जमशेदपुर इंटक यूनियनों की विशाल मोटरसाइकल जुलूस एवं सभा 1 मई को होगी,

Image 2Image 3Image 4Image 5

 आदित्यपुर पुल से जुलूस प्रारम्भ होकर टाटा मोटर्स यूनियन में समाप्त होगी।

जम्शेद्पुर: झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में टीनप्लेट वर्कर्स यूनियन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह तोते जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री आनंद बिहारी दुबे प्रदेश इंटक महामंत्री श्री महेंद्र मिश्रा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज सिंह परविंदर सिंह एवं रामाश्रय प्रसाद उपस्थिति थे।

 प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश्वर पाण्डेय ने बताया की जमशेदपुर के सभी कंपनियों के यूनियन के नेता एवं मजदूर एक साथ मिलकर आदित्यपुर पुल के पास से मोटरसाईकल जुलूस निकालेगी।

यह जुलुस खरकाई ब्रिज से बिस्टुपुर वोल्टास हॉउस होते हुए बिष्टुपुर मेन रोड से मुख्य पोस्ट ऑफिस होते हुए साकची थाना के सामने से बसंत टॉकीज होते हुए आर डी टाटा के सामने से गोलमुरी टिनप्लेट निलडीह तार कंपनी होते हुए टाटा मोटर्स एक नंबर गेट होते हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के समक्ष समाप्त होगी जहां मजदूरों की विशाल सभा का आयोजन किया गया है।

जिसमें 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर नेताओं द्वारा क्रांतिकारी संबोधन किया जाएगा श्री राकेश्वर पाण्डेय ने कहा की 1 मई को मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है. श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से भी इस दिन को मनाते हैं, ताकि मजदूरों की स्थिति समाज में मजबूत हो सके।

,मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए दुनियाभर में हर साल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया जाता है।

उत्पाद विभाग की कारवाई, बड़ी मात्रा में अवैध स्प्रिट सहित कई अन्य पदार्थ किए गए जब्त।


Image 2Image 3Image 4Image 5

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार आज दिनांक 29/04/2024 को चौपारण थाना क्षेत्र में चौपारण थाना से पुलिस बल लेकर पडरिया, बैरियाटांड में बीरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गई। 

बीरेंद्र यादव के घर एवं घर के अंदर बने तहखाना की तलाशी ली गईं, तलाशी के क्रम में निम्न अवैध उत्पाद वस्तु बरामद किया।

अवैध स्प्रिट कुल 27 जार (प्रत्येक जार 35 लीटर क्षमता) में 945 लीटर अवैध स्प्रिट।

Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का स्टीकर करीब 3500पीस। Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का ढक्कन करीब 1900 पीस। Sterling B7, Royal Stag, Imperial Blue, McDowells No1 का 110पीस खाली बोतल। अवैध होलोग्राम 3 बंडल और 3लीटर कैरेमल सहित अवैध विदेशी शराब-2.760 लीटर बरामद किया गया। वीरेन्द्र कुमार यादव एवं अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।

जमशेदपुर संसदीय सीट पर 25 मई को मतदान, 18 लाख 62 हजार 364 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुनेंगे सांसद

Image 2Image 3Image 4Image 5

 जमशेदपुर संसदीय सीट पर 25 मई को मतदान होगा। 

18 लाख 62 हजार 364 मतदाता अपना नया सांसद चुनेंगे। जिला प्रशासन ने मतदाताओं की नई संख्या जारी कर दी है। कुल 1887 मतदान केंद्रों पर लोग मतदान करेंगे। 22 जनवरी को जिले में 18 लाख 62 हजार 866 मतदाता थे। 

इनकी संख्या आप बढ़कर 18 लाख 62364 हो गई है 22 जनवरी से अब तक मतदाताओं की संख्या में 31,498 का इजाफा हुआ है।

 जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 4691 मतदाता बढ़े हैं। सबसे अधिक मतदाता जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में है। जहां 3,79,257 मतदाता है। सबसे कम मतदाता बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में है। यहां 2 लाख 4 हजार 475 मतदाता है।

 यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने आज संवाददाता सम्मेलन में दी।

 उन्होंने कहा कि आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 6 मई तक चलेगी।

 उन्होंने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखकर भी कई इंतजाम किए गए हैं।

 वहीं वरीय आरक्षी अधीक्षक किशोर कौशल ने बताया कि सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह नाकेबंदी की गई है। हर सीमा क्षेत्र में गाड़ियों की सघन चेकिंग की जा रही है।

 उन्होंने बताया कि अब तक नगद राशि के अलावा शराब एवं नशीले पदार्थ को पकड़ा गया है। पैरा मिलिट्री बल, अर्धसैनिक बल, जिला पुलिस के जवान आदि को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे स्थान पर विशेष ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पूरे सुरक्षित मौहाल में मतदान का कार्य संपन्न किया जाएगा।

जमशेदपुर लोकसभा रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा, विद्युत महतो लगाएंगे जीत की हैट्रिक : दिनेश

Image 2Image 3Image 4Image 5

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ईचागढ़ के चुनाव प्रभारी दिनेश कुमार ने जमशेदपुर संसदीय सीट को लेकर दावा किया है कि यहाँ भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी. दिनेश कुमार ने कहा कि विद्युत वरण महतो रिकॉर्ड 5 लाख वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल करेंगे और जीत की हैट्रिक लगाएंगे. 

कहा की झामुमो शुरू से ही इस सीट पर अनिर्णय की स्थिति में रही है, उनके पास विद्युत वरण महतो को चुनौती देने वाले उम्मीदवार तक नहीं थें. औपचारिकता के लिए समीर मोहंती के नाम का ऐलान किया गया है, जबकि सच्चाई ये है की हार की बदनामी से कोई भी झामुमो के सिंबल पर लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार नहीं था. 

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा की जमशेदपुर की जनता ने विद्युत महतो के विकास कार्यों और मोदी की गारंटी पर मुहर लगाने का मन बना लिया है, यहाँ जीत की हैट्रिक लगना तय है.

जोबा चुनाव लडे या चंपई सब पर भारी रहेगी मोदी की 10 साल की गारंटी: गीता कोड़ा


Image 2Image 3Image 4Image 5

जम्शेद्पुर्: सिंहभूम लोकसभा सीट से जोबा मांझी चुनाव लड़े या मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, इन सब पर मोदी सरकार की 10 साल की गारंटी भारी पड़ेगी, यह कहना है सिंहभूम लोकसभा सीट भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा का।

भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने सोमवार को सिंहभूम संसदीय सीट से नामांकन पर्चा दाखिल किया, पूरे कोल्हान से भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटान चाईबासा में हुआ, जहां पहले जनसभा में शामिल होने के बाद गीता कोड़ा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ नामांकन पर्चा दाखिल करने सिंहभूम संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय पहुंची ।

निर्वाचन पदाधिकारी कुलदीप चौधरी के समकक्ष पर्चा दाखिल करने के बाद करने के बाद गीता कोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत के क्रम में कहा की चुनावी एलान-ए-जंग अब शुरू हुआ है, अब पूरी तरह खुलकर चुनावी मैदान में डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं।

एक सवाल के जवाब में गीता कोड़ा ने कहा कि सिंहभूम सीट से जोबा माझी चुनाव लड़े या चंपई सोरेन इन सब पर मोदी सरकार के 10 साल की गारंटी भारी रहेगी, कांग्रेस से जुड़े वोटरों के बिखराव होने पर भी गीता कोड़ा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के नीति सिद्धांत से प्रभावित होकर लोग उन्हें इस बार भी संसद में भेजने का काम करेंगे।

चाईबासाः सिंहभूम से एनडीए उम्मीदवार के रूप में गीता कोड़ा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया.


Image 2Image 3Image 4Image 5

चाईबासाः सिंहभूम से एनडीए उम्मीदवार के रूप में गीता कोड़ा ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इससे पूर्व श्रीमती कोड़ा रोड शो करते हुए कलेक्टोरेट पहुंची. इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी के प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, मधु कोड़ा, जेबी तुविद, जिलाध्यक्ष संजू पांडे, गीता बलमुचू आदि मौजूद रहे. गीता कोड़ा ने जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी के समक्ष दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया है.

 नामांकन के बाद गीता कोड़ा ने जीत का दावा किया है.

वही गीता कोड़ा के पति और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बताया कि इसबार सिंहभूम सीट से चुनाव जीतकर तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. देशभर में मोदी लहर चल रहा है. 

सिंहभूम सीट पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है. नामांकन दाखिल करने के बाद गीता कोड़ा ऐतिहासिक गांधी मैदान के लिए निकल पड़ी. जहां एक सभा का आयोजन किया गया है.

रामनवमी पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने की सिदगोड़ा सूर्यधाम में की विधिवत पूजा


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर: रामनवमी के पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम परिसर के भव्य श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

बुधवार को पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंत्रोच्चार के साथ श्रीराम दरबार की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु श्रीराम से देशवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

 इस दौरान उन्होंने मंदिर के पुजारियों के संग महावीर पताका का पूजन कर मंदिर परिसर में पुनर्स्थापित किया।

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया


Image 2Image 3Image 4Image 5

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया।

 रविवार को भाजपा जमशेदपुर अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष सह अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साकची पुराना कोर्ट मोड़ स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

 इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची जिला कार्यालय से पुराना कोर्ट मोड़ तक पैदल मार्च करते हुए बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पहले, साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताये सामाजिक समानता के बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर एक महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने देश से भेदभाव असमानता को दूर किया और सभी जाति-वर्गों के लोगों को एक साथ जीने की प्रेरणा दी। अमर बाउरी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब के विरुद्ध साजिश रची। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने संविधान का अपमान किया। संविधान की मूल भावना बदलने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया। 

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की भवानाओं को साकार कर रही है, जो 60 वर्षों में नहीं हो सका, वो काम पिछले 10 वर्षों में हुए हैं। बाबा साहेब की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार काम कर रही है। हमें उनके द्वारा बताए गए बातों का अनुसरण करना है और समाज में एकता बनाए रखने व दीन-दुखियों की सेवा का कार्य सदैव करते रहना है। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत, समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता और आधुनिक राष्ट्र के शिल्पकार थे। उनके सामाजिक समानता के मिशन के केंद्र में समाज के कमजोर, मजदूर, महिलाएं थीं, जिन्हें वे शिक्षा और संघर्ष से सशक्त बनाना चाहते थे। कहा कि बाबा साहेब ने आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। 

वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बाबा साहब अंबेडकर को स्मरण करते हुए कहा कि पार्टी ने समरसता दिवस के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को समरसता सूत्र में बांधकर एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। कहा कि भाजपा सामाजिक सद्भावना स्थापित करने के साथ जाति-वर्ग के भेद को दूर कर भारत माता को परम वैभव पर ले जाएगी।

सांसद बिद्युत बरण महतो ने ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें अपना श्रद्धासुमन अर्पित किए



Image 2Image 3Image 4Image 5

सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया। 

आज माली (मालाकार) कल्याण समिति के तत्वावधान कीताडीह स्थित यादव भवन में उनकी जयंती मनाई गई ।

इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कहा महात्मा ज्योतिबा फुले सत्य के अन्वेषी थे। उन्होंने पिछड़े, दलित एवं महिलाओं के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।

आज हम सबको संकल्प लेना है कि हम सभी उनके बताए हुए मार्ग का अनुकरण करें और समाज को बेहतर बनाने के लिए कार्य करें।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने आज जमशेदपुर में झारखंड के 14 सीट जितने का किया दावा


Image 2Image 3Image 4Image 5

 जमशेदपुर: आज तुलसी भवन प्रयाग कक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झारखंड के 14 लोकसभा सीट हम जीतेंगे, इसमें कोई संशय नहीं है। 

उन्होंने कहा कि यहां से भी शत प्रतिशत विद्युत वरण महतो जी जीतेंगे और जहां तक कार्यकर्ताओं की बात है, कार्यकर्ता हमारे सभी बूथों को मजबूत करके रखे हुए हैं और हम पूरी तरह आश्वस्त है कि इस बार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 400 पार सीट जीतेंगे।

 उन्होंने कहा कि धनबाद में जिस प्रकार से प्रचार किया गया, लेकिन हम जब वहां गए, वैसी कोई चर्चा नहीं थी। राजनीतिक शक्तियां इस तरह के प्रचार करते हैं।

 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अगले 100 दिन का एजेंडा तैयार करके रखा है। जिस दिन जीत होगी, उसी दिन से धड़ाधड़ काम शुरू हो जाएगा।

 उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि ईडी और इनकम टैक्स ने जिन लोगों को पकड़ा है, क्या उन्हें खड़े-खड़े जमानत मिल गई। वहां उनके भी वकील थे और उन्हें जेल भेजा गया। जिन्हें जमानत भी मिली, वह भी कई शर्तों के साथ।

 उन्होंने कहा कि झारखंड में अन्याय, अत्याचार और कुव्यवस्था का राज्य है। इसे हम लोग खत्म करेंगे।