lucknow

Jun 17 2024, 11:24

नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला शव ,मृतका के भाई ने लगाया साजिश के तहत हत्या का आरोप 
मलिहाबाद, लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के ग्राम चक सैदापुर निवासी सार्थक पाण्डेय का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के ग्राम मंझिला निवासिनी शुभी (25) के साथ हुआ था। रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शुभी का शव दो मंजिलें पर बनें कमरे में दुपट्टे के सारे छत से लगे लगे हुक में लटका मिला। यह देख उसका पति भौचक्का रह गया। आनन-फानन उसने अपनी पत्नी को फंदे से उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतका शुभी के परिवार में उसके पति सार्थक पाण्डेय के अलावा उसका एक डेढ़ वर्षीय पुत्र है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका शुभी के भाई दीपू ने बताया कि विगत वर्ष सितंबर माह में उसकी बहन की ससुरालीजनों ने बुरी तरह पिटाई कर बच्चे को फेंक दिया था। दीपू का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या साजिश के तहत की गयी है। ससुरालीजनों ने उसकी बहन के मौत की खबर तक नहीं दी थी। मृतका के भाई ने अन्तिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कही है।

       इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाई की जायेगी।

lucknow

Jun 17 2024, 11:21

डीजीपी का सख्त निर्देश, बकरीद पर गोवंश के वध रोकने के लिए करें प्रभावी इंतजाम
लखनऊ । पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्योहार को सुकशल संपन्न कराने को लेकर मुकम्मल शांति-व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गोवंश का बध रोकने को लेकर विशेष सर्तकता बरतने को कहा है।

उन्होंने कहा कि हर हाल में ऐसी घटना न होने पाए और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटें। सभी जोन, रेंज और जिला के पुलिस अधिकारियों को भेजे गए निर्देश में डीजीपी ने स्थानीय खुपिया तंत्र को सक्रिय रखने और शरारती तत्वों की लगातार निगरानी करने को कहा है। कहीं पर कोई शांति-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा करने की कोशिश करे तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

डीजीपी की ओर से शनिवार को जारी निर्देश में सभी पुलिस कमिश्नर, आईजी, डीआईजी और पुलिस कप्तानों को कानून-व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए पुलिस बल का पुख्ता इंतजाम करने के साथ दंगा निरोधक दस्तों और रिर्जव पुलिस बल की व्यवस्था भी करने को कहा गया है। सभी कमिश्नरेट और जिलों को जोन व सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने और शांतिपूर्वक नमाज की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

lucknow

Jun 16 2024, 19:33

युवती को बेसुध कर क्लीनिक संचालक ने किया दुष्कर्म ,युवती की होने वाली ससुराल वीडियो भेज तुड़वाया रिश्ता

मलिहाबाद, लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती ने थाने में दी गयी तहरीर में आरोप लगाया है कि माल थाना क्षेत्र के ग्राम बेलबिरवा निवासी उग्रसेन कमालपुर लोधौरा चौराहे पर क्लीनिक चलाते है। जहां युवती को काम करने के लिये रखे था। युवती का आरोप है कि विगत 10 जून को क्लीनिक संचालक उग्रसेन ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बना उसका वीडियो क्लिप बना लिया। जब युवती को होश आया तो उसने इसका विरोध किया तो क्लीनिक संचालक उग्रसेन ने मारपीट कर उसका वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं क्लीनिक संचालक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने युवती के साथ आये दिन दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि उसका विवाह उन्नाव जनपद के थाना औरास के ग्राम कोइलियाखेड़ा से तय था। लेकिन क्लीनिक संचालक ने उसकी ससुराल वीडियो क्लिप भेज उसका रिश्ता तुड़वा दिया। जिससे युवती ने परेशान होकर माल थाने में तहरीर दी है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक माल राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रकरण की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर जांच करा उचित कार्यवाई की जायेगी।

lucknow

Jun 16 2024, 19:13

ईद-उल-अजहा यानी बकरीद  कल, नमाज की तैयारियां लगभग पूरी
लखनऊ । ईद-उल-अजहा यानी बकरीद सोमवार को मनाई जाएगी। ईद-उल-अजहा की नमाज की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। शहर की सभी मस्जिदों में साफ-सफाई का काम अंतिम दौर में है। ईद-उल-अजहा की सबसे बड़ी जमात ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और शिया समुदाय की सबसे बड़ी जमात बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में होगी।

ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि मैदान की सफाई और नमाजियों के वुजू के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। नमाज में सख्त गर्मी से निजात के लिए अल्लाह की बारगाह में बारिश के लिए दुआ की जाएगी। मौलाना ने कहा कि कुबार्नी 17, 18 और 19 जूून को होगी। वहीं टीले वाली मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान रहमानी ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नमाजियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था नए पुल जाने वाले बंधे पर रहेगी। आसिफी मस्जिद के इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने बताया कि आसिफी मस्जिद में मौलाना रजा हैदर नमाज अदा कराएंगे। तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं।

*ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा करें*

ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने ईद और ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में अदा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ईदगाह में नमाज अदा करने का सवाब बहुत ज्यादा है। मौलाना ने कहा कि ईद उल फित्र और ईद उल अजहा की नमाज के बाद खुतबा सुनना वाजिब है। खुतबे की आवाज सुनाई दे या न दें खुतबा खत्म होने तक खामोश और अदब के साथ बैठना चाहिये।
ईद उल अजहा की नमाज की समय सारणी
ऐशबाग ईदगाह सुबह 10 बजे
टीले वाली मस्जिद 9 बजे
आसिफी मस्जिद 11 बजे
ईदगाह उजरियांव गोमतीनगर 8 बजे
खदरा ईदगाह 9 बजे
ईदगाह मलेसेमऊ गोमतीनगर 8 बजे
मस्जिद नदवतुल उलमा 7.30 बजे
मस्जिद चमन वाली इरारतनगर डालीगंज 6 बजे
मस्जिद मदार बख्श इरादतनगर 6.15 बजे
मस्जिद सुभानअल्लाह डालीबाग 6 बजे
मस्जिद अमीर खां हसनगंज थाने के सामने 7 बजे
मस्जिद उस्मानिया इक्का स्टैंड डालीगंज 6.30 बजे
मस्जिद तक्वियतुल ईमान नादान महल रोड 6 बजे और 8 बजे
हरी मस्जिद डोर वाली हसनगंज डालीगंज 6.30 बजे
मस्जिद बिलालिया मीठी खिचड़ी 6.15 बजे
मस्जिद हमीर हमजा तकिया मुंशीगंज 7 बजे
मस्जिद चांद वाली तालकटोरा 8.30 बजे
मस्जिद एक मीनारा अकबरीगेट 7 बजे
मस्जिद कादिर खां तालकटोरा 8 बजे
मस्जिद उमर बिल्लौचपुरा 6.30 बजे
मस्जिद दरगाह शाहमीना शाह 8.30 बजे
मस्जिद शाही लाहौरगंज डालीगंज 7 बजे
मस्जिद हमजा तकिया मुंशीगंज डालीगंज 7 बजे
मस्जिद धन्नेखां डालीगंज स्टेशन 10 बजे
हैदरी मस्जिद बीरबल साहनी मार्ग 10 बज
मस्जिद हमजा जलालपुर राजाजीपुरम 7 बजे
मस्जिद इब्राहिमी गली मीरमाता 5.45 बजे
मस्जिद सिददीकिया अखाड़ेवाली बिल्लौचपुरा 5.40 बजे
मस्जिद फारूकिया हुसैनाबाद 7 बजे
इंदारे वाली मस्जिद मेंहदीगंज 8 बजे
मस्जिद नूरबाग काजी यहियागंज 7 बजे
मस्जिद सुनहरी नादान महल रोड 11.15 बजे
मस्जिद भईया साहब यहियागंज 5.45 बजे
नादान महल जामा मस्जिद 11 बजे

lucknow

Jun 16 2024, 19:11

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का कमरे में लटका मिला शव

मलिहाबाद, लखनऊ। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव दो मंजिलें पर बनें कमरे में दुपट्टे के सहारे हुक से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतका के भाई ने साजिश के तहत हत्या किये जानें का आरोप लगाया है।

*माल पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम*     

माल थाना क्षेत्र के ग्राम चक सैदापुर निवासी सार्थक पाण्डेय का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज के तेरवा निवासिनी शुभी (25) के साथ हुआ था। रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शुभी का शव दो मंजिलें पर बनें कमरे में दुपट्टे के सारे छत से लगे लगे हुक में लटका मिला। यह देख उसका पति भौचक्का रह गया। आनन-फानन उसने अपनी पत्नी को फंदे से उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतका शुभी के परिवार में उसके पति सार्थक पाण्डेय के अलावा उसका एक डेढ़ वर्षीय पुत्र है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। 

*साजिश के तहत हत्या किये जानें का लगा आरोप*

मृतका शुभी के भाई दीपू ने बताया कि विगत वर्ष सितंबर माह में उसकी बहन की ससुरालीजनों ने बुरी तरह पिटाई कर बच्चे को फेंक दिया था। दीपू का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या साजिश के तहत की गयी है। ससुरालीजनों ने उसकी बहन के मौत की खबर तक नहीं दी थी। पुलिस से उन्हें जानकारी हुई थी की उसकी बहन का शव लटका मिला है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाई की जायेगी।

lucknow

Jun 16 2024, 19:11

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का कमरे में लटका मिला शव

मलिहाबाद, लखनऊ। संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव दो मंजिलें पर बनें कमरे में दुपट्टे के सहारे हुक से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतका के भाई ने साजिश के तहत हत्या किये जानें का आरोप लगाया है।

*माल पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम*     

माल थाना क्षेत्र के ग्राम चक सैदापुर निवासी सार्थक पाण्डेय का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व जनपद कन्नौज के तेरवा निवासिनी शुभी (25) के साथ हुआ था। रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शुभी का शव दो मंजिलें पर बनें कमरे में दुपट्टे के सारे छत से लगे लगे हुक में लटका मिला। यह देख उसका पति भौचक्का रह गया। आनन-फानन उसने अपनी पत्नी को फंदे से उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मृतका शुभी के परिवार में उसके पति सार्थक पाण्डेय के अलावा उसका एक डेढ़ वर्षीय पुत्र है। जिसका रो-रोकर बुरा हाल है। 

*साजिश के तहत हत्या किये जानें का लगा आरोप*

मृतका शुभी के भाई दीपू ने बताया कि विगत वर्ष सितंबर माह में उसकी बहन की ससुरालीजनों ने बुरी तरह पिटाई कर बच्चे को फेंक दिया था। दीपू का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या साजिश के तहत की गयी है। ससुरालीजनों ने उसकी बहन के मौत की खबर तक नहीं दी थी। पुलिस से उन्हें जानकारी हुई थी की उसकी बहन का शव लटका मिला है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाई की जायेगी।

lucknow

Jun 16 2024, 19:10

बकरीद पर सुबह छह बजे से लेकर नमाज अदा होने तक परिवर्तित रहेगा यातायात
लखनऊ । ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर सोमवार को सुबह छह बजे से नमाज अदा होने तक यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में ट्रैफिक पुलिस स्कूली वाहन, एम्बुलेंस और शव वाहन समेत अन्य को निकलवाएगी।

- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाला यातायात डालीगंज रेलवे क्रांसिग तिराहे से पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात डालीगंज रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज से बाएं मुड़कर चौराहा नम्बर 8 निरालानगर से आईटी की ओर से जाएगा।

- पक्का पुल खदरा साईड तिराहा से यातायात पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की ओर की नहीं आ सकेगा। ये पक्का पुल से पहले तिराहे से बन्धा रोड या नया पक्का पुल से होकर जाएंगे।

- हरदोई रोड, बालागंज चौराहा से आने वाले बडे़ वाहन, रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाड़ा या टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेंगे। ये कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर जा सकेंगे।

- कोनेश्वर चौराहे से सामान्य यातायात घण्टाघर होकर बडा इमामबाडा की ओर नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास चौराहा या नया पक्का पुल होकर जा सकेगा।

- घण्टाघर, नीबू पार्क चौराहा की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात कोनेश्वर तिराहा या नया पक्का पुल होकर जा सकेगा।

- चौक चौराहे की तरफ से सामान्य यातायात नीबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह कोनेश्वर चौराहा, मेडिकल क्रास चौराहा होकर जा सकेगा।

- मेडिकल क्रास चौराहे से यातायात फूलमण्डी, खुन-खुन जी गर्ल्स कालेज होकर नीबू पार्क चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कालेज चौराहा/चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएगा।

- शाहमीना तिराहे से सामान्य यातायात पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेगा। यह मेडिकल कालेज या डालीगंज पुल, आईटी चौराहा होकर जा सकेगा।

- डालीगंज पुल चौराहे से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साईकिल पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की ओर नहीं जा सकेंगे। ये आईटी चौराहा, कपूरथला, पुरनिया अलीगंज होकर जाएंगे।

- शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की ओर से हरदोई रोड की ओर जाने वाली रोडवेज, सिटी बसें पक्का पुल, टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेगीं। ये शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जाएंगी।

- एवररेडी तिराहे से मिल एरिया की ओर कोई भी बडे़ वाहन नही जा सकेंगे। ये मवैया ओवरब्रिज, लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, राजाजीपुरम् होकर जाएंगे।

. मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में सम्मिलित होने वालों के नमाजियों के अलावा कोई वाहन नहीं जा सकेगा। यह राजाजीपुरम या एवररेडी तिराहा, मवैया होकर जा सकेंगे।

lucknow

Jun 16 2024, 16:41

बकरीद को लेकर डीजीपी ने जारी किया दिशा निर्देश, कहा- संवेदनशीलता के आधार पर हॉटस्पाट चिन्हित कर लिया जाय

लखनऊ । पुलिस महानिदेशक यूपी प्रशांत कुमार द्वारा समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक,पुलिस आयुक्त, परिक्षेत्रीय, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक जनपद प्रभारी को17 जून को मनाये जाने वाले ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किया गया है। डीजीपी द्वारा निर्देश दिया गया है कि त्यौहार रजिस्टर का परिशीलन कर विगत वर्षों में हुये विवाद तथा संवेदनशीलता के आधार पर हॉटस्पाट चिन्हित कर लिया जाय। ऐसे सभी स्थानों का संवदेनशीलता के आधार पर वरिष्ठ अधिकारी द्वारा भ्रमण कर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

*शरारती तत्वों पर रखी जाए सतर्क निगरानी*

किसी भी गैर परम्परागत आयोजन की अनुमति प्रदान न की जाय।विगत वर्षों में बकरीद के अवसर पर कुबार्नी  व नमाज आदि को लेकर यदि कोई विवाद हुआ तो उसे निपटाया जाए।  विवाद परिलक्षित हुआ हो तो उसका तत्परतापूर्वक निस्तारण करा लिया जाय। इसी क्रम में यदि कोई नया विवाद प्रकाश में आया हो तो समयान्तर्गत उसका भी निस्तारण करा लिया जाय। थाने पर उपलब्ध रजिस्टर नंबर-8 की प्रविष्टियों का अध्ययन कर साम्प्रदायिक एवं अवॉछनीय तत्वों के विरूद्ध आवश्यक्तानुसार कड़ी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। छोटी से छोटी घटना को गम्भीरता से लिया जाय तथा घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण करते हुए विद्यमान विवाद को हल करने तथा साम्प्रदायिक संवेदनशीलता को समाप्त करने हेतु कड़े एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित किये जाये।गोवध जैसी घटनाओं तथा गोवंश के अवैध परिवहन पर पूर्ण प्रभावी नियंत्रण करने के लिये आवश्यक प्रभावी उपाय किये जाये।

*संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरों से की जाए निगरानी*

नमाज के समय ईदगाहों, मस्जिदों के निकट आवागमन के मार्गों पर जानवरों का विचरण न होने पाये। त्यौहार शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु धर्मगुरूओं व सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ गोष्ठी कर ली जाये तथा सार्वजनिक मार्गो को अवरोध कर नमाज पढ़ने के लिए मना किया जाय।स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं अन्य अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखा जाये तथा शरारती तत्वों की सतर्क निगरानी करते हुये आवश्यकतानुसार निरोधात्मक व विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।जनपद में उपलब्ध पुलिस बल का व्यवस्थापन अधिक से अधिक संख्या में कानून व्यवस्था के लिए किया जाय। दंगा निरोधक उपकरणों से सुसज्जित रिजर्व पुलिस बल तैयारी हालत में रखा जाय।त्यौहार के अवसर पर कमिश्नरेट ,जनपदों को जोन व सेक्टर में विभाजित करते हुए प्रत्येक जोन व सेक्टर में मजिस्ट्रेट एवं समकक्ष पुलिस अधिकारी व पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया जाय।यूपी-112 के वाहनों का संवेदनशील क्षेत्रों, स्थलों एवं मार्गों पर व्यवस्थापन किया जाय।

*वीडियोग्राफी की टीमों का गठन करा लिया जाय*

मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों की ड्रोन कैमरो के माध्यम से निगरानी की जाय।सीसीटीवी कैमरा के व्यवस्थापन हेतु संवेदनशील स्थानों व चौराहों का चयन तथा वीडियोग्राफी की टीमों का गठन करा लिया जाय। प्रात:कालीन चेकिंग हेतु मार्निंग पार्टी का गठन समस्त थाना क्षेत्रों में किया जाये। इस टीम द्वारा संवेदनशील स्थानों के आस-पास आपत्तिजनक बैनर, पोस्टर, वस्तुये इत्यादि होने पर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाय।समस्त कमिश्नरेट , जनपद की सोशल मीडिया टीम चौबीस घंटे सोशल मीडिया के प्रत्येक प्लेटफार्म पर निगरानी रखें तथा मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया टीम से समन्वय रखते हुये आपत्तिजनक , भ्रामक पोस्ट का तुरंत संज्ञान लेकर त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाय।

lucknow

Jun 16 2024, 16:00

मुख्यमंत्री योगी की हत्या की धमकी देने वाला शख्स प्रयागराज से गिरफ्तार

लखनऊ/कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हत्या की धमकी देने वाले शख्स को पुलिस क्राइम ब्रांच की स्वाट एवं सर्विलांस की टीम ने प्रयागराज से शनिवार को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) मनीष सोनकर ने मीडियाकर्मियों को बताया कि गिरफ्तार आरोपित मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कुनिया खुर्द का है। उसका नाम दीपक श्रीवास्तव है। उसे प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ोखर से गिरफ्तार किया गया।

क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम के उपनिरीक्षक मोहम्मद आरिफ ने सूचना दिया कि 12 दिसंबर को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा तीन बार कॉल करके धर्म से संबंधित अपशब्द, जाति सूचक शब्द व जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने अपना नाम कुंवर राजपूत बताया। उसने धमकी दी कि वह सुबह तक तुम्हारी छवि धूमिल कर तुम्हें जेल भिजवा रहूंगा। इसके बाद उसने ट्विटर अकाउंट पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की हत्या की धमकी की बात मेरे नाम से प्रसार कर दी। इस सूचना पर साइबर थाने में तत्काल मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई। विवेचना के क्रम में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित दीपक श्रीवास्तव को प्रयागराज से शनिवार को गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

lucknow

Jun 16 2024, 15:21

लखनऊ में सैलूनकर्मी ने थूक से युवक का मसाज किया, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक अजीबो गरीब मामला देखने  व सुनने को मिला। जिसे जानने के बाद आप भी अपने मुंह से बोलेंगे छी छी। शहर के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में सैलूनकर्मी की शर्मनाक हरकत सोशल मीडिया में रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में सैलूनकर्मी थूक से मसाज करता देखा जा रहा है। पीड़ित युवक ने सैलूनकर्मी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

*पुलिस ने आरोपी सैलूनकर्मी को किया गिरफ्तार*

पीड़ित आशीष नाम के युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीते दिनों वह क्षेत्र में ही बने एक सैलून में गया था। यहां पर कार्यरत सैलून कर्मी जैद उनकी सेविंग करने के बाद चहेरे पर मसाज कर रहा था। इसी दौरान उसे शक हुआ कि सैलूनकर्मी ने मसाज करते वक्त अपने थूक इस्तेमाल किया है। इस पर उसने इसका विरोध करते हुए सैलून में लगे सीसीटीवी फुटेज को निकलवाया और मामला सही पाया गया। पीड़ित ने वीडियो को साक्ष्य के तौर पर पुलिस के सुपुर्द करते हुए थाना में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

*15 जून का है पूरा मामला*

अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि 15 जून को आशीष कुमार जनपद उन्नाव हाल पृथ्वी लाल पुर थाना सुशांत गोल्फ सिटी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी कैंटीन में  जब एक सैलून में मसाज करा रहे थे  उस दौरान सैलून कर्मी जैद द्वारा उनके चेहरे पर थूक लगाकर मसाज किया गया। इस सूचना को तत्काल संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के बाद अभियुक्त जैद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।