Bihar

May 13 2024, 19:32

लोकसभा चुनाव : बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, शाम 6 बजे तक अनुमानत: 56.85% प्रतिशत हुआ मतदान

डेस्क : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 13 मई सोमवार को बिहार के पांच सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर शांतिपूर्ण तरीक से मतदान संपन्न हो गया। इसके साथ ही बिहार के दो केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय समेत जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर के वर्तमान सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, दरभंगा के निवर्तमान सांसद गोपालजी ठाकुर के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। 

आज चौथे चरण में लोकतंत्र के इस महापर्व के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बिहार के सभी पांच सीटों पर हुए मतदान की जो तस्वीर सामने आई उनमें महिलाओं की संख्या बड़ी तदाद में देखने को मिली। महिलाएं सुबह से ही लाइन में लगर अपना मत का प्रयोग कर रही थी। इसके साथ बुजुर्ग, दिव्यांग भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी निभाए।  

वहीं चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि इस बार शाम 6 बजे तक की मिली सूचना के अनुसार 56.85% प्रतिशत मतदान हुआ है। वही पूरा आंकड़ा आज रात तक आने की संभावना है। 

चुनाव आयोग की ओर से बताया गया कि अबतक जो वोट प्रतिशत का आंकड़ा मिला है वह पिछले वर्ष 2019 की तुलना मे कम है। वर्ष 2019 में 59.20% मतदान हुआ था। 

वही आज जिन पांच सीटों पर मतदान हुआ है। उनमें सबसे ज्यादा बेगूसराय में 58.40% और सबसे कम मुंगेर में 55.00% वोट पड़े है। वहीं उजियारपुर में 56%, दरभंगा में 56.63% और समस्तीपुर में 58.10% मतदान हुआ है।

Bihar

May 13 2024, 18:05

लोकसभा चुनाव : शाम 5 बजे तक ओवरऑल 54.14% प्रतिशत हुआ मतदान

डेस्क : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 13 मई सोमवार को बिहार के पांच सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में सुबह के सात बजे से मतदान जारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंताम किये गये है। मतदान को लेकर बूथों पर सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। आज के इस चौथे चरण के मतदान में बिहार के इन दो केन्द्रीय मंत्री समेत इन दिग्गज नेताओं के प्रतिष्ठा दांव पर है जिसपर देश-प्रदेश की नजरे टिंकी है। 

आज चौथे चरण में बंपर वोटिंग हो रही है। लोकतंत्र के इस महापर्व के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार के सभी पांच सीटों पर हो रहे मतदान की जो तस्वीर सामने आ रही है। उनमें महिलाओं की संख्या बड़ी तदाद में देखने को मिल रही है। महिलाएं सुबह से ही लाइन में लगर अपना मत का प्रयोग कर रही है। इसके साथ बुजुर्ग, दिव्यांग भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी निभा रहे है।  

वहीं चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार शाम के 5 बजे तक ओवरऑल 45.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा समस्तीपुर में 56.36% और सबसे कम मुंगेर में 51.44% वोट पड़े है। वहीं उजियारपुर में 54.93%, बेगूसराय में 54.08% और दरभंगा में 54.28% मतदान हुआ है।

Bihar

May 13 2024, 16:22

लोकसभा चुनाव : दोपहर 3 बजे तक ओवरऑल 45.23% प्रतिशत हुआ मतदान, इस लोकसभा क्षेत्र में अबतक सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

डेस्क : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 13 मई सोमवार को बिहार के पांच सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में सुबह के सात बजे से मतदान जारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंताम किये गये है। मतदान को लेकर बूथों पर सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। आज के इस चौथे चरण के मतदान में बिहार के इन दो केन्द्रीय मंत्री समेत इन दिग्गज नेताओं के प्रतिष्ठा दांव पर है जिसपर देश-प्रदेश की नजरे टिंकी है। 

आज चौथे चरण में बंपर वोटिंग हो रही है। लोकतंत्र के इस महापर्व के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार के सभी पांच सीटों पर हो रहे मतदान की जो तस्वीर सामने आ रही है। उनमें महिलाओं की संख्या बड़ी तदाद में देखने को मिल रही है। महिलाएं सुबह से ही लाइन में लगर अपना मत का प्रयोग कर रही है। इसके साथ बुजुर्ग, दिव्यांग भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी निभा रहे है।  

वहीं चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार दोपहर के 3 बजे तक ओवरऑल 45.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा दरभंगा में 47.61% और सबसे कम बेगूसराय में 42.57% वोट पड़े है। वहीं उजियारपुर में 46.00%, समस्तीपुर में 47.24% और मुंगेर में 43.23% मतदान हुआ है।

Bihar

May 13 2024, 14:49

हाजीपुर में बोले पीएम मोदी : मुसलमानों को आरक्षण देकर देश में आग लगाना चाहती है आरजेडी-कांग्रेस, मोदी के जिंदा रहते ऐसा नहीं होगा

डेस्क : बिहार में चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत पांच सीटों पर मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और सारण लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी रैलियां कर रहे हैं। पीएम मोदी पटना साहिब गुरुद्वारा की लंगर में सेवा के बाद हाजीपुर पहुंचे, जहां चिराग पासवान के समर्थन में रैली को संबोधित किया। 

इस दौरान उन्होंने दिवंगत रामविलास पासवान को याद किया। साथ ही मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि अब वह वक्त चला गया, जब महिलाओं के आरक्षण का कागज फाड़ दिया गया था। अब ऐसा किया तो लेने के देने पड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके जीते-जी आरक्षण को कोई छीन नहीं सकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजकल इंडी गंठबंधन का हर दल राम मंदिर के लिए भद्दी-भद्दी बातें कर रहा है और ऐसी बातें कहकर आपको चिढ़ा रहा है। ऐसे लोगों को कोई माफ नहीं कर सकता है। आरजेडी और कांग्रेस की प्राथमिकता देश की जनता नहीं बल्कि उनका अपना वोट बैंक है। बिहार में जंगलराज लाने वाले जो व्यक्ति हैं, जिसको चारा घोटाले में अदालत ने सजा सुनाई है, उन्होंने अभी-अभी एक बयान दिया है।

पीएम मोदी ने लालू का नाम लिए बिना कहा कि उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को आरक्षण दिया जाना चाहिए और वह भी पूरा का पूरा। यानी दलित, पिछड़ों और आदिवासियों को मिलने वाला पूरा आरक्षण अब सिर्फ मुसलमानों को देना चाहते हैं। मैं भी अति पिछड़ा समाज से आता हूं। अच्छी तरह से जानता हूं कि ऐसा सुनकर कैसा लगता है। संविधान ने हमें जो अधिकार दिए हैं, अगर उसे लूट लिया जाएगा तो आने वाली पीढ़ियां बर्बाद हो जाएंगी। पीएम मोदी ने कहा कि “ना नीमन गितिया गाइब, ना मंडवा में जाइब”। आरजेडी और कांग्रेस का यही हाल है।

जबतक मोदी जिंदा है आरक्षण को छीन नहीं सकते

प्रधानमंत्री ने कहा कि इन्हें न तो संविधान से मतलब है और ना ही लोकतंत्र से कुछ लेना-देना है। दलित, अतिपिछड़ा और आदिवासी समाज के लोग अपना अधिकार आरजेडी और कांग्रेस को छीनने नहीं देंगे। मैं गारंटी देता हूं कि जबतक मोदी जिंदा है आपके अधिकारों पर ये डाका नहीं डाल सकते।

Bihar

May 13 2024, 13:54

लोकसभा चुनाव : दोपहर 1 बजे तक ओवरऑल 34.44% प्रतिशत हुआ मतदान, इस लोकसभा क्षेत्र में अबतक सबसे ज्यादा हुई वोटिंग

डेस्क : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 13 मई सोमवार को बिहार के पांच सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में सुबह के सात बजे से मतदान जारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंताम किये गये है। मतदान को लेकर बूथों पर सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। आज के इस चौथे चरण के मतदान में बिहार के इन दो केन्द्रीय मंत्री समेत इन दिग्गज नेताओं के प्रतिष्ठा दांव पर है जिसपर देश-प्रदेश की नजरे टिंकी है। 

आज चौथे चरण में बंपर वोटिंग हो रही है। लोकतंत्र के इस महापर्व के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार के सभी पांच सीटों पर हो रहे मतदान की जो तस्वीर सामने आ रही है। उनमें महिलाओं की संख्या बड़ी तदाद में देखने को मिल रही है। महिलाएं सुबह से ही लाइन में लगर अपना मत का प्रयोग कर रही है। इसके साथ बुजुर्ग, दिव्यांग भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी निभा रहे है।  

वहीं चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार दोपहर के 1 बजे तक ओवरऑल 35.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा समस्तीपुर में 36.28% और सबसे कम बेगूसराय में 33.02% वोट पड़े है। वहीं उजियारपुर में 34.90%, दरभंगा में 33.13% और मुंगेर में 35.09% मतदान हुआ है।

Bihar

May 13 2024, 12:11

लोकसभा चुनाव : चौथे चरण मे हो रही बंपर वोटिंग, सुबह के 11 बजे तक ओवरऑल इतना प्रतिशत हुआ मतदान

डेस्क : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 13 मई सोमवार को बिहार के पांच सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में सुबह के सात बजे से मतदान जारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंताम किये गये है। मतदान को लेकर बूथों पर सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। आज के इस चौथे चरण के मतदान में बिहार के इन दो केन्द्रीय मंत्री समेत इन दिग्गज नेताओं के प्रतिष्ठा दांव पर है जिसपर देश-प्रदेश की नजरे टिंकी है। 

आज चौथे चरण में बंपर वोटिंग हो रही है। लोकतंत्र के इस महापर्व के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार के सभी पांच सीटों पर हो रहे मतदान की जो तस्वीर सामने आ रही है। उनमें महिलाओं की संख्या बड़ी तदाद में देखने को मिल रही है। महिलाएं सुबह से ही लाइन में लगर अपना मत का प्रयोग कर रही है। इसके साथ बुजुर्ग, दिव्यांग भी लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी हिस्सेदारी निभा रहे है।  

वहीं चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह के 11 बजे तक ओवरऑल 22.54 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा समस्तीपुर में 23.69% और सबसे कम बेगूसराय में 20.93% वोट पड़े है। वहीं उजियारपुर में 22.79%, दरभंगा में 22.73% और मुंगेर में 22.85% मतदान हुआ है।

Bihar

May 13 2024, 10:51

पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी मीसा भारती आज भरेंगी नामांकन पर्चा, एसकेएम हॉल में आयोजित महागठबंध के दिग्गज नेता करेंगे शिरकत

डेस्क : राजद प्रत्याशी और लालू यादव की बेटी मीसा भारती एकबार फिर पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से अपना भाग्य अजमा रही है। पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में अंतिम सातवें चरण में मतदान होना है। जिसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है। मीसा भारती आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगी। उसके बाद पटना के एक के मेमोरियल हॉल में जनसभा करेंगी। जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत महागठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट के माध्यम से दी है। 

मीसा भारती ने ट्विट कर कहा कि, "आप सभी से सादर निवेदन है आप सभी श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, गाँधी मैदान में आयोजित हमारी नामांकन सभा का हिस्सा बनें और अपनी दीदी, अपनी बेटी को अपना समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद दें। आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद"। 

बता दें पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती का मुक़ाबला रामकृपाल यादव से है। रामकृपाल यादव किसी ज़माने में लालू प्रसाद यादव के क़रीबी माने जाते थे। उस दौर में रामकृपाल यादव और मीसा भारती को 'चाचा-भतीजी' के तौर पर भी जाना जाता था। साल 2014 में पहली बार चाचा-भतीजी की यह जोड़ी चुनाव मैदान में आमने सामने थी, उस वक़्त भी रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को चुनावों में मात दी थी। दरअसल, रामकृपाल यादव ने 2014 में ही राष्ट्रीय जनता दल को छोड़ दिया था।

Bihar

May 13 2024, 10:20

लोकसभा चुनाव : बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह के 9 बजे तक ओवरऑल इतना प्रतिशत हुआ मतदान

डेस्क : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 13 मई सोमवार को बिहार के पांच सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में सुबह के सात बजे से मतदान जारी है। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंताम किये गये है। मतदान को लेकर बूथों पर सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। आज के इस चौथे चरण के मतदान में बिहार के इन दो केन्द्रीय मंत्री समेत इन दिग्गज नेताओं के प्रतिष्ठा दांव पर है जिसपर देश-प्रदेश की नजरे टिंकी है। 

इधर लोकतंत्र के इस महापर्व के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार के सभी पांच सीटों पर हो रहे मतदान की जो तस्वीर सामने आ रही है। उनमें महिलाओं की संख्या बड़ी तदाद में देखने को मिल रही है। महिलाएं सुबह से ही लाइन में लगर अपना मत का प्रयोग कर रही है। 

वहीं चुनाव आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार सुबह के 9 बजे तक ओवरऑल 10.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा दरभंगा में 11.61% और सबसे कम बेगूसराय में 8.85% वोट पड़े है। वहीं उजियारपुर में 9.31%, समस्तीपुर में 11.11% और मुंगेर में 10.26% मतदान हुआ है।

Bihar

May 13 2024, 09:45

लोकसभा चुनाव : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुंगेर क्षेत्र में अपने मत का किया प्रयोग, विपक्ष पर साधा जमकर निशाना

डेस्क : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 13 मई सोमवार को बिहार के पांच सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में मतदान हो रहा है। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंताम किये गये है। मतदान को लेकर बूथों पर सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। आज के इस चौथे चरण के मतदान में बिहार के इन दो केन्द्रीय मंत्री समेत इन दिग्गज नेताओं के प्रतिष्ठा दांव पर है जिसपर देश-प्रदेश की नजरे टिंकी है। 

इधर बेगूसराय लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी निवर्तमान सांसद व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में पड़ने बुथ पर अपना मतदान किया। गिरिराज सिंह ने मत डालने से पहले गिरिराज सिंह ने मंदिर में पूजा की और मां का आशीर्वाद लिया और फिर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गिरिराज ने कहा कि मैं मुंगेर लोकसभा के बड़हिया का वोटर हू। मैंने अपना वोट डाला है, जो कि मुंगेर क्षेत्र में है। 

वहीं अपने मत का प्रयोग करने के बाद गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष डरे सहमे, हताश लोगों की जमात है। वहीं प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वो अपने को नेत्री मानती हैं लेकिन उनकी हिम्मत नहीं हुई कि वो देश के पीएम के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि आज मेरे क्षेत्र बेगूसराय में भी मतदान हो रहा है। मैं वहा जा रहा हूं।

Bihar

May 13 2024, 09:16

लोकसभा चुनाव : लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह, सुबह से ही लाइन में लग अपने मतदान का कर रही प्रयोग

डेस्क : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 13 मई सोमवार को बिहार के पांच सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में मतदान हो रहा है। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंताम किये गये है। मतदान को लेकर बूथों पर सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी है। आज के इस चौथे चरण के मतदान में बिहार के इन दो केन्द्रीय मंत्री समेत इन दिग्गज नेताओं के प्रतिष्ठा दांव पर है जिसपर देश-प्रदेश की नजरे टिंकी है। 

इधर लोकतंत्र के इस महापर्व के प्रति महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिहार के सभी पांच सीटों पर हो रहे मतदान की जो तस्वीर सामने आ रही है। उनमें महिलाओं की संख्या बड़ी तदाद में देखने को मिल रही है। महिलाएं सुबह से ही लाइन में लगर अपना मत का प्रयोग कर रही है। 

बता दें मुंगेर लोकसभा में 7 विधानसभा आता हैं। जिसमें तारापुर, मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, मोकामा और बाढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह चुनावी समर में उतरे हैं। वहीं, उनसे मुकाबला करने के लिए इंडिया गठबंधन के घटक राष्ट्रीय जनता दल ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी महतो को प्रत्याशी बनाया है, जो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। ललन सिंह चौथी बार मुंगेर से चुनाव लड़ रहे हैं। मतदाता उनके भाग्य का फैसला कर रही है।