Hazaribagh

Jun 04 2024, 17:56

मतगणना अपडेट, राउंड 10 का परिणाम जानिये हजारीबाग में किसको कितना मिला वोट

1.जय प्रकाश भाई पटेल (कांग्रेस):-16690

2.मनीष जायसवाल (भारतीय जनता पार्टी):-33136

3.मो मोईन उद्दीन अहमद (बहुजन समाज पार्टी):-311

4.अनिरुद्ध कुमार (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया):-471

5.कुंज बिहारी कुमार (लोकहित अधिकार पार्टी):-279

6.छठी देवी (अखिल भारतीय परिवार पार्टी):-161

7.निशांत कुमार सिन्हा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक):-124

8.प्रकाश सोनी (भारतीय आजाद सेना):-62

9.भुनेश्वर बेदिया (समता पार्टी):-143

10.राज कुमार (झारखंड पार्टी):-46

11.श्याम बिहारी प्रजापति (भागीदारी पार्टी (पी):-89

12.अभिषेक कुमार (निर्दलीय):-151

13.मनोज कुमार बेदिया (निर्दलीय):-114

14.विनोद कुमार राणा (निर्दलीय):-225

15.शशि भूषण केसरी (निर्दलीय):-693

16.संजय कुमार मेहता (निर्दलीय):-5670

17.मो सेराज (निर्दलीय):-225

18. नोटा:-325

कुल मतों की संख्या:- 58915

बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल अपने निकटम कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल से 133896 वोट से आगे...

Hazaribagh

Jun 04 2024, 13:08

मतगणना के तीसरे राउंड में BJP प्रत्याशी मनीष जायसवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंधी जय प्रकाश भाई पटेल से 52432 वोट से आगे...


1.जय प्रकाश भाई पटेल (कांग्रेस):-13715

2.मनीष जायसवाल (भारतीय जनता पार्टी):-38380

3.मो मोईन उद्दीन अहमद (बहुजन समाज पार्टी):-354

4.अनिरुद्ध कुमार (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया):-455

5.कुंज बिहारी कुमार (लोकहित अधिकार पार्टी):-175

6.छठी देवी (अखिल भारतीय परिवार पार्टी):-127

7.निशांत कुमार सिन्हा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक):-133

8.प्रकाश सोनी (भारतीय आजाद सेना):-51

9.भुनेश्वर बेदिया (समता पार्टी):-56

10.राज कुमार (झारखंड पार्टी):-97

11.श्याम बिहारी प्रजापति (भागीदारी पार्टी (पी):-83

12.अभिषेक कुमार (निर्दलीय):-125

13.मनोज कुमार बेदिया (निर्दलीय):-99

14.विनोद कुमार राणा (निर्दलीय):-229

15.शशि भूषण केसरी (निर्दलीय):-793

16.संजय कुमार मेहता (निर्दलीय):-6663

17.मो सेराज (निर्दलीय):-273

18. नोटा:-517

कुल मतों की संख्या:- 62325

Round- 3

BJP प्रत्याशी मनीष जायसवाल अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल से 52432 वोट से आगे...

Hazaribagh

Jun 03 2024, 21:43

लोकसभा चुनाव 2024 मतगणना की सभी तैयारियां पूरी।*

*

हज़ारीबाग: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना की सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में नगर भवन में मतगणनाकर्मियों, दंडाधिकारियों, और पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग में गणना की प्रक्रिया, विशेषकर पोस्टल बैलेट और ईवीएम की गिनती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 

मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, जिसमें 360 डिग्री सीसीटीवी निगरानी और त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा शामिल है। उपायुक्त ने सभी कर्मियों को सुबह 8 बजे तक अपने-अपने टेबल पर पहुंचने का निर्देश दिया। मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Hazaribagh

Jun 02 2024, 19:50

भाजपा के भ्रामक एक्जिट पोल के खिलाफ कांग्रेस का प्रेस कांफ्रेंस।

कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रेस वार्ता के दौरान जय प्रकाश भाई पटेल ने भाजपा द्वारा प्रचारित किए जा रहे भ्रामक एक्जिट पोल पर गहरा असंतोष जताया और इसे भाजपा की हताशा का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह चाल कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनता के समर्थन से घबराहट का परिणाम है।

इस महत्वपूर्ण सभा में कांग्रेस पार्टी के जिला समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Hazaribagh

Jun 02 2024, 16:21

दारू प्रखंड में घटिया निर्माण के कारण नया आंगनवाड़ी भवन ढहा।

दारू प्रखंड के घाघरा गांव में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन ढह गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 

ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया किस्म की सामग्री इस्तेमाल होने के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा निर्माण में घटिया किस्म के सीमेंट, बालू, ईंट और 8 एमएम की रड का इस्तेमाल किया जा रहा था। साथ ही यह भी बताया कि पिछला आंगनवाड़ी भवन भी 5 साल भी पूरा नहीं कर पाया और जर्जर हो गया।

Hazaribagh

Jun 01 2024, 20:01

मतगणना दिवस की तैयारियों का जायजा लेने बाजार समिति पहुंची उपायुक्त।

 हज़ारिबाग्: 4 जून को होने वाली मतगणना की तैयारीयों का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने हजारीबाग उत्पादन बाजार समिति परिसर में बने मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरिकेडिंग, पंडाल व अन्य सुविधाओं का मुआयना करते हुए व्यवस्था के संबंध में कई निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रीमती सहाय ने स्ट्रांग रूम और काउंटिंग हॉल तक जाने वाले रास्तों में विधानसभावार साइन साइनेज लगाने को कहा। 

उन्होंने मतगणना केंद्र परिसर के भीतर मीडिया सेंटर, मेडिकल सेंटर, रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे और सामान्य पर्यवेक्षकों और मतगणना पर्यवेक्षकों के लिए कमरे सहित विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था करने को कहा। उपायुक्त ने इस बात पर जोर दिया कि मतगणना केंद्र में प्रवेश केवल अधिकृत व्यक्तियों तक ही सीमित होगा तथा बिना पहचान सत्यापन के प्रवेश वर्जित होगा। 

उन्होंने कहा कि मतगणना कर्मियों, जैसे मतगणना सहायकों, पर्यवेक्षकों और माइक्रो पर्यवेक्षकों को सुबह 5 बजे रिपोर्टिंग कर नियुक्ति पत्र और जलपान के बाद गणना स्थल पर जायेंगे।

निरीक्षण के दौरान निगरानी प्रणाली, विशेषकर मतगणना हॉल और परिसर में लगे क्लोज-सर्किट टेलीविजन (सीसीटीवी) कैमरों की जांच की गई। गर्मी को देखते हुए गणन कर्मियों के लिए कूलर, भोजन, ठंडा पेयजल, शरबत आदि की मुक्कमल व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मतगणना के दिन काउंटिंग एजेंट व अन्य लोगों के लिए सशुल्क दाल भात केंद्र का संचालन करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, इस बात पर जोर दिया गया कि मतगणना कर्मियों और एजेंटों को केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, लाइटर और तंबाकू उत्पादों जैसी प्रतिबंधित वस्तुओं को ले जाने पर रोक लगाने वाले नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जांच के दौरान इसे सख्ती से लागू करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को नियुक्त किया गया है।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित,अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, सदर सीओ मयंक भूषण कुमार,नज़ारत उप समाहर्ता प्रदीप कुमार मौजूद रहे।

Hazaribagh

Jun 01 2024, 17:28

सरायकेला : कपाली के डो़बो डैम में नहाने के दौरान डूबने से युवक की हुई मौत



सरायकेला :- कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम जिला के भूईयाँडीह ग्वाला बस्ती निवासी अमन यादव उम्र 16 वर्ष की नहाने के दौरान चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कपाली डोबो स्थित सातनाला डैम में डुवने से मौत हो गया । बता दे की मृतक अमन यादव अपने तीन दोस्तों के साथ जिसमें अर्जुन चौधरी, पप्पू यादव, प्रिंस कुमार शामिल थे सभी नहाने के लिए 31 मई को सुबह डो़बो डेम पहुंचे और गहराई जलस्तर में नहाने बहाने मस्ती करने लगा , अचानक अमन डूबने लगा तभी वहां मौजूद दोस्तों ने बचाने की बहुत प्रयास की मगर पानी में डूब गया । घटना की सूचना कपाली पुलिस को दी गई कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोर को बुलाया गया , स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक खोजबीन कि मगर शाम होने के कारण अमन का पता नहीं चल पाया । 1 जून की सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और खोजबीन शुरू किया बड़ी मशक्कत के बाद आज शनिवार को दोपहर में समय मृतक की बॉडी को पानी से बाहर निकाला गया वही विधायक सरयू राय भी डैम में डटे रहे मृतक दसवीं क्लास का छात्र था और बाल ज्ञान पीठ हाई स्कूल मैं पढ़ाई करता था।

Hazaribagh

Jun 01 2024, 17:17

हजारीबाग: होल्डिंग टैक्स में 10% की बढ़ोतरी, महिलाओं और बुजुर्गों को मिलेगी छूट


हजारीबाग शहर में मकानों, अपार्टमेंट और बहुमंजिला इमारतों के होल्डिंग टैक्स में 1 अप्रैल से 10% की वृद्धि हुई है। नगर विकास विभाग ने झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत यह वृद्धि की है। इसका उद्देश्य नगर निगम के राजस्व को बढ़ाना है। अनुमान है कि बढ़े हुए टैक्स से सालाना 13.65 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। हालांकि, समय पर टैक्स जमा करने पर छूट भी दी जा रही है। 30 जून तक टैक्स जमा करने वालों को 5% की छूट मिलेगी। वहीं, महिला और वरिष्ठ नागरिकों को पूर्ण आवासीय भवनों पर 10% की अतिरिक्त छूट मिलेगी। निर्धारित समय पर टैक्स जमा नहीं करने वालों को जुर्माना भी भरना होगा। 1 जुलाई से बकाया राशि पर 1% मासिक जुर्माना लगेगा।

Hazaribagh

Jun 01 2024, 17:05

हरली पंचायत में हाथियों ने मचा रही है तांडव, गणेश यादव की चारदीवारी गिराई।


हज़ारीबाग: हरली पंचायत में हाथियों ने पेटो का नया पानी टंकी के सामने वाला बोंद्री को तोड़ डाला, जिससे गणेश यादव की चारदीवारी भी गिर गई। यह घटना चिंताजनक है और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अकेला हाथी अक्सर इलाके में घूमता रहता है और फसलों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने वन विभाग से आग्रह किया है कि इस हाथी को किसी झुंड में शामिल किया जाए या फिर इसे किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि भविष्य में जान माल का नुकसान होने से रोका जा सके।

Hazaribagh

May 31 2024, 19:39

गुस्से में हाथी ने उप मुखिया के घर में मचाया तांडव





हजारीबाग के दारु थाना क्षेत्र के दिगवार पंचायत में एक झुंड से बिछड़े हुए गुस्से में हाथी ने उप मुखिया प्रकाश कुशवाहा के घर में घुसकर भारी तबाही मचाई. लगभग 4 से 5 घंटे तक मकान में उत्पात मचाने वाले हाथी ने घर को काफी नुकसान पहुंचाया। घटना के समय घर में मौजूद परिजन किसी तरह जान बचाकर छत पर चढ़ गए। यह घटना चिंताजनक है। जंगली हाथियों का झुंड आबादी वाले इलाके में घुसकर घरों में नुकसान पहुंचा रहा है, यह लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। जंगलों के सिकुड़ते क्षेत्र और बढ़ती मानव गतिविधि के कारण हाथियों का रहने का स्थान कम हो रहा है। फलस्वरूप, वे भोजन और पानी की तलाश में गांवों में घुस आते हैं, जिससे संघर्ष और नुकसान होता है।