Patna

Apr 26 2024, 19:30

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान : पीएम मोदी नेता, विपक्ष के अधिकांश नेता सजायफ्ता

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने विपक्ष के यह कहने की प्रधानमंत्री लगातार बिहार का दौरे कर रहे हैं। पीएम हताश है और उनके बयानों से भी हताशा झलक रही है पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नेता है और उनके जो नेता है सजायफ्ता है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि उनके नेता चाहे वह देश के नेता राहुल गांधी ही है वह भी चार्ज सीटेट र्है और बिहार के भी जो नेता है वह सजायाफ्ता है। उनके नेता घूम नहीं सकते हैं क्योंकि उनको जेल में रहना चाहिए था। बीमारी के नाम पर जेल से बाहर, लेकिन हमारे नेता फकीर है गरीबों के बेटे हैं और आज भी फकीर ही है। नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री जनता ने बनाया है। जनता के बीच में आशीर्वाद मांग रहे हैं। 

लालू यादव के सतनारायण भगवान की पूजा पर सम्राट ने कहा कि यही मोदी मैजिक है। भगवान तक पहुंचाने का काम भी मोदी जी के डर से ही हो रहा है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 26 2024, 12:10

दूसरे चरण के मतदान के दौरान बिहार समेत पूरे देश से आ रही उत्साहवर्धक सूचना, जनता विकास पर कर रही वोट : मंगल पांडेय

पटना : आज देश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। बिहार के 5 लोकसभा सीटों पर भी सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता व बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडे का बड़ा बयान सामने आया है। 

उन्होंने कहा है कि दूसरे चरण के मतदान में पूरे देश और बिहार से जो सूचनाओं मिल रही है वह बहुत उत्साह वर्धक है। देश और राज्य की जनता विकास के लिए वोट कर रही हैय़ देश को आगे बढ़ाने के लिए वोट करेंगेय़ एक मजबूत सरकार के लिए वोट करेंगे और सशक्त प्रधानमंत्री बने जो देश को आगे ले जाए उसके लिए वोट कर रही है।बहुत अच्छे परिणाम आएंगे आज जिन सीटों पर चुनाव हो रहे है।

प्रधानमंत्री के बिहार आने और तेजस्वी के 10 सवाल पूछे जाने पर मंगल पांडे ने कहा उनको जवाब देना चाहिए कि उनके माता-पिता जी के राज में 15 साल में क्या हुआ था। वह बोल नहीं रहे हैंय़ बिहार कहां था वह उनको मालूम नहीं है और मालूम करने की कोशिश भी नहीं करते हैं। उनके परिवार के कारण बिहार कितना बर्बाद हुआ इसका जवाब उनका देना चाहिए। 

कहा कि उनके परिवार के कारण बिहार में गुंडों का राज कैसे स्थापित हुआ यह जवाब देना चाहिए। उनके परिवार के कारण अपराधियों का मनोबल कैसे बढ़े और आज भी बढ़ा रहे हैं। आज भी राजद ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दे रहा है जिनका पूर्व का चरित्र अपराधिक रहा है।ऐसे लोगों को तो स्वयं के बारे में पहले बताना चाहिए।

पप्पू यादव निर्दलीय पूर्णिया से चुनाव लड़ रहे हैं इस मामले पर मंगल पांडे ने कहा लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का अधिकार सबको होता है लेकिन जनता मत देकर तय करती है कि उसका प्रतिनिधि कौन होगा। इसलिए पप्पू यादव हो या कोई हो कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है इस देश में।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 26 2024, 10:21

तेजस्वी द्वारा पीएम मोदी से 10 सवाल किए जाने पर बोले उपेन्द्र कुशवाहा, मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा , बाकी लोग क्या बोलते हैं इसका कोई मतलब

पटना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री व काराकट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष द्वारा पीएम मोदी से बार-बार 10 सवाल किए जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

आज पटना एयरपोर्ट पर चुनाव प्रचार में जाने के पहले उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि मतदान होने दीजिए। पहले से ही लोगों को मालूम है की एनडीए के पक्ष में बढ़त है। 

प्रधानमंत्री मोदी के बिहार आने पर और तेजस्वी यादव के 10 सवाल पूछने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके सवाल का कोई मतलब नहीं होता है। प्रधानमंत्री आ रहे हैं प्रधानमंत्री को जानता प्यार करती है और हर सेक्टर को लोग उन्हें प्यार करते हैं।  

कहा कि सब लोग चाहते हैं कि पिछली बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी जी बने। मोदी जी की गारंटी पर लोगों को भरोसा है बाकी लोग क्या बोलते हैं इसका कोई मतलब नहीं है। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 26 2024, 10:01

पटना के होटल में लगे आग मामले में प्रशासन ने दो होटल मालिकों के खिलाफ दर्ज कराया मामला

पटना : राजधानी पटना स्थित बीते गुरुवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद पाल और अमृत होटल के मालिकों के खिलाफ कोतवाली थाने में केस दर्ज किया गया है। सीओ सदर के आवेदन पर पुलिस ने धारा 304 ए के तहत एफआईआर की। आरोप है कि होटल मालिकों ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी की है। अमृत होटल कारोबारी रमी सिंह का है, जबकि पाल के संचालक नीरज कुमार हैं।

पाल होटल के निचले तल्ले पर रेस्टोरेंट का किचेन है, जबकि पहले तल्ले पर रेस्टोरेंट। रेस्टोरेंट कर्मी रंजन ने बताया कि सिलिंडर में गैस खत्म हो गयी। इसके बाद दूसरा सिलिंडर लाया गया। वह पहले से लीक था। इससे पहले से जल रही गैस से उसमें आग लग गई। पलक झपकते ही आग फैली और दोनों सिलिंडर से धधकने लगी। आग पास की कड़ाही में खौल रहे तेल में लगी। फिर एसी का पाइप जद में आ गया। तेजी से आग फैलते देख रेस्टोरेंट कर्मी शोर मचाते भागने लगे। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें पाल होटल के ऊपरी तल्ले व बगल के अमृत होटल तक पहुंच गई। अमृत होटल के निचले तल्ले पर पंजाबी-नवाबी रेस्टोरेंट जबकि बीच वाले फ्लोर में बैट्री दुकान है। राय साहब की धर्मशाला जाने का रास्ता भी चपेट में आ गया।

इस भीषण लागलगी में झुलसने से तीन महिलाओं सहित छह की मौत हो गई। 20 अन्य घायल हो गए। इनमें चार की हालत गंभीर है। फिलहाल पीएमसीएच में 12 लोग भर्ती है। हादसा गुरुवार की सुबह दस बजकर 40 मिनट पर हुआ।

आग इतनी विकराल थी कि उसकी जद में होटलों के बगल में बलबीर साइकिल दुकान का गोदाम भी आ गया। 51 लोगों को बचाव कार्य के दौरान होटलों से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। इधर, होमगार्ड डीजी शोभा अहोटकर, सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकाश सहित अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। दमकल की 55 गाड़ियों बुलायी गई थीं। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। फिर दमकलकर्मी हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लैडर की मदद से होटलों के भीतर घुसे। पाल होटल की ऊपरी मंजिल और रेंस्टोरेंट से लाशें निकलीं।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 25 2024, 18:27

कांग्रेस-राजद के घोषण पत्र जदयू नेता व बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने जमकर साधा निशाना, कही यह बात

पटना :- बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कांग्रेस और राजद के घोषणा पत्र पर आज जमकर निशाना साधा। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि अभी कोंग्रेस और राजद ने घोषणा पत्र जारी किया। जिसमे लोगो से कुछ वादे किये है,जिन बातो की घोषणा की है उसी से लग जायेगा ये लोग अपने अपने घोषणापत्र के प्रति गंभीर नही है।

विजय चौधरी ने राहुल गांधी के जातीय जनगणना कराने के मुद्दे पर निशाने पर लिया। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है जातिय जनगणना देश भर मे करायेगे और् अब उनका चुनावी मुद्दा नही बल्कि जिंदगी का मिशन है। जातीय जनगणना कराने का वादा कांग्रेस का सबसे बड़ा पाखंड है। नीतीश कुमार पूरे देश मे जातीय जनगणना चाहते थे। दो-दो बिहार की विधायिका ने प्रस्ताव भेजा था और फिर केंद्र ने कहा था कोई प्रदेश कराना चाहे तो करा सकता है। मुख्यमंत्री ने विचार कर जातीय जनगणना कराया था और सफलता के साथ जातीय जनगणना कराया गया देश भर ने देखा भी।

मुख्यमंत्री ने आँकड़े भी प्रकाशित किये और आबादी के हिसाब से आरक्षण सीमा को बढ़ाने का काम किया सरकार ने। इसके अलावे सभी जातियों के गरीब परिवारो की भी पहचान की गयी,उचय परिवार के गरीब लोगो को भी चुना गया,और फिर उनके लिए सरकारी योजना भी बनाई गयी इसके साथ मुख्य मंत्री उद्यमी योजना चलाई गयी।

विजय चौधरी ने कहा कि इंडिया का गठन भी हमारे मुख्यमंत्री की पहल पर हुआ था। इंडिया गठबंधन का मुख्य मुद्दा जातीय जनगणना कराने को लेकर था। राहुल गांधी के इशारे पर ममता बनर्जी ने ख़ारिज कर दिया इसलिए ये कांग्रेस का पाखंड है। वैसे राजद ने एक करोड़ लोगो को रोजगार और बिजली फ्री देने की घोषणा की है। इन पार्टियों ने बिहार के परिप्रेक्ष्य मे इंडी गठबंदन के घोसणा पत्र से साफ है की बिहार के लोगो के प्रति गंभीर नही है।

कहा कि बिहार सरकार के उपलब्धि की चर्चा नही की जा रही है। बिहार मे जातीय जनगणा नीतीश कुमार के नेतृत्व मे हुआ है ये बोले विपक्ष अगर हिम्मत है तो। ये लोग जनता के प्रति गंभीर नही है। जदयू लोगो को सतर्क करता है की लोग इनसे सतर्क रहे।

तेजस्वी के आरोप की संविधान को खत्म करने की साजिश है पर मंत्री ने कहा संविधान मे कई संसोधन हो चुके है। संसोधन का मतलब ये नही की संविधान को खत्म किया जा रहा है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 25 2024, 18:05

जिन मुद्दों से आवाम की थाली और नौजवानों के रोजगार से मतलब नहीं उस पर नरेन्द्र मोदी चर्चा कर रहे हैं : प्रो0 मनोज झा

पटना : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रो0 मनोज कुमार झा ने आज राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कल दूसरे चरण का चुनाव है। यह निष्पक्ष और स्वतंत्रता के साथ रोजगार और संविधान की रक्षा की मुद्दे पर महत्वपूर्ण चुनाव है। लोगों के बीच ऐसा जेहन बन गया है कि इस बार के चुनाव के बाद चुनाव होगा कि नहीं यह सुरत लोकसभा के परिणाम के बाद और रिजल्ट से पहले ही प्रमाण पत्र दिये जाने से कहीं न कहीं लोगों के बीच इस बात का अंदेशा है कि बिना चुनाव कराये और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किये बिना परिणाम कैसे दिये जा रहे हैं?

कहा कि इस बार चुनाव संविधान की रक्षा का चुनाव है और बाबा साहब डॉ. अम्बेदकर ने जो संविधान में अधिकार दिया है उसे नागपुरिया विधान के माध्यम से कमजोर करने की साजिश चल रही है।

आगे कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार सफाई में संविधान नहीं बदलने की बात तो कर रहे हैं लेकिन वो महिलाओं के सम्मान, युवाओं के रोजगार, गरीबों के अधिकार और शोषितों, वंचितों को मान-सम्मान देने के प्रति कोई बात नहीं कर रहे हैं। इसके विपरित जो रोजगार, नौकरी, किसानों, पेंशन तथा बेहतर की शिक्षा की बात कर रहे हैं, उन्हें देशद्रोही बताया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में जो वादे और चुनाव घोषणा पत्र में हर साल दो करोड़ नौकरी और रोजगार दिये जायेंगे उस पर कोई काम नहीं हो रहा है और ना ही आरक्षण का दायरा बढ़ाने और महिलाओं तथा गरीबों को मान-सम्मान तथा अधिकार देने के प्रति कोई कार्य किया जा रहा है।

Patna

Apr 25 2024, 16:59

अर्बन नक्सल के प्रभाव में कांग्रेस भी लोगों की संपत्ति बांटने की बात कर रही है : शाहनवाज हुसैन

पटना : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज कहा कि कांग्रेस की नजर लोगों की संपत्ति पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव में ही जनता को डराना चाहती है। हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने पहले ही घोषणा पत्र में संपत्ति के सर्वे की बात की है।

पटना भाजपा मीडिया सेंटर में आज एक प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता हुसैन ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह अर्बन नक्सल के प्रभाव है। जिस तरह से लोगों की संपत्ति लूटकर बांटने का भाषण नक्सली देते थे, आज उसी तरह की बात इंडी गठबंधन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सर्वे कर संपत्ति , सोना बांटने पर तो विवाद था ही , कांग्रेस के सैम पित्रोदा के बयान ने इसे जगजाहिर कर दिया। कांग्रेस अब कह रही है कि जिस तरह अमेरिका में 55 प्रतिशत विरासत की संपत्ति सरकारी खजाने में चली जाती है, वही भारत में लागू होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों की जीवन भर की कमाई को सरकारी खजाने में डालना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए काल से ही इनका यह मकसद है।

उन्होंने कहा कि देश की संपत्ति पर भारत के लोगों का अधिकार है किसी घुसपैठिए का नहीं। लेकिन कांग्रेस की नजर अब विरासत पर भी है और संपत्ति पर भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए और घोषणा पत्र में सर्वे की बात को वापस लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकाल में विकास योजनाएं जाति और धर्म देखकर नहीं लागू की जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कहना है कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार गरीब का है। इसमें कहीं जाति नहीं आती, लेकिन कांग्रेस वोट बैंक को सियासत कर रही जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने विकास कार्यक्रमों का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि आज भारत की अर्थवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सभी की चिंता की है। उन्होंने कांग्रेस से कहा कि घुसपैठिए के लिए संपत्ति बांटने का काम नहीं करो।

हुसैन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री कल अररिया और मुंगेर आ रहे है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री का लगाव बिहार के प्रति शुरू से रहा है।

उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि कांग्रेस का डर लोगों के मन में है, इस कारण लोग अब कांग्रेस को नहीं आना देना चाहते। उन्होंने कहा कि हमलोग कांग्रेस का डर नहीं दिखा रहे बल्कि कांग्रेस को एक्सपोज कर रहे।

Patna

Apr 25 2024, 13:03

*कांग्रेस हिंदुओं को बड़ा से बड़ा नुक़सान कर सकती है, बीजेपी कभी भी ऐसा नहीं होने देगी : प्रभाकर मिश्र*

पटना : कांग्रेस हिंदुओं को बड़ा से बड़ा नुक़सान कर सकती है। कांग्रेस दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग से आरक्षण छिन कर उसे मजहब के आधार पर मुसलमानों को देना चाहती है। लेकिन, भाजपा कभी भी ऐसा नहीं होने देगी। उक्त बाते भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कही है। श्री मिश्र ने कहा कि बिहार में विपक्ष अपने तय हार से हतासे में है। पीएम मोदी ने विपक्ष के मंसूबे को उजागर कर दिया है। कांग्रेस की तुष्टिकरण नीति उजागर हो चुकी है और यह अब सिद्ध हो चुका है कि कांग्रेस धर्म विशेष के लोगों को खुश करने के लिए हिंदुओं को बड़ा सा बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। चाहे संपत्ति के हिस्सेदारी हो अथवा आरक्षण के दावेदारी कांग्रेस आदिवासियों से दलितों से आरक्षण छीनकर मजहब के आधार पर उसे मुसलमान को देना चाहती है, लेकिन भाजपा ऐसा कभी नहीं होने देगी। 2024 लोकसभा का एजेंडा तैयार हो चुका है और कांग्रेस के तुष्टीकरण नीति के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रवाद कांग्रेस और राजद के भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा के विकास का जनता तय कर चुकी है। बिहार समेत पूरे देश में मोदी की गारंटी ही चलेगी। कांग्रेस की घोषणा पत्र से जनता बहकावे में नहीं आने वाली है। कहा कि कांग्रेस की घोषणा पत्र सिर्फ एक धर्म विशेष की तुष्टिकरण के लिए है। पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 25 2024, 12:26

पटना जंक्शन के समीप मार्केट कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में कई लोगों फंसे, रेस्क्यू करके लोगों को निकाला जा रहा*

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पटना जंक्शन के निकट बीणा सिनेमा हॉल परिसर स्थित एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगी है। घटना के सूचना के बाद मौके पर दमकल के कई गाड़ियां पहुंच चुकी है और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मिल रही सूचना के अनुसार बिल्डिंग में कई लोग फंसे हुए हैं और लोगों को रेस्क्यू करके वहां से निकाला जा रहा है। आग में आसपास के कई बिल्डिंग को भी अपने चपेट में ले लिया है फिलहाल दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है लोगों की भारी भी वहां इकट्ठा हो चुकी है कई लोगों को रेस्क्यू करके वहां से निकाला जा चुका है। पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Apr 25 2024, 09:44

*पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त भी गोली लगने से गंभीर रुप से घायल

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बेखौफ अपराधियों ने जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं इस घटना में जदयू नेता के दोस्त भी गोली लगने से गंभीर रुप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अपराधियो ने घटना को परसा बाजार इलाके में अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि जदयू नेता सौरभ कुमार बीते बुधवार की देर रात परसा बाजार थाना क्षेत्र के बढइयां कोल गांव में अपने एक मित्र अजीत कुमार के भाई की रिसेप्शन पार्टी में गए थे। रात लगभग 12 बजे रिसेप्शन पार्टी से अपने एक मित्र मुनमुन कुमार के साथ वापस अपने घर शिव नगर लौट रहे थे। सौरभ कुमार अपनी गाड़ी पर बैठ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल से आए तो अपराधियों ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दीं। सौरभ कुमार के सिर और उनके दोस्त मुनमुन कुमार के पेट-हाथ में गोलियां लगीं। गोली लगते ही वे लोग वहीं गिरकर गए। अपराधी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कन्हैया सिंह ने बताया जदयू नेता को सिर में गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की खोज के लिए पुलिस टीम ने खोजी कुत्तों के साथ फॉरेंसिक साइंस की टीम की मदद ली है। घटना की सूचना फैलते ही गांव के लोगों ने पटना पुनपुन मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सिटी एसपी (पूर्वी) भारत सोनी, डीएसपी मसौढ़ी कन्हैया सिंह ने लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।