अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप नेता INDIA गठबंधन की बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंचे

Image 2Image 3

डेस्क: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान के बीच आज INDIA गठबंधन की बैठक है। बता दें कि इस बैठक में शामिल होने के लिए गठबंधन के नेताओं का दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है। AAP पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप नेता INDIA गठबंधन की बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पहुंच गए हैं।

इस बैठक में शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, एमके स्टालिन समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हो रही है। 

आपको बता दें कि विपक्षी INDIA ब्लॉक के घटक दलों के नेता लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन का आकलन करने के साथ-साथ चुनाव नतीजों के बाद की अपनी रणनीति बनाने के लिए आज एक बैठक करने जा रहे हैं.

अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा- 2014 में पृथ्वी से टकराया था एलियन ऑब्जेक्ट, इससे एलियन मिलने की संभावना बढ़ी

Image 2Image 3

डेस्क : दुनिया भर के वैज्ञानिकों का मानना है कि पृथ्वी के अलावा भी ब्रह्मांड में कहीं और जीवन हो सकता है। वैसे तो आज तक इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है, लेकिन अमेरिकी वैज्ञानिकों ने हाल ही में चौंकाने वाला दावा किया है। उनका कहना है कि 2014 में पृथ्वी से जो उल्कापिंड टकराया था, वो हमारे सौरमंडल का नहीं था।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी यूएस स्पेस कमांड (USSC) ने पिछले हफ्ते ही एक ट्वीट में यह जानकारी दी है। हावर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक आमिर सिराज और अब्राहम लोएब का दावा है कि जनवरी 2014 में धरती से टकराने वाला उल्कापिंड किसी दूसरे सौरमंडल से आया था। उन्हें इस बात पर 99.999% विश्वास है। USSC के मुताबिक, ये पत्थर सच में एक इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट ही था।

2.1 लाख किमी की रफ्तार से टकराया था पत्थर

पृथ्वी से टकराने वाले उल्कापिंड का साइज 1.5 फीट था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पत्थर 1,30,000 मील प्रति घंटे या 2,10,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती से टकराया था। हमारे ग्रह में प्रवेश करते समय इसे पापुआ न्यू गिनी देश के आसमान में टूटते तारे के समान चमकता हुआ देखा गया था। माना जाता है कि यह पत्थर ध्वस्त होकर प्रशांत महासागर में जा गिरा था। यदि इसके टुकड़े मिल जाते हैं तो वैज्ञानिक इसकी उत्पत्ति के बारे में और बेहतर रिसर्च कर पाएंगे।

पहले भी पाया जा चुका है एलियन ऑब्जेक्ट

अब तक ओउमुआमुआ नाम के ऑब्जेक्ट के ही एलियन होने की पुष्टि हुई है। यह सितंबर 2017 में सूर्य के पास से गुजरा था। पृथ्वी से इसकी दूरी 21 मिलियन मील या 33 मिलियन किलोमीटर थी। ये एक पत्थर था या एलियंस की टेक्नोलॉजी का हिस्सा, वैज्ञानिकों को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है।

हर एक दशक में पृथ्वी से टकराते हैं एलियन ऑब्जेक्ट

रिसर्चर्स सिराज और लोएब का कहना है कि लगभग हर 10 साल में पृथ्वी से एलियन ऑब्जेक्ट टकराते हैं। इसका मतलब, धरती के अब तक के जीवन में उससे 450 मिलियन एलियन पत्थर टकरा चुके हैं। वैज्ञानिकों का तो यह भी मानना है कि इन पत्थरों में हमें एलियंस के जीवन से जुड़े सबूत मिल सकते हैं।

तुर्की ने सीरिया में किया घातक ड्रोन हमला, एयरस्ट्राइक में अमेरिका समर्थित चार लड़ाके ढेर

Image 2Image 3

डेस्क: उत्तरी सीरिया में तुर्की ने घातक ड्रोन हमला किया है। तुर्की ने यह हमला शुक्रवार शाम को किया। इस ड्रोन हमले में अमेरिका समर्थित चार लड़ाके मारे गए हैं। जबकि 11 नागरिक घायल हो गये। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। कुर्द की अगुवाई वाले बल ने यह जानकारी दी। 

अमेरिका समर्थित एवं कुर्द की अगुवाई वाले ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ)’ पर इस हमले से एक दिन पहले ही तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा था कि कुर्द की अगुवाई वाले समूह यदि स्थानीय चुनाव कराने की अपनी योजना पर आगे बढ़ते हैं तो उनकी सरकार उन पर कार्रवाई करने से नहीं हिचकेगी ।

अमेरिकी लड़ाकों की मौत से वाशिंगटन भी हरकत में आ गया है। तुर्की की सरकार का आरोप है कि इन समूहों का तुर्किये में प्रतिबंधित कुर्द उग्रवादियों के साथ संबंध है। एसडीएफ ने कहा कि ड्रोन ने कामिशली और उसके आसपास उसके परिसरों तथा आम लोगों के मकानों एवं वाहनों पर आठ बार प्रहार किया। उत्तरी सीरिया में तुर्की के ऐसे हमले असामान्य नहीं हैं। ‘

एंबुलेंस पर भी हमला

कुर्दिश रेड क्रीसेंट’ ने कहा कि जब उसके अर्धचिकित्साकर्मी हमले वाले क्षेत्रों में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे तब भी तुर्की ने उसकी एक एंबुलेंस को निशाना बनाया। उसने कहा कि यह हमला कामिशली के पश्चिम अमौदा शहर के समीप हुआ। अभी तुर्की की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया है। सीरिया के उत्तरी एवं पूर्वी हिस्सों पर काबिज कुर्द के नेतृत्व वाले स्वायत्त प्रशासन ने 11 जून को निगम चुनाव कराने की घोषणा की है।

चुनावी नतीजों से पहले साजिश का खुलासा! इजरायली कंपनी AI की मदद से चला रही थी BJP के खिलाफ एजेंडा*
Image 2Image 3

डेस्क: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के लिए वोटिंग कल शाम पूरी हो जाएगी. जबकि, 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे. इस बीच एक बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. जिसमें अमेरिकी कंपनी ओपन एआई ने दावा किया है कि उसने उन खुफिया अभियानों को विफल कर दिया है, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल का इस्तेमाल कर लोकसभा चुनाव के नतीजे प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ये खुलासा लोकसभा चुनावों के रिजल्ट घोषित होने से ठीक 4 दिन पहले हुआ है. ओपन एआई की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक इजरायली कंपनी ने “भारत पर केंद्रित टिप्पणियां तैयार करना शुरू कर दिया, जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पार्टी की आलोचना की गई और विपक्षी कांग्रेस पार्टी की प्रशंसा की गई. वहीं, "जीरो ज़ेनो" नाम के गुप्त ऑपरेशन में कनाडा, अमेरिका, इजरा/ल और घाना सहित कई क्षेत्रों में जनता की राय को प्रभावित करने के लिए फर्म द्वारा किए गए एक बड़े प्रयास का हिस्सा था. लोकसभा चुनावों में बाधा डालने की हो रही थी कोशिश वहीं, रिपोर्ट में पता चला है कि लोकसभा चुनावों पर केन्द्रित गतिविधि की मई में सूचना दी गई थी, और नेटवर्क का संचालन इजरायल की एक राजनीतिक अभियान प्रबंधन फर्म STOIC की ओर से किया जा रहा था. ओपन एआई की रिपोर्ट में ऐसे अभियानों का हवाला दिया गया है जिनमें खुफिया कामों के लिए एआई का इस्तेमाल किया गया था, जिनका उपयोग जनता की राय में हेरफेर करने या राजनीतिक परिणामों को प्रभावित करने के लिए किया गया था. AI की मदद से चलाया गया बीजेपी विरोधी एजेंडा इजरायल से संचालित कई अकाउंट का इस्तेमाल खुफिया अभियानों के लिए कंटेंट बनाने और एडिटिंग करने के लिए किया गया था. यह कंटेंट एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, वेबसाइट और यूट्यूब पर शेयर किया गया था. रिपोर्ट में कहा गया कि मई की शुरुआत में इस नेटवर्क ने अंग्रेजी भाषा के कंटेंट के साथ भारत में दर्शकों को निशाना बनाना शुरू कर दिया. देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक खतरा- राजीव चंद्रशेखर इंडिया टुडे की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि ये बिल्कुल स्पष्ट और प्रत्यक्ष है कि बीजेपी कुछ भारतीय राजनीतिक दलों की ओर से फैलाई जा रही गलत सूचना और विदेशी हस्तक्षेप का निशाना थी. केंद्रीय मंत्री ने इसे देश के लोकतंत्र के लिए "खतरनाक खतरा" बताया है. उन्होंने कहा कि ये साफ है कि भारत और बाहर निहित स्वार्थी तत्व इसके पीछे हैं और इसकी गहन जांच कर पर्दाफाश किए जाने की आवश्यकता है. राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि इस समय मेरा विचार यह है कि इन प्लेटफार्मों को इसे बहुत पहले जारी करना चाहिए था और चुनाव खत्म होने में इतनी देर नहीं करनी चाहिए थी.
कांग्रेस ने एग्जिट पोल से किया किनारा तो अमित शाह ने कसा तंज, बोले-डटकर हार का सामना करें

#don_t_run_away_face_defeat_amit_shah_mocks_congress

आज शाम आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल आने वाले हैं। चुनाव से पहले परिणाम की दिसा जानने के इच्छुक वोटर्स एग्जिट पोल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस ने एग्जिट पोल को लेकर होने वाली चाबा डिबेट्स में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस TRP के खेल का हिस्सा नहीं बनना चाहती। खेड़ा ने आगे कहा कि मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। 4 जून को परिणाम सबके सामने होंगे। इसके बाद कांग्रेस पार्टी TV डिबेट्स में शामिल होगी। कांग्रेस के इस फैसले पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तंज कसा है और हार का डटकर सामना करने की अपील की है।

Image 2Image 3

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दावा किया कि टेलीविजन चैनलों पर एक्जिट पोल की बहसों में भाग नहीं लेने का कांग्रेस का फैसला 'स्पष्ट पुष्टि' है कि विपक्षी दल ने 2024 के लोकसभा चुनाव में हार मान ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए शाह ने एक बयान में कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस के मामलों में अहम भूमिका निभानी शुरू की है, तब से कांग्रेस ‘डिनायल मोड’ में है। सुप्रीम कोर्ट से कोई अनुकूल जजमेंट नहीं आता है, तो न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देना, इलेक्शन कमीशन की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर देना, ईवीएम पर सवाल खड़े कर देना, संसद में बहस करने की जगह संसद को छोड़कर भाग जाना, संवैधानिक पदों की अवहेलना करना, मिमिक्री करना और एजेंसियों पर सवाल खड़ा करना इनकी आदत बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी के कांग्रेस में मुख्य व्यवस्था में आने के बाद से ही कांग्रेस देश की सभी प्रकार की संस्थाओं चाहे मीडिया हो, न्यायिक व्यवस्था हो, पार्लियामेंट हो, संवैधानिक पद पर बैठे हुए लोग हों, एजेंसियां हों, सबके सामने डिनायल मोड में आ चुकी है। इसी का परिणाम है कि ये कल के एग्ज़िट पोल का बहिष्कार कर रहे हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हए शाह ने कहा, ‘कांग्रेस ने यह सोच कर चुनाव प्रचार किया कि उसे बहुमत मिलने वाला है लेकिन अब उसे वास्तविकता का एहसास हो गया है और वह जानती है कि कल चुनाव के बाद प्रसारित होने वाले एग्जिट पोल में उसे करारी हार का सामना करना पड़ेगा।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मीडिया के सवालों का जवाब देने का साहस नहीं है इसलिए वह एग्जिट पोल की पूरी प्रक्रिया को खारिज कर रही है और दावा कर रही है कि इसका कोई मतलब नहीं है।

शाह ने आगे तंज करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के नेताओं को कहना चाहते हैं कि शुतुरमुर्ग की तरह की आदत से कभी किसी का फायदा नहीं होता हैय़ डटकर हार का सामना करना चाहिए, आत्मचिंतन करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिएय़ भाजपा ने भी कई चुनाव हारे, लेकिन कभी मीडिया या एग्जिट पोल का बहिष्कार नहीं किया। उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों के एग्जिट पोल भाजपा के 400 पार के नारे को धरातल पर उतारने वाले नतीजे लेकर आएगा।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम फिर विवादों में घिरे, घर में घुसकर महिलाओं से की मारपीट, बालिकाओं के फाड़े कपड़े!

Image 2Image 3

 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं, इस बार धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर महिलाओं के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, शालिग्राम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर तिवारी परिवार पर हमला बोल दिया और लाठी डंडों से मारपीट की। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि मामले में FIR भी दर्ज हो चुकी है। यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग विवादों की वजह से चर्चाओं में रह चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने ही साथी जीतू तिवारी के घर अचानक हमला कर दिया जिसमें घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान मारपीट में कई महिलाओं को गंभीर चोटे भी आई है। 

बताया जा रहा है कि बालिकाओं के साथ में भी मारपीट की गई है और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। शालिग्राम कुछ समय पहले टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के साथ मारपीट को लेकर भी विवादों में रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी दबंगई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।धीरेन्द्र शास्त्री के भाई पर आरोप है कि उसने अपने ही दोस्त जीतू तिवारी के घर घुसकर उससे मारपीट की है। पीड़ित जीतू तिवारी ने बताया कि शालिग्राम गर्ग ने उसके मां, बहन और भांजी के साथ मारपीट की है। 

उन्होंने यह भी बताया कि दोनों दोस्त हैं। शालिग्राम कहता है कि जो हम करते हैं तुम भी वही करो। वह गलत काम करता है। नशा करता है। लेकिन मैं उसके साथ नहीं रहता इस वजह से उसने घर आकर मेरे परिवार के सदस्यों से मारपीट की है। पीड़ित ने आगे बताया कि धीरेन्द्र शास्त्री के भाई शालिग्राम ने मेरे घर घुसकर मां को मारा, पिता को मारा, बहन के साथ बदतमीजी की। नबालिग भांजी का हाथ तोड़ दिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। उसने यह भी कहा कि पुलिस ने मामूली गाली गलौच का मामला लिख दिया है। चाहे मेरी जान चली जाए लेकिन मैं इस शालिग्राम को नहीं छोड़ूंगा।

मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, Indigo की फ्लाइट में मिली बम की धमकी, 200 से ज्यादा पैसेंजर्स थे सवार

Image 2Image 3

 मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है, यह जानकारी सामने आने के बाद प्लेन में सवार पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि, बम की धमकी मिलने के बाद फ़ौरन इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स ने मुंबई एयरपोर्ट अधिकारियों को दी। साथ ही मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लागू कर दी गई। बम की खबर फैलते ही एयरपोर्ट के अंदर मौजूद लोगों में भी डर का माहौल पैदा हो गया। 

लेकिन स्थिति में नियंत्रण में रखने के लिए एयरपोर्ट के अंदर मौजूद लोगों को भी बाहर नहीं जाने दिया गया। सिक्योरिटी गार्ड, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस विभाग के आला अधिकारी तुरंत रनवे पर पहुंचे। इसके बाद पूरी सावधानी के साथ प्लेन में मौजूद सभी पैसेंजरों को इमरजेंसी गेट से निकालकर चेकिंग की गई। 

सुचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और सामान की चेकिंग की। इतना ही नहीं बम और डॉग स्कवाड के साथ प्लेन का कोना-कोना खंगाला गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। मुंबई पुलिस का कहना है कि बम की सूचना अफवाह हो सकती है, लेकिन मामले की गहन जांच की जाएगी। अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चारधाम यात्रा 2024: आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, एक दिन में 3000 को अनुमति, हरिद्वार में उमड़ी भारी भीड़

Image 2Image 3

 चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार के ट्रांजिट कैंप में काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण आज एक जून से शुरू हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने भी बैठक कर भीड़ नियंत्रित करने की योजना बनाई। धामों में भीड़ बढ़ने से प्रशासन ने 13 मई को ट्रांजिट कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगा दी थी।

इसके बाद 15-16 मई को पंजीकरण पर रोक जारी रही। बाद में यह तिथि 19 मई फिर 31 मई तक बढ़ा दी गई। इससे तीर्थयात्रियों को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए 12-12 दिन इंतजार करना पड़ा। कई तीर्थयात्री अपने घरों को लौट गए थे।

23 मई से प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण की व्यवस्था की है। अस्थायी पंजीकरण का कोटा 1,000 से कई बार में बढ़ाकर वर्तमान में 4,500 है। शुक्रवार को भी तीर्थयात्रियों से अस्थायी पंजीकरण के फॉर्म जमा करवाए गए। उधर, चार धाम यात्रा प्रशासन के ओएसडी नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया, शनिवार से ट्रांजिट कैंप में चारधाम की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खोल दिए हैं। शनिवार से एक दिन में 3000 श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण होंगे। सरकार ने यह निर्णय गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल के स्थलीय निरीक्षण के बाद लिया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की थी।

शुरुआत में ऋषिकेश में 1000 और हरिद्वार में 500 श्रद्धालुओं के ऑफलाइन पंजीकरण किए गए। लेकिन धामों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने से सरकार को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगानी पड़ी। रोक की अवधि को 31 मई तक बढ़ाया गया। साथ ही गढ़वाल आयुक्त और आईजी गढ़वाल को निर्देश दिए गए कि वे वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने के बाद बताएं कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन खोले जाएं या नहीं। उनकी रिपोर्ट पर शनिवार से हरिद्वार और ऋषिकेश में प्रतिदिन 1500-1500 ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएंगे।

उनके नेता अमेठी जैसी सीट छोड़कर भाग रहे हैं, उनमें लड़ने का दम ही नहीं', एमपी के CM मोहन यादव का कांग्रेस पर तंज

Image 2Image 3

लोकसभा चुनाव के लिए 06 चरणों की वोटिंग संपन्न हो चुकी है। सातवें और अंतिम चरण में शनिवार, 01 जून को मतदान होगा। इससे पूर्व सीएम डा मोहन यादव एवं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। नर्सिंग घोटाले में विश्वास सारंग की भूमिका को लेकर सीएम ने कहा- अदालत में प्रकरण चल रहा है जो कोर्ट और CBI कहेगा हम कर्रवाई करेंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी एवं कांग्रेस दो दल हैं। कांग्रेस ने निरंतर पतन की स्थिति पकड़ी। सीएम ने कहा 2014 से पीएम नरेन्द्र मोदी का यशस्वी उदाहरण है। राहुल गांधी अमेठी सांसद रहे किन्तु ऐसी पटकनी खाई कि वहां से भाग खड़े हुए। 29 में से 27 सीटों पर कांग्रेस लड़ी तथा बोलते है कि हम दमदारी से लड़े। क्या ऐसी दमदारी से लड़े की बराबर की सीट पर भी नहीं लड़ पाए। 48 के तापमान में भी हमने रोड शो किए, कार्यकर्ताओं एवं जनता का उत्साह देखकर निश्चित ही पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बहुमत से सरकार बन रही है। पीएम के डिबेट से पीछे हटने के सवाल पर सीएम ने कहा कि डिबेट बराबरी के व्यक्ति के साथ की जाती है। कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा इंदौर सीट छोड़ने के सवाल पर कहा कि उनके नेता अमेठी जैसी सीट छोड़कर भाग रहे हैं। उनमें लड़ने का दम ही नहीं।

वही इससे पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पूरे देश में जिस प्रकार से जनता ने आशीर्वाद दिया, पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में भी ऐतिहासिक कामयाबी प्राप्त होगी। उन्होंने भरोसा व्यक्त किया कि 29 की 29 सीटें बीजेपी मध्य प्रदेश में जीतेगी। वीडी बोले कि 80 प्रतिशत बूथों पर इस बार बीजेपी बहुमत के साथ जीतेगी। हम मध्य प्रदेश में 10 प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने में सफल रहेंगे। वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में 8 जनसभाएं और दो रोड शो किए। गृहमंत्री अमित शाह ने भी चार जनसभाएं, बूथ की बैठक, रोड शो किए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 12 राज्यों में जनसभाएं की तरफ 72 लोकसभा सीटों को कवर किया। इस बार प्रधानमंत्री ने फोकस किया था कि पथ सभाएं करेंगे। इसे मध्य प्रदेश में सफलता पूर्वक किया। 2070 नेताओं ने 10099 शक्ति केंद्रों में सभाएं की। 20 लाख लोग सहभागी हुए। एक दिन में सदस्यता अभियान के तहत 2,82,242 लोगों को सदस्यता दिलाई। मतदाताओं को कॉल करके वोट डालने की अपील की। बूथ विजय अभियान में 10 दिन दो घंटे काम किया। 5300 से ज्यादा सामाजिक बैठक की 6 लाख से ज्यादा लोगों को शामिल किया। इस चुनाव में काल सेंटर 21 स्थानों पर थे। 16485560 फोन किए गए। चारों चरणों में 298 वीसी के जरिए कार्यकर्याओं को जोड़ा। 22 हजार महिलाओं ने महिला काल सेंटर बनकर वोट बढ़ाने का काम किया। मध्य प्रदेश में 6 देशों के राजनीतिक प्रतिनिधियों ने बूथ प्रबंधन को देखा। इस अभियान को सराहा।

क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए जरूरी खबर! इस महीने से बदल रहे ये नियम ध्यान से पढ़ लें, एक गलती पर लगेगा बड़ा झटका

Image 2Image 3

अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, क्रेडिट कार्ड के कई नियम समय के साथ में बदलते रहते हैं, जिसे क्रेडिट कार्ड यूजर के लिए जानना बेहद जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, क्रेडिट कार्ड के नियम इस महीने बदलने वाले हैं, जिन्हें जानना आपके लिए जरूरी हैं। आइसीआइसीआइ बैंक एसबीआई बैंक बैंक ऑफ़ बड़ोदा एचडीएफसी बैंक अपने क्रेडिट कार्ड नियम में कुछ बदलाव करने जा रहे हैं। ऐसे में इसका सीधा असर इन बैंक की क्रेडिट कार्ड यूजर्स पर पढ़ने वाला है।

आइसीआइसीआइ बैंक के अमेजॉन पे क्रेडिट कार्ड 

 यूजर्स को 18 जून के बाद मिलने वाले रेंट पेमेंट पर रिवॉर्ड नहीं मिलेंगे। हालांकि इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हुए फ्यूल में आप कुछ छूट पा सकते हैं।

 एसबीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड

 

 आपको 1 तारीख के बाद से सरकारी ट्रांजैक्शन पर किसी भी प्रकार का रिकॉर्ड नहीं मिलेगा।

 बैंक ऑफ़ बड़ौदा का क्रेडिट कार्ड 

 23 जून से एक बड़ा बदलाव होने वाला है, जिसके तहत अब आपको तय समय सीमा पर पेमेंट का भुगतान नहीं करने पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। इतना ही नहीं यदि आप लिमिट को भी क्रॉस करते हैं तो आपको आप एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।

एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड 

 इस महीने कई बड़े बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं, जिसमें जो डिटेल सामने आई है इसके अनुसार, स्विगि एप पर स्विगि मनी के रूप में डालने पर मिलने वाला केस में अब अगले महीने के कार्ड स्टेटमेंट बैलेंस में एडजस्ट किया जाएगा बताया जा रहा है कि यह नियम 21 जून से लागू होने वाला है। इन बैंकों के अलावा भी कई बैंक अपने क्रेडिट कार्ड के नियम में बदलाव कर सकती है।

Note - क्रेडिट कार्ड से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए नजदीकी बैंक से संपर्क कर सकते हैं। यहां आपको केवल जानकारी दी गई है।