India

May 23 2024, 14:50

ताइवान में नई सरकार बनने पर बौखलाया चीन, ताइपे में किया अब तक का सबसे बड़ा सैन्य अभियान, पढ़ें किस महाशक्ति को दी चुनौती

चीन ने एक साल के भीतर ताइवान के आसपास कई सैन्य अभ्यास किए। ताइवान में नए राष्ट्रपति के शपथ लेने के कुछ ही दिनों बाद चीन ने ताइवान के आसपास एक साल में अपना सबसे व्यापक सैन्य अभ्यास आयोजित किया। चीन ने गुरुवार सुबह 7:45 बजे (स्थानीय समय) से सैन्य अभ्यास की शुरुआत की। चीन के इस अभ्यास का मकसद आजाद ताइवान की मांग कर रहे अलगाववादी लोगों को सजा देना और बाहरी तकतों के हस्तक्षेप को चेतावनी देना है। बाहरी ताकतों का मतलब अमेरिका से है। बता दें कि अमेरिका ताइवान का मुख्य सैन्य समर्थक है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन लगातार कह रहे हैं कि अगल हमला हुआ तो अमेरिका 23 मिलियन लोगों की रक्षा करेगा। वहीं चीन का मकसद ताइवान को अपने नियंत्रण में लेना है। लाई चिंग-ते ने सोमवार को ताइवान के नए राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाला। अपने शपथ समारो में उन्होंने कहा था कि चीन को युद्ध की धमकी छोड़ देनी चाहिए। लाई के कार्यभार संभालने पर चीन ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। लाई को बधाई देने के लिए चीन न अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की निंदा की। चीन ने ताई-पे का समर्थन करने वाले एक अमेरिकी कांग्रेसी और अमेरिका के रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध भी लगाया। ताइवान सरकार की बढ़ी मुश्किलें चीनी सैन्य अभ्यास के कारण हाल ही में ताइवान में बनी नई सरकार के लिए परेशानी और बढ़ गई है। विपक्षी सांसद कानून में बदलाव की मांग कर रहे हैं। इस बदलाव का उद्देश्य नए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की शक्तियों पर लगाम लगाना है। कानून में बदलाव की मांग के बीच मंगलवार रात हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। शुक्रवार को कानून में बदलाव पर आगे की कार्यवाही हो सकती है, ऐसे में प्रदर्शन दोबारा शुरू होने की आशंका है। सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना ताइवान जलडमरूमध्य , ताइवान द्वीप के उत्तर, दक्षिण और पूर्व में और किनमेन, मात्सु, वुकिउ और डोंगयिन द्वीपों के आसपास के क्षेत्रों में अभ्यास कर रही है। ताइवान के रक्षा मंत्री ने कहा कि वह सैन्य अभ्यास पर नजर बनाए हुए हैं।

India

May 23 2024, 14:47

बांग्लादेशी सांसद की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, 5 करोड़ में दी गई थी सुपारी
#bangladesh_mp_anwarul_azim_murder_case बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सांसद अनवारुल अजीम की हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। इसके लिए 5 करोड़ टका (बांग्लादेशी करेंसी) में डील हुई थी। कोलकाता पुलिस का कहना है कि बांग्लादेश अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम की 13 मई को न्यूटाउन के फ्लैट में गला घोंटकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को सड़ने से बचाने के लिए उसके कई टुकड़े किए। इसके बाद उन टुकड़ों में खास फ्रीजर में रखा गया। बांग्लादेश में पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए हत्या की पूरी कहानी का खुलासा किया है। बांग्लादेश की सत्ताधारी पार्टी के सांसद अनवारुल अजीम 12 मई को भारत इलाज के लिए आए थे। यहाँ वह पहले दो दिन अपने एक सुनार दोस्त के यहाँ रुके थे, इसके बाद वह इलाज की बात कह कर उसके घर से निकले और फोन पर बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं। हालाँकि, इसके बाद से वह गायब हो गए और उनका कोई पता नहीं लगा। इसके बाद उनकी हत्या की खबर आई। द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने बताया है कि बीते हफ्ते कोलकाता में लापता हुए हैं। जेनाइदाह-4 से सांसद अनवारुल अजीम की हत्या कोलकाता के एक फ्लैट में की गई थी। अब तक हमें यही पता चला है कि हत्या में शामिल सभी लोग बांग्लादेशी हैं। यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी। भारतीय पुलिस हमारे साथ पूरा सहयोग कर रही है और बाकी चीजें भी जल्दी ही सामने आ जाएंगी। बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अजीम का कोलकाता में अवैध सोने का कारोबार था। कारोबार को लेकर अपने सहयोगी अख्तरुज्जमां से अजीम की अनबन हुई थी और इसके बाद उसने अमानुल्लाह नाम के शख्स को अजीम की सुपारी दे दी, जिसे मंगलवार रात ढाका में गिरफ्तार किया गया था। अमानुल्लाह ने मुस्तफिजुर और फैसल नाम को इस काम के लिए अपने साथ मिलाया। ये दोनों भी गिरफ्तार हो चुके हैं, जो बिना किसी पासपोर्ट के भारत गए थे। गिरफ्तारी के बाद इन लोगों ने बताया है कि ये बीते महीने ही कोलकाता आ गए थे और किराए पर फ्लैट लेकर रह रहे थे।

India

May 23 2024, 14:19

बंगाल में फिर बवालः नंदीग्राम में मतदान से पहले बीजेपी महिला कार्यकर्ता की हत्या, टीएमसी पर आरोप*
#west_bengal_poll_violence_bjp_worker_killed_in_nandigram पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान फिर हिंसा हुई है। बीजेपी महिला कार्यकर्ता की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। पश्चिम बंगाल में 25 मई को छठे चरण के मतदान से पहले एक बार फिर हिंसा हुई है। मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई है। बुधवार देर रात हुई इस झड़प में भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई जबकि पार्टी के सात कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं। यह घटना नंदीग्राम के सोनचूरा गांव की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता बुधवार रात को चुनाव प्रचार को लेकर इकट्ठा हुए थे, इसी दौरान कुछ गुंडे वहाँ मोटरसाइकिल पर आए और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। उन्होंने धारदार हथियारों से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इसी दौरान गुंडों ने एक महिला भाजपा कार्यकर्ता रथिबाला आदि पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनको बचाने आए उनके बेटे पर भी गुंडों ने हमला किया। इस हमले में महिला का बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला की बाद में मौत हो गई। उसके घायल बेटे को कोलकाता एक एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस हमले में भाजपा के कुल 7 कार्यकर्ता घायल हो गए हैं, उनका भी इलाज चल रहा है। भाजपा ने हमले का आरोप टीएमसी पर लगाया है। हालांकि टीएमसी ने आरोपों को खारिज किया है। बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने नंदीग्राम में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि ममता ने नंदीग्राम में मिली हार का बदला लेने की धमकी दी थी। वह 2021 विधानसभा चुनाव का जिक्र कर रहे थे। मालवीय ने एक पोस्ट में कहा, 16 मई, 2024 को ममता बनर्जी ने हल्दिया में एक रैली में धमकी देते हुए कहा कि वह नंदीग्राम में मिली हार का बदला लेंगी। उन्हें बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी से हार मिली, लेकिन फिर भी शर्मनाक तरीके से मुख्यमंत्री बन गईं।

India

May 23 2024, 11:52

आज शाम थम जाएगा छठे चरण का प्रचार, 25 मई को आठ की 58 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
#loksabha_election_2024_sixth_phase_voting
लोकसभा चुनाव 2024 को लिए पांच चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब 25 मई को छठे चरण के लिए मतदान होना है। इस दौरान आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग सीटों पर मतदान किया जाएगा। 25 मई को बिहार, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में वोटिंग की जाएगी। छठे चरण में कुल 889 उम्मीदवार मैदान में हैं। दौरान सबसे अधिक उम्मीदवार जो चुनावी मैदान में हैं वो हरियाणा के हैं। हरियाणा की 10 सीटों के लिए 239 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जम्मू-कश्मीर में सबसे कम 20 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने चुनावी रण में हैं। *उत्तर प्रदेश* यूपी में छठे चरण में सुल्तानपुर, श्रावस्ती, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, डुमरियागंज, बस्ती, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, जौनपुर, भदोही, लालगंज, मछलीशहर और आजमगढ़ संसदीय सीट के अलावा बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा। यहां मतदान सुबह सात से छह बजे तक होगा। कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। *बिहार* बिहार में पश्चिमी चंपारण, पूर्व चंपारण, वाल्मीकिनगर, शिवहर, सिवान, वैशाली, महाराजगंज और गोपालगंज में वोटिंग है। यहां कुल 86 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। *हरियाणा* छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर एक साथ वोटिंग होगी। यहां 223 प्रत्याशी मुकाबले में उतरे हैं। इस चरण में हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, सिरसा, रोहतक, गुड़गांव, भिवानी-महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। *जम्मू-कश्मीर* बता दें कि जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मतदान होना था। लेकिन मौसम खराब होने की वजह से मतदान को छठे चरण में कर दिया गया था। अनंतनाग में 20 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। *झारखंड* झारखंड की रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर छठे चरण में चुनाव होगा। यहां कुल 93 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने उतरे हैं। *ओडिशा* ओडिशा में क्योंझार, संबलपुर, कटक, ढेंकानाल, पुरी, भुवनेश्वर लोकसभा सीटों पर वोट पड़ेगा। इन सीटों पर 64 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस चुनाव में संबलपुर की कुचिंदा और रैराखोल विधानसभा में सुबह सात से शाम चार बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं देवगढ़ विधानसभा में सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। वहीं बाकी लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। *पश्चिम बंगाल* पश्चिम बंगाल में घाटल, तामलुक, कांथी, पुरुलिया, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, बंकुरा, बिशनुपुर लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इन सीटोंं पर कुल 79 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

India

May 23 2024, 10:48

रद्द हो सकता है प्रज्वल रेवन्ना का पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय ने सिद्धारमैया सरकार की चिट्ठी का दिया जवाब

#prajwal_revanna_passport_may_cancelled

प्रज्ज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। उन्होंने पीएम मोदी से जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने का अनुरोध किया था। इसके बाद विदेश मंत्रालय एक्शन मोड में दिखाई दे रहा है। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक यह लेटर विदेश मंत्रालय को मिल गया है। इस पर कार्रवाई भी की जा रही है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने की मांग उठाई है।सिद्धारमैया ने अपने पत्र में लिखा है कि ये शर्मनाक है कि प्रज्वल रेवन्ना अपने जघन्य कृत्यों की खबर सामने आने के तुरंत बाद और अपने खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज होने से कुछ घंटे पहले अपने राजनयिक पासपोर्ट का इस्तेमाल करके 27 अप्रैल 2024 को देश छोड़कर जर्मनी भाग गया।

इससे पहले कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने अश्लील वीडियो मामले में केंद्र सरकार से प्रज्ज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की मांग की थी। केंद्र की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने कहा था कि यह केंद्र की जिम्मेदारी है कि तय कानून के तहत मदद करे और राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करे।

बता दें कि जेडीएस सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना यौन शोषण के आरोपों को झेल रहे हैं। 33 साल के प्रज्ज्वल पर महिलाओं के यौन शोषण करने के कई मामले दर्ज हैं। इस घोटाले ने सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा-जेडीएस के बीच राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है। बता दें कि प्रज्ज्वल कर्नाटक के हासन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जैसे ही सांसद से जुड़े वीडियो सामने आने लगे, वह वोटिंग खत्म होने के बाद वह 27 अप्रैल को देश छोड़कर जर्मनी भाग गए।

India

May 23 2024, 10:09

बीजेपी के कारण बताओ नोटिस का जयंत सिन्हा ने दिया जवाब, कहा- मुझसे किसी ने संपर्क तक नहीं किया
#hazaribagh_mp_jayant_sinha_on_bjp_show_cause_notice झारखंड की हजारीबाग सीट से बीजेपी के निवर्तमान सांसद जयंत सिन्हा ने पार्टी की तरफ से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया है।उन्होंने बीजेपी के कारण बताओ नोटिस पर निराशा और हैरानी व्यक्त की है।सिन्हा ने कहा कि उन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला है क्योंकि वह “व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं” के लिए विदेश में थे। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जयंत सिन्हा को हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेने और इस तरह पार्टी की छवि को खराब करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जयंत सिन्हा ने भाजपा के झारखंड महासचिव आदित्य साहू के पत्र का जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण विदेश होने की वजह से उन्होंने डाक मत-पत्र प्रक्रिया के जरिए से मतदान किया। अगर पार्टी चाहती कि मैं किसी भी चुनावी गतिविधियों में भाग लूं, तो आप निश्चित रूप से मुझसे संपर्क कर सकते थे। हालांकि, 2 मार्च को मेरी घोषणा के बाद झारखंड से एक भी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, सांसद या विधायक मेरे पास नहीं पहुंचे। मुझे किसी भी पार्टी कार्यक्रम आमंत्रित नहीं किया गया। इसके साथ ही मुझे किसी भी रैली या संगठनात्मक बैठकों के लिए भी न्योता नहीं आया। झारखंड की हजारीबाग सीट से मौजूदा सांसद सिन्हा ने साहू को लिखे दो पेज के पत्र में कहा, पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मनीष जायसवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया। मैंने 8 मार्च को बधाई दी थी, जोकि मेरे समर्थन का ही साक्ष्य था। उन्होंने कहा, अगर बाबूलाल मरांडी मुझे कार्यक्रम में शामिल करना चाहते थे तो वो निश्चित रूप से मुझे आमंत्रित कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जयंत सिन्हा ने कहा ‘लोकसभा अध्यक्ष को सूचित करने के बाद मैं कुछ निजी प्रतिबद्धताओं के कारण 10 मई 2024 को विदेश चला गया। पार्टी द्वारा मुझे किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने के कारण वहां रुकने की कोई आवश्यकता दिखाई नहीं पड़ी। जाने से पहले मैंने पोस्टल बैलेट प्रक्रिया के जरिए अपना वोट दिया था इसलिए ये आरोप लगाना गलत है कि मैंने अपने मताधिकार के कर्तव्य का पालन नहीं किया है। पिछले कई दशकों से मैंने पार्टी की कई महत्वपूर्ण और सार्थक राष्ट्रीय नीति संबंधी पहलों में सहायता की है। इन पदों पर रहते हुए मेरे कार्यों की सराहना की गई है। मैंने पार्टी की सभी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया है। बीजेपी नेता ने कहा, आपका यह रवैया समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश करने के अलावा पार्टी के सामूहिक प्रयासों को भी कमजोर करने वाला है। इसके अतिरिक्त, पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा और कठिन परिश्रम के बावजूद, ऐसा प्रतीत होता है कि मुझे अन्यायपूर्ण तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। हम निश्चित ही किसी भी समय व्यक्तिगत रूप से या फोन पर बात कर सकते थे, ताकि आपके किसी भी संदेह को दूर किया जा सके। हजारीबाग लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के पदाधिकारी होने के नाते आप कभी भी मुझसे संपर्क कर सकते थे। चुनाव समाप्त होने के बाद आपके द्वारा इस तरह का पत्र भेजना मेरे लिए समझ से परे है।

India

May 23 2024, 10:08

बीजेपी के कारण बताओ नोटिस का जयंत सिन्हा ने दिया जवाब, कहा- मुझसे किसी ने संपर्क तक नहीं किया

#hazaribagh_mp_jayant_sinha_on_bjp_show_cause_notice 

 झारखंड की हजारीबाग सीट से बीजेपी के निवर्तमान सांसद जयंत सिन्हा ने पार्टी की तरफ से जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब दिया है।उन्होंने बीजेपी के कारण बताओ नोटिस पर निराशा और हैरानी व्यक्त की है।सिन्हा ने कहा कि उन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला है क्योंकि वह “व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं” के लिए विदेश में थे।

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को जयंत सिन्हा को हजारीबाग लोकसभा सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेने और इस तरह पार्टी की छवि को खराब करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जयंत सिन्हा ने भाजपा के झारखंड महासचिव आदित्य साहू के पत्र का जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण विदेश होने की वजह से उन्होंने डाक मत-पत्र प्रक्रिया के जरिए से मतदान किया। अगर पार्टी चाहती कि मैं किसी भी चुनावी गतिविधियों में भाग लूं, तो आप निश्चित रूप से मुझसे संपर्क कर सकते थे। हालांकि, 2 मार्च को मेरी घोषणा के बाद झारखंड से एक भी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी, सांसद या विधायक मेरे पास नहीं पहुंचे। मुझे किसी भी पार्टी कार्यक्रम आमंत्रित नहीं किया गया। इसके साथ ही मुझे किसी भी रैली या संगठनात्मक बैठकों के लिए भी न्योता नहीं आया।

झारखंड की हजारीबाग सीट से मौजूदा सांसद सिन्हा ने साहू को लिखे दो पेज के पत्र में कहा, पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मनीष जायसवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया। मैंने 8 मार्च को बधाई दी थी, जोकि मेरे समर्थन का ही साक्ष्य था। उन्होंने कहा, अगर बाबूलाल मरांडी मुझे कार्यक्रम में शामिल करना चाहते थे तो वो निश्चित रूप से मुझे आमंत्रित कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

जयंत सिन्हा ने कहा ‘लोकसभा अध्यक्ष को सूचित करने के बाद मैं कुछ निजी प्रतिबद्धताओं के कारण 10 मई 2024 को विदेश चला गया। पार्टी द्वारा मुझे किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने के कारण वहां रुकने की कोई आवश्यकता दिखाई नहीं पड़ी। जाने से पहले मैंने पोस्टल बैलेट प्रक्रिया के जरिए अपना वोट दिया था इसलिए ये आरोप लगाना गलत है कि मैंने अपने मताधिकार के कर्तव्य का पालन नहीं किया है। पिछले कई दशकों से मैंने पार्टी की कई महत्वपूर्ण और सार्थक राष्ट्रीय नीति संबंधी पहलों में सहायता की है। इन पदों पर रहते हुए मेरे कार्यों की सराहना की गई है। मैंने पार्टी की सभी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया है।

बीजेपी नेता ने कहा, आपका यह रवैया समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश करने के अलावा पार्टी के सामूहिक प्रयासों को भी कमजोर करने वाला है। इसके अतिरिक्त, पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा और कठिन परिश्रम के बावजूद, ऐसा प्रतीत होता है कि मुझे अन्यायपूर्ण तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। हम निश्चित ही किसी भी समय व्यक्तिगत रूप से या फोन पर बात कर सकते थे, ताकि आपके किसी भी संदेह को दूर किया जा सके। हजारीबाग लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के पदाधिकारी होने के नाते आप कभी भी मुझसे संपर्क कर सकते थे। चुनाव समाप्त होने के बाद आपके द्वारा इस तरह का पत्र भेजना मेरे लिए समझ से परे है।

India

May 22 2024, 20:12

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ी, अहमदाबाद के केडी अस्पताल में कराया गया भर्ती

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान की गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को तबीयत बिगड़ गई. भयंकर गर्मी और हीट वेव (लू) के कारण उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. शाहरुख खान के एडमिट होने के बाद पुलिस ने केडी अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी है. शाहरुख खान मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले को देखने पहुंचे थे. इस मुकाबले में शाहरुख की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है.

अहमदाबाद में भयंकर गर्मी पड़ रही है. आज भी पारा 43 डिग्री के आस पास बना हुआ है. ऐसे में किंग खान भी इस भारी गर्मी से बच नहीं पाए और दोपहर में उनकी तबीयत खराब हो गई. पानी की कमी और खांसी होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. फिलहाल किंग खान का इलाज किया जा रहा है. डॉक्टर उनकी सेहत पर नज़र बनाए हुए हैं. फिलहाल शाहरुख की तबीयत ठीक है. अस्पताल में उनके साथ जूही चावला भी मौजूद हैं.

बीते रोज़ अहमदाबाद में आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच खेला गया था. इसमें शाहरुख की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और एसआरएच को 8 विकेटों से करारी शिकस्त दी. टीम के उमदा प्रदर्शन से शाहरुख बेहद खुश नज़र आए. मैच के बाद वो मैदान पर भी खिलाड़ियों के साथ देखे गए. बाद में उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडिमय में पहुंचे हज़ारों समर्थकों का आभार व्यक्त किया. शाहरुख खान ने बेटे अबराम और बेटी सुहाना के साथ पूरे मैदान का चक्कर लगाया और दिल से सभी फैंस का आभार जताया.

आईपीएल के इस सीजन में अपनी टीम केकेआर के ज्यादातर मुकाबलों में शाहरुख मैदान में नज़र आए. मैच में केकेआर की हार हो या जीत, शाहरुख हमेशा ही मैदान में आते दिखे और खिलाड़ियों से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाते दिखाई दिए. किंग खान की टीम आईपीएल की अपनी तीसरी ट्रॉफी जीतने से महज़ एक कदम दूर है.

India

May 22 2024, 18:43

कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी सरकार को बड़ा झटका,2010 के बाद दिए गई सभी ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द

#calcuttahighcourtwestbengalobclistreleasedafter2010rejected

लोकसभा चुनावों के बीच ममता बनर्जी सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 2010 के बाद बनाई गई सभी ओबीसी सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया है।हाईकोर्ट के इस आदेश के परिणामस्वरूप करीब पांच लाख ओबीसी प्रमाणपत्र रद्द कर दिए गए। हालांकि, साथ ही हाईकोर्ट ने कहा, इस प्रमाणपत्र के जिन उपयोगकर्ताओं को पहले ही मौका मिल चुका है, उन पर इस फैसले का असर नहीं होगा। 

कलकत्ता हाई कोर्ट का कहना है कि 2010 के बाद जितने भी ओबीसी सर्टिफिकेट बनाए गए हैं, वे कानून के मुताबिक ठीक से नहीं बनाए गए हैं। इसलिए उस प्रमाणपत्र को रद्द किया जाना चाहिए, लेकिन साथ ही हाईकोर्ट ने कहा है कि इस निर्देश का उन लोगों पर कोई असर नहीं होगा जो पहले ही इस सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पा चुके हैं या नौकरी पाने की प्रक्रिया में हैं। अन्य लोग अब उस प्रमाणपत्र का उपयोग रोजगार प्रक्रिया में नहीं कर सकेंगे।

रद्द हो जाएंगे पांच लाख ओबीसी सर्टिफिकेट

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश से 2010 के बाद बनाई गई सभी ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द हो जाएंगे। इसके चलते राज्य में करीब 5 लाख ओबीसी सर्टिफिकेट रद्द होने की संभावना है। हालांकि कलकत्ता हाईकोर्ट का कहना है कि 2010 से पहले घोषित ओबीसी वर्ग के लोगों के प्रमाण पत्र वैध हैं। इसके साथ ही जिन्हें 2010 के बाद ओबीसी आरक्षण के कारण नौकरी मिल गई है या भर्ती की प्रक्रिया में हैं, वे भी वैध हैं।

सर्टिफिकेट के आधार पर जिन्हें नौकरी मिली उनका क्या?

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कहा कि साल 2010 के बाद बनाए गए ओबीसी प्रमाणपत्र में कानून का पूरी तरह से अनुपालन नहीं किया गया। इस फैसले के बाद यह सवाल उठा है कि क्या इन सर्टिफिकेट के आधार पर जिन्हें नौकरी मिली है, उन पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इस पर कोर्ट ने साफ कहा कि पहले जारी ओबीसी सर्टिफिकेट से जिन्हें नौकरी मिली है। उन पर इस फैसले का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और न ही इस फैसले का उन पर कोई प्रभाव पड़ेगा, जो नौकरी पाने की प्रक्रिया में हैं।

India

May 22 2024, 17:58

चारधाम यात्रा : अब 20 घंटे खुला रहेगा बाबा केदार का दरबार, भक्तों का सैलाब देखकर लिया गया बड़ा फैसला

उत्तराखंड सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार चारधाम यात्रा में इस साल अबतक 39 यात्रियों की मौत हुई है। इन 39 मौतों में से सबसे ज्यादा मौतें केदारनाथ धाम में हुई हैं जहां अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद यमुनोत्री धाम में 12 मौतें, बद्रीनाथ धाम में 7 मौतें और गंगोत्री धाम में दो मौतें हुई हैं। खराब स्वास्थ्य से हो रही मौतों के बाद सरकार तीर्थयात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग पर फोकस कर रही है, साथ ही उसने उचित अनुकूलन अवधि के बाद ही लोगों को यात्रा का विकल्प चुनने की सलाह दी है।

सोमवार शाम तक सवा सात लाख से ज्यादा तीर्थयात्री चार धामों में पहुंच चुके हैं, जिनमें केदारनाथ के लिए 3,19,193, यमुनोत्री के लिए 1,38,537, बद्रीनाथ के लिए 1,39,656 और गंगोत्री के लिए 1,25,777 यात्री शामिल हैं। उधर चार धाम की यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा हर तरह की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दे रखे हैं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखने के लिए कहा गया है कि उनसे सामान की ज्यादा कीमत ना वसूली जाए।

पिछले साल हुई थी कुल 245 मौतें

पिछले साल चार धाम यात्रा के दौरान 245 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी। इनमें से सबसे ज्यादा 120 मौतें केदारनाथ धाम के रास्ते में हुई थीं। बद्रीनाथ धाम रूट पर 46, गंगोत्री धाम रूट पर 30 और यमुनोत्री धाम रूट पर 39 मौतें हुई थीं। साथ ही हेमकुंड साहिब मार्ग पर भी नौ यात्रियों की जान गई थी।

स्वास्थ्य सचिव ने श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए

उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार फिलहाल रुद्रप्रयाग के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, उन्होंने मंगलवार को अपने दौरे के दूसरे दिन केदारनाथ मार्ग पर स्वास्थ्य और अन्य यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तीर्थयात्रियों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया, ‘राज्य सरकार का उद्देश्य चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को सभी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है ताकि वे परेशानी मुक्त और सुविधाजनक यात्रा कर सकें साथ ही वे अपने साथ उत्तराखंड का सुखद अनुभव लेकर जाएं।’

50 साल से ज्यादा उम्र वालों की स्वास्थ्य जांच पर विशेष फोकस

कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर तीर्थयात्रियों की चिकित्सा जांच करने का निर्देश दिया गया है। विभाग विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक की उम्र वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच पर ध्यान केंद्रित कर रहा है और रोगियों को केदारनाथ की पैदल यात्रा से बचने की सलाह दे रहा है। उन्होंने कहा, ‘तीर्थयात्रियों को उचित अनुकूलन अवधि के बाद ही यात्रा का विकल्प चुनने की सलाह दी गई है।’

सुनिश्चित करें की हर दुकान पर सामान की रेट लिस्ट लगी हुई हो

स्वास्थ्य सचिव ने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि तीर्थयात्रियों को अधिक कीमत पर सामान न बेचा जाए, इसके लिए उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए कि वे यह देखें कि यात्रा मार्ग की प्रत्येक दुकान में रेट लिस्ट लगी हुई हो और तीर्थयात्रियों को मिलावटी खाना नहीं परोसा जाए। उन्होंने अधिकारियों को कड़ी निगरानी रखने और यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर सेवाओं का विकल्प चुनने वाले तीर्थयात्रियों के साथ कोई धोखाधड़ी न हो।

यह भी ध्यान रखें की जानवरों के साथ किसी तरह की क्रूरता ना हो

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चलने वाले खच्चरों और घोड़ों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने पशुपालन विभाग को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी संचालक जानवरों के खिलाफ क्रूर व्यवहार न करे। साथ ही कहा कि ‘केदारनाथ यात्रा मार्ग पर किसी भी स्थिति में खच्चरों और घोड़ों को डबल चक्कर नहीं लगाना चाहिए और पूरे यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए।’

 यात्रा मार्ग पेयजल की व्यवस्था का निर्देश

स्वास्थ्य सचिव ने सोनप्रयाग के पास यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों से भी बातचीत की और तीर्थयात्रियों द्वारा दिए गए सुझावों को नोट किया। इस दौरान गुजरात के विद्यानगर से आईं तीर्थयात्री कुसुमबेन (35) ने बताया कि सोनप्रयाग में मेरी मेडिकल स्क्रीनिंग की गई और मेडिकल स्टाफ से हरी झंडी मिलने के बाद, मैं गौरी कुंड से केदारनाथ की पैदल यात्रा पर निकलूंगी।

उधर राजस्थान के बाड़मेर से आए हकीकत सिंह (50) ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पूरे यात्रा मार्ग पर वाटर एटीएम की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिसके बाद स्वास्थ्य सचिव ने जल संस्थान विभाग के अधिकारियों को पूरे यात्रा मार्ग पर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों को केदारनाथ की बिजली लाइन में आने वाली किसी भी खराबी को ठीक करने का निर्देश दिया।