सपा की बड़ी जीत के बाद बोले अखिलेश- जनता की शक्ति से बड़ा न किसी का बल न किसी का छल
![]()
लखनऊ। देश में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की बड़ी जीत के बाद उत्साहित अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं का धन्यवाद किया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि मतदाताओं आपने साबित कर दिया है कि जनता की शक्ति से बड़ा न किसी का बल होता है, न किसी का छल। इस बार जनता ही जीती है, शासक नहीं। आपने हममें जो विश्वास प्रकट किया है, हम उस भरोसे को पूरे दायित्व के साथ कायम रखेंगे और निभाएँगे भी, इसके लिए हार्दिक धन्यवाद, दिल से शुक्रिया और आने वाले नये सकारात्मक समय के लिए अनंत शुभकामनाएं है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह उस दलित बहुजन भरोसे की भी जीत है, जिसने अपने पिछड़े, अल्पसंख्यक, आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े सभी उपेक्षित, शोषित, उत्पीड़ित समाज के साथ मिलकर उस संविधान को बचाने के लिए कंधे-से-कंधा मिलाकर संघर्ष किया है जो समता-समानता, सम्मान-स्वाभिमान, गरिमामय जीवन व आरक्षण का अधिकार देता है। ये पीडीए के रूप में पिछड़े-दलित-अल्पसंख्यक-आदिवासी, आधी आबादी और अगड़ों में पिछड़े के उस मजबूत गठजोड़ की जीत है, जिसे हर समाज और वर्ग के अच्छे लोग अपने सहयोग व योगदान से और भी मजबूत बनाते हैं।
अखिलेश ने कहा कि ये नारी के मान और महिला सुरक्षा के भाव की जीत है। ये नव युवतियों-नव युवकों के सुनहरे भविष्य की जीत है। ये किसान, मज़दूर, कारोबारियों, व्यापारियों की नयी उम्मीदों की जीत है। सर्व समाज के सौहार्द प्रिय, समावेशी सोचवाले समता-समानतावादी सकारात्मक लोगों की सामूहिक जीत है।उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में उप्र में सपा और कांग्रेस के साथ विपक्षी गठबंधन ने बीते कई चुनावों के बाद अब तक का सबसे अच्छा चुनावी प्रदर्शन किया है और बड़ी जीत हासिल की है। नतीजों आने के बाद सपा अध्यक्ष ने खुशी जाहिर की है और जनता का आभार प्रकट किया है।


लखनऊ। देश में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की बड़ी जीत के बाद उत्साहित अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं का धन्यवाद किया है।




लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को पूर्वांचल में तगड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि होने के बावजूद पूर्वांचल में भाजपा की हार के कई मायने हैं।पूर्वांचल भाजपा के लिए इस चुनाव में भी अहम माना जा रहा था। 2019 में वाराणसी के आसपास की सीटें गाजीपुर, घोसी और लालगंज को छोड़कर भाजपा ने अच्छी बढ़त ली थी। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में जिस तरह भाजपा को पूर्वांचल में हार नसीब हुई थी, उसी तरह से 2024 लोकसभा चुनाव में भी पराजय मिली है।
लखनऊ। देश में हुए लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे बेहद चौकाने वाले आए हैं। नतीजों में उत्तर प्रदेश के नतीजों में सपा सबसे बड़ी पार्टी उभर कर सामने आई है। उप्र में सपा ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं विपक्षी गठबंधन में सपा के कांग्रेस को भी बढ़त मिली है और छह सीटों पर विजयी परचम लहराया है। जबकि 33 सीटों पर भाजपा का कमल खिला है।इसके अलावा रालोद के खाते में 2, अपना दल (सोने लाल) और आजाद समाज पार्टी ने एक-एक सीट जीती।वहीं शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो कहा वो और नेताजी के सपने को हमने सच करके दिखाया। उन्होंने जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत को जीत की बधाई दी।
लखनऊ। देश की सबसे हाई प्रोफाइल वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय राय को 1,52,513 मतों से पराजित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी की जीत का अंतर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले जहां काफी कम रहा, वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले उन्हें मत भी कम मिले।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों के अंतर से हराया। डिंपल को कुल 5,98,526 और जयवीर सिंह को 3,76,887 मत मिले।
Jun 05 2024, 16:06
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
71.2k