Ranchi

May 09 2024, 17:48

सीएम चम्पई सोरेन ने किया जोबा मांझी के पक्ष में चुनाव प्रचार,कहा चोला बदल कर भाजपा में गये लोगों पर नही करें भरोसा,इंडी गठबंधन जीत रही है 14 सीट





सरायकेला : राजनगर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी के पक्ष में 13 मई को वोट देने को लेकर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने लोगो से अपील की और भाजपा पर जमकर निशाना साधा । कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ की पार्टी है गरीबो को गरीब बनाना चाहती है वही भाजपा के प्रत्याशी गीता कोड़ा को भी खरी खोटी सुनाई उन्होंने कहा कि कल तक हमारे इंडिया गठबंधन थी आज उसने चोला बदलकर भाजपा के साथ गई ऐसे लोगो से बच कर रहे क्योंकि आज केंद्र सरकार रोजागर बेरोजगारी ओर महंगाई की बात नही कर रही है हमने अपने राज्य में 125 यूनिट बिजली फ्री किया है ओर जून में बिजली की जो भी पुरानी बिल है उसे माफ कर दिया जाएगा। वहीं चौदह की चौदह सीट पर इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है वही भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ सेकड़ो की संख्या में आज जेएमएम इंडिया गठबंधन का दामन थामा है।

Ranchi

May 09 2024, 17:42

रांची के जमीन कारोबारी कृष्णकांत ने किया सुसाइड, लैंड स्कैम मामले में ईडी ने भेजा था समन

रांची : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले कृष्णकांत नाम के जमीन कारोबारी ने आत्महत्या कर ली है। यह घटना गुरुवार की सुबह हुई है। घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में कृष्णकांत को आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। 

सूत्रों की माने तो कृष्णकांत जमीन कारोबारी था। वही उनसे जुड़े हुए लोगों का कहना है कि जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी ने कुछ दिन पहले कृष्णकांत को नोटिस भेजा था। जिसके बाद से ही कृष्णकांत दबाव में चल रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे के सही वजह सामने नहीं आयी है।

Ranchi

May 09 2024, 14:32

झारखंड के कई जिलों में वारिश शुरु, आंधी की आशंका,वज्रपात से भी मौसम विभाग ने किया अलर्ट

रांची मौसम : झारखंड के कई जिलों के लिए तात्‍कालिक अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की  अनुसार अगले कुछ घंटें में यहां के कई इलाकों में वज्रपात होने ज़्के साथ आंधी चलने की आशंका है।कई जगह बारिश शुरू हो गई है।

मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्‍थानों पर तेज गति से हवा चलने की आशंका है। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है ,मौसम केंद्र के मुताबिक इसका प्रभाव चतरा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा .

Ranchi

May 09 2024, 14:03

झारखंड कैस कांड में संजीव लाल की पत्नी रीता लाल को भी ईडी ने जारी की समन,उनसे भी होगी पूछताछ

रांची:  ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी पीएस संजीव लाल और उसके नौकर जहांगिर आलम के घर छापेमारी के दौरान मिले नगदी के बाद उन्हें ईडी गिरफ्तार कर लिया था।

जहां कल बुधवार को झारखंड मंत्रालय ग्रामीण विकास विभाग में पीएस संजीव लाल के सरकारी चैम्बर की तलासी ली गई थी। इस दौरान ईडी ने संजीव लाला के चैंबर के ड्रॉवर से 500 नोटों के कई बंडल बरामद किए है। फिलहाल संजीव लाल से ईडी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है।

वही आज इस मामले में संजीव लाल की पत्नी रीता लाल से भी ईडी पूछताछ कर रही है। बता दे कि बुधवार देर रात ईडी ने समन भेजा था। जिसके बाद वो आज ईडी ऑफिस पहुंच चुकी है।

सूत्रों की माने तो ईडी ग्रामीण विकास मंत्री को भी समन भेज बुला सकती है। खबर है कि ईडी बड़हरवा टेंडर विवाद से लेकर बिरेंद्र राम तक के सारे प्रकरण को खंगाल सकती है। वही इस पूरे मामले में कांग्रेस पार्टी की ओर से आलमगीर आलम पर कर बयान नही आया है।

6 मई को छापेमारी में मिले 35 करोड रुपए और प्रोजेक्ट भवन में हुई तलाशी, इस पूरे प्रकरण पर ईडी के डिप्टी डायरेक्टर कपिल राज  नजर बनाए हुए है। छापेमारी के दौरान ईडी को भारी मात्रा में लेनदेन ट्रांसफर-पोस्टिंग से संबंधित दस्तावेज और कई डिजिटल उपकरण भी मिले हैं। दस्तावेज और उपकरणों की जांच में ईडी जुट गई है।

Ranchi

May 08 2024, 21:50

भाजपा ने I.N.D.I.A गठबंधन और चंपाई सरकार के खिलाफ लाया आरोप पत्र - गठबंधन की सच्चाई भ्रष्टाचार बढ़ाओ, भ्रष्टाचारी बचाओ

रांची: जब लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी शबाब पर है, उसी वक्त झारखंड में नोटों के पहाड़ की शक्ल में उजागर हुए भ्रष्टाचार ने इंडी गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गठबंधन के नेताओं के लिए इस पर जवाब देना मुश्किल हो रहा है।

ऐसे में इस मौके को भाजपा कहीं से छोड़ना नहीं चाहती है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश इकाई ने आज एक आरोप पत्र जारी किया है। जिसका शीर्षक दिया है गठबंधन की सच्चाई भ्रष्टाचार बढ़ाओ, भ्रष्टाचारी बचाओ। 

इस आरोप पत्र का विमोचन रांची स्थित भाजपा के चुनावी मीडिया सेंटर मे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक सीपी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान पत्रकारों से मुख़ातिब बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह आरोप पत्र वर्तमान राज्य सरकार का काला चिटठा है। जिसमें आपको साढ़े चार साल के उनके भ्रष्टाचार का पूरा ब्यौरा मिल जाएगा।  

मरांडी ने कहा कि यह सरकार विकास की नहीं बल्कि, लूट खसोट और उगाही वाली सरकार है। जब हेमनत सोरेन गिरफ्तार हुए उसके बाद सीएम चंपई सोरेन ने कहा था की हमारी सरकार हेमंत सोरेन पार्ट 2 सरकार है। यह बात बिल्कुल सही साबित हो रही है बल्कि वर्तमान सरकार उसे भी ज्यादा भ्रष्ट नजर आ रही है। हाल के दिनों में रूपों का ढेर मिलना यही दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राज्य के अलावा पूरे देश मे इंडि गठबंधन मे शामिल सभी दलों का लगभग यही हाल है।

मौके पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि यह आरोप पत्र इसलिए जारी किया गया है ताकि जनता इनकी करगुजारियो को जाने सके।

क सिंह ने कुछ पुरानी बातों को बताते हुए कहा कि जब मैं तत्कालीन DC छवि रंजन पर विधानसभा में आरोप लगाया था, गन के लाइसेंस के लिए 5 लाख मांगते हैं, तब भी राज्य सरकार उनके खिलाफ कुछ नहीं कर पाई। लेकिन बाद में उनकी गिरफ्तारी एड ने की। आज एक बार फिर मंत्री के आप्त सचिव के नौकर के यहां से करोडों रुपए बरामद हुए हैं, इन सभी को लेकर आरोप पत्र तैयार किया गया है।

 10 से 15 दिन काम कर हमलोगों ने आरोप पत्र तैयार किया है। सीपी सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग चाहते हैं कि विकास नहीं हो, हम जो कहते हैं कर के दिखाते हैं. इंडी गठबंधन की गारंटी है भ्रष्टाचार बढ़ाओ, भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

Ranchi

May 08 2024, 21:47

पीएस संजीव लाल को लेकर ईडी की टीम पहुंची थी प्रोजेक्ट भवन, ग्रामीण विकास विभाग के दफ्तर, जाने पूरी खबर कितने रुपए मिले यहां से

*

रांची : 6 मई को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के सरकारी ओएसडी संजीव लाल के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये जब्त करने के बाद ईडी की टीम ने मंगलवार को भी कुछ ठिकानों पर छापेमारी की थी वहां से भी पैसे की बारामती की गई।

आज फिर बड़ी एक बार ईडी की टीम बुधवार को संजीव लाल के साथ झारखंड मंत्रालय पहुंची। ईडी ने झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री के पीएस (आप्त सचिव) संजीव लाल कार्यालय के कमरे को खंगाला। इस दौरान 500 नोटों के कई बंडल मिले हैं। सूत्रों की माने तो यह रकम करीब दो लाख रुपए बरामद किए हैं। साथ ही बहुत सारे कागजात भी ईडी की टीम ने जब्त किए हैं।

ईडी की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ राजनीतिक गलियारे में खलबली मच गयी है। क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा है जब ईडी की टीम सरकार के मंत्रालय में घुसी है। सोमवार को हुई छापेमारी और आज प्रोजेक्ट भवन में मिले कागजात की गुत्थी अब ईडी सुलझाएगी। 

झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव लाल पर आरोप है कि वे टेंडर मैनेज कर कमीशन की रकम वसूलते थे।

 इंजीनियर और ठेकेदारों से कमीशन की रकम वसूली जाती थी। बताया जाता है कि कमीशन की रकम मंत्री आलमगीर आलम के सहायक जहांगीर आलम के पास रखी जाती थी। यहां से यह पैसे कहां जाते थे इसकी छानबीन में ईडी लगी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें कुछ सफेद पोस लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Ranchi

May 08 2024, 17:04

संजीव और जहांगीर को मिली 6 दिन की रिमांड के पहले दिन ED के अधिकारी पूछताछ के बाद पहुंचे झारखंड मंत्रालय

रांची: पीएमएलए कोर्ट से संजीव और जहांगीर को मिली 6 दिन की रिमांड के पहले दिन ED के अधिकारी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पहुंचे झारखंड मंत्रालय।

 मंत्रालय में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कई फाइल को खंगालने में लगी है ईडी की टीम। रिमांड के पहले दिन ही ईडी के अधिकार दोनों को बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा से लेकर सीधे झारखंड मंत्रालय पहुंचे। मंत्रालय में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कई फाइल को खंगालने में लगी है। 

 ग्रामीण विकास विभाग में हुए भ्रष्टाचार की जांच ईडी कर रही है। संभवत इसके बाद आगे की कार्रवाई करने की तैयारी है। बता दे कि सोमवार को ईडी ने झारखंड में एक साथ दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की थी। जिसके बाद इसी कड़ी में मंगलवार को भी छापेमारी जारी थी। जिसमें मंत्री आलमगीर आलम से के निजी सचिव के ठिकानों से करीब 35 करोड़ नगद और कई ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ी जानकारी मिली थी। जिसके बाद जहांगीर और संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया था। अब इस जांच को आगे बढ़ाने के लिए दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की रही है।

Ranchi

May 08 2024, 13:03

झामुमो का बागी नेताओं पर गिरी गाज, चमरा लिंडा को पार्टी के सभी पदों से किया सस्पेंड, विधायक लोबिन हेंब्रम पर भी हो सकती है कारवाई


रांची : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट न मिलने से 'इंडिया' गठबंधन के कई नेता बागी हो गए। अब इन नेताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अंतत: विधायक चमरा लिंडा पर कार्रवाई कर दी है। गंठबंधन से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे विधायक चमरा लिंडा को पार्टी ने सभी पदों से निलंबित कर दिया है। जेएमएम ने इस बारे में पत्र जारी कर दिया।

जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चमरा लिंडा ने लोहरदगा सीट से नामांकन कर गठबंधन धर्म के विपरीत कार्य किया है। ऐसे में उन्हें पार्टी की केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष शिबू सोरेन के निर्देश पर पार्टी के सभी पदों से मुक्त करते हुए सदस्यता से निलंबित किया जाता है।

बता दें कि इसी तरह चार मई को झामुमो ने खूंटी संसदीय सीट पर बागी प्रत्याशी पार्टी के कोलेबीरा के पूर्व विधायक बसंत लोंगा को भी निष्कासित कर दिया था।खूंटी में महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए उन्हें सभी पदों से मुक्त करते हुए पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।

इस तरह की करवाई को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगली गाज विधायक लोबिन हेंब्रम पर भी गिर सकती है। झामुमो के विधायक लोबिन हेंब्रम कल सात मई को राजमहल लोकसभा सीट से अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार विजय हांसदा के खिलाफ नामांकन दाखिल कर चुके हैं। हालांकि, अब तक पार्टी ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।

Ranchi

May 08 2024, 12:53

रांची में हल्की बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, गर्मी से लोगो को मिली राहत

शाम को हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। राजधानी रांची समेत प्रदेश के कई जिलों बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी और मौसम ठंडा हो गया। जबकि कुछ जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई है।

पिछले 24 घंटे में झारखंड के मौसम की बात की जाए तो झारखंड के अधिकतम जिलों में बारिश देखी गई. वही सबसे अधिक बारिश बहरागोड़ा में हुई। जहां तापमान 43 डिग्री को पार कर चुका था वहीं अब बारिश की वजह से तापमान में 7 से 8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। वही मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से ही झारखंड का मौसम ऐसा देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगर आज की बात करे तो आज भी झारखंड के कई जिलों में बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज भी पूरे राज्य में 22 से 25 डिग्री के बीच में अधिकतम तापमान रहने वाला है।

जहां कल 7 मई को बारिश के साथ कई जिलों में वज्रपात की स्थिति देखी गई वही आज भी कुछ जिलों में वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। उन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो रांची, दुमका शामिल है। इन जिलों में खासकर लोगों को वज्रपात से सचेत रहने की जरूरत है।

Ranchi

May 07 2024, 21:10

रांची संसदीय क्षेत्र की स्क्रूटनी हुई पूरी, 06 अभ्यर्थियों के नामांकन में पायी गयी त्रुटि,


09 मई को अभ्यर्थी नाम ले सकते हैं वापस

रांची : रांची संसदीय क्षेत्र के लिए स्क्रूटनी की प्रक्रिया आज 07 मई को संपन्न हो गयी। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कमरा संख्या 207 में पूर्वाह्न 11ः00 बजे से अभ्यर्थियों एवं उनके प्रस्तावकों की उपस्थिति में रांची संसदीय क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा बारी-बारी से सभी 33 अभ्यर्थियों ने नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गयी।

 

रांची संसदीय क्षेत्र से सभी 33 अभ्यर्थियों के नाम-निर्देशन पत्र की संवीक्षा में 27 अभ्यर्थियों के नामांकन सही पाये गये।  

1.मिंटू पासवान, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट)।

2.रामहरि गोप, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया।

3.अरशद अयूब, निर्दलीय। 

4.पंकज कुमार रवि, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)। 

5.संजय सेठ, भारतीय जनता पार्टी।

6.हरिनाथ साहू, लोक अधिकार पार्टी। 

7.अंजनी पांडे, आदिवासी किसान मजदूर पार्टी। 

8.धनंजय कुमार भगत, मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल।

9.मनोरंजन भट्टाचार्य, निर्दलीय। 

10 मनोज कुमार, बहुजन समाज पार्टी।  

11.निपु सिंह, राष्ट्रीय जनसंघर्ष स्वराज पार्टी। 

12.धर्मेंद्र तिवारी, भारतीय जनतंत्र मोर्चा। 

13.बिरेंद्र नाथ मांझी, अबुआ झारखंड पार्टी। 

14.देवेंद्र नाथ महतो, निर्दलीय। 

15.प्रवीण कच्छप, सम्पूर्ण भारत क्रांति पार्टी। 

16.कामेश्वर प्रसाद साव, निर्दलीय। 

17.सर्वेश्वरी साहू, एकल सनातन भारत दल।

18.सोमा सिंह, जय महाभारत पार्टी।

19.यशस्विनी सहाय, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।

20.श्याम बिहारी प्रजापति, भागीदारी पार्टी। 

21.विनोद उरांव, बहुजन मुक्ति पार्टी

23.रंजना गिरि, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)

24.प्रबीण चन्द्र महतो, निर्दलीय

27.ऐनुल अंसारी, निर्दलीय।

28.संतोष कुमार जायसवाल, निर्दलीय।

29.हेमंती देवी, समता पार्टी

31 कोलेश्वर महतो, निर्दलीय

वही की गई स्क्रूटनी के दौरान 06 अभ्यर्थियों के नामांकन में त्रुटि पायी गयी, जिसके बाद उनका नामांकन अस्वीकृत कर दिया गया। 

22. संदीप उरांव, निर्दलीय।

25. संजय कुमार महतो, निर्दलीय।

26. अमरेंद्र कुमार, झारखंड जनक्रांति मोर्चा।

30. प्रेमनाथ बड़ाईक, निर्दलीय।

32. मंजू देवी, निर्दलीय।

33. सुशील कुमार, स्वराज एकता पार्टी।

संवीक्षा के बाद जिन अभ्यर्थियों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं वो दिनांक 09 मई को अपराह्न 03ः00 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन अपराह्न 04ः00 बजे से अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये जायेंगे।