विवाहिता ने की आत्महत्या:मायके में रहकर कर रही थी पढ़ाई, घरेलू कलह से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान
बेगूसराय में बीते रात आपसी कलह में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया की है। मृतका की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया निवासी उपेंद्र चौधरी की बेटी रिंकू कुमारी (23) के रूप में की गई है।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही पहुंची बलिया थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही है। उसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रिंकू की शादी 5 वर्ष पूर्व खगड़िया जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र स्थित मारर पंचायत के बिसबिट्टी गांव निवासी दिलखुश कुमार के साथ हुई थीं। मृतका बी.ए. की छात्रा थी और मायके में रहकर पढ़ाई करती थी।
रात में जब सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में थे। इसी दौरान किसी अंदरूनी तनाव से तंग आकर उसने फंदा लगा लिया घर के लोग जब तक दौड़ कर पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी। बलिया थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन किया जा रहा है।
बेगूसराय से नोमानुल हक की रिपोर्ट





Mar 23 2024, 18:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
10.0k