Hazaribagh

Jun 07 2024, 17:27

हजारीबाग के चमेली झरने में डूबने से युवक की मौत।

हजारीबाग के इचाक थाना क्षेत्र स्थित चमेली झरने में डूबने से एक युवक की दुखद मृत्यु हो गई। मृतक युवक की पहचान जफर अब्बास के पुत्र ज़मन अब्बास के रूप में हुई है, जो हजारीबाग के जैन मंदिर के पास रहते थे।

यह घटना स्थानीय लोगों के लिए सदमे का विषय बन गई है, क्योंकि पिछले साल भी इसी झरने में दो युवक और एक युवती की डूबने से मौत हो गई थी।

कांग्रेस के नेता मुन्ना सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख व्यक्त किया। उन्होंने इचाक थाना प्रभारी से एनडीआरएफ की मदद से जल्द से जल्द शव को बरामद करने का आग्रह किया। मुन्ना सिंह ने स्थानीय प्रशासन से झील के आसपास खतरे के संकेत वाले बोर्ड लगाने और खतरनाक क्षेत्रों को घेरने की मांग की।

 उन्होंने स्थानीय लोगों से भी सावधानी बरतने और खतरनाक जगहों पर न जाने की अपील की।यह घटना एक बार फिर झरनों और जल निकायों में सुरक्षा उपायों की कमी पर सवाल उठाती है। 

लोगों को ऐसे स्थानों पर जाते समय सावधानी बरतनी चाहिए और प्रशासन को भी ऐसे क्षेत्रों में उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

Hazaribagh

Jun 07 2024, 10:56

एक लाख पेड़ लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, हजारीबाग में हुआ पौधारोपण*

हज़ारीबाग: संत कोलंबा महाविद्यालय हजारीबाग के छात्रावास में प्रकृति संरक्षण एवं संवर्धन कार्यक्रम के तहत दर्जनों पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम एक लाख पेड़ लगाने के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने गाने के माध्यम से प्रकृति की महत्ता को समझाया। कार्यक्रम में संत कोलंबा महाविद्यालय के प्रोफेसर राजकुमार चौबे जी और आर.एस.एस. के पूर्व जिला संचालक ज्ञान चंद मेहता जी भी उपस्थित थे। विद्यार्थियों ने कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। हवा, पानी और भोजन सहित सभी आवश्यक चीजें हमें प्रकृति से ही मिलती हैं। प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए प्रकृति का संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक है। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमें उम्मीद है कि इससे लोगों को प्रेरित मिलेगा और वे भी पौधे लगाने और प्रकृति का संरक्षण करने में अपना योगदान देंगे।

Hazaribagh

Jun 06 2024, 18:44

हजारीबाग: उपायुक्त ने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ पति की लंबी आयु के लिए की वट सावित्री पूजा


हजारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय एक सच्ची भारतीय महिला होने का परिचय देते हुए, प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए भी, भारतीय संस्कृति और परंपराओं को निभाने में अपना योगदान दे रही हैं। पूरा देश वट सावित्री पूजा के पावन अवसर पर पति की लंबी आयु की कामना कर रहा था, तब उपायुक्त नैंसी सहाय भी अपने आवास परिसर स्थित वट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना में शामिल हुईं।

 यह श्रीमती सहाय की भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक है। वे न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि एक आदर्श भारतीय महिला भी हैं। उनके इस कार्य ने जिले की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है कि वे भी अपने पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री पूजा करें और भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखें।

Hazaribagh

Jun 06 2024, 18:42

रोला, हजारीबाग में बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति का मौत


रोला, हजारीबाग में बाइक दुर्घटना में मंसूर नामक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक दारू भटबीघा का रहने वाला था और दुर्घटना के समय वह अकेला था। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस जांच जारी है।

Hazaribagh

Jun 06 2024, 16:46

दो महीने पहले लगी जल मीनार खराब, ग्रामीण परेशान।


हजारीबाग के मेढ़कुरी खुर्द पंचायत के ग्रामीण इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। लगभग दो महीने पहले गांव में जल नल योजना के तहत एक जल मीनार तो लगाई गई, लेकिन उस पर आज तक नल नहीं लगाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले यह मीनार खराब हो गई है, जिससे गांव में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार को बार-बार सूचित करने के बावजूद भी जल मीनार की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल का पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन मेढ़कुरी खुर्द में यह योजना अधूरी है। ग्रामीणों ने जल विभाग और स्थानीय प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।

Hazaribagh

Jun 06 2024, 16:39

हजारीबाग में वट सावित्री पूजा धूमधाम से मनाई।


विवाहित महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत रखा और वट वृक्ष की पूजा की। हजारीबाग के विभिन्न मंदिरों और घरों में महिलाओं ने सुबह से ही पूजा-अर्चना शुरू कर दी थी। महिलाओं ने वट वृक्ष को कलावा, हल्दी, कुमकुम, फूल और फल अर्पित किए। पूजा के बाद महिलाओं ने व्रत तोड़ा और पति की दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष सजावट की गई थी और धार्मिक मंत्रोच्चार किए गए। वट सावित्री पूजा विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण त्योहार है। यह पतिव्रता सावित्री के सदाचार और पतिव्रत धर्म का प्रतीक है।

Hazaribagh

Jun 05 2024, 20:55

वट सावित्री पूजा की धूम, बाजारों में उमड़ी महिलाएं।

*

हजारीबाग में वट साबित्री पूजा की खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी भीड़। पूजा की सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा की विधि के लिए जरूरी सूप, कलावा, करवा, रोली, चंदन, धूप, अगरबत्ती, दीपक, फल, फूल और मिठाई की दुकानों पर महिलाओं की कतारें लग गईं। 

कुछ महिलाओं ने बताया कि उन्होंने व्रत की तैयारी एक दिन पहले से ही शुरू कर दी है, जिसमें घरों की साफ-सफाई और पूजा सामग्री जुटाना शामिल है। 

दुकानदारों के अनुसार, इस साल वट सावित्री पूजा के लिए बाजार में अच्छी खासी चहल-पहल देखी जा रही है और महिलाएं पूजा की सामग्री पर खुलकर खर्च कर रही हैं।

बाजारों में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

Hazaribagh

Jun 05 2024, 20:54

स्वश्रयि महिला सेवा संघ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया भव्य आयोजन, ग्रामीणों को किया जागरूक


गांवों में किया गया चित्रकला, भाषण और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

हज़ारिबाग : नार्थ छोटानागपुर, जून 5, 2024 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वश्रयि महिला सेवा संघ द्वारा दारू प्रखंड के दिगवार पंचायत के रहमदगा और चानो खुर्द गांव तथा चुरचू प्रखंड के आंगो पंचायत के गोंदवार और चुरचू पंचायत के तसनलो गांव में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किशोरी बच्चियों, महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए चित्रकला, भाषण और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के थीम "भूमि छारण" पर भी प्रकाश डाला गया और ग्रामीणों से एक-एक पेड़ लगाने का आग्रह किया गया।

Hazaribagh

Jun 05 2024, 18:51

सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने किया वृक्षारोपण

जलवायु परिवातर्तन से होने वाले दुष्प्रभाव से बचने हेतु वृक्षारोपण आवश्यक- उपायुक्त

सरायकेला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला दण्डधिकारी -सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला, उप-विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदियार एवं प्रशिक्षु आईएएस श्री कुमार रजत (सहायक दण्डधिकारी एवं सहायक समहर्ता) के द्वारा संयुक्त रुप से समाहरणालय भवन परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

 उपायुक्त के निदेशानुसार सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य विभाग के वरीय पदाधिकारीयों के द्वारा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

          

इस दौरान उपायुक्त ने समस्त जिलेवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी वही इस मौक़े पर सभी को अपने घर या अपने आस पास के क्षेत्र में वृक्षारोपण करने का अपील किया। उपायुक्त ने कहा वृक्षारोपण सिर्फ दिवस पर ही नहीं हमें हर समय करना है ताकि जलवायु में हो रहें परिवर्तन के दुष्प्रभाव को रोका जा सके, उससे बचा जा सकें।

मौक़े पर जिला भु-अर्जन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Hazaribagh

Jun 05 2024, 17:04

झारखंड में दल बदलू नेताओं को जनता ने नकारा, गीता-सीता काम न आई भाजपा के, जेपी पटेल भी कांग्रेस को नहीं दिला सके जीत


रांची से जयंत की रिपोर्ट

रांची : झारखंड में लोकसभा चुनाव के नतीजे कल 4 जून को आने के बाद तय हो गया कि दलबदल करने वाले नेता भी अपनी-अपनी पार्टी को जीत नही दिला पाए। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले झारखंड के राजनीतिक पार्टियों के बड़े नेताओं ने जीत सुनिश्चित के आस में दलबदल किया था। लेकिन दलबदल करने वाले नेताओं को जीत हासिल नहीं हो पाया।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ने संसदीय चुनावों से अपनी जीत की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिद्वंद्वी खेमों में फूट डाली थी। लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले मार्च में कांग्रेस की सिंहभूम निर्वाचन क्षेत्र से इसकी मौजूदा सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो गईं। इस घटनाक्रम के कारण कांग्रेस को अपनी सीट अपने सहयोगी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को सौंपनी पड़ी। 

क्योंकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित इस सीट पर भाजपा को चुनौती देने वाला कोई संभावित उम्मीदवार कांग्रेस में नही था। इंडिया गटबधन का यह फैसला रह लाया और गीता कोड़ा को इंडिया अलायंस की साझा प्रत्याशी जोबा मांझी ने 168402 वोटों के अंतर से पराजित किया। जोबा मांझी का कोल्हान इलाके में मजबूत राजनीतिक पकड़ है और वो मनोहरपुर विधानसभा सीट से विधायक भी हैं।

शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन को भी पार्टी बदलना महंगा पड़ा

दुमका में लोकसभा की बात करे तो जामा से जेएमएम की विधायक सीता सोरेन ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा कथित तौर पर वह जेएमएम के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू होने के बावजूद जेएमएम के भीतर अपनी लगातार उपेक्षा से परेशान थीं। दुमका को जेएमएम का गढ़ माना जाता रहा है। जिसके विपरीत सीता का जादू मतदाताओं पर नहीं चला और भाजपा को जीत हासिल नही हो पाया। यहां से जेएमएम के नलिन सोरेन ने सीता को 22527 मतों से हराया।

बीजेपी छोड़ कर कांग्रेस में जाने वाले जेपी पटेल को भी झटका लगा

कांग्रेस भी कही न कहीं इससे अछूता नहीं रहा। पहले चरण का मतदान के बाद ही मांडू के बीजेपी विधायक जेपी पटेल भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। हजारीबाग सीट से कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया तो दूसरी और भाजपा खेमे में मुकाबला करने के लिए एक मजबूत और विश्वसनीय चेहरा चाहिए था। भाजपा ने सदर विधायक मनीष जायसवाल पर अपना भरोसा जताया और पहली बार संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया। इस भरोसे पर भाजपा के मनीष जायसवाल खड़े उतरे और 276686 मतों के विशाल अंतर से विजयी हुए।