चुनाव लड़ चुके पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह ने आज रविवार को रफीगंज के एक निजी होटल में  अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की। 

चर्चा के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का कद्र कर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचारों से अवगत कराया और 2025 का चुनाव पूरी ताकत से लड़कर जीतने के प्रति दृढसंकल्पित हुए। 

श्री सिंह ने बताया कि कार्यकर्ताओं की बदौलत वर्ष 2020 में मुझे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 55000 मत प्राप्त हुए और मैं दूसरे स्थान पर रहा। लेकिन इस बार की स्थिति काफी मजबूत रहेगी और क्षेत्र के लोगों का आशीर्वाद भी मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से वे राजनीति नहीं क्षेत्र के लोगों के साथ सेवा भाव से जुड़े है और हमेशा जुड़े रहेंगे। 

बैठक में कई लोगों ने कहा कि रफीगंज रफीगंज में अगर भ्र्ष्टाचार से मुक्ति पाना है तो आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रमोद कुमार सिंह को जिताए ,बिनोद सिंह ने कहा कि प्रमोद कुमार सिंह जात का राजनीत नहीं करते हैं वे जमात के राजनीतिक करते हैं।

प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के बाद जितने भी रफीगंज से जनप्रतिनिधि जीते रफीगंज का कोई भी समस्या या किसानों के हित कोई भी बिधायक विधानसभा में आवाज नहीं उठाया और न ही स्वास्थ के लिए यहाँ अच्छा व्यवस्था किया। 

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आपको जितने के बाद रफीगंज में भ्र्ष्टाचार खत्म हो जाएगा तो उन्होंने कहा कि हमको जितने के बाद या तो भ्र्ष्ट अधिकारी ट्रांसफर करा लेंगे या खुद सुधर जाएंगे।

कहा कि औरंगाबाद जिले में किसानों की सबसे बड़ी समस्या से जुड़ा हुआ मामला उत्तर कोयल नहर है जिस पर दसको पूर्व सिर्फ राजनीतिक ही हो रही है। लेकिन आज तक किसानों के खेत में कभी भी लाल पानी नजर नहीं आया जिससे किसानों की खेती पूरी तरह चौपट है जो वर्षा पर ही निर्भर है। 

इसी सम्बन्ध में जब लोजपा प्रदेश महासचिव सह समाजसेवी प्रमोद कुमार सिंह से जब सवाल पूछा गया तो जबाव देते हुए कहा कि मुझे विधायक बनने के बाद यदि मेरे कार्यकाल मे ही उत्तर कोयल नहर का पानी नहीं आया तो मै दूसरी बार वोट मांगने नहीं आऊँगा ।

अन्त मे कहा कि जनता के हर सुख दुःख में चौबीस घण्टा खड़ा रहूँगा क्योंकि पूरे रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के जनता मेरा परिवार है।

इस बैठक में रामलायक सिंह, अर्जून सिंह,लडू खां राजकिशोर पाठक,उमेश पासवान,अशोक सिंह,भोला चौधरी,बिनय सिंह, सहित कई लोगो ने कहा कि काफी दिनों से प्रमोद सिंह निजी राशि से विभिन्न गांवों मे विकास किया है। क्षेत्र में विकास के लिए काफी तत्पर्य रहते है।

रफीगंज विधान सभा क्षेत्र विकास के क्षेत्र में जन प्रतिनिधियों का उपेक्षित है।खासकर किसानों की समस्या बरकरार है।अभी तक उतरी कोयल नहर का पानी अभी तक आया है।उपस्थित लोगो ने एकमत होकर आगामी विधान सभा चुनाव में प्रमोद सिंह को साथ देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह,लालदेव पासवान,विनोद सिंह,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र कुमार,वृज मोहन सिंह,दिलीप कुमार,अजय पासवान,जितेंद्र पासवान,उमेश पासवान,गिरिजा ठाकुर,भोला चौधरी,विनोद प्रसाद,लडू खां,विजय पासवान,बिनय सिंह,मुकेश कुमार,दीपक कुमार,सुहैल अख्तर,महेश पासवान,बूलू सिंह,मोहन सिंह,मन्टू शर्मा,हरेंद्र सिंह,इन्द्रदेव सिंह,नित्यानंद सिंह,सुरेंद्र पासवान,राधेश्याम सिंह,मुसाफिर पासवान,अशोक मिस्त्री,डा नौशाद आलम,शिव प्रसाद चौहान,जय पासवान,असलम सिंह,मनोज सिंह,जय किशोर पाठक,पूर्व जिला पार्षद अजय पासवान,रविंद्र सिंह,दिपक गूप्ता,शिवनारायण साव,बब्लू सिंह,निखील सिंह,सुधीर शर्मा,चंदन पासवान,सुदामा पासवान,विवेक कुमार,सत्येंद्र कुमार,मुकुल कुमार,नागेंद्र सिंह,अजय पाठक,सरिता देवी अवधेश सिंह,सत्येन्द्र सिंह,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 22 2024, 21:51

छत्तीसगढ़ में हुए पुलिस व नक्सलियों के मुठभेड़ में शहीद हुए बीएसएफ के जवान मदन सिंह का पार्थिव शरीर लाया गया उनके पैतृक गांव सड़सा



औरंगाबाद। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पंखाजूर में पुलिस व नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए बीएसएफ के जवान मदन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार की देर शाम उनके पैतृक गांव रिसियप थाना क्षेत्र के सड़सा गांव लाया गया।

मदन सिंह का शव जैसे ही गांव में पहुंचा हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी और सभी शहीद के अंतिम दर्शन कर उनकी शहादत को नमन करते हुए भारत माता की जय वीर शहीद जिंदाबाद एवं जब तक सूरज चांद रहेगा मदन तेरा नाम रहेगा जैसे गगनभेदी नारे लगाए।

इस नारे की गूंज कई गांवों तक पहुंची और सबों ने शहीद की शहादत के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने जैसे ही शव को घर के सामने रखा पत्नी, बच्चों एवं अन्य परिजन फफक फफककर रो पड़े और उनके चित्कार से पूरा आकाश गूंज उठा।

इस दौरान वहां मौजूद हर एक व्यक्ति की आंखें नम हो गई। जानकारी के अनुसार शहीद मदन सिंह सड़सा गांव निवासी मानदेव सिंह के तीसरे नंबर के पुत्र थे। जिनकी उम्र महज 40 वर्ष थी। बताया जाता है कि उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में ही थी और ड्यूटी के दौरान आखिरी बार वे  होली में अपने गांव आए थे।

शहीद मदन सिंह की शादी वर्ष 2001 में संजू देवी से हुई थी। जो गांव में ही अपने सास ससुर के साथ रहती है। शहीद का बेटा शिवम रांची में इंटर कर रहा है। जबकि बेटी सिया नंदिनी बीए फाइनल ईयर की छात्रा है। शहीद की शहादत सुनकर उनके गांव में जिले के बड़े से बड़े नेता सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे और उनका अंतिम दर्शन किया।

Aurangabad

Jun 22 2024, 18:05

औरंगाबाद: लगातार बिजली विभाग के लापरवाही के बीच पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह ने दिए आवश्यक निर्देश

औरंगाबाद: जिले में लगातार बिजली विभाग के लापरवाही के बीच औरंगाबाद के बीजेपी के पूर्व विधायक सह बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री रामाधार सिंह बरसात को लेकर अधिकारियों को सुझाव दिया है।

 कहा है की ,बरसात के समय आ रहा है अगर बिजली कंपनी के अधिकारी अभी से सुधार नही करेंगे तो वरदान के जगह अभिसाप बन जायेगा बिजली ।मंत्री ने कहा कि ,औरंगाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्र के परेशानी हो लेकर अधिकारियों को अवगत कराया। कहा 

1— सभी पावर सबस्टेशन का ब्रेकर ठीक करवाया जाए 

2— रफीगंज से देव 33 हजार के पिन और डिस बदला जाए

3— औरंगाबाद से फेसर , फेसर से सोखेया 33 हजार के डीस और पिन जो vitita कंपनी का लगा उसको चेंज करवाया जाए 

4— बिआर्डा से सिलाड, सिलाड़ से अम्बा, बारून से बड़ेम ,बड़ेम से नबीनगर , देव से आजाबीघा 33 हजार का डिस और पिन बदला जाए क्यों की थोड़ा सा हवा पानी आता है तो पंचर हो जाता है ।

पूर्व मंत्री ने ए भी कहा कि  बरसात भर के लिए सभी पावर सबस्टेशन में मानव बल बढ़ाया जाए ताकि 33हजार और 11 हजार खराब होने पर तुरंत बनाया जा सके ।

Aurangabad

Jun 22 2024, 16:53

लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने पेयजल की समस्या को लेकर लगवाया चापाकल

मदनपुर प्रखंड के महुआवां पंचायत के कंचनपुर गांव मे पेयजल की समस्या थी। यहां दलित समाज के लोग रहते हैं। जब गांव में लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह गांव में पहुंचे तो लोगों ने उनसे पेयजल से संबंधित शिकायत की। 

जिसके बाद पेयजल समस्या को देखते हुए लोजपा नेता ने तत्काल अपनी राशि से गांव में चापाकल गड़वाने का कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि वे जनसेवा के लिए ही राजनीति कर रहे हैं। क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न है जिसे दूर करने की आवश्यकता है। 

इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद अजय पासवान, वरिष्ठ नेता रामलायक सिंह, अंकित दुबे, आनंदी सिंह सुधीर शर्मा ,महिला नेत्री नीतू सिंह, कबिता सिंह ,मंजू वर्मा ,सहित अन्य मौजूद रहे।

Aurangabad

Jun 22 2024, 16:51

मदनपुर: 65 घर की आबादी पर एक मात्र चापाकल पर आश्रित लोग

औरंगाबाद: मदनपुर प्रखंड के चेई नवादा पंचायत के वार्ड नंबर पांच हसनपुर गांव में करीब 65 घर में पांच सौ की आबादी रहती है है।

 इतनी बड़ी आबादी पर एक मात्र चापाकल है। जिससे लोग अपना किसी तरह प्यास बुझाते हैं। पानी लेने के लिए लड़ाई झगड़ा करने लगते हैं। ये भी चापाकल कभी कभी खराब हो जाती है। तब पीएचईडी विभाग द्वारा मरम्मत कार्य कराया जाता है। नल का जल योजना से आपूर्ति पानी पर्याप्त नहीं होता है। जिससे लोग पानी लेने के लिए मारपीट भी कर लेते हैं। इस गांव में पांच कुआं है जो सुखा हुआ है। 

हसनपुर निवासी रामईश्वर यादव, सुरेश यादव, गणेश यादव, कर्मदेव यादव, भगवान यादव ने बताया कि पानी संकट से सबसे बड़ी समस्या जानवरों के पानी पिलाने की है। आदमी तो किसी तरह पानी पी लेते हैं। जानवरों के पानी पिलाने के लिए कोसों दूर ले जाना पड़ता है जहां तालाब में पानी होता है।

Aurangabad

Jun 22 2024, 16:05

सदर अस्पताल में एम्बुलेंस बनी खटारा गाड़ी, व्यवस्था में सुधार होने का नाम नहीं

औरंगाबाद: सदर अस्पताल में बीते एक माह के अंदर दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत लू की चपेट में आकर हो गई है। लेकिन व्यवस्था में सुधार होने का नाम नहीं ले रही है। 

बिहार सरकार ने सूबे के सभी अस्पतालों में बेहतर एंबुलेंस होने का दंभ तो करती है। मगर उस एंबुलेंस के संचालन की जिम्मेवारी जिस एजेंसी के जिम्मे है उसका कार्य सही नहीं है और उसको लेकर बराबर सरकार की किरकिरी हो रही है। शनिवार को भी ऐसा ही नजारा सदर अस्पताल में देखने को मिला।

 जहां एंबुलेंस खटारा गाड़ी नजर आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने एक मरीज को रेफर किया। मरीज को बेहतर इलाज के लिए जिस एंबुलेंस से ले जाना था वह स्टार्ट नहीं हुआ।

 काफी लोगों ने मिलकर एंबुलेंस को धक्का दिया ताकि वह स्टार्ट हो जाए मगर वह स्टार्ट नहीं हुई। सदर अस्पताल में मौजूद लोगों ने कभी आगे से तो कभी पीछे से धक्का देकर उसे स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। 

लोगो का कहना है कि जिस अस्पताल में एंबुलेंस की स्थिति ऐसी होगी तो वहां रेफर होने के बाद मरीज का जीवन कितना सुरक्षित होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

Aurangabad

Jun 21 2024, 17:56

एनटीपीसी नबीनगर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सीजीएम समेत सभी अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

औरंगाबाद : एनटीपीसी नबीनगर ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख सह मुख्य महाप्रबंधक चंदन कुमार सामंता ने अन्य अधिकारियों के साथ योग अभ्यास किया।

 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एनटीपीसी नबीनगर 20 जून से इस योग अभ्यास कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। इस तीन दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला के दौरान योग विशेषज्ञ प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के अलावा जीवन में योग के महत्व से भी अवगत करा रहे है। 

योग दिवस पर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य महाप्रबंधक समेत महाप्रबंधक (एफ एम) आर.पी अग्रवाल, महाप्रबंधक (ऑपरेशन), ए.के त्रिपाठी, एवं अन्य अधिकारियों ने योग अभ्यास किया। 

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 20 2024, 15:54

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मे 4 महिला समेत 5 घायल, पीड़ितों ने गांव के कुछ दबंगो पर लगाया आरोप

औरंगाबाद: जिले के नरारी कला थाना क्षेत्र के सदरी गांव में बीते बुधवार के अपराहन दो पक्षों के बीच हुई मारपीट।

 इस घटना में चार महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया। 

सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिलाओं ने बताया कि गांव के दबंग प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। इसकी सूचना थाने को दे दी गई है।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र