lucknow

Jun 04 2024, 12:27

उत्तर प्रदेश में एनडीए और इंडी गठबंधन में कांटे की टक्कर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना में सुबह दस बजे तक मिले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 35, समाजवादी पार्टी 34, कांग्रेस 8, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 2, अपना दल (सोनेलाल) और आजादी समाज पार्टी कांशी राम 1-1 सीट पर बढ़त बनाये हुये हैं।


वाराणसी में प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के अजय राय से 23 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली है जबकि इंडी गठबंधन में शामिल सपा के अखिलेश यादव एवं उनकी धर्मपत्नी डिम्पल यादव के अलावा कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी अपनी-अपनी सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल भाजपा की स्मृति इरानी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी 64595 मतों से आगे चल रही हैं। लखनऊ से भाजपा के राजनाथ सिंह 6269 वोटों से आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह 16492 से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। फैजाबाद से भाजपा के लल्लू सिंह 275 वोटों से आगे चल रहे हैं।


मीरजापुर से एनडीए में शामिल अपना दल सोनेलाल की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल 84 वोटों से आगे चल रही हैं। बागपत से एनडीए के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान 16 हजार से ज्यादा वोटों से आगे है। फतेहपुर में भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा के नरेश उत्तम से 2937 अधिक मतों से बढ़त बनाए हुए है।

वहीं कन्नौज से सपा प्रमुख अखिलेश यादव 36726 वोटों से आगे चल रहे हैं। फिरोजाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी अक्षय यादव 2885 वोटों से आगे चल रहे हैं। आजमगढ से सपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव अपने निकटतम प्रतिद्धंदी भाजपा के दिनेश लाल यादव निरूहुआ से लगभग छह हजार मतों से आगे हैं। गोण्डा में भाजपा के कीर्तिवर्धन सिंह 17615 वोटों से अपनी बढ़त बनाए हुए हैं।

गोरखपुर में भाजपा उम्मीदवार रविकिशन ने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी सपा की काजल निषाद से 13509 हजार से अधिक मतों की बढत बना ली है। बरेली में भाजपा के छत्तर पाल सिंह गंगवार सपा उम्मीदवार से छह हजार से अधिक मतों से आगे हैं।बहराइच में भाजपा के आनंद कुमार सपा के रमेश चन्द्र से 9975 मतों से आगे चल रहे है। झांसी से भाजपा के अनुराग शर्मा कांग्रेस के प्रदीप जैन आदित्य से 15 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे है।

lucknow

Jun 04 2024, 11:38

लखनऊ में राजनाथ सिंह चल रहे हैं आगे
लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित सीटों में शुमार लखनऊ संसदीय सीट पर भाजपा 1991 से काबिज है। आम चुनाव 2024 के चुनाव नतीजों के प्रारम्भिक रुझान में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। बता दें, इस सीट पर राजनाथ सिंह तीसरी बार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

1991 से लखनऊ में लहरा रहा भगवा

10वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव में भाजपा के अटल बिहारी वाजपेयी ने पहली बार इस सीट पर भगवा परचम फहराया था। इसके बाद 1996, 1998, 1999 और 2004 के चुनाव में लगातार पांच बार जीतकर रिकार्ड बनाया। 2004 के चुनाव बाद अटल जी ने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली। 2009 में लखनऊ से भाजपा की टिकट पर लालजी टण्डन ने विजय रथ को आगे बढ़ाया।

राजनाथ सिंह तीसरी बार मैदान में

2014 और 2019 में राजनाथ सिंह ने यहां जीत का कमल खिलाया। वो तीसरी बार मैदान में है। इस बार जीत के साथ जहां राजनाथ सिंह अपनी जीत की हैट्रिक पूरी करेंगे, वहीं भाजपा की यह नौंवी जीत होगी।

राजनाथ का मुकाबला सपा के रविदास

राजनाथ सिंह का मुकाबला समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा से है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव की मतगणना में सुबह 11 बजे तक राजनाथ सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के रविदास मेहरोत्रा से 19 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।

पिछली बार साढ़े तीन लाख के अंतर से जीते

2019 के आम चुनाव में राजनाथ सिंह ने सपा की पूनम शत्रुघन सिन्हा को 3 लाख 47 हजार 302 वोटों से शिकस्त दी थी। यह देखना अहम होगा कि राजनाथ सिंह तीसरी जीत के साथ अपने जीत के अंतर को बढ़ा पाते हैं या नहीं।

lucknow

Jun 04 2024, 10:39

यूपी के रुझानों में NDA को बड़ा झटका, INDIA ने बनाई बढ़त, सपा 31 सीटों पर आगे



लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना प्रात: 08 बजे से जारी हो गई है।  यूपी के रुझानों में NDA को बड़ा झटका, INDIA ने बनाई बढ़त, सपा 31 सीटों पर आगे । उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा से अजय राय, रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल आगे चल रहे है। जिन्होंने रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। यहां से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा अब पीछे रही है। साथ ही यूपी की सबसे चर्चित सीट अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पीछे चले रहे है। सुल्तानपुर से भी भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी भी पीछे चल रही है।

वाराणसी सीट से अजय राय 1628 वोट से आगे
अजय राय 21552
नरेन्द्र मोदी 19924
अतहर जमाल लारी 2489

पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी

वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। मतगणना स्थलों पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी कर रही है। प्रदेश के सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं। वहीं संवेदनशील मतगणना स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

कन्नौज से अखिलेश चल रहे आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।

सहारनपुर लोकसभा सीट पर तीसरा राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस)–17778
राघव लखनपाल (भाजपा)–7625
माजिद अली (बीएसपी)–2622
नोटा–148
कांग्रेस आगे

अमेठी से स्मृति पीछे, रायबरेली से राहुल चल रहे आगे

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है। 20 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 11 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश 17 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी आगे चले रहे।

बदायूं में सपा चल रही आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है।बांसगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं। चौरी-चौरा विधानसभा के पोस्टल बैलेट और चौरीचौरा ईवीएम गणना में रुझान सामने आए हैं।

वाराणसी से अजय राय अभी भी चल रहे आगे

भदोही जिले के तीनों विधानसभा में भाजपा 1941 वोट से आगे चल रही है। मतगणना स्थल पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तक पर व्यवस्था की गई है।वाराणसी लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार अजय राय को 11480 मत मिले तो भाजपा के नरेंद्र मोदी को 5257 वोट मिले। वहीं बसपा के अतहर जमाल लारी को 945 मत मिले हैं। अब तक की गिनती में अजय राय 6223 वोट से आगे चल रहे हैं।  सोनभद्र जिले की रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से सपा के छोटेलाल खरवार आगे हैं। अपना दल की रिंकी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। 

सपा के राम प्रसाद चौधरी 1190 वोटों से आगे

बस्ती में प्रथम चक्र की गणना में सपा के राम प्रसाद चौधरी 1190 वोटों से आगे हैं इस चक्र में भाजपा के हरीश को 2875, सपा के राम प्रसाद चौधरी 4065, और बसपा के लव कुश पटेल को 406 मत मिले हैं। मुरादाबाद सीट पर भाजपा के उम्मीदवार स्व. सर्वेश सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा की रुचि वीरा हैं। पहला राउंड में भाजपा को 5237 और सपा को 1834, बसपा के इरफान सैफी को 734 वोट मिले हैं। महराजगंज सीट पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा से पंकज चौधरी पहले राउंड में 396 वोट से गठबंधन के वीरेंद्र चौधरी से आगे चल रहे हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 09:30

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, वाराणसी में पीएम मोदी पीछे अजय राय आगे और अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी चल रहे पीछे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना प्रात: 08 बजे से जारी हो गई है। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा से अजय राय, रायबरेली से राहुल गांधी, अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल पीछे चल रहे है। जिन्होंने रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। यहां से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा आगे चल रही है। साथ ही यूपी की सबसे चर्चित सीट अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह पीछे चले रहे है। सुल्तानपुर से भी भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी भी पीछे चल रही है।

पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी

वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। मतगणना स्थलों पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी कर रही है। प्रदेश के सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं। वहीं संवेदनशील मतगणना स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

कन्नौज से अखिलेश चल रहे आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।



अमेठी से स्मृति पीछे, रायबरेली से राहुल चल रहे आगे

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है। 20 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 11 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। वहीं रायबरेली से राहुल गांधी आगे चले रहे।

बदायूं में सपा चल रही आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है।बांसगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं। चौरी-चौरा विधानसभा के पोस्टल बैलेट और चौरीचौरा ईवीएम गणना में रुझान सामने आए हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 09:11

यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी, शुरूआती रूझानों में भाजपा आगे, मेरठ से अरुण गोविल चल रहे पीछे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर मतगणना प्रात: 08 बजे से जारी हो गई है। शुरूआती रूझानों में भारतीय जनता पार्टी आगे है। उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, फैजाबाद से लल्लू सिंह और गाजियाबाद से अतुल गर्ग तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल पीछे चल रहे है। जिन्होंने रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। यहां से सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा आगे चल रही है।

पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी

वहीं प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया हुआ है। मतगणना स्थलों पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है। पुलिस की सोशल मीडिया टीम निरन्तर निगरानी कर रही है। प्रदेश के सभी मतगणना स्थल सीसीटीवी कैमरे से लैस किये गये हैं। वहीं संवेदनशील मतगणना स्थलों पर विशेष निगरानी की जा रही है।

233 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 233 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। इंडिया को 114 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।

कन्नौज से अखिलेश चल रहे आगे

शुरुआती रुझानों में उलटफेर हुआ है। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। 40 सीटों के साथ एनडीए आगे चल रहे हैं। इंडिया को 37 सीटें मिल रही हैं। अखिलेश आगे चल रहे हैं। भदोही लोकसभा में 10 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होना है। मतगणना के लिए 276 मतगणना कार्मिक एवं 100 से अधिक राजप्रत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक राउंड के बाद प्रत्याशियों को प्राप्त मतों का व्हाईट बोर्ड पर डिस्पले भी किया जाएगा।

अमेठी से स्मृति चल रही आगे

उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है। 20 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 11 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं।

बदायूं में सपा चल रही आगे

शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 42 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। बदायूं सीट से आदित्य यादव ने बढ़त बना रखी है। पीलीभीत सीट से सपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जौनपुर सीट पर सपा आगे है।बांसगांव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कमलेश पासवान आगे चल रहे हैं। चौरी-चौरा विधानसभा के पोस्टल बैलेट और चौरीचौरा ईवीएम गणना में रुझान सामने आए हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 08:57

रुझानों में एनडीए 233 सीटों पर आगे, इंडिया को 114 सीटें, पीएम मोदी वाराणसी, स्मृति ईरानी अमेठी से चल रही आगे
लखनऊ । शुरुआती रुझानों में एनडीए की बड़ी बढ़त बरकरार है। 233 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। इंडिया को 114 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ पीछे चल रहे है।



शुरुआती रुझानों में उलटफेर हुआ है। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। 40 सीटों के साथ एनडीए आगे चल रहे हैं। इंडिया को 37 सीटें मिल रही हैं। अखिलेश आगे चल रहे हैं। भदोही लोकसभा में 10 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होना है। मतगणना के लिए 276 मतगणना कार्मिक एवं 100 से अधिक राजप्रत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक राउंड के बाद प्रत्याशियों को प्राप्त मतों का व्हाईट बोर्ड पर डिस्पले भी किया जाएगा।


उत्तर प्रदेश के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है। 20 सीटों पर एनडीए आगे है। इंडिया को 11 सीटें मिल रही हैं। अमेठी से स्मृति आगे चल रही हैं। कन्नौज से अखिलेश ने बढ़त बना रखी है। मैनपुरी से डिंपल यादव भी आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। सहारनपुर से इमरान मसूद आगे चल रहे हैं। कैसरगंज से करण भूषण आगे चल रहे हैं। संजीव बालियान पीछे चल रहे हैं।

lucknow

Jun 04 2024, 08:20

कन्नौज से अखिलेश यादव चल रहे आगे
लखनऊ। पोस्टल बैलेट से की गिनती शुरू हो गई। शुरूआती रूझान में कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे है। वहीं कैराना से भाजपा आगे चल रही है। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किये गये है।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। 75 जिलों के 81 केंद्रों पर मतगणना चल रही है। 851 प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला होगा।शुरुआती रुझानों में इंडिया गठबंधन 32 सीटों पर आगे चल रही है। एनडीए को 13 सीटें मिलीं हैं। कन्नौज से अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। कैराना से भाजपा आगे चल रही है।

lucknow

Jun 04 2024, 08:15

यूपी की 80 सीटों के आज आएंगे नतीजे, कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए आज मतगणना होगी। 75 जिलों के 81 केंद्रों पर मतगणना होगी। 851 प्रत्याशी मैदान में हैं। लोकसभा चुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा, इसका फैसला तो आज हो जाएगा। पश्चिमी यूपी की सात सीटों पर आज मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट, सहारनपुर लोकसभा सीट, बागपत लोकसभा सीट, कैराना लोकसभा सीट, बिजनाैर व नगीना लोकसभा सीट और मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के नतीजे आएंगे। यहां मेरठ में पर्दे के राम अरुण गोविल और सपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी तो कैराना में भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला सपा से प्रत्याशी इकरा हसन से रहेगा।

सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने के लिए सियासी दल पूरी जोर आजमाइश करते हैं क्योंकि यहां से मिलीं ज्यादा से ज्यादा सीटें स्कोर कार्ड को बड़ा बनाती हैं। देखा जाए तो प्रचंड लहर के बावजूद 2014 में यूपी की 71 और 2019 में 62 सीटों के बिना भाजपा बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा 272 को पार नहीं कर पाती। इसलिए भाजपा के लिए इस चुनाव में भी ज्यादा वोट शेयर के साथ बड़ी जीत दर्ज करना उसकी सियासी हैसियत के लिए जरूरी माना जा रहा है।

मतगणना से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि हमको मिलकर लानी है सच की एक आज़ादी हम सबके हक़ की सजग, सतर्क, सचेत, सावधान रहते हुए मतगणना पर निगरानी रखें और पूरी तरह चौकन्ने रहें। जनता को जितना वोट देने का अधिकार है, उतना ही अपने वोट की रक्षा का भी। आशा है चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ायेगा और किसी भी प्रकार की धांधली की आशंका को निर्मूल करते हुए जनता के मन में अपने सम्मान को निरंतर रखेगा। आज के दिन का ‘पंच परमेश्वर’ वही है। लोकतंत्र ज़िंदाबाद!

lucknow

Jun 04 2024, 08:14

प्रदेश के 81 स्थानों पर आज होगी मतगणना, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस संग सीसीटीवी की निगाह प्रदेश के 81 स्थानों पर आज होगी मतगणना, चप्पे-चप्पे पर
लखनऊ। प्रदेश में 80 लोकसभा सीट और 4 विधानसभा सीट के उप चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह 8 बजे से 7 पुलिस कमिश्नरेट एवं 68 जनपदों में कुल 81 स्थानों पर होगी। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना स्थल पर 93 हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीएपीएफ और पीएसी की कंपनियों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों, अफवाहों के खण्डन एवं सत्यता की जानकारी कर कार्रवाई के लिए हर कमिश्नरेट/जनपद में सोशल मीडिया टीम द्वारा 24 घंटे मॉनीटरिंग की जा रही है। ये जानकारी लोकभवन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार ने दी। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर शिशिर सिंह भी मौजूद रहे।

सीसीटीवी से लैस किये गये मतगणना स्थल, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी फोर्स

अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में बने मतगणना स्थलों की सीसीटीवी के जरिये निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर मीडिया गैलरी का भी निर्माण किया गया है। इसके प्रभारी सूचना अधिकारी होंगे, जो समय-समय पर पत्रकारों को मतगणना हाल का भ्रमण कराएंगे। डीजीपी ने बताया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 81 स्थानों पर 160 उपायुक्त/अपर पुलिस अधीक्षक, 476 सहायक पुलिस आयुक्त/पुलिस उपाधीक्षक, 2248 निरीक्षक, 12883 उपनिरीक्षक, 20876 महिला आरक्षी, 50697 आरक्षी और 6149 होमगार्ड्स को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीएपीएफ की 145 और पीएसी की 102 कंपनियां तैनात की गयी हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केन्द्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। इसके तहत प्रथम घेरे (इनरमोस्ट कार्डन) की सुरक्षा सीएपीएफ, द्वितीय घेरे (इनर कार्डन) की सुरक्षा पीएसी/जनपदीय पुलिस बल और तृतीय घेरे (आउटर कार्डन) की सुरक्षा व्यवस्था जनपदीय पुलिस बल के साथ अन्य अनुपूरक बलों द्वारा सुनिश्चित की गयी है। तृतीय घेरे (आउटर कार्डन) के 100 मीटर दूरी का दायरा स्टेरीलीज रखा गया है।

संवेदनशील मतगणना स्थलों पर होगी विशेष निगरानी

डीजीपी ने बताया कि केंद्र पर अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश करते समय प्रत्येक व्यक्ति को डीएफएमडी, एचएचएमडी द्वार फ्रिस्किंग और चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा। इस दौरान आपत्तिजनक वस्तु, सामग्री ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। महिलाओं की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग उनकी निजता को ध्यान में रखते हुये महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ही की जायेगी। वहीं मतगणना स्थल के आस पास जाम न लगे इसके भी विशेष इंतजाम किये गये हैं। इसके अलावा आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन, एम्बुलेंस, चिकित्सा दल एवं अतिरिक्त क्यूआरटी के साथ रिजर्व टीमों की व्यवस्था की गयी है। इतना ही नहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस और रिजर्व क्यूआरटी टीमों को लगाया गया है। वहीं इन स्थानों पर यूपी 112 के पीआरवी वाहन लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। डीजीपी ने बताया कि भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए मतगणना स्थल पर पर्याप्त पीने के पानी, छाया आदि के प्रबन्ध सुनिश्चित किये गये हैं।

lucknow

Jun 03 2024, 17:07

लखनऊ में युवक ने साथी के मुख पर पेशाब किया, आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ। जनपद के दुबग्गा थाना क्षेत्र का सोमवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमे एक व्यक्ति सो रहे व्यक्ति के मुख पर पेशाब करता हुआ दिख रहा है। दोनों मजदूर हैं और साथ में ही काम करते हैं। इस वीडियो का संज्ञान लेकर थाना पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी वेस्ट ने सोमवार को बताया कि यह पूरा मामला रविवार का है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के चंदौईया खेड़ा गांव स्थित सब्जी मंडी के पीछे एक सरकारी जमीन है। इसी गांव के रहने वाले राजकुमार रावत और संजू उर्फ संजय मौर्या मजदूरी करते हैं।

रविवार को दोनों ईंट तोड़ रहे थे। दोपहर के वक्त दोनों ने एक साथ शराब पी। इस दौरान राजकुमार छांव पाकर वहीं लेट गया। तभी संजय ने उसके मुख पर पेशाब कर दिया। इसका किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में सार्वजनिक कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने इस संबंध में संजय के खिलाफ दुबग्गा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।