Ranchi

May 15 2024, 14:47

पीएम मोदी पर जयराम रमेश का हमला, कहा- दो चरण के बाद से ही प्रधानमंत्री बौखलाए हुए हैं, उनकी भाषा में हुआ है बदलाव


रांची: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश आज रांची में मीडिया के सामने इंडिया गठबंधन के वादों और केंद्र सरकार की खामियों को रखा। जयराम रमेश का कहना है कि पहले दो चरण के मतदान से ही स्पष्ट हो गया है कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पीएम नरेंद्र मोदी अब निवर्तमान प्रधानमंत्री होने जा रहे हैं।

जयराम रमेश ने कहा कि यह चुनाव ऐतिहासिक होगा और सत्ता में गठबंधन की सरकार आने जा रही है। बचे तीन चरणों के चुनाव में गठबंधन बहुमत में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले दो चरण के बाद से ही प्रधानमंत्री बौखलाए हुए हैं, उनकी भाषा में बदलाव साफ देखा जा रहा है, अब वो मुद्दो की बात नही कर रहे है। पूरी तरह से हताश हैं।

जयराम रमेश प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने जिस तरह कांग्रेस के घोषणापत्र का प्रचार कर उसे घर-घर पहुंचाया, उसके लिए उनका दिल से धन्यवाद देते है। उन्होंने कांग्रेस के 5 न्याय 25 गारंटी को बताते हुए कहा सत्ता में आने के बाद लागू करेंगे। उन्होंने केंद्रीय एजेंसी के दुरुपयोग पर भी कटाक्ष किया है। कहा इनके अधिकारी को पॉवर दिया जाता है। जहां सबूत है वहां पर आप करवाई कीजिए लेकिन बदले की भावना से इस प्रकार करवाई नही करनी चाहिए।

जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी सहित कई नेता कह रहे हैं कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि केंद्र सरकार लोकतंत्र के बजाए धनतंत्र चला रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नारे हाथ बदलेगा हालात बदलेगा पर कायम है और पार्टी संविधान बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है।

Ranchi

May 14 2024, 22:05

ईडी के 9 घंटे की लंबी सवालों के जवाब देने के बाद ईडी कार्यालय से बाहर निकले मंत्री आलमगीर आलम





ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव लाल और उसके नौकर जहांगीर के पास से करोड़ों रुपये बरामद होने के बाद आरोपों के घेरे में गिरते नजर आ रहे हैं मंत्री जी। ईडी के समन पर मंत्री आलमगीर आलम आज सुबह करीब 10:45 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे। करीब 9 घंटे लंबी पूछताछ के बाद शाम 8:25 बजे ईडी कार्यालय से बाहर निकले। ईडी ने उन्हें 12 मई को समन जारी किया था और कहा था कि वह 14 मई को दिन में 11 बजे पूछताछ के लिए राजधानी रांची के हिनू स्थित रीजनल कार्यालय में आने को कहा था। बता दे कि संजीव लाल और जहांगीर आलम के घर से ईडी की टीम को 35.23 करोड़ रुपए नकद मिले थे। जिसके बाद ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। वही संजीव लाल को इस गिरफ्तारी के उनके पद से सस्पेंड कर दिया गया है। पिछले दिनों संजीव लाल और जहांगीर आलम दोनों से पूछताछ के बाद ही झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम को समन किया गया था। आज की पूछताछ से ईडी कितनी संतुष्ट हुई या फिर उन्हें दोबारा समन देकर बुला सकती है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Ranchi

May 14 2024, 12:24

मंत्री आलमगीर आलम निर्धारित समय पर पहुंचे ईडी दफ़्तर, पूछताछ शुरू कहा - हम कानून के मानने वाले हैं


झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मंगलवार 14 मई को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी पूछताछ के लिए बुलाए थे। मंत्री आलमगीर आलम दिए गए निर्धारित समय पर रांची में ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय हिनू पहुंचे। 

बता दे कि ED ने उनको अपनी संपत्ति से संबंधित जानकारी लेकर आने को कहा था। आलमगीर आलम अपने साथ कुछ कागजात ले कर आए थे। उन्होंने ईडी दफ़्तर के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हम पूरी तरह से पूछताछ में ईडी को कॉर्पोरेट करेंगे। ED ने एक दिन का ही समय दिया था। लेकिन, हम कानून के मानने वाले भी हैं। इसलिए पूछताछ के लिए आ गए हैं। 

उनसे पूछताछ शुरू हो चुकी है, अनुमान है की आलमगीर से ईडी आज लंबी पूछताछ करने वाली है। पूछताछ को लेकर ईडी दफ्तर के बाहर हलचल तेज हो गयी है।

बता दें, मंत्री आलमगीर आलम के सचिव संजीव लाल के नौकर जांहगीर के घर से 35 करोड़ नकद पकड़ा गया था। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। ईडी ने उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि ये पैसा टेंडर में कमीशन से कमाया हुआ है। गौरतलब है कि आलमगीर के निजी सचिव के नौकर का वेतन महज 15 हजार रुपए है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर एक 15 हजार की नौकरी करने वाले शख्स के पास इतने नोट कहां से आए? इसलिए सूत्रों की माने तो मंत्री आलमगीर आलम से उनके ओएसडी संजीव लाल के नौकर के घर इतना कैश कहां से आया इसको लेकर सवाल पूछा जा सकता है।

Ranchi

May 13 2024, 21:30

झारखंड के नक्सल इलाकों वोटिंग का रुझान रहा अच्छा ,हुई बंपर वोटिंग ,45 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद

रांची: चौथे चरण का चुनाव हुआ समाप्त। झारखंड में चार संसदीय सीट खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम में आज लोकसभा चुनाव का मतदान खत्म हो गई है। 


झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं को वोट के प्रति खासा उत्साह देखा गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के बावजूद भी सुबह से ही बूथों पर लंबी-लंबी लाइन देखी गई थी।महिला बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स अपने अपने मत का प्रयोग करते नजर आए थे।

वोटिंग खत्म होने के बाद मुख्य निर्वाचन आयोग के रवि कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि झारखंड में 5:00 बजे तक झारखंड में कुल 63.14% मतदान हुए हैं। जिसमें खूंटी में 65 82% लोहरदगा में 62 .60 प्रतिशत पलामू में 59.99 प्रतिशत और चाईबासा संसदीय क्षेत्र में 76. 11 प्रतिशत मतदान हुआ है।

वहीं चुनाव आयोग के द्वारा इस चुनाव में सबसे खास बात यह देखी गई कि इस बार ईवीएम मशीन को बूथ तक ले जाने और उसके बाद वोटिंग कर बूथ से वापस लाने तक के लिए जिस गाड़ी का प्रयोग किया गया था उसे गाड़ी में जीपीएस सिस्टम ट्रैक्टर लगाया गया था जिससे गाड़ी की पूरी जानकारी मिल सके। इन सभी पर निगरानी रखने के लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया।

Ranchi

May 13 2024, 17:34

झारखंड में चार सीटों पर हो रही जबरदस्‍त वोटिंग, शाम तीन बजे तक इतना है मतदान प्रतिशत

रांची : लोकसभा चुनाव का आज चौथा चरण है वही झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था जो शाम के पांच बजे तक मतदान होगा।

 मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्‍साह देखने को मिल रहा है। झारखंड वासी भी इस लोकतंत्र के बड़े पर्व में जमकर भाग ले रहे हैं। झारखंड में शाम तीन बजे तक 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ। 

सबसे अधिक खूंटी में 59.97 प्रतिशत, सिंहभूम में 57.62 प्रतिशत, लोहरदगा में 56.72 प्रतिशत तथा पलामू में 53.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Ranchi

May 12 2024, 20:58

झारखंड में चार लोकसभा सीटो पर थमा चुनावी शोरगुल, INDIA और NDA गंठबंधन ने चारो सीटो पर जीत का किया दावा

  


 लोकसभा चुनाव के चौथे चरण और झारखंड में होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे समाप्त हो गया। 13 मई को खूंटी, सिंहभूम, लोहरदगा और पलामू में सुबह सात बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

इस चरण में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और  अधिकांश ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्र में मतदान केंद्र होने की वजह से चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने में चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। रांची के मोरहाबादी मैदान से कड़े सुरक्षा के बीच मतदान कर्मियों को क्लस्टर तक भेजा गया। ईवीएम और वीवीपीएटी की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा कर्मियों को भी मतदान कर्मियों के साथ रवाना किया गया है। झारखंड के 4 लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे 45 प्रत्याशियों में 06 महिला हैं।

चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार समाप्त होते ही राजनीतिक दलों के द्वारा जीत के दावों का दौर शुरू हो गया है। 2019 के चुनाव में चार में से तीन सीटों को जितने में सफल रही भारतीय जनता पार्टी का मानना है कि झारखंड की सभी 14 सीटों को जीतने का लक्ष्य के तहत इन चारों सीटों पर जीत जरूर होगी।

इधर इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव मैदान में उतरी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दावा किया है कि झारखंड के पहले चरण के हो रहे चुनाव में सभी चारों सीट इंडिया गठबंधन के खाते में आएगा। इन चार सीटों में से दो पर कांग्रेस एक पर झामुमो और एक पर राजद चुनाव लड़ रही है।

Ranchi

May 12 2024, 20:15

राम मंदिर को लेकर बयान बाजी कर महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता नाना पटोले फंसे,भाजपा ने कोंग्रेस अध्यक्ष खड़गे से की माफी की मांग


रांची : राम मंदिर को लेकर बयान बाजी कर महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता नाना पटोले फंस गए हैं। साधु संत सहित भाजपा लगातार पटोले पर हमलावर हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस दौरे को भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा की उन्हे नाना पटोले के दिए बयान पर जनता से माफ़ी मांगने की जरूरत है।

 क्योंकि एक आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राम मंदिर जाने के बाद महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राम मंदिर को शुद्धिकरण करने का बयान दिया है जो की काफी निंदनीय है हम मांग करते हैं मल्लिकार्जुन खड़गे इस पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

झारखंड के मंत्री व कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल के घरेलू सहायक जहांगीर आलम के घर से मिले करीब 35 करोड़ रुपए पर भी प्रतुल शाहदेव ने सवाल उठाया कि क्या मल्लिकार्जुन खड़गे जी माफी मांगेंगे? क्यों कि अब जांच की आंच मंत्री आलमगीर आलम तक भी पहुंच गई है ईडी ने उन्हें भी समन जारी कर दी है।

Ranchi

May 11 2024, 21:52

लोकसभा चुनाव में अब तक 283 सीटों के चुनाव में भाजपा 43 सीटों पर बढ़त देख हताश होगी - राजेश ठाकुर


 रांची : लोकसभा चुनाव में अपने निश्चित हार को देखकर प्रधानमंत्री बौखला गए हैं और पहले से भी ज्यादा झूठ बोलना शुरू कर दिए। उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही। 

 उन्होंने कहा कि हमें लग रहा था कि प्रधानमंत्री झारखंड में आने से पहले अडानी- अंबानी के यहां छापे मरवा कर आएंगे लेकिन वह सिर्फ इधर-उधर की बात करने ही झारखंड आए थे। बेरोजगारी भय, भूख,भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री बात नहीं करते हैं। प्रधानमंत्री चतरा में जहां चुनावी सभा करने आए थे वहां के सांसदों ने 10 वर्षों में कोई कार्य नहीं किया। जिससे उन्होंने जनता के भय से सांसद का चेहरा बदल दूसरे को टिकट दिया।  

राजेश ठाकुर ने कहा मोदी जी अपने सांसदों द्वारा किए गए कार्यों को नहीं बता सकते क्योंकि उन्होंने अपने सांसदों को रिजेक्ट कर दिया और यह मान लिया कि उनके सांसदों ने कोई कार्य नहीं किया है।

ठाकुर ने कहा मोदी जी को इलेक्ट्रॉल बांड पर बातें करनी चाहिए कोविशील्ड पर बातें करनी चाहिए, कि सिर्फ चंद रूपयों के लिए मोदी जी ने देश की जनता के जीवन से खिलवाड़ किया है। जब राहुल गांधी इस मामले में बोलते थे तब मोदी जी उनका मजाक उड़ाते थे आज वह बातें सच साबित हो रही है। जब झारखंड की हमारी सरकार कोविड में जीवन भी और जीविका पर कार्य कर रही थी तब मोदी जी वैक्सीन लगवा कर इलेक्ट्रोल बांड के माध्यम से चंदा ले रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी अब जिस तरह की बातें कर रहे हैं उसे लगता है कि अब तक हुए 283 सीटों के चुनाव में सिर्फ 43 सीटों पर उन्हें बढ़त दिख रही है उससे वह हताश है इस कारण उन्हें हिंदुस्तान -पाकिस्तान, शमशान- कब्रिस्तान की बातें करनी पड़ रही हैं ताकि वोटो का ध्रुवीकरण किया जा सके। 

उन्होंने राजधानी रांची में भाजपा के द्वारा उरांव और महतो जैसे लोगो को टोपी पहनाकर अल्पसंख्यक घोषित किए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री पूरे देश को टोपी पहनाने निकले हैं तो यहां के नेताओं को क्या जरूरत है की टोपी पहनाकर बताने की अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं।

 देश के चुनिंदा लोगों ने राहुल गांधी के साथ मोदी जी को डिबेट करने को कहा है और राहुल गांधी तैयार हैं तो मोदी जी को भी डिबेट करना चाहिए। उन्हें राहुल गांधी का सामना करना चाहिए ताकि पता चल सके कि आप मुद्दों पर बात करना चाहते हैं या मुद्दों से भड़काना चाहते हैं।

Ranchi

May 11 2024, 13:51

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड में दूसरा दौरा, चतरा के सिमरिया में भरेंगे हुंकार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 मई को झारखंड के चतरा जिले में आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी चतरा जिले के सिमरिया के मुरबे मैदान में 5 बजे भाजपा के हजारीबाग लोक सभा के मनीष जायसवाल के साथ साथ चतरा लोकसभा के उम्मीदवार कालीचरण सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में करीब 5 लाख लोगों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।

चुनावी सभा को लेकर विशेष तैयारी की गयी है। पीएम नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर पूरे मैदान की बैरिकेडिंग की गयी है। मैदान में एक भव्य मंच व पंडाल का निर्माण किया गया है, जहां चतरा, हजारीबाग, पलामू, कोडरमा संसदीय क्षेत्र से काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री का भाजपा के नेता हेलिपैड पर स्वागत करेंगे। तत्पश्चात सभा स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, चतरा के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह एवं हजारीबाग के प्रत्याशी मनीष जायसवाल स्वागत करेंगे। स्वागत के पश्चात प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे।

चतरा और हजारीबाग संसदीय क्षेत्र भाजपा का परंपरागत रहा है। चतरा में पिछले दस सालों से भाजपा का कब्जा है। वहा से भाजपा के सुनील कुमार सिंह जीते थे। वहीं हजारीबाग में 2009 से लगातार भाजपा सांसद निर्वाचित होते आए हैं। 2009 में भाजपा की टिकट से यशवंत सिन्हा निर्वाचित हुए थे। जबकि 2014 और 2019 के चुनाव में उनके पुत्र भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा जीते थे। पार्टी ने इस बार चतरा व हजारीबाग दोनों सांसदों का टिकट काट कर नए चेहरों पर भरोसा जताया है।

Ranchi

May 10 2024, 17:32

सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका को किया खारिज, अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक मिली अंतरिम जमानत

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें इन दिनों थमने का नाम नहीं ले रही है। अब हेमंत सोरेन की दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की उस याचिका का निपटारा कर दिया है जिसमें हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। 

इस याचिका पर हाईकोर्ट से फैसला आने में देर होता देख हेमंत सोरेन ने शीर्ष अदालत का रूख किया था, लेकिन इस बीच 29 अप्रैल को हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब हाईकोर्ट आपकी याचिका पर फैसला सुना चुका है, इसलिए ये अर्जी प्रभावहीन हो गई है।

सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन की याचिका पर 13 मई को सुनवाई होने की संभावना है। हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनकी गिरफ्तारी के सही बताते हुए हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। हाई कोर्ट ने तीन मई को फैसला सुनाते हुए कहा था कि ईडी (ED) के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं और हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को गलत नहीं ठहराया जा सकता।

 दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के मामले में फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक अंतरिम जमानत मिल गई है। केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा। यानी 20 दिनों तक वे बाहर रहेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में केजरीवाल भाग ले सकते हैं। केजरीवाल आज ही जेल से छूट सकते हैं।