Bihar

May 16 2024, 15:22

सीतामढ़ी में विपक्ष पर जमकर बरसे गृह मंत्री अमित शाह, कहा-पाक के एटम बम से डरें कांग्रेस और फारूक अब्दुल्ला, पीओके हमारा उसे लेकर रहेंगे

डेस्क : केन्द्रीय गृह अमित शाह अपने बिहार दौरे के आज दूसरे दिन सीतामढ़ी में जेडीयू प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर से पक्ष मे चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस-राजद समेत पूरे विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 

सीतामढ़ी के गोयनका कॉलेज मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं किसी से नहीं डरता, पीओके हमरा है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर बनाने का भा ऐलान किया।

पीओके के लेकर अमित शाह ने फारूक अब्दुल्ला से लेकर राहुल गांधी और लालू प्रसाद से लेकर उनके बेटे तेजस्वी तक को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला हम लोगों को डराने की कोशिश करते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। पाकिस्तान के एटम बम से राहुल बाबा डरते होंगे, फारूक अब्दुल्ला डरें मैं नहीं डरता। मैं यह कहता हूं कि पीओके हमारा है और हम उसे लेकर रहेंगे। 

गृह मंत्री ने इस दौरान कश्मीर से धारा 370 हटाने का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम का वादा था कि काश्मीर से धारा 370 हटाया जायेगी। जिसे पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि जब 370 हटाया गया तो उसमें भी लालू प्रसाद ने विरोध किया था और कहा था कि 370 हटाने पर कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी लेकिन कश्मीर में अब कंकड़ मारने तक की किसी में हिम्मत नहीं है।

Bihar

May 16 2024, 10:55

मोदी जी को मिल रहा नारी शक्ति का अपार समर्थन और आशीर्वाद, एनडीए का फिर सरकार बनना तय : विजय कुमार सिन्हा

डेस्क : बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने एकबार फिर केन्द्र में मोदी सरकार बनने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि चार चरण के मतदान के बाद राज्य और देश भर से जो जानकारियां मिल रही हैं। उससे स्पष्ट है कि इस बार मोदी जी को नारी शक्ति का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा है कि हमारी मातृ शक्ति ने इस बात पर पुख्ता भरोसा करना शुरू कर दिया है कि उनका वोट बहुत ताकतवर है।

जनधन खातों में करीब 56 फीसदी खाते आज महिलाओं के नाम

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही अपनी हर योजना के केंद्र में महिलाओं को रखा है। सीधे नकद हस्तांतरण के लिए खोले गए जनधन खातों में करीब 56 फीसदी खाते आज महिलाओं के नाम दर्ज है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजनाओं में जहां महिलाओं की हिस्सेदारी क्रमश 30 और 40 फीसदी के करीब है।

वहीं, अटल पेंशन योजना में 44 प्रतिशत, मुद्रा योजना में 68 प्रतिशत हिस्सेदारी है और स्टैंड अप योजना में 81 प्रतिशत की हिस्सेदारी महिलाओं की रही है। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान जैसी महिला केन्द्रित योजनाओं ने मिलकर देश में महिला सशक्तीकरण का नया इतिहास रचा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक मजबूती के साथ संसदीय लोकतंत्र में एक तिहाई आरक्षण देकर उनके राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में निर्णायक कदम उठाया है।

Bihar

May 16 2024, 09:18

*मौसम अलर्ट : बिहार में फिर राजधानी पटना समेत कई जिलों में पारा पहुंचा 40 के पार, 12 जिलों में आज लू का येलो अलर्ट*

डेस्क : तकरीबन हफ्ते भर के राहत के बाद एकबार फिर प्रचंड गरमी ने लोगों का जीना मुहाल करना शुरु कर दिया है। बीते बुधवार को राजधानी पटना समेत प्रदेश के 18 जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार चला गया। इससे गर्मी बढ़ गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक गर्मी में काफी बढ़ोतरी का पूर्वानुमान किया है। *लू का येलो अलर्ट* मौसमविदों के मुताबिक गुरुवार को राज्य के 12 जिलों में गर्म दिवस यानी लू का येलो अलर्ट है। वहीं शुक्रवार को पटना सहित 19 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसमविदों का कहना है कि पिछले हफ्ते से प्रभावी पुरवा की चाल अब मंद पड़ने लगी है। पछुआ फिर से पांव पसार रही है। इसका असर पटना सहित राज्य के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान पर पड़ा है। *पटना का पारा पहुंचा 40 के पार* पटना का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। *आज गुरुवार को इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी* मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार पछुआ का प्रवाह अगले चार दिनों तक जारी रहेगा। गुरुवार को प्रदेश के 12 शहरों पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल और गया जिले में गर्म दिन रहने के आसार हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, 19 मई को बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बनने से इसका प्रभाव प्रदेश के उत्तरी भागों में पड़ेगा। इलाकों में 19-21 मई को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Bihar

May 15 2024, 14:59

मोतिहारी में राजद-कांग्रेस पर जमकर बरसे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, RJD का बताया यह फुल फार्म

डेस्क ; बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज मोतिहारी में जनसभा को संबोधित किया और एनडीए प्रत्याशी लवली आनंद के लिए वोट अपील की। इस दौरान जेपी नड्डा ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

 नड्डा राजद पर निशाना साधते हुए इसका गजब का फुल फार्म बताया। उन्होंने कहा कि RJD का असली मतलब है। R से रिश्वतखोरी, J से जंगलराज और D से दलदल। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस के घोटालों का भी जिक्र करते हुए कहा कि, चाहे पाताल हो या समुद्र, अंतरिक्ष और जमीन में कांग्रेस ने हर जगह घोटाले किए। इन्होंने ऐसी कोई जगह नहीं छोड़ी जहां घोटाला ना किया हो। हद तो तन हो गई जब इनके सहयोगी लालू जी चारा तक खा गए। नौकरी के नाम पर जमीन ली।

इसके आगे नड्डा ने कहा कि, यह लोग मुसलमानों को आपका आरक्षण देना चाहते हैं। संविधान बदलना चाहते हैं। राहुल जी को संविधान की समझ नहीं है। वो पढ़े-लिखे नहीं है। लालू जी भी मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं। ये लोग सनातन विरोधी है। उदयनिधि, ए राजा के बयान का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि उनके बयान पर राहुल, सोनिया और प्रियंका गांधी आंखें बंद कर लेते हैं।नड्डा ने कहा कि ये लोग राष्ट्र विरोधी भी हैं।

नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस के जैसा धोखेबाज और गुमराह करने वाला कोई नहीं। इन्होंने कोरोना वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह किया। खुद टीका लगवाते थे। आपसे कहते थे कि मोदी जी का टीका है। कहते थे भारत तो गरीबों का देश है। इंटरनेट का क्या होगा। आज 2 लाख गांवों में कॉमन सर्विस सेंटर हैं। सब्जी वाला भी डिजिटल ट्रांजेक्शन करता है।

Bihar

May 15 2024, 11:44

बिहार एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, पटना के कुख्यात विक्की पांडेय समेत 4 कुख्यात को दबोचा

डेस्क : एसटीएफ की विशेष टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने पटना जिले के कुख्यात अपराधी विक्की पांडेय उर्फ संजय पांडेय को छापेमारी करके परसा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

कुख्यात विक्की पांडेय की बेउर थाना क्षेत्र में 26 जनवरी 2024 को हुई लूटकांड में पुलिस को तलाश थी। उसके खिलाफ जिले के अनेक थानों में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी समेत अन्य संगीन जुर्म में एक दर्जन मामले दर्ज हैं। वह मूल रूप से मनेर थाना के हथियाकंद सराय का रहने वाला है। वर्तमान में वह शहर के पीरबहोर थाना के महेंद्र गांधी टोला गली में रहता था। जिला पुलिस को काफी समय से उसकी तलाश थी।

इसके अलावा पूर्वी चंपारया जिले के तीन कुख्यात अपराधी मनोहर कुमार, चंदन कुमार और रूपनारायण प्रसाद को मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र से छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास दो देसी पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं। ये लोग छतौनी थाना क्षेत्र में एक स्थान पर बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे।

इनके खिलाफ मोतिहारी के विभिन्न थानों में हत्या, लूट समेत कई संगीन जुर्म में अनेक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार मनोहर कुमार मूल रूप से मोतिहारी के मुफस्सिल थाना के भरहा, चंदन कुमार और रूपनारायण प्रसाद मुफस्सिल थाना के गोढवा पतौरा का रहने वाला है।

Bihar

May 15 2024, 09:42

ठीक चुनाव के बीच राजद को लगा बड़ा झटका, छपरा से पूर्व विधायक जदयू में हुए शामिल

डेस्क : लोकसभा चुनाव के चार चरण बीत चुके है। बावजूद इसके नेताओं के दल-बदल का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में ठीक चुनाव के बीच और सारण में मतदान से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद के छपरा से पूर्व विधायक रणधीर कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ग्रहण की। 

प्रदेश जदयू कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं सांसद संजय कुमार झा ने रणधीर कुमार सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर विजय चौधरी ने कहा कि सारण, सीवान, गोपालगंज व महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में रणधीर सिंह के परिवार का मजबूत राजनीतिक प्रभाव है। इनके आने से सारण प्रमंडल में जदयू को काफी मजबूती मिलेगी। 

मौके पर विधानपार्षद संजय सिंह,संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी व महेश्वर सिंह, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, सारण के जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ राजू आदि उपस्थित थे।

बता दें रणधीर सिंह महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने राजद से इस्तीफा दिया था। वह, महाराजगंज लोकसभा सीट से राजद के टिकट के दावेदार थे, पर महागठबंधन में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गयी।

Bihar

May 14 2024, 20:15

सुशील मोदी : 5 दशक तक बिहार के राजनीतिक पटल पर छाये रहे, राजनीति की काजल की कोठरी से बेदाग निकल दुनिया से हुए रुखस्त


डेस्क : बिहार की राजनीतिक जगत करीब में 5 दशक से बिहार भाजपा की धुरी रहे बिहार की सियासत के युगपुरुष सुशील कुमार मोदी का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। कैंसर से पीड़ित सुशील मोदी ने बीते सोमवार रात 9 बजकर 29 मिनट पर 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। आज मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा और यहीं दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। सुशील मोदी को 9 अप्रैल को एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था।


*बचपन से आरएसएस और एबीवीपी से जुड़े रहे*


सुशील मोदी बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) से जुड़े रहे। जब 70 के दशक में विश्वविद्यालयी शिक्षा के लिए पटना विश्वविद्यालय में नामांकन कराए तो छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए वे हमेशा आगे रहे। यहीं उनका राजनीति से प्रथम परिचय हुआ।


*बीजेपी के स्थापना काल से जुड तेज-तर्रार नेता के रुप में आए सामने*


1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में लालू प्रसाद अध्यक्ष और सुशील कुमार मोदी महासचिव निर्वाचित किए गए। इसके बाद वे सक्रिय राजनीति में शामिल होने लगे। 1974 के छात्र आंदोलन के तत्कालीन नायकों में वे प्रमुख रहे। 1980 में जब भाजपा का गठन हुआ तब वे स्थापना काल से ही उससे जुड़ गए और पार्टी के तेज-तर्रार नेता के रूरूप में उभर कर सामने आए।


*जेपी आंदोलन में बढ़-चढकर लिया हिस्सा, गए जेल*


1974 में जेपी आंदोलन में सुशील कुमार मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आपातकाल के दौरान वह जेल भी गए थे। सुशील मोदी 1983 से लेकर 86 तक अखिल भारतीय व सुशील मोदी 1983 से लेकर 86 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश मंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री सहित कई पदों पर रहने के बाद 1983 में उन्हें महासचिव बनाया गया था।


*सुशील मोदी का राजनीतिक सफर*


पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी छात्र जीवन से सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों को लेकर जुझारू रहे। वे पांच दशक तक बिहार के राजनीतिक पटल पर छाये रहे। सुशील मोदी पहली बार पटना मध्य निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने और उन्हें भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाया गया। इसे अब कुम्हार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। सुशील मोदी ने 1990 से 2004 के बीच तीन बार बिहार विधानसभा का चुनाव जीता। 1996 से 2004 तक वो बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। उन्हें 2003 में भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, वो इस पद पर 2005 तक रहे। उन्होंने 2005 में अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़ दी और बिहार विधान परिषद के सदस्य बन गए, जिसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। वो 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए और इस साल की शुरुआत में सेवानिवृत्त हुए।


*लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद चारों सदन के सदस्य रहे सुशील मोदी*


अपने तीन दशकों से अधिक के राजनीतिक करियर के दौरान सुशील कुमार मोदी ने विधायक, एमएलसी, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। वो लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद सहित सभी 4 सदनों के सदस्य रहने वाले बिहार के चंद नेताओं में से एक थे। उन्होंने 2005 से 2013 तक और फिर 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री का पद भी संभाला।


*राजनीति के काजल की कोठरी से बेदाग निकले*


बिहार की राजनीति में मोदी बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री की लंबे समय तक अहम भूमिका निभाए। अपने इतने लंबे राजनीतिक कैरियर में उनते चरित्र पर कभी कोई दाग नहीं लगा और राजनीति की काजल की कोठरी से बेदाग निकल दुनिया से रुखस्त हो गए।

Bihar

May 14 2024, 20:14

विधान मंडल पहुंचा पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, विस अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

डेस्क : बिहार की राजनीतिक जगत करीब में 5 दशक से बिहार भाजपा की धुरी रहे बिहार की सियासत के युगपुरुष सुशील कुमार मोदी का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। कैंसर से पीड़ित सुशील मोदी ने बीते सोमवार रात 9 बजकर 29 मिनट पर 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। आज मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा और यहीं दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। सुशील मोदी को 9 अप्रैल को एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था।

आज मंगलवार को उनका शव पटना पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए पटना एयरपोर्ट से लेकर उनके आवास तक तमाम बड़े नेताओं सहित उनके चाहनेवालों की भीड़ लगी रही। पटना आने के बाद सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को पहले उनके आवास पर ले जाया गया। फिर पटना भाजपा कार्यालय लाया गया, जहां से अंतिम विदाई से पूर्व उनके पार्थिव शरीर को पटना विधान मंडल लाया गया।

इस दौरान विधान मंडल में फूलों से सजे वाहन में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष नवल किशोर यादव, दोनों डिप्टी सीएम, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी सभी बड़े नेता और विधानमंडल में काम करनेवाले कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Bihar

May 14 2024, 19:24

अलविदा सुशील मोदी : 5 दशक तक बिहार के राजनीतिक पटल पर छाये रहे, राजनीति की काजल की कोठरी से बेदाग निकल दुनिया से हुए रुखस्त


डेस्क : बिहार की राजनीतिक जगत करीब में 5 दशक से बिहार भाजपा की धुरी रहे बिहार की सियासत के युगपुरुष सुशील कुमार मोदी का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। कैंसर से पीड़ित सुशील मोदी ने बीते सोमवार रात 9 बजकर 29 मिनट पर 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। आज मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा और यहीं दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। सुशील मोदी को 9 अप्रैल को एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था। *बचपन से आरएसएस और एबीवीपी से जुड़े रहे* सुशील मोदी बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) से जुड़े रहे। जब 70 के दशक में विश्वविद्यालयी शिक्षा के लिए पटना विश्वविद्यालय में नामांकन कराए तो छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए वे हमेशा आगे रहे। यहीं उनका राजनीति से प्रथम परिचय हुआ। *बीजेपी के स्थापना काल से जुड तेज-तर्रार नेता के रुप में आए सामने* 1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में लालू प्रसाद अध्यक्ष और सुशील कुमार मोदी महासचिव निर्वाचित किए गए। इसके बाद वे सक्रिय राजनीति में शामिल होने लगे। 1974 के छात्र आंदोलन के तत्कालीन नायकों में वे प्रमुख रहे। 1980 में जब भाजपा का गठन हुआ तब वे स्थापना काल से ही उससे जुड़ गए और पार्टी के तेज-तर्रार नेता के रूरूप में उभर कर सामने आए। *जेपी आंदोलन में बढ़-चढकर लिया हिस्सा, गए जेल* 1974 में जेपी आंदोलन में सुशील कुमार मोदी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आपातकाल के दौरान वह जेल भी गए थे। सुशील मोदी 1983 से लेकर 86 तक अखिल भारतीय व सुशील मोदी 1983 से लेकर 86 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश मंत्री, प्रदेश संगठन मंत्री सहित कई पदों पर रहने के बाद 1983 में उन्हें महासचिव बनाया गया था। *सुशील मोदी का राजनीतिक सफर* पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी छात्र जीवन से सामाजिक व राजनीतिक मुद्दों को लेकर जुझारू रहे। वे पांच दशक तक बिहार के राजनीतिक पटल पर छाये रहे। सुशील मोदी पहली बार पटना मध्य निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने और उन्हें भाजपा विधायक दल का मुख्य सचेतक बनाया गया। इसे अब कुम्हार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। सुशील मोदी ने 1990 से 2004 के बीच तीन बार बिहार विधानसभा का चुनाव जीता। 1996 से 2004 तक वो बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। उन्हें 2003 में भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया, वो इस पद पर 2005 तक रहे। उन्होंने 2005 में अपनी लोकसभा सदस्यता छोड़ दी और बिहार विधान परिषद के सदस्य बन गए, जिसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने। वो 2020 में राज्यसभा के लिए चुने गए और इस साल की शुरुआत में सेवानिवृत्त हुए। *लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद चारों सदन के सदस्य रहे सुशील मोदी* अपने तीन दशकों से अधिक के राजनीतिक करियर के दौरान सुशील कुमार मोदी ने विधायक, एमएलसी, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। वो लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद सहित सभी 4 सदनों के सदस्य रहने वाले बिहार के चंद नेताओं में से एक थे। उन्होंने 2005 से 2013 तक और फिर 2017 से 2020 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री का पद भी संभाला। *राजनीति के काजल की कोठरी से बेदाग निकले* बिहार की राजनीति में मोदी बिहार के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री की लंबे समय तक अहम भूमिका निभाए। अपने इतने लंबे राजनीतिक कैरियर में उनते चरित्र पर कभी कोई दाग नहीं लगा और राजनीति की काजल की कोठरी से बेदाग निकल दुनिया से रुखस्त हो गए।

Bihar

May 14 2024, 19:06

विधान मंडल पहुंचा पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, विस अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

डेस्क : बिहार की राजनीतिक जगत करीब में 5 दशक से बिहार भाजपा की धुरी रहे बिहार की सियासत के युगपुरुष सुशील कुमार मोदी का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। कैंसर से पीड़ित सुशील मोदी ने बीते सोमवार रात 9 बजकर 29 मिनट पर 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। आज मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा और यहीं दीघा घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। सुशील मोदी को 9 अप्रैल को एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था।

आज मंगलवार को उनका शव पटना पहुंचते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए पटना एयरपोर्ट से लेकर उनके आवास तक तमाम बड़े नेताओं सहित उनके चाहनेवालों की भीड़ लगी रही। पटना आने के बाद सुशील मोदी के पार्थिव शरीर को पहले उनके आवास पर ले जाया गया। फिर पटना भाजपा कार्यालय लाया गया, जहां से अंतिम विदाई से पूर्व उनके पार्थिव शरीर को पटना विधान मंडल लाया गया।

इस दौरान विधान मंडल में फूलों से सजे वाहन में उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए बिहार विधानसभा अध्यक्ष नवल किशोर यादव, दोनों डिप्टी सीएम, विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी सभी बड़े नेता और विधानमंडल में काम करनेवाले कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।