Aurangabad

Jun 08 2024, 09:27

ताड़ी बेचने क्रम में दो युवक के बीच हुई जमकर मारपीट में गंभीर रुप से घायल, मगध मेडिकल गया रेफर*

*औरंगाबाद : जिले के रफीगंज प्रखंड के बाराही पथ के बहादुरपुर अशोक स्तंभ के पास ताड़ी बेच रहे हैं एक युवक को फदरपुर गांव निवासी प्रफुल कुमार ने बेचने से मना करने पर तू तू मैं में हो गई। बात इतनी बढ़ गईकि ताड़ी बेच रहे चौधरी ने अपनी पसली से युवक पर वार कर दिया। बचाव में प्रफुल्ल ने अपना हाथ से रोकने की कोशिश की जिसमें हाथ बुरी तरह से कट गया। जिससे घायल हो गया। घटना में गंभीर रुप से घायल युवक को लोगों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर एस नारायण के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया गया। औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 07 2024, 18:19

लोकसभा चुनाव क बाद सभी ईवीएम को सीलिंग के पश्चात वेयर हाउस में रखे जा रहे स्थल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, दिए कई जरुरी निर्देश

औरंगाबाद : आज दिनांक-07 जून 2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी औरंगाबाद श्रीकांत शास्त्री के एवं पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के द्वारा संयुक्त रूप से लोक सभा आम निर्वाचन 2024 औरंगाबाद-37 के समाप्ति के उपरांत मतदान केंद्र के सभी ईवीएम को सीलिंग के पश्चात वेयर हाउस सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में रखे जा रहे स्थल का निरीक्षण किया गया। 

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। ईवीएम को मतगणना स्थल से वेयर हाऊस में रखने जाने की पूरी प्रक्रिया को भी सीसीटीवी की नजर में किया गया। ताकि मतगणना के उपरांत की प्रक्रिया भी पूरी तरह से पारदर्शी रहे। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत जिला स्तरीय अन्य अधिकारियों के साथ पूरी चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा की और शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई मतगणना प्रक्रिया पर संतोष जताया।साथ ही पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 06 2024, 16:44

गांजा तस्करी के मामले में हुई बड़ी सज़ा

आज व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में एडिजे वन सह स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट पंकज मिश्रा ने कुटुम्बा थाना कांड संख्या -65/20 ,जी .आर. -03/20 में सज़ा के बिन्दु पर सुनवाई करते हुए काराधीन अभियुक्त अब्दुल तौफीक भोजपुर को एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न धाराओं में सज़ा सुनाई है , स्पेशल पीपी परवेज अख्तर ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट की

धारा -20 (बी)2(सी) में दस साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माना, धारा 25 में दस साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माना, एवं धारा 29 में भी दस साल की सजा और एक लाख रुपए जुर्माना लगाया है,

सभी सजाएं साथ साथ चलेगी, अभियुक्त को 30/05/24 को दोषी ठहराया गया था तथा एक अन्य अभियुक्त लडु सिंह मदार बक्सर को दोषमुक्त किया गया था, अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि आज बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने पहली अपराध के कारण कम सज़ा की मांग कि थी वहीं स्पेशल पीपी परवेज अख्तर ने इस अपराध को समाज को दुषित करने वाला बताते हुए अधिकतम सज़ा की मांग की, दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात न्यायधीश ने अपना निर्णय सुनाया, अधिवक्ता ने बताया कि 28/04/20 को कुटुम्बा थाना को गुप्त सूचना गांजा तस्करी होने को

मिला था संडा मुख्य सड़क पर गश्ति टीम चेकिंग अभियान शुरू किया 29/04/20 को एक ट्रक से 349 किलो गांजा बरामद किया गया,

चालक पवन कुमार और सह चालक अब्दुल तौफीक गिरफ्तार किया गया और मोबाइल पर रेकी कर रहे लडु सिंह को भी गिरफ्तार किया गया

था,विचारण के क्रम में चालक पवन कुमार की मृत्यु हो गई थी, अभियुक्त को हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिली थी,आज सजा सुनाई जाने के पश्चात अभियुक्त अब्दुल तौफीक को जेल भेज दिया गया है,

Aurangabad

Jun 06 2024, 13:20

नाबालिग लड़की के अपहरण कर शादी करने के आरोपी को कठोर सजा। 20 साल काटना होगा जेल मे

औरंगाबाद : व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के स्पेशल पोक्सो कोर्ट लक्ष्मी कांत मिश्रा ने नाबालिग लड़की के अपहरण कर शादी करने पर कठोरतम सज़ा सुनाई है। स्पेशल पीपी शिवलाल मेहता ने कहा कि हसपुरा थाना कांड संख्या -247/22 में पोक्सो एक्ट की धारा 06 और बाल विवाह निषेध अधिनियम में दोषी ठहराए गए अभियुक्त काराधीन ऋषि पाल जाटव।पता अभाईन। कोईलवर शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश को बीस साल की सजा और दस हजार जुर्माना लगाया है। 

जुर्माना राशि पीड़िता को दी जाएगी। जुर्माना राशि न देने पर अभियुक्त को तीन माह अतिरिक्त कारावास होगी। 

अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि प्राथमिकी 23/08/22 को पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी जिसमें कहा गया था कि मैं मजदूर हुं। मैं और मेरी पत्नी काम के लिए बाहर गए थे तो एक अंजान व्यक्ति ने बहला फुसलाकर कर मेरी नाबालिग लड़की को अपहरण कर लिया।

शाम को घर आकर खोजा तो नहीं मिली तो रिश्तेदारो को खबर किया तो पता चला कि ऋषि पाल जाटव ने ही ग़लत नियत से मेरी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया है। सर्वप्रथम थाना ने केस नहीं लिया तो आरक्षी अधीक्षक को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 06 2024, 09:33

डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक : अस्पताल ले जाने के दौरान 1 युवक की मौत 1 की हालत गंभीर

औरंगाबाद : जिले में सड़क हादसे में एक डीजे संचालक की मौत हो गई। इस दौरान मृतक का एक दोस्त गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान कर्मा रोड निवासी नरेश राम के बेटे अमित कुमार (34) के रूप में हुई। जबकि घायल की पहचान पोखरा मुहल्ला निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई है

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

अमित पिछले 20 सालों से शहर में रहकर डीजे साउंड और गायकी के क्षेत्र में काम कर रहा था। मंगलवार की शाम अमित शहर के शाहपुर पोखरा मुहल्ला स्थित अपने दोस्त के घर आया था। खाना खाने के बाद वह दोस्त के घर से कुछ ही दूर नगर थाना के सामने पहुंचा कि अचानक इनका बाइक डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। घायल अवस्था में दोनों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही अमित की मौत हो गई।

मौत की खबर सुनते ही परिजन सदमें में आ गये। अमित के दो बेटे थे। अमित की मौत के बाद इनकी मौत की खबर सुनते ही परिजन सदमें में आ गये। अमित के दो बेटे थे। अमित की मौत के बाद इनकी पत्नी ममता देवी/बार-बार बेहोश हो रही थी। दोनों बच्चे पापा-पापा कहकर रोतेरोते बेहाल हो रहे थे। आसपास के लोगों ने पत्नी और बच्चों को सांत्वना देकर संभाला।

गया जिले में है पैतृक गांव

अमित का पैतृक गांव गया जिले में हैं, लेकिन बचपन से ही अमित शाहपुर मुहल्ले के अंबेडकर नगर में रहता था। यहीं से डीजे का कारोबार शुरू किया था। गायकी के क्षेत्र में भी बेहतरीन काम कर रहा था। इसी से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था और कर्मा रोड पुलिस लाइन के समीप जमीन लेकर कुछ साल पहले मकान बनाकर अपने पूरे परिवार के साथ रह रहा था।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 05 2024, 15:34

पर्यावरण दिवस के अवसर मंत्री प्रेम कुमार ने किया पौधारोपण, किया यह बड़ा एलान

पटना : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मंत्री प्रेम कुमार ने पौधारोपण किया और लोगों को भी पौधारोपण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि वन विभाग अकेले 2 करोड़ 81 लाख पौधा बिहार में  2024 और 25 में लगाएगी। अन्य विभागों के साथ मिलकर करीब चार करोड़  पौधा इस वर्ष लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने का कारण पौधे में कमी आना है जो पूरे देश में एक चुनौती है। इसके लिए लोगों को जागरूक करना होगा और पौधारोपण से लोगों को जोड़ना होगा।

बिहार का क्षेत्रफल आबादी के क्षेत्रफल के अनुसार 15% क्षेत्रफल में जंगल है। वन पर्यावरण विभाग अब बिहार के पहाड़ी क्षेत्रों को हरा भरा करने के लिए विशेष अभियान चलागी।

पटना से मनीष प्रसाद

Aurangabad

Jun 05 2024, 14:14

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति में भारतीय लोगों का भरोसा : प्रमोद सिंह

औरंगाबाद : रफीगंज के पूर्व विधायक प्रत्याशी सह लोजपा (R) के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने लोकसभा  आम चुनाव में एनडीए की बहुमत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनके साथ मिलकर लोजपा (R) को काम करने को लेकर उत्साह जताया।

उन्होंने कहा कि, मैं भाजपा समर्पित लोजपा (रामविलास)  के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान  को 5 सीट पर जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में भारतीय लोगों के भरोसे को दिखाता है।  भारत के साथ दूसरे देशो ने भी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तैयार है।

वहीं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रमोद सिंह सहित बिहार के सभी लोगो को शुभकामनाओं के लिए उन्हें भी धन्यवाद दिया और कहा, यह हमारी जीत नहीं है यह देश की जनता के जीत है।

बधाई देने वाले में ,लोजपा नेता सुधीर शर्मा, लोजपा महिला जिला अध्यक्ष रंजू वर्मा, लोजपा नेत्री नीतू सिंह, अजय पासवान, बिपिन सिंह, कबिता सिंह, सरिता सिंह, सहित अनेक नेता शामिल रहे।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 05 2024, 13:01

औरंगाबाद में 73 साल के इतिहास में पहली बार चितौड़गढ पर अभय कुशवाहा का कब्जा
औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के 73 साल के इतिहास में पहली बार अभय कुशवाहा गैर राजपूत सांसद बने हैं। उन्होंने भाजपा के गढ़ में यह जीत हासिल की है। लगातार तीन बार के सांसद सुशील कुमार सिंह को अभय कुशवाहा ने 79111 मतों से 7911 शिकस्त दी है। भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह को 386456 मत मिले तो वहीं राजद प्रत्याशी अभय कुशवाह्य को 465567 मत मिला।

रात लगभग 9 बजे तक चले मतगणना के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम श्रीकांत शास्त्री के द्वारा चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी। इसके बाद डीएम ने सांसद अभय कुमार सिन्हा को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

नवनिर्वाचित सांसद अभय कुशवाहा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के समस्त जनता की जीत है। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों ने समर्थन किया। जो आज परिणाम में तब्दील हुआ है। बिना किसी भेदभाव के क्षेत्र के विकास के लिए वे कार्य करेंगे। जो उन्होंने चुनाव के दौरान वादा किया है उसे पूरा करेंगे।

भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह पर अभय कुशवाहा हर विधानसभा क्षेत्र में भारी पड़े हैं।यहां तक कि औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी सुशील से ज्यादा मत अभय कुशवाहा को मिला है। निर्वाचन विभाग के अनुसार कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में 21433, औरंगाबाद में 18967, रफीगंज में 19786, गुरूआ में 6970, इमामगंज में 2628 एवं टिकारी में 9242 मतों से राजद प्रत्याशी आगे रहें।

औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र में अभय कुशवाहा को 84 हजार 741 मत मिले तो वहीं सुशील कुमार सिंह को 65774 मत मिले। रफीगंज में अभय को 85766 तो सुशील को 65980, कुटुम्बा में 74835 तो सुशील को 53402 मत मिले। गुरूआ में अभय को 71892 तो सुशील को 64922, इमामगंज में अभय को 70899 तो सुशील को 68271 एवं टिकारी में अभय को 75712 तो सुशील को 66470 मत मिले। इवीएम के साथ-साथ पोस्टल बैलेट में भी अभय कुशवाह्य सुशील सिंह पर भारी पड़े हैं।

सुशील को 79111 मतों से दी करारी शिकस्त, नौ प्रत्याशी थे चुनावी मैदान में, तीसरे नंबर पर रहा नोटा

*जदयू से इस्तीफा देकर राजद में हुए थे अभय शामिल, पहली बार पहुंचे लोकसभा*

अभय कुशवाहा ने सिर्फ 73 सालों का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा है बल्कि पहली बार सांसद का चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत हासिल की। चुनाव की घोषणा होने के बाद नामांकन के कुछ दिन पहले ही अभय कुशवाहा ने जदयू छोड़ कर राजद में शामिल हुए और उन्हें औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से टिकट मिल गया। राजद का यह फैसला सही साबित हुआ और अभय ने जीत हासिल की।

*पहले राउंड से अभय ने बढ़ाई रखी बढ़त*

औरंगाबाद लोकसभा सीट का चुनाव दिलचस्प रहा। उम्मीद के विपरीत महा गठबंधन प्रत्याशी अभय कुशवाह्य ने जीत हासिल की। मतगणना प्रारंभ होते ही पहले राउंड से ही अभय कुशवाहा में बढ़त बना ली। उन्होंने यह बढ़त लगातार अंतिम राउंड तक बनाये रखा और अंततः विजयी हुए। हर राउंड में अभय दो से चार हजार वोट की बढ़त बनायी रखी, जिससे उनकी जीत आसान हो गयी। बढ़ते राउंड के साथ बढ़ते वोट के अंतर से जहां महा गठबंधन के समर्थकों में उत्साह दिखा तो वहीं एनडीए खेमे में उदासी छायी रही।

*सात प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को मिला मत*

औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में कुल नौ प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनमें से सात प्रत्याशियों से ज्यादा नोटा को मत मिला है। वहीं तीसरे नंबर पर नोटा ने अपनी जगह बनायी। संसदीय क्षेत्र में 22626 5 मतदाताओं ने र सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा नं का इस्तेमाल किया कया ना है। है नोटा से कम मत बसपा उम्मीदवार सुनेश कुमार 20309, प्रतिभा रानी को 12308, रामजीत सिंह को 9243, शैलेश राही को 4896, मो वलीउल्लाह खां को 6604, राज बल्लभ सिंह को 11169 व सुरेश प्रसाद वर्मा को 6711 मत मिलें।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 05 2024, 09:22

बड़ी खबर : औरंगाबाद में टोला सेवक की गोली मारकर कर हत्या, घर के बाहर घटना को दिया गया अंजाम*

औरंगाबाद : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां देव प्रखंड के बनुआ पंचायत के पका पर गांव में बीते रात एक टोला सेवक की हत्या गोली मारकर कर दी गई। बताया जाता है कि टोला सेवक श्रवण भुइया पिता सीता राम भुइँया उम्र 52 वर्ष घर के बाहर सोया हुआ था तभी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा रात्रि में गोली मार दी गई है। इधर सुचना मिलते ही ढिबरा थानाध्यक्ष रितेश कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचकर मामले में जांच पड़ताल कर रहें हैं। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गयें हैं। मृतक पक्का पर प्राथमिक विद्यालय का महादलित टीचर था। औरंगाबाद से धीरेन्द्र

Aurangabad

Jun 04 2024, 19:14

औरंगाबाद सीट से राजद प्रत्याशी अभय कुशवाहा की जीत पक्की, बीजेपी के सुशील सिंह से 74 हजार वोट से चल रहे आगे

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से राजद प्रत्यासी अभय कुशवाहा जीत तकरीबन कन्फर्म हो गई है। वे अपने निकटम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्यासी सुशील कुमार सिंह से लगभग 74000 वोट से आगे चल रहे है और अंतिम दौर की मतगणना जारी है। 

वही इस बावत जब राजद प्रत्यासी अभय कुशवाहा से बात किया गया उन्होंने एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि औरंगाबाद में आजादी के बाद से राजपूत वर्ग को छोड़ कर दूसरी किसी भी जाति के लोग सांसद नही बन थे। आज एक अति पिछड़ा के बेटा पीआर लोगों विश्वास जताया है जो अति सराहनीय है।  

उन्होंने कहा कि यह जीत हमारी जीत नही है यह जीत राजद के वरिष्ट नेता और कार्यकर्ताओ की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह औरंगाबाद की जनता जनार्दन ने हम पर अपना विश्वास जताया है मैं भी उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा। औरंगाबाद के विकास में चार चांद लगाने का कोशिश करूंगा।

औरंगाबाद से धीरेन्द्र