भाजपा द्वारा चलाया गया 16 मई को गंधुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जन संपर्कन अभियान,
आजमगढ़ जिले के विधान सभा अतरौलिया के भाजपा नेताओ द्वारा 16 मई को निजामाबाद के गंधुइ में भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर जन संपर्क अभियान चलाया गया साथ ही लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों से अवगत कराया गया। साथ ही भाजपा नेताओं ने बताया कि अतरौलिया विधान सभा से 64 बसे की गई हैं। साथ ही लोगों से प्रधान मंत्री जी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों से चलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। इस मौके पर बीरेंद्र सिंह, विधान सभा बूथ प्रबंधन प्रमुख, धर्म मणि पाण्डे, मंडल उपाध्यक्ष, राघवेन्द्र पाण्डेय, महा मंत्री कोयलसा, करुणा शंकर पाण्डेय, शक्ति केंद्र प्रमुख, जितेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, जिला लालगंज, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
May 21 2024, 13:47