lucknow

Jun 04 2024, 18:44

नगीना से भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर जीते, मिला प्रमाणपत्र

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में बड़ा सियासी उलटफेर चुनाव परिणाम सामने आया है। यहां पर समाजवादी पार्टी(सपा) लोकसभा चुनाव में लीड रोल में उभर कर आई है। इस उलटफेर के बीच पश्चिम की नगीना सीट पर नतीजे ने चौकाया है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी को मात देते हुए भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आजाद रावण ने जीत दर्ज की है।

नगीना सीट पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर लोकसभा 2024 के चुनाव मैदान में उतरे थे। इस सीट से पहली बार सक्रिय राजनीति में उतरे चन्द्रशेखर के लिए चुनावी राह आसान नहीं थी। यह इसलिए कि चुनाव में उन्हें विपक्षी गठबंधन में जगह नहीं मिली थी और वह अकेले की चुनाव लड़ रहे थे। सत्ता दल भाजपा ने ओम प्रकाश को प्रत्याशी बनाया था। वहीं सपा के मनोज कुमार को टिकट दिया था। इस तरह से नगीना लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला चुनाव में था। लेकिन इस त्रिकोणीय तिलस्म को तोड़ने और जीत दर्ज करने में चन्द्रशेखर कामयाब रहे और उन्होंने 151473 मतों से निकटम प्रतिद्विदी भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश को मात दी है। जबकि सपा के मनोज कुमार तीसरे नम्बर पर रहे।



पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर चन्द्रशेखर आजाद रावण ने डेढ़ लाख से अधिक मतों की जीत दर्ज करने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को भारी उत्साह है। रिटर्निंग ऑफिसर अंकित अग्रवाल द्वारा उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया गया है। चन्द्रशेखर की इस जीत पर उन्हें बधाई देने वालों की होड़ मच गई है।

lucknow

Jun 04 2024, 18:26

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक ,जीत का अंतर कम
लखनऊ। देश की सबसे हाई प्रोफाइल वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अजय राय को 1,52,513 मतों से पराजित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी की जीत का अंतर 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले जहां काफी कम रहा, वहीं लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले उन्हें मत भी कम मिले।


प्रधानमंत्री की हैट्रिक जीत की घोषणा होते ही जश्न मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए । कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाकर खुशी जताई। हालांकि जीत का अंतर बड़ा न होने पर पार्टी के बड़े नेता क्लास लगने के डर से मायूस भी दिखे। इसके पहले पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना में पोस्टल बैलेट की गिनती के शुरुआती रुझान में प्रधानमंत्री आगे रहे, लेकिन पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती के प्रथम चरण में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय से 6000 से अधिक मतों से पिछड़ गए। दूसरे राउंड में उन्होंने मामूली अंतर से बढ़त बनाई तो यह सिलसिला 30वें राउंड तक चलता रहा। चक्रवार गणना के दौरान इंडी गठबंधन के अजय राय हर राउंड में मजबूती से लड़ते दिखे। यह सिलसिला हर चक्र में बना रहा। 30वें और अन्तिम राउंड में भाजपा के प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 612970,इंडी गंठबंधन के अजय राय को 460457 और बसपा के अतहर जमाल लारी को 33766 मत मिले।

गौरतलब है कि वर्ष 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तब भाजपा के प्रत्याशी को कुल 581022 मत और दूसरे स्थान पर रहे आम आदमी पार्टी के अरविन्द केजरीवाल को 209238 मत मिले थे। चुनाव में कांग्रेस के अजय राय को 75614,बसपा के सीए विजय प्रकाश को 60579 तथा सपा के कैलाश चौरसिया को 45291 मत मिले थे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को काशी के मतदाताओं ने प्रचंड बहुमत दिया। उन्हें कुल 6,74,664 मत मिले थे । समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शालिनी यादव दूसरे नंबर पर रहीं । शालिनी यादव को 1,95,159 वोट मिले थे।

शालिनी यादव अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं। 2019 में अजय राय लगातार तीसरी बार तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 1,52,548 वोट मिले थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार 4,79,505 मतों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी। तब भी वाराणसी में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने 56.37 प्रतिशत मत हासिल किया था। पुलवामा हमले के बाद बालाकोट एयरस्ट्राइक से भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का इसमें बड़ा योगदान था।

lucknow

Jun 04 2024, 18:24

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से डिंपल यादव जीतीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों के अंतर से हराया। डिंपल को कुल 5,98,526 और जयवीर सिंह को 3,76,887 मत मिले।

lucknow

Jun 04 2024, 18:23

लोस चुनाव : उन्नाव में साक्षी महाराज ने लगाई जीत की हैट्रिक

लखनऊ। उन्नाव संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने इंडिया गठबंधन से सपा उम्मीदवार अन्नू टंडन को हराया है।साक्षी महाराज को 6,07,990 वोट मिले, जबकि इंडी गठबंधन को 5,70,656 वोट मिला है। 37,334 वोट मिला हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने साक्षी महाराज को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा है।

उल्लेखनीय है कि 2014 और 2019 के चुनाव में साक्षी महाराज ने भाजपा की टिकट पर यहां जीत का कमल खिलाया। 2014 में साक्षी महाराज ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अरुण शंकर शुक्ला को 3 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया। वहीं 2019 में साक्षी महाराज दूसरी बार भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरे। इस चुनाव में साक्षी महाराज ने सपा के साक्षी महाराज को 4 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। 2024 के चुनाव में तीसरी बार भाजपा ने साक्षी महाराज पर विश्वास व्यक्त कर, उन्हें मैदान में उतारा था।

lucknow

Jun 04 2024, 16:55

बस्ती सीट पर सपा से राम प्रसाद चौधरी ने दर्ज की एक तरफा जीत, अयोध्या से सपा प्रत्याशी विजयी
लखनऊ ।आजादी के बाद पहली बार बस्ती सीट पर सपा ने जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के राम प्रसाद चौधरी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी ने पहले ही राउंड से राम प्रसाद चौधरी ने बढ़त बना रखी थी। राम प्रसाद चौधरी ने भाजपा के प्रत्याशी को 100958 वोटों से हराया है। इंडिया गठबंधन को 524756, भाजपा को 423798 और बीएसपी को 120964 वोट मिले।  वहीं अयोध्या से सपा के अवधेश प्रसाद 31800 से जीत हासिल की है। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को हराया है।


पीएम मोदी तीसरी बार बने काशी के सांसद

वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी 152513 वोट पाकर तीसरी बात वाराणसी से सांसद बने। पीएम की जीत का जश्न पूरे वाराणसी में मनाया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 16:33

बुलंदशहर में भाजपा के भोला सिंह ने लगाई हैट्रिक

लखनऊ। लोकसभा चुनाव-2024 में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार डॉ. भोला सिंह ने तीसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने भोला सिंह पर तीसरी बार विश्वास जताते हुए भाजपा का उम्मीदवार बनाया था। इस पर खरा उतरते हुए भोला सिंह ने जीत की हैट्रिक लगाई है।

भाजपा उम्मीदवार भोला सिंह को 5,97,310 वोट मिले हैं, जबकि इंडी गठबंधन उम्मीदवार शिवराम को 3,22,176 वोट मिला है। भोला सिंह 2,75,134 वोटों से आगे हैं। हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। डॉक्टर भोला सिंह ने अपनी जीत का श्रेय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने तीसरी बार मुझ पर विश्वास जताते हुए मुझे टिकट दिया और क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनकर तीसरी बार सांसद बनाया। इसके लिए पार्टी और जनता का आभार है। तीसरी बार जीत दर्ज करने पर मंत्री बनने के सवाल पर भोला सिंह ने कहा कि इसका निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। क्षेत्र में पिछले 10 साल में ऐतिहासिक काम हुए हैं और कुछ काम अभी बाकी रह गए हैं जिन्हें अगले पांच साल में पूरा किया जाएगा। इसी के साथ केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता दिया जाएगा।

lucknow

Jun 04 2024, 16:28

मुरादाबाद और रामपुर में सपा प्रत्याशी एक लाख वोटों से आगे


लखनऊ। मुरादाबाद, संभल और रामपुर में सपा प्रत्याशी बीजेपी से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा अमरोहा में कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर है। मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रुचि वीरा बीजेपी के सर्वेश सिंह से 1.07 लाख मतों से आगे चल रही है। संभल में सपा के जियाउर्रहमान बर्क भी 1.10 लाख वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। उनके सामने बीजेपी के परमेश्वर लाल सैनी थे। रामपुर में सपा के मोहिबुल्लाह नदवी भी एक लाख से आगे चल रहे हैं। अमरोहा में कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली 12 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।


बदायूं में सपा पीछे, भाजपा 19310 मत से आगे
बदायूं में पहले चक्र में भाजपा ने 679 मतों से सपा को पीछे छोड़ा लेकिन दूसरे चक्र में सपा ने 1959 मतों से बढ़त बनाई। तीसरे चक्र में भाजपा ने सपा को पछाड़ दिया।  फिर 11 वें चक्र तक सपा को आगे नहीं बढ़ने दिया। 11वें चक्र तक 407107 मतों की गिनती हुई। भाजपा ने 19310 मत से बढ़त बनाई हुई है। अब तक सिर्फ एक बार सपा दूसरे चक्र में आगे रही। लगातार भाजपा ही आगे चल रही है।  

फूलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा 6412 वोटों से आगे  
प्रवीण पटेल( भाजपा ) :224420
अमरनाथ मौर्या (सपा) 218008
जगन्नाथ पाल ( बसपा ) : 41205

इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस 35184 वोटों से आगे
नीरज त्रिपाठी( भाजपा ) : 243220
उज्जवल रमण सिंह (कांग्रेस) 278404
रमेश पटेल ( बसपा ) : 27806

शाहजहांपुर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी 22949 वोट से आगे
भाजपा (अरुण सागर) 196931
सपा (ज्योत्सना गौंड) 173982
बसपा (दोदराम वर्मा) 24125

संतकबीरनगर सीट से सपा आगे
संतकबीरनगर सीट पर 19 वां चक्र- पांचों विधानसभा का परिणाम
लक्ष्मी कांत    - सपा   - 307690
प्रवीण निषाद - भाजपा - 232109
नदीम अशरफ - बसपा - 90142

बस्ती लोकसभा परिणाम 31 राउंड की गिनती पूरी होने तक गठबंधन के प्रत्याशी की अजेय बढ़त।
बीजेपी (हरीश द्विवेदी) 415901
इंडिया गठबंधन (राम प्रसाद चौधरी) 508988
बीएसपी (लवकुश पटेल) 99295
सपा 93087 वोट से जीत की ओर अग्रसर है।

कन्नौज लोकसभा सीट का अपडेट
सपा - अखिलेश यादव - 373985
भाजपा - सुब्रत पाठक - 274519
बसपा - इमरान जफ़र - 43172
खिलेश यादव 99466 वोटों से आगे सपा

अयोध्या से इंडिया गठबंधन आगे

फैजाबाद लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के अवधेश प्रसाद 14,118 वोटों से आगे चल रहे हैं। अवेध तेजी से बढ़त बना रहे हैं। 
अवधेश प्रसाद- 275737
लल्लू सिंह (भाजपा)- 261619

अरुण गोविल ने फिर बनाई बढ़त

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा फिर पिछड़ गई हैं। अब अरुण गोविल को लीड मिल गई है। अरुण गोविल 13,612 वोटों से आगे चल रहे हैं।
मैनपुरी से डिंपल यादव 220932 मतों से आगे चल रही हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 16:11

वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डेढ़ लाख से अधिक मतों से आगे
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडी गठबंधन के अजय राय से 1,50,857 मतों से आगे चल रहे हैं।चुनाव आयोग के मुताबिक मतगणना के 26वें राउंड में नरेन्द्र मोदी को 5,75,970 और अजय राय को 4,25,113 मत मिले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को जीत की ओर बढ़ता देख उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता यहां सड़कों पर जश्न मना रहे हैं। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नई सड़क गीता मंदिर के समीप आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिला कर जश्न मनाया। पहड़िया स्थित मतगणना स्थल पर पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती चल रही है। मतगणना कम से कम 30 राउंड तक चलेगी।

अजय राय ने अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अजय राय वाराणसी से लगातार चौथी बार मैदान में हैं। पिछली बार उनको 1,52,548 मत मिले थे। इस बार अभी तक उन्होंने उससे दोगुना से ज्यादा मत हासिल कर लिया है।

lucknow

Jun 04 2024, 15:21

प्रियंका गांधी का संदेश, किशोरी भैया मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे

अमेठी। उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों में शुमार अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के पक्ष में जनता की हवा चली है। इस सीट पर कांग्रेस की रणनीति छह से अधिक घंटों की मतगणना के बाद उनकी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भारी अंतर से पीछे हैं। लगातार बढ़त को देखते हुए प्रियंका वाड्रा ने पार्टी प्रत्याशी के लिए संदेश दिया है।

अमेठी में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी स्मृति ईरानी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से सवा लाख से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं। इतने भारी मतों से आगे निकलने पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के लिए सोशल मीडिया पर संदेश दिया है। उन्होंने लिखा कि किशोरी भैया, मुझे कभी कोई शक नहीं था, मुझे शुरू से यक़ीन था कि आप जीतोगे। आपको और अमेठी के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई। इस संदेश के बाद अमेठी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। वहीं लगातार भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के पीछे चलने के चलते कार्यकर्ता निराश हैं।

इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा भी मतगणना स्थल पहुंच गए हैं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई दी जा रही है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी एक लाख से अधिक मतों की बढ़त भाजपा प्रत्याशी से लिए हुए हैं।


स्मृति एक लाख से पीछे, हार तय, राहुल गांधी सवा तीन लाख वोटों से आगे 

रायबरेली और अमेठी में अब परिणाम करीब-करीब तय हो गए हैं। राहुल गांधी करीब सवा तीन लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। उसका जीतना निश्चित हो गया है। इसी तरह अमेठी से स्मृति ईरानी एक लाख से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं। उनकी हार करीब-करीब तय है। स्मृति ईरानी 78 हजार वोटों से पीछे।

lucknow

Jun 04 2024, 14:36

लखनऊ में सपा और भाजपा के समर्थक भिड़े,कई लोग घायल

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। इसी बीच राजधानी लखनऊ में मतगणना स्थल पर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक भिड़ गये। इनमें कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आयी हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया है।


मतगणना स्थल के बाहर गीतापल्ली के पास सपा कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं में नारेबाजी को लेकर हाथापाई हो गयी। देखते ही देखते दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में मारपीट शुरू हो गयी। इसमें सपा कार्यकर्ता सुएश यादव को चोट लगी है। हाथापाई की खबर मिलते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। वहीं, चोटिल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाते हुए हालात पर बिगड़ने से संभाला।