हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा रामनवमी के दिन 251 किलो लड्डू महा भोग का वितरण किया जाएगा।

Image 2Image 3

हज़ारीबाग; मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी पर्व को लेकर जहां पूरा हजारीबाग भगवा मय हो चुका है तो वहीं तीसरी बार हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा राम नवमी (17 अप्रैल) के पावन पर्व पर 251 किलो लड्डू का वितरण किया जाएगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

ढोल नगाड़ों के साथ प्रभु श्री राम को सवा पांच किलो की एकमात्र लड्डू से भोग लगाया जाएगा। साथ ही एक अलौकिक राम दरबार बनाया जा रहा है। पूजा अर्चना के उपरांत सभी राम भक्तों एवं हजारीबाग की आम जनता के बीच लड्डू महा भोग का वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ समाजसेवी सहित कई लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।

कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, अध्यक्ष करण जायसवाल,सचिव संजय कुमार,सह सचिव डॉ बी वेंकटेश,उपाध्यक्ष विकास केसरी, जय प्रकाश खण्डेलवाल,कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक पांडे, कार्यक्रम प्रभारी गुंजन मद्धेशिया, बीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी,प्रणीत जैन, सिद्धांत जैन, प्रवेक जैन,सनी देव,शानू सिंह,अजीत चंद्रवंशी,सत्या नारायण सिंह, प्रिंस कसेरा, अजीत चंद्रवंशी सहित कई लोग कार्यक्रम को सफल बना रहे हैं।

संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा की यह कार्यक्रम हजारीबाग यूथ विंग के द्वारा तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से यूथ विंग के तमाम सदस्यों को काफी ऊर्जा मिलती है। प्रभु श्री राम की कृपा से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सदस्य एकजुटता के साथ कार्य कर रहे हैं।

रामनवमी पर्व को लेकर विभिन्न मस्जिदों के मौलाना/मौलवियों के साथ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की बैठक


Image 2Image 3

रामनवमी पर्व को बेहतर समन्वय एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन लगातार विभिन्न समितियों के साथ बैठक कर हर पहलुओं पर बिंदुवार चर्चा कर रहा है। 

इसी क्रम आज 15 अप्रैल को उपायुक्त नैंसी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एसपी के आवासीय सभागार में विभिन्न मस्जिदों के मौलाना/मौलवियों के साथ बैठक की।

इस दौरान मौलाना/मौलवियों द्वारा पूर्व के अनुभव के आधार पर कई बिंदुओ पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया व सुझाव भी दिए। उन्होंने बेहतर समन्वय एवं सद्भाव के साथ प्रशासन व अन्य समुदाय के लोगों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण वह सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

 उन्होंने कहा अखाड़ावार वॉलिंटियर्स को सक्रिय भूमिका के लिए जिम्मेदारी दी जाए। संवेदनशील जुलूस मार्गो में किसी भी प्रकार की अफरा तफरी ना हो इसके लिए अतिरिक्त सतर्कता व समन्वय बनाई जाए। उपद्रवियों पर नियंत्रण के लिए शराब की दुकानें बंद करने सहित खुले बोतल में पेट्रोल की बिक्री पर भी रोक लगाने का सुझाव दिया।

वहीं विभिन्न मस्जिदों के मौलाना मौलवियों ने भी सहयोगात्मक रवैया के साथ शांतिपूर्ण वा मैत्रीपूर्ण वातावरण में रामनवमी मनाने का पूर्ण भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आपसी अमन चैन बनी रहे इसके हम पक्षधर है। दोनों समुदाय आपसी प्रेम व दोस्ताना माहौल को कायम रखें। हजारीबाग की रामनवमी विश्व विख्यात है।

बैठक में उपायुक्त ने दो पक्षों से सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया की जिला प्रशासन सफल रामनवमी संपन्न कराने के लिए हर संभव तैयार है।

नोडल पदाधिकारी स्वीप ने शहरी क्षेत्र में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न मॉल का भ्रमण किया,वोटर अवरनेस फोरम गठित करने की दी जानकारी


Image 2Image 3

हजारीबाग:- स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम को लेकर स्वीप नोडल पदाधिकारी सुलोचना मीणा ने आज 13 अप्रैल को शहरी क्षेत्र के विभिन्न मॉल का भ्रमण किया। 

इस दौरान उन्होंने सभी व्यासायिक संस्थानों से अपने स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति उदासीनता को दूर करने को लेकर अहम जिम्मेदारी दी और साथ ही अपने अपने प्रतिष्ठानों में वीएएफ (वोटर अवरनेस फोरम) गठित करने को भी कहा। 

इस दौरान उन्होंने वी 2 मॉल, सिटी कार्ट मॉल, वी मार्ट, विशाल मेगा मार्ट,रिलायंस ट्रेंड, बाज़ार कोलकाता का भ्रमण किया।

उन्होने बताया की लोकसभा क्षेत्र हजारीबाग में 20 मई को मतदान है। इसके लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उदेश्य यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। 

उन्होंने मॉल संचालकों से अपने बिल/रिसिप्ट,कैरी बैग्स, मुख्य द्वार,मॉल परिसर के अंदर मतदाता जागरूकता स्टैंडी, बैनर,मतदाता जागरुकता स्टीकर लगाकर घर-घर तक मतदान दिवस के संदेश को पहुंचाने में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सनराइज ग्रुप द्वारा निकाला गया भव्य झंडा शोभायात्रा,उड़ीसा के सुप्रसिद्ध जय हनुमान सिंधा ढोल की, की गई विशेष प्रस्तुति


Image 2Image 3

हज़ारीबाग: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म उत्सव को लेकर पूरा हजारीबाग राममय हो चुका है तो वहीं सनराइज ग्रुप के द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 

सनराइज ग्रुप में इस भव्य शोभायात्रा का नाम झंडा शोभा यात्रा दिया है। शोभा यात्रा में उड़ीसा के सुप्रसिद्ध जय हनुमान सिंधा ढोल की विशेष प्रस्तुति रही जिसमें करीब 10 से भी अधिक लोगो ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से शहर को राममय किया है।

शोभायात्रा में सर्वप्रथम आगे आगे नारी शक्ति की अवतार पांच महिलाएं पैदल चलती नजर आई ठीक उसके घोड़े पर सवार झांसी की रानी की अवतार पर शहर की बेटियां नजर आई।

 इसके पीछे बुलेट पर सवार नारी शक्ति नजर आई। जिसके पीछे कई महिलाएं एवं पुरुष हाथों में झंडा लिए कदम से कदम आगे बढ़ते हुए और शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे थे। जिसके पीछे राम परिवार का एक अद्भुत झांकी लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहा था।

भव्य शोभायात्रा में शहर के युवा समाजसेवी हर्ष अजमेरा, मुन्ना सिंह,आनंद देव,करण जायसवाल, त्रिलोक मुनका,मनोज गोयल,राकेश गुप्ता सहित कई लोग सम्मिलित हुए।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में आजसू ने की हज़ारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मलेन का आयोजन

Image 2Image 3

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए समर्थित उम्मीदवार के समर्थन में आजसू ने की हज़ारीबाग लोकसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मलेन का आयोजन

सम्मेलन में आजसू और भाजपा कार्यकर्ताओं का विराट फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया और सम्मेलन के माध्यम से आजसू पार्टी ने चुनावी शंखनाद करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में अपनी पूरी ताकत झोंक देने का सामूहिक रूप से संकल्प लिया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने अपने सम्बोधन में कहा कि नरेन्द्र मोदी जी को फिर से भारत का प्रधानमंत्री के रूप में देश को 140 करोड़ जनता देखना चाहती है आजसू पार्टी पुरे झारखण्ड में सभी लोकसभा क्षेत्र में ग्राम प्रभारी सम्मलेन के माध्यम से झारखण्ड की सभी 14 लोकसभा सीट की जीत सुनिश्चित करेगी। 

उन्होंने कहा की हजारीबाग क्षेत्र में बहुत दिनों बाद बदलाव हुआ है और जनसेवा का भावना मन में लेकर कार्य करने वाले जमीन से जुटे जनप्रतिनिधि मनीष जायसवाल को एनडीए ने सांसद प्रत्याशी बनाया है। सुदेश महतो ने फिरकी लेते हुए कहा की कुछ लोग उनके प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज चल रहें हैं और उनके बढ़ते कदम को रोकना चाहते हैं लेकिन समय बदल गया है अब उनकी चालाकी नहीं चलेगी। आजसू पार्टी के कार्यकर्ता मनीष जायसवाल की प्रचंड जीत में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे । 

गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि इस बार पाँच लाख से भी ज्यादा अन्तर से एनडीए हज़ारीबाग लोकसभा सीट जीतेगी। उन्होंने कहा की इंडी प्रत्याशी ने दल बदल बदलकर अपना चरित्र जनता को दिखा दिया। जनता चुनाव में उन्हें जरूर सबक सिखाएगी। हज़ारीबाग लोकसभा राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कहा कि मैं कभी भी अपने विधानसभा क्षेत्र में नेता बनकर नहीं बल्कि सेवक बनकर कार्य किया हूँ, आगे भी सेवक बनकर पुरे लोकसभा क्षेत्र की जनता के लिए अपने सेवा का विस्तार करने का अवसर दें, निराश नहीं करूंगा। उन्होंने कहा की हमारा गठबंधन आने वाले समय में मजबूत होगा और आपके मान- सम्मान में कोई कमी नहीं करूंगा।

कटकमसांडी में खराब पड़े चापाकल को ठीक करने में जुटे सेवा सहयोग समिति के कार्यकर्ता
Image 2Image 3






झारखंड डेस्क लोगों की परेशानियों से जूझ रही संस्था सेवा सहयोग समिति का एक कार्यालय 9 अप्रैल को कटकमसांडी में खुला और खुलते ही वहां मौजूद समिति के सदस्यों को कयी गांवों से वहां पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि इस बढ़ती गर्मी में पानी की दिक्कत से बहुत परेशानी हो रही हे। गांव के चापाकल खराब पड़े हैं। महिलाओं ने समिति से चापाकलों की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई। फिर क्या था सेवा के लिए तत्पर समिति के वोलेंटियर्स तुरंत जुट गये और दूसरे दिन से ही विभाग की मदद से चापाकलों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। इस विषय में जानकारी देते हुए समिति के संचालक समाजसेवी हर्ष अजमेर ने बताया कि हमारे सदस्य युद्ध स्तर पर जुटे हैं और अब तक दो चापाकलों को बनवाया भी जा चुका है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की सेवा के लिए सजग और तत्पर हैं। हमारी संस्था के सदस्य गांव गांव में हैं और हम तक लोगों की समस्याओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंच रही हैं। अभी कटकमसांडी में संस्था का कार्यकाल खुला है जो सीधा हजारीबाग स्थित मुख्यालय से भी जरूरी सहायता लेकर समस्याओं का निराकरण फौरन कर सकता है। अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग सदर और दारू में भी जल्द समिति का कार्यालय खुलने जा रहा है।
कटकमसांडी में खराब पड़े चापाकल को ठीक करने में जुटे सेवा सहयोग समिति के कार्यकर्ता
Image 2Image 3






झारखंड डेस्क लोगों की परेशानियों से जूझ रही संस्था सेवा सहयोग समिति का एक कार्यालय 9 अप्रैल को कटकमसांडी में खुला और खुलते ही वहां मौजूद समिति के सदस्यों को कयी गांवों से वहां पहुंचीं महिलाओं ने बताया कि इस बढ़ती गर्मी में पानी की दिक्कत से बहुत परेशानी हो रही हे। गांव के चापाकल खराब पड़े हैं। महिलाओं ने समिति से चापाकलों की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई। फिर क्या था सेवा के लिए तत्पर समिति के वोलेंटियर्स तुरंत जुट गये और दूसरे दिन से ही विभाग की मदद से चापाकलों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। इस विषय में जानकारी देते हुए समिति के संचालक समाजसेवी हर्ष अजमेर ने बताया कि हमारे सदस्य युद्ध स्तर पर जुटे हैं और अब तक दो चापाकलों को बनवाया भी जा चुका है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की सेवा के लिए सजग और तत्पर हैं। हमारी संस्था के सदस्य गांव गांव में हैं और हम तक लोगों की समस्याओं से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंच रही हैं। अभी कटकमसांडी में संस्था का कार्यकाल खुला है जो सीधा हजारीबाग स्थित मुख्यालय से भी जरूरी सहायता लेकर समस्याओं का निराकरण फौरन कर सकता है। अजमेरा ने कहा कि हजारीबाग सदर और दारू में भी जल्द समिति का कार्यालय खुलने जा रहा है।
कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों पर स्वीप कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश
Image 2Image 3







लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित हो इसको लेकर जिला प्रशासन कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहा है। हर वह बिंदु जिसकी मदद से वोट प्रतिशत को बढ़ाया जा सकता है पर एक सूत्रीय कार्य योजना के साथ कार्य कर रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्व में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव का राष्ट्रीय औसत मतदान प्रतिशत 67.4% रहा है,इस बार मतदान प्रतिशत 80% से अधिक हो यह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज 12 अप्रैल को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी,सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बैठक कर उनके द्वारा लो वोटर टर्न आउट वाले मतदान केंद्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु अब तक किए गए या किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने बल देते हुए कहा की जिन मतदान केंद्रो में राष्ट्रीय मतदान प्रतिशत से कम वोटिंग हुए है उन केंद्रो में भ्रमण का कारणों का आकलन कर जागरुकता गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने समीक्षा बैठक में कहा कि निर्वाचन आयोग इस बार वोट प्रतिशत बढ़ाने वाले हर पहलुओं पर अपनी नजर बनाए हुए हैं इसलिए हम सब को एकल उद्देश्य के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा दिए जा रहे कार्यों की पूर्ण तैयारी करनी है। शहरी क्षेत्र के मतदाताओं में उत्साह की कमी को रेखांकित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में लोगों को ज्यादा जागरूक करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा मतदान दिवस को छुट्टी का दिन ना समझते हुए उन्हें इस दिन को उत्सव के रूप मनाते हुए मतदान करना चाहिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र के रेशिडेंशियल कॉलोनी में जाकर स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। जिलास्तर पर आयोजित होने वाले हर कार्यक्रमों में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु फॉर्म 6 भरने की तारीख,मतदान केंद्रो में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी,पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान,85+आयुवर्ग तथा चल फिर सकने में असमर्थ दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा आदि की जानकारी देने को कहा।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारीयों को अपने अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर विजिट कर निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के आधार पर एएमएफ (AMF) की सुविधाओं को दुरूस्त करने को कहा। साथ ही उन्होंने मतदान दिवस के दिन मतदाताओं के सहायता के लिए चिन्हित किए गए वोलेंटियर्स की सूची उपलब्ध कराने को कहा।
हजारीबाग के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आए हुए सरहुल शोभायात्रा का किया स्वागत।

हज़ारीबाग: कांग्रेस हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी जय प्रकाश भाई पटेल व समाजसेवी व कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने नया बस स्टैंड स्थित सरहुल मैदान के धुमकुड़िया अखड़ा में पहुंचे जिसमें केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष महेंद्र बेक ने जेपी पटेल व मुन्ना सिंह जी का स्वागत किया व अखड़ा में आमंत्रित किया।

Image 2Image 3

जेपी पटेल व मुन्ना सिंह ने अखड़ा में माथा टेका व आशीर्वाद ग्रहण किया। मुख्य पहन के द्वारा सखुवा फूल खोस कर व तिलक लगाकर कर जेपी पटेल व मुन्ना सिंह जी को सरहुल की शुभकामनाएं दिया।

व मुख्य पहन से जेपी पटेल व मुन्ना सिंह जी ने आशिर्वाद ग्रहण किया। तथा अखड़ा के समीप मुन्ना सिंह जी ने मांदर बजाकर आदिवासी युवाओं व युवतियों का हौसला बढ़ाया और हजारीबाग के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों से आए हुए सरहुल शोभायात्रा का किया स्वागत। समाजसेवी व कांग्रेस के नेता मुन्ना सिंह ने कहा - वसुधैव कुटुम्बकम् के सिद्धांत पर आदिवासी समाज, प्रकृति और धरती को परिवार मानते हैं और उसकी पूजा करते हैं

सरहुल पर्व के दिन ,सूर्य भगवान और धरती माँ के ब्याह के साथ सृष्टि का सृजन होता है

आदिवासीयों के पर्व-त्योहार प्रकृति और खेती से ही जुड़े हैं - सरहुल पर्व के साथ ख़रीफ़ खेती की तैयारी शुरू की जाती है।

मतदाता जागरुकता को लेकर तरंग ग्रुप की लघु फिल्म "वोट करेगा हजारीबाग'' रिलीज़।

Image 2Image 3

राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन आयोग के साथ जिला प्रशासन हजारीबाग के मतदाता जागरूकता अभियान से प्रेरित होकर सांस्कृतिक संस्था तरंग ग्रुप के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता के निर्देशन में खोरठा भाषा के फेमस गीत के धुन के आधार पर एक विशेष लघु फिल्म का निर्माण किया गया है जिसको कल देर शाम उनके यूट्यूब चैनल तरंग ग्रुप हजारीबाग में रिलीज़ किया गया।

इस विडियो के माध्यम से मनोरंजक तरीके से जहां कलाकरों ने वोटर हेल्पलाइन ऐप,1950 टोल फ्री नम्बर के साथ मतदाता जनसुविधा केंद्र की सहायता से कैसे हम अपना वोटर आईडी बना कर नाम मतदाता सूची में जोड़ सकते है वही वीडियो के अंत में वोटर कार्ड बनने की खुशी में गाने के बोल

*"हम भी देबेगे,अब तो हम भी देबेगे,मांगरा संग वोट

अब तो हम भी देबेगे,बिन दारु नोट लिए वोट

देवेगे,हम भी वोट देबेगे,

अब तो हम भी देबेगे बिन मुर्गा हड़िया पीए वोट देवेगे"

पर सबको झूमते हुए सभी कलाकारों ने एक साथ इस लोकसभा चुनाव में हजारीबाग के लोगो से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है। इस लघु फिल्म के निर्माण में हजारीबाग के रंगमंच कलाकार सह वीडियो संपादक अमिताभ श्रीवास्तव ने किया जबकि गाने को आवाज बबलू सिन्हा ने दिया है साथ ही कलाकारो में रोहित हजारा,इंद्रजीत भारती,अमित कुशवाहा ,कृष्णा दांगी ,शिवानी प्रिया एवं अनु कुमारी मुख्य रूप से शामिल है। संस्था के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार हजारीबाग का मतदान 90 प्रतिशत पार करने के साथ कोई भी वोटर वोट करने से छूटे ना पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए संस्था लगातार विभिन्न प्रकार से जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है जिसके लिए संस्था को जिला प्रशासन के द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

इस अभियान को लेकर प्रेरित करने के लिए संस्था के निर्देशक ने निर्वाचन नोडल अधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा,उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया,जिला जनसंपर्क अधिकारी रोहित कुमार के साथ मोनिका भारती एवं परिमल कुमार को धन्यवाद दिया।