अहरौला के खजुरी मेहियापार में चुनावी जनसभा का हुआ आयोजन, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा, बसपा, कांग्रेस पर साधा निशाना,
आजमगढ़ जिले के अहरौला के खजुरी मेहियापार में चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। चुनावी जनसभा के मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहे।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रुप में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, विजय बहादुर पाठक रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता लालगंज प्रत्याशी नीलम सोनकर रही,कार्यक्रम का संचालन हरीश तिवारी ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि 2014 तक भारत अर्थ व्यवस्था के नाम पर 11 वे स्थान पर था। आज भारत देश अर्थ व्यवस्था के नाम पर तीसरे स्थान पर है। अगर तीसरी भारत प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी बने तो भारत पहले स्थान पर होगा इसमें कोई संदेह नहीं है। भारत यूक्रेन, रूस का युद्ध आज वर्षो से चल रहा है हमारे प्रधान मंत्री जी द्वारा यूक्रेन में पढ़ने गए छात्र छात्राओं को भारत वापस बुलाया गया। आज भारत देश को आंख दिखाने की हिम्मत किसी देश मे नही है। रही बात प्रदेश सरकार की तो आज गुंडे माफिया अपनी जान की दुहाई मांग रहें हैं। सपा की चेन उतर गईं हैं। बसपा की हालत पंचर है। कांग्रेस का देश से सफाया हो चुका है। विपक्षी राम नाम से डर रहे हैं कि कही उनका वोट खराब ना हो जाए लेकिन देश की जनता जानती है। मोदी जी को तीसरी भारत प्रधान मंत्री बनाने का काम करेगी। इसी तरह मंच बैठे भाजपा नेताओ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर भाजपा नेता नीलम सोनकर द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गदा, तलवार भेट किया। इस मौके पर पूर्व सांसद लालगंज संगीता सरोज, अजय नरेश यादव, ध्रुव कुमार सिंह,विधान परिषद सदस्य राम सूरत सूरज प्रकाश श्रीवास्तव,राजभर, जयनाथ सिंह, नीरज तिवारी, राजेश सिंह, अनेक लोग मौजूद रहे।
May 24 2024, 18:50