Jamshedpur

May 17 2024, 20:20

भ्रष्टाचारियों को जेल भेजना मोदी की गारंटी है,:दीपक प्रकाश


जमशेद्पुर: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा मोदी की गारंटी है जो भ्रष्टाचार करेगा उसके तिजोरी से केंद्र सरकार और उसकी एजेंसी पैसा लाकर जनता के कल्याणकारी योजनाओं में खर्च करने का काम करेगी।

 यहां की राज्य सरकार केंद्र द्वारा भेजी गए पैसे उस पैसे को लूटने का काम किया अभी तो एक लीडर आलमगीर आलम पकड़े हैं ऐसे कई आलम और आलमगीर पकड़े जाएंगे जो भ्रष्टाचार करेंगे कानून के हाथ लंबे होते हैं और कानून के लिए सब बराबर है यह तो सिर्फ 3 महीने के वसूली के पैसे थे साढे 35 करोड़ ।

पूरा मामला 1200 करोड़ से भी ज्यादा का है यह कहना है झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का। 

19 मई को घाटशिला आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद  दीपक प्रकाश ने कहा ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की सभा, जमशेदपुर का चुनाव एक सफल सांसद और एक असफल विधायक के बीच, पहले से अधिक मार्जिन से बिद्युत महतो होंगे विजयी।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य और उपलब्धि आज डंके की तरह भारत के कोने-कोने में गूंज रही है। आज जनता की आकांक्षा है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनें। 

पिछले दस वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लागों को संबल करने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 

उपरोक्त बातें झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कही।

Jamshedpur

May 16 2024, 22:13

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने एनडीए घटक दल के नेताओं के साथ की बैठक, जमशेदपुर में बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए बनाई संयुक्त रणनीति
आजसू के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा- जमशेदपुर के साथ देश की जनता ने तय कर लिया है नरेंद्र मोदी को बनाएंगे पीएम।
जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में विजय लक्ष्य को साधने और संयुक्त रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से भाजपा नीत एनडीए (राजग) घटक दल के नेताओं की बैठक साकची स्थित लोकसभा चुनाव प्राधन कार्यालय में सम्पन्न हुई। गुरुवार को आयोजित इस बैठक में भाजपा नेताओं के संग एनडीए के साथी आजसू, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेतागण शामिल हुए। बैठक में लोकसभा चुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी बिद्युत महतो की बड़ी जीत सुनिश्चित करने हेतु चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान समन्वय बनाकर जमशेदपुर लोकसभा सीट को बड़े अंतर से जीतने हेतु चर्चा कर रणनीति बनाई गयी। वहीं, घटक दल के सभी नेताओं ने जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो को रिकॉर्ड मार्जिन से विजयी बनाने के संकल्प को दोहराया। सभी ने एक स्वर में बिद्युत महतो को प्रचंड विजयी दिलाने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया। बैठक में शामिल आजसू के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा सीट पर सांसद बिद्युत महतो को विजयी बनाने के लिए सभी घटक दल पूरी तरह से एकजुट हैं। एनडीए पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की विरासत है। जिसे हम सभी मिलकर आगे बढ़ाएंगे। वहीं, उन्होंने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके पास ना तो नेता हैं ना नेतृत्व है और ना ही सही नियत है। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि जमशेदपुर की प्रबुद्ध जनता के साथ सम्पूर्ण देश ने तय कर लिया है कि 2024 में फिरसे पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाएंगे।

Jamshedpur

May 16 2024, 20:50

सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया सांसद का विरोध

जमशेदपुर के सांसद विधुत वरन महतो के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,ग्रामीणों ने रैली निकाल कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि झारखण्ड- उड़ीसा रसून चोपा NH-220 मुख्य मार्ग पिछले 8 सालो से ख़राब और जर्जर है, सांसद विधुत वरण महतो को स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार लिखित और मौखिक रूप से शिकायत भी किया था, लेकिन सांसद ने ग्रामीणों को आश्वासन देने के बाद भी आज तक खराब सड़क नही बना पाए। स्थानीय लोगो और वाहन चालकों को काफ़ी दिक्क़तों का सामना करना पड़ता है। वहीं ग्रामीणों ने कहा की सांसद विधुत वरन महतो ने खराब सड़क को जल्द से जल्द बनाने के लिए हमलोगो को आश्वासन भी दिया था लेकिन 8 साल बीत जाने के बाद भी सड़क नही बना। केवल लोगो को ठगा गया। जिससे लोगो मे नाराजगी है । ग्रामीणों ने कहा कि जो सड़क बनाएगा हमलोग उसी को समर्थन करेंगे।

Jamshedpur

May 09 2024, 21:52

जमशेदपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, खराब मौसम बनी वजह,

जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के हेलिकॉप्टर की जमशेदपुर में आपातकालीन लैंडिंग हुई। 

गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खरसावां में एक जनसभा को संबोधित करने के पश्चात हेलीकॉप्टर से दुमका जा रहे थे। हेलीकॉप्टर पर सवार बाबूलाल मरांडी के दुमका उड़ान भरने के साथ ही अचानक मौसम खराब हो गयी, जिस वजह से पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

 इसके बाद पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को सुरक्षित तरीके से सोनारी एयरपोर्ट पर उतारा गया। इधर, बाबूलाल मरांडी के सोनारी एयरपोर्ट पर उतरने की खबर मिलने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के संग भाजपा जिला पदाधिकारी एवं पार्टी के अन्य वरीय नेतागण एवं कार्यकर्ता उनसे मिलने सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे। 

जहां जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान सभी ने उनका कुशल क्षेम जानकर राहत की सांस ली। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं के संग संगठनात्मक चर्चा की। गुरुवार शाम तक हो रही बारिश और रौशनी कम होने की वजह से उनका हेलीकॉप्टर दुमका के लिए उड़ान नही भर सका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को रात्रि विश्राम जमशेदपुर में ही करेंगे। मौसम साफ रहने पर शुक्रवार सुबह वे हेलीकॉप्टर से गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

Jamshedpur

May 09 2024, 15:43

झामुमो प्रत्याशी समीर महंती ने निर्दलीय विधायक सरयू राय से मांगा आशीर्वाद,वहीं भाजपा उम्मीदवार भी पहुंचे राजपूत समाज से आशीर्वाद मांगने

जमशेद्पुर: एक तरफ लोकतंत्र के महापर्व की शुरुआत हो चुकी है, दूसरी तरफ सभी प्रत्याशी अपने लिए आशीर्वाद मांग रहे हैं,

जमशेदपुर शहर में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भाजपा और झामुमो के प्रत्याशी अपने लिए आशीर्वाद मांगने पहुंचे, इसी दौरान जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय विधायक सरयू राय को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी समीर महंती पैर छूकर आशीर्वाद मांगा।

निर्दलीय विधायक सरयू राय के साथ राजपूत समाज के तमाम वरिष्ठ लोगों से समीर महंती ने अपने लिए आशीर्वाद मांगा, जहां एक तरफ सरयू राय ने कहा कि जल्द ही पर विचार करेंगे, तो समीर महती में भी।सरयू राय को अभिभावक बताते हुए कहा कि इन्हीं के आशीर्वाद से मैं विधायक बना हूं, और सरयू राय के विधायक आशीर्वाद से जमशेदपुर संसद बनेगे।

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि जयंती कार्यक्रम में सभी प्रत्याशी पहुंचे थे, पर आज देश के हित में मोदी जी के काम को और होने वाले चुनाव में भाजपा को भी राजपूत समाज का समर्थन मिलेगा।

हालांकि दोनों पार्टी के लोगों ने दावा किया है कि  समाज का समर्थन हमें मिलेगा, आने वाला समय ही बताएगा किस पार्टी को समाज अपना समर्थन देता है l

Jamshedpur

May 08 2024, 07:48

*साकची बाजार के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक*


जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार स्थित करुणा एंटरप्राइजेज नामक एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई. मंगलवार शाम बजे दुकान संचालक धवल गोयल दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे. दुकान के अंदर से धुंआ निकलता देख स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना धवल गोयल को दी. इधर, सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग और टाटा स्टील की चार दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. इधर, दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. इलेक्ट्रॉनिक सामान होने के कारण आग भयावह हो गई थी. चार दमकल मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे थे. खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नही पाया गया है. फिलहाल नुकसान का आंकलन नहीं किया जा सका है पर आग से 8 से 10 लाख के नुकसान होने का अनुमान है.

Jamshedpur

May 07 2024, 21:18

सांसद विद्युत बरण महतो ने गांधी आश्रम में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद

जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा चुनाव को लेकर सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को सांसद बिद्युत महतो ने जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत बाराद्वारी स्थित गांधी आश्रम देवनगर में जनसंपर्क अभियान चलाया।

 इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा समेत आश्रम से जुड़े लोग मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद बिद्युत महतो ने आश्रम के लोगों संग बैठक कर चुनावी चर्चा की। वहीं, उन्होंने लोगों से 25 मई के दिन भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु अपना आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की। 

बैठक को संबोधित करते हुए सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में चहुंमुखी विकास हुआ है। पिछले दस वर्षों में मोदी सरकार ने अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण बिना किसी भेदभाव के पहुंचायी है। आज केंद्र सरकार की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्ग के लोगों को मिल रहा है। इस दौरान आश्रम के लोगों ने किचेन शेड निर्माण समेत अन्य मांगों पर ध्यान आकृष्ट कराया।

Jamshedpur

May 04 2024, 19:03

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपने कार्यक्रम में जाने के दौरान गाड़ी रुकवा कर हॉकी खिलाड़ियों से मिलकर आशीर्वाद दिया


जमशेद्पुर्। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज अपने कार्यक्रम में जाने के दौरान अपनी गाड़ी को रुकवा कर पुरानी यादों को तजा किया साथ ही हॉकी की प्लेयर बच्ची और बच्चों को आशीर्वाद देते हुए भविष्य में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाये दी।

 इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि इस जगह से मैं राजनीतिक शुरू की इसी होटल में मैं चाय पीता था और आज उसी जगह में झारखंड का मुख्यमंत्री बनकर आया हूं। क्योंकि वह पुराने दिन जो मुझे आज भी याद है जहां से मैं राजनीतिक की शुरुआत की उन्हें मैं कभी भूल नहीं सकता ।जब भी मैं आऊंगा इधर से तो मैं इस जगह को जरूर याद रखूंगा साथ ही साथ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ठगने का काम की है।

 10 वर्षों में सिर्फ जुमलेबाजी की सरकार ही रही है वहीं झारखंड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को उन्होंने फ्लॉप बताते हुए कहा कि लोग वहां पर खड़े थे तो उन्हें जन सैलाब बताना गलत है इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता भी शामिल थे उन्होंने कहा की हमारे मुख्यमंत्री की सादगी यही पहचान हैं हमारे मुख्यमंत्री जमीन के आदमी है और यह सादगी ही इनकी पहचानवही इस मौके पर होटल के दुकानदार काफी खुश होते हुए कहा कि यह हमारे दुकान के लिए काफी गौरव की बात है कि आज मुख्यमंत्री कितने दिनों से हमारे पास चाय पीने आते हैं और सदा चाय पीकर जाते हैं।

Jamshedpur

Apr 29 2024, 20:59

जमशेदपुर इंटक यूनियनों की विशाल मोटरसाइकल जुलूस एवं सभा 1 मई को होगी,

 आदित्यपुर पुल से जुलूस प्रारम्भ होकर टाटा मोटर्स यूनियन में समाप्त होगी।

जम्शेद्पुर: झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह तोते जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे प्रदेश इंटक महामंत्री श्री महेंद्र मिश्रा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज सिंह परविंदर सिंह एवं रामाश्रय प्रसाद उपस्थिति थे।

 प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पाण्डेय ने बताया की जमशेदपुर के सभी कंपनियों के यूनियन के नेता एवं मजदूर एक साथ मिलकर आदित्यपुर पुल के पास से मोटरसाईकल जुलूस निकालेगी।

यह जुलुस खरकाई ब्रिज से बिस्टुपुर वोल्टास हॉउस होते हुए बिष्टुपुर मेन रोड से मुख्य पोस्ट ऑफिस होते हुए साकची थाना के सामने से बसंत टॉकीज होते हुए आर डी टाटा के सामने से गोलमुरी टिनप्लेट निलडीह तार कंपनी होते हुए टाटा मोटर्स एक नंबर गेट होते हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के समक्ष समाप्त होगी जहां मजदूरों की विशाल सभा का आयोजन किया गया है।

जिसमें 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर नेताओं द्वारा क्रांतिकारी संबोधन किया जाएगा श्री राकेश्वर पाण्डेय ने कहा की 1 मई को मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है. श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से भी इस दिन को मनाते हैं, ताकि मजदूरों की स्थिति समाज में मजबूत हो सके।

,मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए दुनियाभर में हर साल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया जाता है।

Jamshedpur

Apr 29 2024, 20:55

उत्पाद विभाग की कारवाई, बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट सहित कई अन्य पदार्थ किए गए जब्त।


लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आज दिनांक 29/04/2024 को चौपारण थाना क्षेत्र में चौपारण थाना से पुलिस बल लेकर पडरिया, बैरियाटांड में बीरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गई। 

बीरेंद्र यादव के घर एवं घर के अंदर बने तहखाना की तलाशी ली गईं, तलाशी के क्रम में निम्न अवैध उत्पाद वस्तु बरामद किया।

अवैध स्प्रिट कुल 27 जार (प्रत्येक जार 35 लीटर क्षमता) में 945 लीटर अवैध स्प्रिट।

Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का स्टीकर करीब 3500पीस। Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का ढक्कन करीब 1900 पीस। Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का 110पीस खाली बोतल। अवैध होलोग्राम 3 बंडल और 3लीटर कैरेमल सहित अवैध विदेशी शराब-2.760 लीटर बरामद किया गया। वीरेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।