लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद होगी मोदी कैबिनेट की बैठक, राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपेंगे PM मोदी
Image 2Image 3


लोकसभा चुनाव 2024 के जो परिणाम सामने आए हैं। इसमें सभी की धड़कनों को तेज कर दिया है, क्योंकि अभी तक एनडीए को इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर दे रहा है, लेकिन शाम होते हुए जिस तरह से रुझान सामने आए हैं। उसके अनुसार, एनडीए को बहुमत प्राप्त हो चुका है। वहीं सामने आए परिणाम पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को तीसरी बार एनडीए पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया है। बता दे कि, देश में 543 लोकसभा सीट पर 7 चरणों में चुनाव हुए, जिसके आज सुबह 8:00 बजे से परिणाम आना शुरू हो गए हैं।

अब खबर आ रही है कि, बुधवार यानी आज मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मोदी इस बैठक के बाद राष्ट्रपति भवन जाएंगे। इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बुधवार सुबह मोदी कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति भवन जाएंगे और राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपेंगे।


परिणाम आने के बाद से राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है, क्योंकि जिस तरह से परिणाम सामने आए हैं ऐसी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। क्योंकि एनडीए सरकार पिछले कई महीनो से अबकी बार 400 पार के साथ चुनाव मैदान में उतरी थी, लेकिन एनडीए को बहुमत हासिल करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही इंडिया गठबंधन ने काफी सीटे अपने नाम की है, फिलहाल काउंटिंग चल रही है।

NDA गठबंधन तीसरी बार जीतकर सरकार बनाने जा रहा है। ऐसे में भाजपा मुख्यालय में जीत के जश्न को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कई केंद्रीय मंत्री भाजपा दफ्तर पहुंच गए हैं। बीजेपी मुख्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया, एस जयशंकर, अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमन पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री से पहले नड्‌डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं संबोधित किया। उन्होंने NDA और पार्टी कार्यकर्ताओं को तीसरी बार सरकार बनाने की बधाई दी। नड्‌डा बोले- पहली बार कोई गठबंधन पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार देश में सरकार बनाने जा रहे हैं। मोदी का कहना है कि देश को आगे ले जाना है। इसी के लिए वह काम करते हैं। विपक्ष के लोग लोकलुभावने वादे करके सरकार के नजदीक आना चाहते हैं।
मध्यप्रदेश में भाजपा ने रच दिया इतिहास, CM मोहन बोले- 'देश में यह पहला अवसर है जब...'
Image 2Image 3


लोकसभा चुनाव में भाजपा को मध्यप्रदेश समेत देश भर में मिली विजय पर एमपी में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विजय उत्सव मनाया गया. सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद समेत वरिष्ठ नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा जनता का आभार व्यक्त किया. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार NDA की सरकार बनने जा रही है. नरेन्द्र मोदी तीसरी बार पीएम बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव की बात है कि बीजेपी ने राज्य की सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. मोदी जी का तीसरी बार निरंतर पीएम चुना जाना एक अहम क्षण है. वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 28 सीटें 2019 में भी बीजेपी जीती थी. इस बार छिंदवाड़ा जीतकर बीजेपी ने राज्य में इतिहास रच दिया है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जनता ने बड़ी उदारता से बीजेपी को इस चुनाव में अपना आशीर्वाद दिया है. इंदौर में शंकर लालवानी 11 लाख, 11 हजार से ज्यादा मतों से जीते हैं. पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान ने 8 लाख 21 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है.


प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा 5 लाख 41 हजार से ज्यादा मतों से जीते. डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस बार की जीत 2019 की तुलना में कई मायनों में अलग है. स्वतंत्रता के पश्चात् संभवतः पहली बार हमने मुख्य चुनाव में छिंदवाड़ा में जीत दर्ज की है. दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेता जो दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं, इस चुनाव में धराशायी हो गए. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश में यह पहला अवसर है, जब कोई गैर कांग्रेसी सरकार तीसरी बार रिपीट हो रही है. इससे पहले पं. जवाहरलाल नेहरू 17 वर्षों तक पीएम रहे. उनके पश्चात् इंदिरा गांधी 15 साल, 364 दिन पीएम रहीं. अब हमारे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार पीएम बनेंगे.
नीतीश-नायडू ने दिया साथ तो क्या बन सकेगी “इंडिया” गठबंधन की सरकार, जानें आंकड़ों का गणित
Image 2Image 3
#nitish_naidu_india_alliance_can_form_govt
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद इंडी गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम मीटिंग करने वाला है। मीटिंग में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद करेगा। हालांकि, इंडिया गठबंधन को बहुमत नहीं मिला है, बावजूद संभावना जताई जा रही है कि ये सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। दरअसल, सरकार गठन में इतनी अनिश्चिता इसलिए बनी हुई है, क्योंकि राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि बिहार में 12 सीटें जीतने वाली जेडीयू और आंध्र प्रदेश में 16 सीटें जीतने वाली टीडीपी कहीं पलटी न मार लें। दोनों दलों के प्रमुख नेता यानी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू कभी कांग्रेस के साथ रह चुके हैं। और राजनीति में तो इस तरह की संभावनाएं से इनकार नहीं किया जा सकता।

दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है।इंडिया गठबंधन की बैठक शाम 6 बजे होगी।कांग्रेस ने भी साफ कर दिया है कि वह सरकार बनाने के लिए आगे आने वाली है। हालांकि, इंडिया गठबंधन को बहुमत नहीं मिला है। मगर कांग्रेस के नेताओं की तरफ से एनडीए सहयोगियों को अपने पाले में करने पर काम चल रहा है।

देश में नई सरकार को बनाने में दो नेता 'किंगमेकर' बनकर उभरे हैं। इसमें एक जेडीयू के नीतीश कुमार हैं तो दूसरे टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू हैं। इन दोनों को अपनी ओर करने के लिए कांग्रेस भी खूब बयान दे रही है।

अब सवाल उठता है कि अगर नीतीश और नायडू का साथ मिला तो क्या इंडिया गठबंधन सरकार बना पाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, इंडिया गठबंधन को 234 सीटों पर जीत मिली है। बहुमत का आंकड़ा 272 है। ऐसे में इंडिया गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 38 सीटों की जरूरत होगी। टीडीपी और जेडीयू की सीटें मिला दें तो ये 28 होती हैं। 234 और 28 को जोड़ने पर इंडिया का आंकड़ा 262 तक पहुंचेगा। सत्ता में आने के लिए उसे 10 सीटों की और जरूरत पड़ेगी। ऐसे में जो अन्य 17 सांसद हैं वो महत्वपूर्ण हो जाते हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन को इन सांसदों पर भी नजर रखनी पड़ेगी।


बिहार के मुख्यमंत्री दिल्ली में होने वाली एनडीए की बैठक के लिए पटना से रवाना हुए। उनके साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को भी प्लेन में बैठे हुए देखा गया। इस वजह से भी नीतीश के पाला बदलने को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।
नायडू बैठक के लिए दिल्ली रवाना, अटकलों पर लगाया विराम, साफ किया अपना रूख
Image 2Image 3
#chandrababu_naidu_on_bjp_nda_alliance
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि, एनडीए ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। एनडीए आज सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। इस बीच आज दिल्ली में एनडीए और इंडिया गठबंधन की बैठक होने वाली है। इससे पहले नीतीश और चंद्रबाबू नायडू के रूख को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। इस बीच दिल्ली के लिए रवाना हुए नायडू ने अपना रूख साफ कर दिया है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से अटकलें लगाई जाने लगीं हैं कि चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और नीतीश कुमार की जेडीयू इंडिया गठबंधन का साथ दे सकती हैं। हालांकि, चंद्रबाबू नायडू ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, आप चिंता मत करिए। आप न्यूज़ चाहते हैं। मैंने देश में कई राजनीतिक बदलाव होते हुए देखे हैं, लेकिन मैं एनडीए में ही रहूंगा। मैं एनडीए की मीटिंग में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहा हूं। उन्होंने आगे आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत और लोकसभा चुनाव में टीडीपी के शानदार प्रदर्शन को लेकर मतदताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम एनडीए में ही बने रहेंगे।

नायडू ने कहा कि राज्य के कल्याण और विकास के लिए गठबंधन बनाया गया है। 55.38% वोट पड़े हैं। टीडीपी को 45% और वाईएसआरसीपी को 39% वोट मिले। कई टीडीपी कार्यकर्ताओं की रातों की नींद उड़ गई है और उन्हें प्रताड़ित किया गया है। यहां तक कि राज्य में मीडिया को भी बाधित किया गया और मीडिया हाउसों पर सीआईडी मामले दर्ज किए गए।

बता दें कि आंध्र प्रदेश की 175 सीटों वाली विधानसभा में टीडीपी को 135, पवन कल्याण की जनसेना को 21 और बीजेपी को 8 सीटें मिली हैं। इसके अलावा टीडीपी ने लोकसभा में भी 16 सीटें जीती हैं। वहीं, बीजेपी के खाते में लोकसभा चुनाव में 240 सीटें गई है। ऐसे में सरकार बनाने के लिए टीडीपी का समर्थन जरूरी है. चंद्रबाबू नायडू के रुख साफ करने से बीजेपी को केंद्र में सरकार बनाने में आसानी होगी।

हालांकि, माना जा रहा है कि नायडू यूं ही अपना समर्थन बीजेपी को नहीं देने वाले हैं। चर्चाएं है कि टीडीपी लोकसभा स्पीकर का पद मांग सकती है, तो वहीं इसके साथ ही चंद्रबाबू नायडू सरकार में पांच अहम मंत्रालय भी मांग सकते हैं। साथ ही चर्चाएं है कि चंद्रबाबू नायडू को एनडीए का संयोजक बनाए जाने पर विचार हो सकता है। चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भी कर सकते हैं।
240 सीटों पर जीत के साथ बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस को मिले 99, जानें दोनों दलों को किस राज्य में मिलीं कितनी सीटें?*
Image 2Image 3
#tally_of_seat_bjp_congress
चुनाव आयोग ने देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस चुनाव में भाजपा ने सर्वाधिक 240 सीटें हासिल की है। वहीं, कांग्रेस 99 सीटें जीतकर दूसरी बड़ी पार्टी बनी है।अन्य बड़े दलों की बात करें तो इंडिया गठबंधन में शामिल और यूपी में बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाली समाजवादी पार्टी इस बार 37 सीटों के साथ तीसरे नंबर रही है। समाजवादी पार्टी के बाद ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 29 सीटों पर जीत दर्ज कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीएमसी ने वेस्ट बंगाल में बीजेपी को बहुत नुकसान पहुंचाया है। द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) ने इस लोकसभा चुनाव में में 22 सीटों पर जीत दर्ज की है। तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने 16 सीटों पर कब्जा करके बड़ी कामयाबी हासिल की है। इसके बाद नंबर आता है बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का। जेडीयू ने इस चुनाव में 12 सीटों पर कामयाबी हासिल की है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे को भी बड़ी सफलता मिली है। उनकी पार्टी शिवसेना (उद्धव गुट) ने इस चुनाव में 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। उनके गठबंधन सहयोगी एनसीपी (शरद पवार गुट) ने 7, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 7 और बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 5 सीटों पर विरोधियों को मात दी है। आंध्र प्रदेश में सत्ता में मौजूद रही वाईएसआरसीपी को इस बार काफी नुकसान उठाना पड़ा है।वाईएसआरसीपी को लोकसभा की महज 4 सीटों पर ही जीत मिली। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है। सीपीआई (माले) को भी 4 सीटों पर जीत मिली है।अन्य दलों की बात करें तो इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 3 सीट, आम आदमी पार्टी को 3 सीट, झारखंड मुक्ति मोर्चा को 3 सीट, आंध्र प्रदेश की जनसेना पार्टी को 2 सीट, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी-लेनिनवादी लिबरेशन) को 2 सीट, जनता दल (सेक्युलर) को 2 सीट, विदुथलाई चिरुथैगल काची को 2 सीट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 2 सीट, राष्ट्रीय लोक दल को 2 सीट और जम्मू एंड कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस तो 2 सीट पर जीत मिली है।असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 1 सीट पर जीत मिली है। वह अपनी हैदराबाद सीट बचाने में कामयाब रहे। आइए जानते हैं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को किस राज्य में कितनी सीटें मिलीः- राज्य सीट भाजपा को मिले सीट कांग्रेस को मिले सीट दिल्ली 7 7 0 आंध्र प्रदेश 25 3 0 अरुणाचल प्रदेश 2 2 0 असम 14 9 3 बिहार 40 12 3 छत्तीसगढ़ 11 10 1 दादर नगर हवेली 1 1 0 गोवा 2 1 1 गुजरात 26 25 1 हरियाणा 10 5 5 हिमाचल प्रदेश 4 4 0 जम्मू कश्मीर 5 2 0 झारखंड 14 8 2 कर्नाटक 28 17 9 केरल 20 1 14 लद्दाख 1 0 0 लक्षद्वीप 1 0 0 मध्य प्रदेश 29 29 0 महाराष्ट्र 48 9 13 मणिपुर 2 0 2 मेघालय 2 0 1 मिजोरम 1 0 0 नगालैंड 1 0 1 ओडिशा 21 20 1 पुडुचेरी 1 0 1 पंजाब 13 0 7 राजस्थान 24 14 8 सिक्किम 1 0 0 तमिलनाडु 39 0 9 तेलंगाना 17 8 8 त्रिपुरा 2 2 0 उत्तर प्रदेश 80 33 6 उत्तराखंड 5 5 0 पश्चिम बंगाल 42 12 1
चुनावी नतीजों के बाद मंथनों का दौर जारी, आज दिल्ली में NDA और INDIA करेंगे बैठक*
Image 2Image 3
#nda_vs_india_alliance_meeting
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट मंगलवार को साफ हो गए। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बहुमत हासिल हुई है। एनडीए ने 292 सीटों पर जीत हासिल करते हुए सरकार बनाने का दावा किया है।हालांकि उसने 240 सीटों पर ही जीत दर्ज की है और ऐसे में अगली सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार की जेडीयू और चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी को साथ बनाए रखने की जरूरत है। वहीं, विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन ने 232 सीटों पर जीत के बाद अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को राजधानी दिल्ली में एनडीए और INDIA दोनों ही पक्षों की अलग-अलग बैठकें होने जा रही हैं। बहुमत हासिल करने के बाद एक तरफ एनडीए ने सरकार बनाने का दावा किया है। वहीं, इंडिया अलायंस भी सरकार बनाने की संभावनाओं से इनकार नहीं कर रहा है। यही वजह है कि दोनों की आज दिल्ली में बैठक है। एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए नीतीश तो इंडिया गठबंधन की बैठक के लिए तेजस्वी आज बिहार से दिल्ली आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस फ्लाइट से नीतीश कुमार दिल्ली आ रहे हैं, उसी फ्लाइट से तेजस्वी यादव भी दिल्ली आएंगे। एनडीए के सभी घटक दलों ने भाजपा को आश्वासन दिया है कि वे सरकार बनाने में पार्टी का साथ देंगे। जदयू, लोजपा, टीडीपी, जदएस और शिवसेना दिल्ली में बुधवार को होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, चार बजे एनडीए के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में सरकार बनाने को लेकर चर्चा होगी। वहीं, विपक्षी इंडि गठबंधन भी अपनी बैठक करेगा। यह बैठक शाम छह बजे होगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एसपी (राकांपा-एसपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को ही इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इंडि गठबंधन कल यानी की बुधवार को दिल्ली में एक बैठक करेगा।
चुनाव परिणाम के बाद पीएम मोदी का पहला संबोधन, कहा-भारत के इतिहास में अभूतपूर्व पल, नायडू-नीतीश की तारीफ
Image 2Image 3
#pm_modi_address_bjp_workers_at_party_hq


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। चुनावी परिणाम के बाद पीएम मोदी ने पहली बार पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़ा मंगल है और इस पावन दिन एनडीए की तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्दन के आभारी हैं। आज की यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ये भारत के संविधान पर अटूट निष्ठा की जीत है। ये 140 करोड़ भारतीयों की जीत है। मैं चुनाव आयोग का भी अभिनंदन करूंगा। चुनाव आयोग ने दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव इतनी कुशलता से संपन्न कराया।

*विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए-पीएम मोदी*
इस मौके पर भी पीएम मोदी विपक्ष पर हमला करने से नहीं चूके। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे विरोधी एकजुट होकर भी उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी इस लोकसभा चुनाव में अकेले बीजेपी ने जीती है। मैं देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ता को कहूंगा, आपकी मेहनत, इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है।

*इस जनादेश के कई पहलू-पीएम मोदी*
प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव के इस जनादेश के कई पहलू हैं। 1962 के बाद पहली बार कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद तीसरी बार आई है। राज्यों में जहां भी विधानसभा चुनाव हुए वहां एनडीए को भव्य विजय मिली है। चाहे अरुणाचल प्रदेश हो, ओडिशा हो, आंध्र प्रदेश हो या फिर सिक्किम, इन राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। पीएम ने कहा कि भाजपा ओडिशा में सरकार बनाने जा रही है और लोकसभा चुनाव में भी ओडिशा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह पहली बार होगा जब महाप्रभु जगन्नाथ की धरती पर भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। भाजपा ने केरल में भी एक सीट जीती है, हमारे केरल के कार्यकर्ताओं ने बहुत बलिदान दिए हैं। कई पीढ़ियों से वे संघर्ष करते रहे और पीढ़ियों से जिस पल का इंतज़ार किया वह आज आ गया है।

*तीसरे कार्यकाल में हर तरह के भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने पर होगा जोर-पीएम मोदी*
पीएम मोदी ने कहा तीसरे कार्यकाल में एनडीए सरकार का बहुत ज्यादा जोर हर तरह के भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने का होगा। भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए हमेशा से दल से बड़ा देश रहा है। सेवा भाव से बड़ी राजनीति कोई नहीं हो सकती। इसलिए हमें सेवाभाव को सर्वोपरि रखने को निरंतर मजबूत रखना है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को जनआकांक्षाओं, जनभावनाओं का प्रतिनिधित्व करना है। जरूरी है कि समाज के हर वर्ग से और हर व्यक्ति से निरंतर संवाद करते रहें।

*आप एक कदम चलेंगे, मैं चार कदम चलूंगा- पीएम मोदी*
पीएम मोदी ने आगे कहा देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को कहूंगा कि आपकी मेहनत इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। मैं देशवासियों से दोबारा दोहराना चाहता हूं कि 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा। आप एक कदम चलेंगे, मोदी चार कदम चलेगा। तीसरे कार्यकाल में देश बडे़ फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा। ये मोदी की गारंटी है।
लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, जनता को धन्यवाद कहा
Image 2Image 3
#pm_modi_gave_his_first_reaction_on_lok_sabha_election_results
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर है। हालांकि एनडीए के तौर पर बहुमत मिलता दिख रहा है। इसके बाद ये तय है कि तीसरी बार नरेन्द्र मोदी सरकार वापसी करने जा रही है।लोकसभा चुनाव के रिजल्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने तीसरी बार एनडीए पर विश्वास जताया, हम नई उर्जा, उमंग और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे।

अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि,  देश की जनता-जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।

पीएम मोदी ने ओडिशा में बीजेपी की शानदार जीत के लिए भी वहां के लोगों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि यह सुशासन और ओडिशा की अनूठी संस्कृति का जश्न मनाने की एक शानदार जीत है. बीजेपी लोगों के सपनों को पूरा करने और ओडिशा को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. मुझे हमारे सभी मेहनती पार्टी कार्यकर्ताओं पर उनके प्रयासों के लिए बहुत गर्व है.

बता दें कि मोदी के नेतृत्व में 2014 में पहली बार भाजपा ने 282 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 में भाजपा का प्रदर्शन काफी सुधरा। भाजपा ने अकेले 303 सीटों पर जीत दर्ज की। एनडीए को कुल 351 लोकसभा सीटों पर कामयाबी मिली थी। मगर इस लोकसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के आंकड़े से दूर है।  बीजेपी अपने दम पर 239 सीटें जीतती नजर आ रही है। हालांकि, एनडीए अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार चुका है।
लोकसभा चुनाव पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं-पीएम मोदी तुरंत दें इस्तीफा, खो चुके हैं विश्वसनीयता
Image 2Image 3
#mamta_banerjee_said_pm_modi_has_lost_his_credibility_he_should_resign

लोकसभा चुनाव में ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल में बड़ी जीत दर्ज की है। टीएमसी बंगाल में कुल 29 सीटों पर जीत दर्ज करती नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की है।ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्होंने विश्वसनीयता खो दी है।

*पीएम मोदी को टीडीपी और नीतीश कुमार का पैर पकड़ना पड़ रहा-ममता*
ममता बनर्जी ने मीडिया से कहा, मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं किया।  एक तरफ सीबीआई, एक तरफ ईडी के बावजूद भी मोदी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। उन्होंने अपनी विश्वसनीयता को खोया है। उन्हें (पीएम मोदी) को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने इस बार 400 पार का नारा दिया था। ममता बनर्जी ने कहा, अभी उन्हें टीडीपी और नीतीश कुमार का पैर पकड़ना पड़ रहा है। मोदी जी को मैं अच्छे से जानती हूं। ये इंडिया गठबंधन को नहीं तोड़ पाएंगे।

*मोदी ने बंगाल का अपमान किया-ममता*
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, बंगाल के लोगों की राय से मैं खुश हूं, जिस संदेशखाली को लेकर दुष्प्रचार फैलाया गया, हमारी मां-बहनों का अपमान किया गया लेकिन उसके बावजूद भी हम संदेशखाली सीट जीत गए। जब तक मैं जिंदा हूं, बंगाल की बदनामी बर्दाश्त नहीं करूंगी। मोदी ने बंगाल का अपमान किया है, मैं संदेशखाली के लोगों को सलाम करती हूं।
वाराणसी लोकसभा सीट से नरेंद्र मोदी ने लगायी हैट्रिक, जीत का मार्जिन घटा
Image 2Image 3
#narendra_modi_won_the_varanasi_lok_sabha_seat
वाराणसी लोकसभा सीट का परिणाम आ गया है। वाराणसी लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजरें टिकी थीं। क्योंकि, इस ससंदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व खुद पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।आज (मंगलवार को) मतगणना में इस सीट से शुरुआती रुझानों में नरेंद्र मोदी पीछे चल रहे थे। हालांकि बाद में वह कांग्रेस प्रत्याशी को पछाड़ते हुए डेढ़ लाख से अधिक वोटों से इस सीट पर विजयी हुई।

भले ही नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से हैट्रिक लगाई हो, लेकिन उन्हें मिलने वाले वोटों में गिरावट देखी गई है। इस बार जीत का अंतर 1 लाख 52 हजार 513 वोट था। वहीं 2019 के चुनाव में यह अंतर चार लाख से ज्यादा का था।इस बार उन्हें 6 लाख 12 हजार 970 वोट मिले। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अजय राय को 4 लाख 60 हजार 457 मत प्राप्त हुए।तीसरे नंबर पर बसपा के अतहर जमाल लारी रहे, जिन्हें 33766 वोट हासिल हुए।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाराणसी से तीसरी बार नरेंद्र मोदी चुनावी रण में उतरे। वहीं उनके खिलाफ इंडी गठबंधन के कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मैदान में रहे। उन्होंने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में यहां से बड़ी जीत दर्ज की थी। हालांकि, इस बार उनकी जीत का मार्जिन घटा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय राय कांग्रेस के टिकट पर वाराणसी से चुनाव लड़े थे और तीसरा मुकाम हासिल किया था। उन्हें 7.34 फीसदी वोट मिले थे।